हवा के साथ यारी हो गई है

दिए की उम्र लंबी हो गई है

फ़क़त ज़ंजीर बदली जा रही थी
मैं समझा था रिहाई हो गई है

बची है जो धनक उस का करूँ क्या
तिरी तस्वीर पूरी हो गई है

हमारे दरमियाँ जो उठ रही थी
वो इक दीवार पूरी हो गई है

क़रीब आ तो गया है चाँद मेरे
मगर हर चीज़ धुँदली हो गई है

— Vikas Sharma Raaz

More by Vikas Sharma Raaz

Other ghazal from the same pen

See all from Vikas Sharma Raaz →

Qaid Shayari

Shers of qaid.

All Qaid Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling