Eitbaar Shayari - Trust, faith, and broken bharosa expressed through heartfelt lines

Eitbaar Shayari reflects the delicate emotions of trust, faith, and sometimes betrayal in relationships. Whether it is strong bharosa or the pain of broken yakeen, these shayari capture the depth of human connections. Perfect for expressing feelings of loyalty, doubt, and emotional truth.

What is Eitbaar Shayari?

Eitbaar Shayari is poetry that expresses feelings of trust, belief, and faith in relationships. It can also reflect the pain when that trust is broken.

Eitbaar Shayari in Hindi

Simple and heartfelt shayari in Hindi expressing trust and belief.

बचपन कितना प्यारा था जब दिल को यक़ीं आ जाता था मरते हैं तो बन जाते हैं आसमान के तारे लोग — Azra Naqvi
यक़ीन कर वो तिरे पास लौट आएगा जब उस का उठने लगेगा यक़ीन लोगों से — Varun Anand
उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़ हमें यक़ीं था हमारा क़ुसूर निकलेगा — Ameer Qazalbash
भोली बातों पे तेरी दिल को यक़ीं पहले आता था अब नहीं आता — Arzoo Lakhnavi
शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
उसे भी धोका मिलेगा यक़ीन है मुझ को भरोसा वो भी किसी पर तो कर रहा होगा — Aqib Jawed
सो देख कर तेरे रुख़्सार-ओ-लब यक़ीं आया कि फूल खिलते हैं गुलज़ार के अलावा भी — Ahmad Faraz
यक़ीं मोहकम अमल पैहम मोहब्बत फ़ातेह-ए-आलम जिहाद-ए-ज़िंदगानी में हैं ये मर्दों की शमशीरें — Allama Iqbal
ये यक़ीं है की मेरी उल्फ़त का होगा उन पर असर कभी न कभी — Anwar Taban
या तेरे अलावा भी किसी शय की तलब है या अपनी मोहब्बत पे भरोसा नहीं हम को — Shahryar

If you enjoy trust-based poetry, explore more in bharosa shayari for deeper emotions.

Eitbaar Shayari on Love

Romantic shayari highlighting trust and faith in love relationships.

तुझे मेरी मोहब्बत पे ऐतिबार हो जाना मुमकिन नहीं है गधे का समझदार हो जाना — Bhavesh kumar
न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था — Firaq Gorakhpuri
यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi
तुम्हारे पाँव के नीचे कोई ज़मीन नहीं कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं — Dushyant Kumar
वतन की ख़ाक ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे मुझे यक़ीन है पानी यहीं से निकलेगा — Unknown
कभी ये भी नहीं पूछा है गर्दन पे निशाँ कैसा हमें अंधी मोहब्बत थी हमें अंधा भरोसा था — Shayra kirti
मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारा-गर ये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे — Shakeel Badayuni
तुम मिरी ज़िंदगी हो ये सच है ज़िंदगी का मगर भरोसा क्या — Bashir Badr

Love and trust often go together, much like expressions in mohabbat shayari .

Broken Eitbaar Shayari

Shayari that reflects pain and emotions after trust is broken.

चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिल हौसला किस का बढ़ाता है कोई — Shakeel Badayuni
जब अपना दिल ख़ुद ले डूबे औरों पे सहारा कौन करे कश्ती पे भरोसा जब न रहा तिनकों पे भरोसा कौन करे — Anand Narayan Mulla
ऐ मुझ को फ़रेब देने वाले मैं तुझ पे यक़ीन कर चुका हूँ — Athar Nafees
मैं उस के वादे का अब भी यक़ीन करता हूँ हज़ार बार जिसे आज़मा लिया मैं ने — Makhmoor Saeedi
वो कहते हैं मैं ज़िंदगानी हूँ तेरी ये सच है तो उन का भरोसा नहीं है — Aasi Ghazipuri
वो बहुत चालाक है लेकिन अगर हिम्मत करें पहला पहला झूट है उस को यक़ीं आ जाएगा — Zafar Iqbal
अब इन हुदूद में लाया है इंतिज़ार मुझे वो आ भी जाएँ तो आए न ऐतिबार मुझे — Khumar Barabankvi
दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता — Ahmad Faraz
हर-चंद ए'तिबार में धोके भी हैं मगर ये तो नहीं किसी पे भरोसा किया न जाए — Jaan Nisar Akhtar
यूँँ न क़ातिल को जब यक़ीं आया हम ने दिल खोल कर दिखाई चोट — Fani Badayuni
हम आज राह-ए-तमन्ना में जी को हार आए न दर्द-ओ-ग़म का भरोसा रहा न दुनिया का — Waheed Quraishi

Broken trust often leads to emotions seen in dhokha shayari .

Eitbaar Shayari on Life

Thoughtful lines about trust, faith, and belief in life’s journey.

उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
तुम्हारी ख़ानदानी रस्म रस्म-ए-बेवफ़ाई है हमीं पागल थे जो तुम पर भरोसा कर लिया हम ने — Shajar Abbas
भरोसा मुझ पे रक्खो और कुछ पल रुका हूँ, मैं अभी हारा नहीं हूँ — Divy Kamaldhwaj
भरोसा तोड़ कर अच्छा किया तुम ने मैं दुनिया पर भरोसा करने वाला था — Aatish Alok
जान तुझ पर कुछ ए'तिमाद नहीं ज़िंदगानी का क्या भरोसा है — Khan Arzoo Sirajuddin Ali
यक़ीं कैसे करूँँ वादों पे तेरे साथ रहने के यही वादे किए होंगे उन्होंने भी जो बिछड़े हैं — Priya Dixit
तिरा दिल मुस्कुराएगा दुआ है हमें भी तो भरोसा है ख़ुदा पर — Meem Alif Shaz
थी इक वक़्त अब शा'इरी बस बची है यक़ीं करना मुझ में मुहब्बत नहीं है — Parul Singh "Noor"

Life lessons on trust are beautifully captured in zindagi shayari .

Eitbaar Shayari with Meaning

Deep shayari with meanings that explain emotions of trust and belief.

भले ही जान-लेवा हो सियासत को ग़लत कहना मगर फिर भी ये सच ईमान वाले लोग कहते हैं — Amaan Pathan
ख़ुद से मैं ये कहता हूँ कि सब ठीक है लेकिन मुझ को मिरी बातों पे भरोसा भी नहीं है — Amaan Pathan
ख़ुद से मैं ये कहता हूँ कि सब ठीक है लेकिन मुझ को मिरी बातों पे भरोसा भी नहीं है — Amaan Pathan
जीना वो क्या जो हो नफ़स-ए-ग़ैर पर मदार शोहरत की ज़िंदगी का भरोसा भी छोड़ दे — Allama Iqbal
उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़ हमें यक़ीं था हमारा क़ुसूर निकलेगा — Ameer Qazalbash
अब तो अमान होने लगा है यक़ीन ये उस के ही हक़ में आएगा मुंसिफ़ का फ़ैसला — Amaan Pathan
झूट रौशन है कि सच्चाई नहीं जानते हैं लोग अब वहम-ओ-गुमाँ को ही यक़ीं जानते हैं — Sultan Akhtar
ग़लती मिरी है मुझ को तिरा ऐतिबार था मेरी यही सज़ा है मुझे शर्मसार कर — Amaan Pathan
जिन पे होता है बहुत दिल को भरोसा 'ताबिश' वक़्त पड़ने पे वही लोग दग़ा देते हैं — Tabish Dehlvi

Understanding emotions deeply is easier with ehsaas shayari .

2 Line Eitbaar Shayari

Short and impactful two-line shayari on trust and faith.

वतन की रेत ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे मुझे यक़ीं है कि पानी यहीं से निकलेगा — Muzaffar Warsi
करूँँ तो कैसे करूँँ तुझ पे मैं यक़ीन बता नहीं है ख़ुद पे भी जब कोई ऐतिबार मुझे — Amaan Pathan
वो मुझ को भूल चुका अब यक़ीन है वर्ना वफ़ा नहीं तो जफ़ाओं का सिलसिला रखता — Iffat Zarrin
उसे गुमाँ है कि मेरी उड़ान कुछ कम है मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है — Nafas Ambalvi
ऐ वतन इक रोज़ तेरी ख़ाक में खो जाएँगे सो जाएँगे मर के भी रिश्ता नहीं छूटेगा हिंदुस्तान से ईमान से — Rahat Indori
ग़ुलामी में न काम आती हैं शमशीरें न तदबीरें जो हो ज़ौक़-ए-यक़ीं पैदा तो कट जाती हैं ज़ंजीरें — Allama Iqbal
नहीं नहीं मैं बहुत ख़ुश रहा हूँ तेरे बग़ैर यक़ीन कर कि ये हालत अभी अभी हुई है — Irfan Sattar
था महज़ तुम्हें भरोसा यार करना हो न पाया और मोहब्बत मुझे करनी यही कर यार पाया — Zain Aalamgir
मुझे यक़ीं था मुझे छोड़ देगा वो इक दिन मैं उस की पहली नहीं दूसरी मोहब्बत था — Aditya

Short Eitbaar Shayari

Quick and expressive lines capturing the essence of trust.

यक़ीं आता नहीं ये ज़ख़्म तुम को इश्क़ में आए तुम्हें तो इक नज़र भर देखने से घाव भरते हैं — Nishant Choudhary
बातें करो तो ऐसी कि दुनिया यक़ीं करे ये क्या कि तुम को मेरा कोई मिस्ल मिल गया — Haider Khan
तुम्हारी आँखों को देखा तो ये यक़ीन हुआ बग़ैर लफ़्ज़ के भी बात-चीत मुमकिन है — Ramnath Shodharthi
दे दी ज़बान फिर भी भरोसा नहीं हुआ अब ऐसा क्या करें जो उन्हें ए'तिबार हो — Prashant Sitapuri
दूसरी साँस का भरोसा नहीं एक ही साँस में चलो जी लें — Saarthi Baidyanath
अजी मेरा यक़ीं करिए, वही लड़का है ये जिस के कभी ए बी सी डी में लड़खड़ाते थे ज़बाँ के पाँव — Aarush Sarkaar
बचा लाया हूँ ख़ुद को इक तबाही से यक़ीं होने लगा था इस ज़माने पर — Prashant Sitapuri
जो दिखाता है वो नहीं हूँ मैं आईने पर मुझे यक़ीन नहीं — Ramnath Shodharthi
बहुत ख़ुशी है हमें, तुम आए, यक़ीन मानो बहुत ख़ुशी है बचा रखे थे बहुत से आसूँ पता नहीं क्यूँ निकल न पाए — Ahad Ahmed
भरोसा कौन अब किस पर करेगा और कैसे भरोसा तोड़ने वाला हमारा यार निकला — Atul K Rai

Eitbaar Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express trust or broken faith on your status.

कितने सालों तक तेरी इस बात का भी एतबार किया एक ही वक़्त में दो लोगों से प्यार का होना मुमकिन है — Shayra kirti
यक़ीं इश्क़ ने ही दिलाया ये मुझ को किसी से मुझे इश्क़ होना नहीं था — Rohit tewatia 'Ishq'
सुनी है ये ख़बर जबसे भरोसा उठ गया मेरा दवाई खा रहे थे जो दवाई खा गई उन को — Tarique Jamal
हमें यक़ीन नहीं है यूँँ रोने-धोने में तुम्हारे बा'द ये दिल हम निकाल फेंकेंगे — Intzar Akhtar
समझ में ये नहीं आता यक़ीं किस पर किया जाए जिसे अपना समझता हूँ वो ही दिल तोड़ देता है — Shajar Abbas
ख़ुद से ज़्यादा कभी किसी पर सुनो अब शजर ऐतिबार मत करना — Shajar Abbas
उस पे इतना यक़ीं किया मैं ने आसमाँ को ज़मीं किया मैं ने — Aashish kargeti 'Kash'
किसी दिन लौट आएगा यक़ीं है सो मैं हूँ मुंतज़िर हर शाम तेरा — Shahzan Khan Shahzan'
लोगों पर अब भरोसा नहीं है मैं हवाओं से दुख बाँटता हूँ — karan singh rajput

Eitbaar Captions for Instagram

Meaningful captions about trust and belief for social media posts.

आप से तो कुछ भी है छुपा नहीं हुआ फिर आप को भी क्यूँँ भरोसा नहीं हुआ? — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
अब आइना मेरा सहारा ना रहा वो मर गया मुझ पे भरोसा था जिसे — Pushkar Tripathi
मोहब्बत में मिले हैं इतने धोखे मोहब्बत से भरोसा उठ गया है — Shajar Abbas
वफ़ा जो तुम निभा लेती यक़ीं जानो मैं शाइ'र हूँ जहाँ भर में अमर होती — A R Sahil "Aleeg"
भरोसा आप को इतना है मुझ पे भरोसा टूट भी सकता है समझे — Kush Pandey ' Saarang '
क्या ख़बर कब ठहरने लग जाए साँस का ऐतिबार कौन करे — shahnawaaz khan
होता है क्या ग़ज़ब का उसी शख़्स पर यक़ीं जो शख़्स एक दिन कहीं लुटवाए आप को — Ajeetendra Aazi Tamaam

FAQs

You can share Eitbaar Shayari when you want to express trust in someone, rebuild a relationship, or convey the hurt caused by broken bharosa.
No, Eitbaar Shayari can be about any relationship, including friendship, family, or even self-belief. It reflects trust in all emotional connections.
Yes, many short and meaningful Eitbaar Shayari lines are perfect for WhatsApp status to express trust or disappointment subtly.
Eitbaar Shayari focuses on trust and belief, while Dhokha Shayari expresses betrayal and heartbreak when that trust is broken.
Yes, Eitbaar Shayari is commonly written in Hindi, Urdu, and Hinglish, making it easy to understand and share across different audiences.
People connect with Eitbaar Shayari because trust is a core part of every relationship, and these lines beautifully express both its strength and fragility.