roz ye KHvaab daraata hai mujhe | रोज़ ये ख़्वाब डराता है मुझे

  - Vikas Sharma Raaz

रोज़ ये ख़्वाब डराता है मुझे
कोई साया लिए जाता है मुझे

ये सदा काश उसी ने दी हो
इस तरह वो ही बुलाता है मुझे

मैं खिंचा जाता हूँ सहरा की तरफ़
यूँँ तो दरिया भी बुलाता है मुझे

देखना चाहता हूँ गुम हो कर
क्या कोई ढूँड के लाता है मुझे
'इश्क़ बीनाई बढ़ा देता है
जाने क्या क्या नज़र आता है मुझे

  - Vikas Sharma Raaz

Fantasy Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Vikas Sharma Raaz

As you were reading Shayari by Vikas Sharma Raaz

Similar Writers

our suggestion based on Vikas Sharma Raaz

Similar Moods

As you were reading Fantasy Shayari Shayari