Heart Touching Father Shayari - Unspoken love, sacrifice, and strength of a father’s heart

Father shayari reflects the silent love, strength, and sacrifices of a father. From guiding hands to unspoken emotions, these lines capture the essence of pita ka pyaar and respect. Whether you want to express gratitude or share heartfelt feelings, this collection connects deeply with every bond between a father and child.

What is father shayari?

Father shayari is a form of poetry that expresses love, respect, gratitude, and emotions related to a father. It highlights his sacrifices, guidance, and silent care in a heartfelt way.

Father Shayari in Hindi

Explore heartfelt father shayari in Hindi expressing love, respect, and gratitude for pita.

देर से आने पर वो ख़फ़ा था आख़िर मान गया आज मैं अपने बाप से मिलने क़ब्रिस्तान गया — Afzal Khan
अपने बच्चों से बहुत डरता हूँ मैं बिल्कुल अपने बाप के जैसा हूँ मैं — Zubair Ali Tabish
मुझ को छाँव में रखा और ख़ुद भी वो जलता रहा मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में — Unknown
घर की इस बार मुकम्मल मैं तलाशी लूँगा ग़म छुपा कर मिरे माँ बाप कहाँ रखते थे — Unknown
हम ऐसी कुल किताबें क़ाबिल-ए-ज़ब्ती समझते हैं कि जिन को पढ़ के लड़के बाप को ख़ब्ती समझते हैं — Akbar Allahabadi
ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
उन के होने से बख़्त होते हैं बाप घर के दरख़्त होते हैं — Unknown
मुद्दत के बा'द ख़्वाब में आया था मेरा बाप और उस ने मुझ सेे इतना कहा ख़ुश रहा करो — Abbas Tabish

If you love emotional family expressions, explore maa shayari in hindi as well.

Father Shayari on Life and Values

Shayari that reflects a father’s teachings, life lessons, and values that shape our journey.

इन का उठना नहीं है हश्र से कम घर की दीवार बाप का साया — Unknown
सुब्ह सवेरे नंगे पाँव घास पे चलना ऐसा है जैसे बाप का पहला बोसा क़ुर्बत जैसे माँओं की — Hammad Niyazi
माँ की दुआ न बाप की शफ़क़त का साया है आज अपने साथ अपना जनम दिन मनाया है — Anjum Saleemi
तेरी यादें लिपट जाती हैं मुझ से घर पहुँचते ही कि जैसे बाप से आ कर कोई बच्ची लिपटती है — Afzal Ali Afzal
न जाने कौन सी दौलत अता करता है रब इनको किसी भी बाप को मुफ़्लिस कभी देखा नहीं मैं ने — Saheb Shrey
मेरा भी एक बाप था अच्छा सा एक बाप वो जिस जगह पहुँच के मरा था वहीं हूँ मैं — Rais Farog
मैं अपने बाप के सीने से फूल चुनता हूँ सो जब भी साँस थमी बाग़ में टहल आया — Hammad Niyazi
बेटियाँ बाप की आँखों में छुपे ख़्वाब को पहचानती हैं और कोई दूसरा इस ख़्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं — Iftikhar Arif
नज़रें हो गड़ीं जिन की वसीयत पे दिनो-रात माँ-बाप कि 'उम्रों कि दुआ ख़ाक करेंगे — Asad Akbarabadi
घर लौट के रोएँगे माँ बाप अकेले में मिट्टी के खिलौने भी सस्ते न थे मेले में — Qaisar-ul-Jafri

To dive deeper into life lessons, check out life shayari collection .

Father Shayari on Love and Respect

Beautiful lines capturing the deep love and respect we hold for our father.

किस शफ़क़त में गुँधे हुए मौला माँ बाप दिए कैसी प्यारी रूहों को मेरी औलाद किया — Anjum Saleemi
कुछ बेटियाँ बिन बाप के भी काटती हैं ज़िंदगी कुछ बेटियों के सिर पे दोनों हाथ माँ के होते हैं — Bhoomi Srivastava
ग़म मत करो किसी का जो भी गया गया वो मम्मी के दिल के टुकड़े पापा की जान हो तुम — Amaan Pathan
ग़मों को बेच रहा हूँ मैं इस लिए शायद कहा था बाप ने पैसा बहुत ज़रूरी है — Amaan Pathan
उस के वालिद नवाब हैं भाई उस को हक़ है हमें भुलाने का — Deepak Sharma Deep
गर ये अच्छी क़िस्मत है तो लानत ऐसी क़िस्मत पर अपने फोन में देख रहे हैं, बाप को बूढ़ा होते हम — Siddharth Saaz
मिरे माँ बाप जन्नत से नज़र रखते हैं मुझ पर अब मिरे दिल में यतीमों के लिए इक ख़ास कोना है — Amaan Pathan
किसी माँ बाप से पूछो कभी बेटी का ये दुख देखने वाले जिसे देख के रद करते हैं — Saud Usmani
बेटे मसरूफ़ रहे माल के बटवारे में बेटियाँ बाप की मय्यत से लिपट कर रोईं — Mahmood Ahmad Hashmi

For more heartfelt emotions, read emotional shayari .

Father Shayari with Meaning

Thoughtful father shayari with meaning that explains emotions and deeper connections.

ये तेरी गली के बच्चें भी शैतानों के बाप है कहते है कि सारे जीजू में सब सेे अच्छे वाले आप है — MANOBAL GIRI
कमाई बाप की सारी चली जाती है बेटों में मगर बेटा उन्हीं को बेसहारा छोड़ जाता है — Prashant Sitapuri
जब तलक था बाप ज़िंदा घर में भाई एक थे उस के जाते ही ज़मीं पर सबके हिस्से आ गए — Prashant Sitapuri
मिले मौका यूँँ ज़िम्मेदारियों को बचपना छीने ख़ुदाया छीन ले सब कुछ कभी माँ-बाप ना छीने — Aarush Sarkaar
बाप की उँगली जब तक हाथ में मेरे है बाघ की ताकत मान लो साथ में मेरे है — Kush Pandey ' Saarang '
कहा उस बाप ने मुझ सेे न जाए ये कोरोना शहर से लौट आए देख लो बच्चे हमारे — Shubham Seth
माँ-बाप, बहन-भाई, सब दोस्त, मुहब्बत तुम सपनों के लिए रिश्ते कुर्बान नहीं करना — Prashant Sitapuri
क़र्ज़ लदेगा लड़की के बाबूजी पर बाप मगर लड़के का बेंचा जाएगा — Atul K Rai
माँ बाप के आँसुओं की वजह क्या जाने जो बेटा छुट्टियों में भी घर नहीं आता — Anurag Ravi
ख़ुदा, हर बाप में एक बेटी होती है कि हर बेटी के अंदर एक बाप होता है — Prit

You may also like reflective expressions in zindagi shayari .

Father Quotes and Thoughts

Short father quotes and thoughtful lines that express gratitude and inspiration.

क्या भला हम को पता हो किसी मौसम के सितम बाप साया किए हम पर जो खड़ा रहता है — Haider Khan
पत्ते बिछड़ कर शाख़ से करते शजर वीरान सा माँ-बाप को बच्चे बहुत जल्दी करे बूढ़ा यहाँ — Zain Aalamgir
अपने वालिद की रख गई इज़्ज़त मुझ सेे अगले जनम का वा'दा किया — Dharmesh Solanki
झूला बाप का कंधा था तब माँ का आँचल ख़ुशहाली थी ईद मनाते थे हर दिन ही तब हर रात दिवाली थी — Shreya Shivmurti
ऐसा लगता है मुझे ईद का दिन है 'अकबर' जब भी माँ बाप के चेहरे पे ख़ुशी होती है — ''Akbar Rizvi"
ख़ुदा जाने ख़ुदा कैसा ख़ुदा को किस ने देखा है कहो, तुम भी ख़ुदा माँ–बाप को ही मानते हो ना — Prit
लगा हूँ जो मैं खर्चे अब मेरे घर के उठाने में लगेगा उम्र-भर क्या बाप के आधा कमाने में — Amol
कल राह में चमकेंगे तेरी रौशनी बनकर ये मशवरे माँ-बाप के बेकार नहीं हैं — Shakir Dehlvi
एक बाप उतरा है ज़िस्मफ़रोशी के धंधे में दस घण्टों की ख़ातिर मेरा ज़िस्म आप का मालिक — Saahir

Explore more relationship-based expressions in relationship shayari .

2 Line Father Shayari

Short and powerful two line father shayari for quick emotional expression.

जब बच्चों के हाथों वालिद की शामत आ जाएगी पैगंबर ने फरमाया था कि कयामत आ जाएगी — Sohaib Alvi
वक़्त अपना दो, बूढ़े माँ-बाप को, है ये हक़ उन का तुम भी बच्चे रहोगे, बूढ़े कभी वो नहीं होंगे — A R Sahil "Aleeg"
अँधेरे में कमा कर रौशनी सबके लिए लाए दिया बन कर जले जब बाप तब त्योहार होता है — Saheb Shrey
दिल ये करता है के पंखे से लटक जाऊँ मैं फिर ख़याल आता है माँ बाप का रुक जाता हूँ — Shajar Abbas
हार कर ख़ुद-कुशी जो करते हैं उन सेे कहना अच्छा होता नहीं माँ-बाप को बेवा करना — Mohammad Aquib Khan
बेटा ज़रा सा जो कमाने लग गया फिर बाप से दूरी बनाने लग गया — Dileep Kumar
एक पक्षी देखता है पेड़ को कटते हुए बेटा अपने माँ-पिता को बूढ़ा होते देखता — Sanskar Shrivastav
कमाने लग गए हैं चार बेटे मगर इक बाप भारी लग रहा है — Piyush Mishra 'Aab'
सिर्फ़ इक बेटा बनकर रहूँ उम्र भर बाप के जूते पॉलिश करूँँ उम्र भर — Kinshu Sinha
बाप के आगे उस का जवान बेटा मर जाए कोरोना इस सेे ज़्यादा दुख और क्या देगा — Nirbhay Nishchhal

Short Father Shayari

Simple and concise father shayari perfect for sharing emotions in fewer words.

के जूता बाप का पैरों में आ जाए जो बेटे के समझ लो उस को जिम्मेवार भी होना पड़ेगा अब — Kushal "PARINDA"
नहीं जाना कभी उस घर जहाँ इज़्ज़त नहीं होती बिना माँ-बाप के घर में कभी रहमत नहीं होती — Kushal "PARINDA"
कर भी रहा है मुश्किलों से बाप बेटी को विदा है दायज़ा का बोझ जो दिल से नहीं जा पा रहा — Sagar Sahab Badayuni
देख कर मुस्कुराते बच्चों को बाप सारी थकान भूल गया — Amaan Haider
उस सेे ज़्यादा भार भला होगा किस पर दे औलाद को कंधा बाप जो लौटा हो — Sameer Goyal
बाप के आराम के दिन आ गए बेटे को आख़िर कमाना आ गया — shaan manral
अदब से पेश आओ बाप माँ से तुम ये जो रूठें, ख़ुदा भी रूठ जाएगा — Irshad Siddique "Shibu"
है बाप का संघर्ष ही औलाद की तो प्रेरणा — "Dharam" Barot
आँधी तूफ़ाँ से लड़ती टूटी हुई कश्ती दुनिया में है ही नहीं वालिद जैसी हस्ती — Prit

Father Shayari for WhatsApp Status

Best father shayari lines to use as WhatsApp status and express your feelings.

वालिद को खोने के बा'द हुआ एहसास मुझे बिन सूरज के इस दिन की कोई औक़ात नहीं — Irshad Siddique "Shibu"
सुनो, जो नवाबों सा लहजा है मेरा ये सब बाप के ही बदौलत है मेरे — Satyam Bhaskar "Bulbul"
जिस बेटे से माँ-बाप राज़ी हों उस बेटे से अल्लाह राज़ी हो — Kumar Aryan
गुजरने पे यूँँ अपनी हर अमानत अपने बच्चों के हवाले कर के जाते हैं सभी के बाप अपनी सब विरासत अपने बच्चों के हवाले कर के जाते हैं — Danish Balliavi
अँधेरे में कमा कर रौशनी सब के लिए लाए दिया बनकर जले जब बाप तब त्यौहार होता है — Saheb Shrey
तेरे घर में जितनी भी शराफ़त है तेरे वालिद की वही तो दौलत है — Meem Alif Shaz
मेरे वालिद पे क़र्ज़ा था मेरी ता'लीम को ले कर उसी लाला का अब मुझ को तो कर्ज़ा भी चुकाना है — Vikas Shah musafir
हमें जहन्नमी किताबों तक में भी कहा गया हमीं ने अपने बाप पर भी हाथ तक उठाया है — Sohaib Alvi
अल्लाह उस सेे राज़ी है जो माँ बाप की ख़िदमत करता है — Kumar Aryan
बड़े बेटे की मय्यत ने यूँँ तोड़ा बाप का कांँधा किसी की याद में फिर गिर पड़ा आबाद घर मेरा — "Nadeem khan' Kaavish"

Father Shayari for Instagram Captions

Meaningful father shayari captions for Instagram posts dedicated to your father.

मैं जब भी झाँकता हूँ ख़ुद में तो एहसास होता है कि अपने बाप की उम्मीद पानी कर रहा हूँ मैं — "Nadeem khan' Kaavish"
वालिद तिरा है ज़ुल्म हम पर कर रहा यूँँ भेजकर बाज़ार बुर्के में तुझे — Kuldeep Tripathi KD
मुझे वो माँ मिली जिस को हमारी फ़िक्र रहती है मिला वो बाप जो हरदम भला ही सोचता रहता — Kaviraj " Madhukar"
बाप का सर से जो साया क्या उठा ग़म के साए हक़ जताने लग गए — Irshad Siddique "Shibu"
वालिद ने काँधे पर मेरे क्या हाथ रख दिया और चार चाँद लग गए तब से वक़ार में — Rohit tewatia 'Ishq'
बाप को डर सताने लगा पंखों को देख कर हार कर बाज़ी बेटा जो घर आया है इश्क़ की — Sandeep dabral 'sendy'
उम्र भर मेरी दु'आओं में असर बाक़ी रहे बाप की शक्ल में सर पर ये शजर बाक़ी रहे — Shajar Abbas
बाप से पहले यहाँ से कोई जाने न लगे पुत्र अर्थी कभी भी बाप के शाने न लगे — Sandeep dabral 'sendy'

FAQs

Yes, father shayari is perfect for WhatsApp status to express your love and respect. Short and emotional lines work especially well for status updates.
Father shayari is special because it reflects emotions that are often unspoken. It captures a father’s silent sacrifices, strength, and unconditional support.
Not always. While many father shayari are emotional, some also express pride, inspiration, life lessons, and gratitude in a powerful way.
Yes, these shayari are great for Instagram captions, especially for posts dedicated to your father, family moments, or special occasions.
Father shayari focuses on strength, responsibility, and silent love, while maa shayari often highlights nurturing, care, and emotional warmth.
Yes, father shayari can be found in Hindi, English, and sometimes Hinglish. Hindi shayari is more traditional and emotionally expressive.