Maa Shayari - Pure love, care, and sacrifice expressed through heartfelt words

Maa Shayari beautifully captures the unconditional love, sacrifice, and warmth of a mother. From her silent prayers to her endless care, these words reflect the deepest emotions we often struggle to express. Whether you want to honor your maa or share her importance in your life, this collection brings heartfelt feelings into simple yet powerful lines.

What is Maa Shayari?

Maa Shayari is a form of poetry that expresses love, respect, and gratitude towards a mother. It highlights her sacrifices, care, and emotional strength in simple yet touching words.

Maa Shayari in Hindi

Heart-touching Maa Shayari in Hindi that expresses pure love and gratitude.

पहले ये काम बड़े प्यार से माँ करती थी अब हमें धूप जगाती है तो दुख होता है — Munawwar Rana
मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जाएगी माँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी — Munawwar Rana
दिखाते हैं पड़ोसी मुल्क आँखें तो दिखाने दो कहीं बच्चों के बोसे से भी माँ का गाल कटता है — Munawwar Rana
लिपट जाता हूँ माँ से और मौसी मुस्कुराती है मैं उर्दू में ग़ज़ल कहता हूँ हिंदी मुस्कुराती है — Munawwar Rana
भूके बच्चों की तसल्ली के लिए माँ ने फिर पानी पकाया देर तक — Nawaz Deobandi
मुनव्वर माँ के आगे यूँँ कभी खुल कर नहीं रोना जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती — Munawwar Rana
माँ-बाबा का सोच के हर दम रुक जाता हूँ वरना तो इतने ग़म में मैं ने पंखे से टंग कर मर जाना था — Shashwat Singh Darpan
मैदान छोड़ देने से मैं बच तो जाऊँगा लेकिन जो ये ख़बर मेरी माँ तक पहुँच गई — Munawwar Rana
खिलौनों की तरफ़ बच्चे को माँ जाने नहीं देती मगर आगे खिलौनों की दुकाँ जाने नहीं देती — Munawwar Rana
किताबों से निकल कर तितलियाँ ग़ज़लें सुनाती हैं टिफ़िन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है — Siraj Faisal Khan

If you also value a father's love, explore father shayari for heartfelt expressions.

Maa Shayari on Life

Thoughtful lines showing how a mother shapes life with love and care.

वो उजला हो कि मैला हो या महँगा हो कि सस्ता हो ये माँ का सर है इस पर हर दुपट्टा मुस्कुराता है — Siraj Faisal Khan
मुझ सेे बेहतर लड़का तो मिल जाएगा लेकिन मेरी माँ से बेहतर सास नहीं — Tanoj Dadhich
रोते बच्चे पूछ रहे हैं मम्मी से कितना पानी और मिलाया जाएगा — Divy Kamaldhwaj
अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है — Munawwar Rana
बोझ उठाए हुए फिरती है हमारा अब तक ऐ ज़मीं माँ तिरी ये उम्र तो आराम की थी — Parveen Shakir
सब को बस पानी पीने से मतलब है बस माँ को चिंता है मटका भरने की — Tanoj Dadhich
इक लड़की है जो इकदम घर जैसी है वो बिल्कुल माँ जैसी बातें करती है — Siddharth Saaz
दूर अगर रहते हैं माँ से हम ख़र्चीले हो जाते हैं ऐसा खाना मिलता है सब कपड़े ढीले हो जाते हैं — Tanoj Dadhich
चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है — Munawwar Rana

For deeper reflections on living, read zindagi shayari that connects with life's emotions.

Maa Shayari on Love

Beautiful shayari capturing a mother’s unconditional and pure love.

रोते बच्चे पूछ रहे हैं मम्मी से कितना पानी और मिलाया जाएगा — Divy Kamaldhwaj
घर की इस बार मुकम्मल मैं तलाशी लूँगा ग़म छुपा कर मिरे माँ बाप कहाँ रखते थे — Unknown
उस ने हम सेे बातें करना छोड़ दिया माँ की जिस सेे बात कराने वाले थे — Tanoj Dadhich
उस सेे ज़ियादा बातें करते थे हम तुम जितनी बातें माँ और मौसी करती हैं — Tanoj Dadhich
मेरा बटुआ नहीं होता है ख़ाली तेरी तस्वीर की बरकत रही माँ — Satya Prakash Soni
ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
माँ की दुआ न बाप की शफ़क़त का साया है आज अपने साथ अपना जनम दिन मनाया है — Anjum Saleemi
कमाता हूँ मैं कितना सोच लेना बा'द में ये सब अभी तो बस यही काफ़ी है माँ के पास रहता हूँ — Tanoj Dadhich
आ रही है जो बहू सीधी रहे माँ चाहती जा रही बेटी मगर चालाक होनी चाहिए — Tanoj Dadhich

You can also explore love shayari to experience different shades of love.

Maa Shayari with Meaning

Meaningful Maa Shayari that explains the depth of a mother's emotions.

घर में झीने रिश्ते मैं ने लाखों बार उधड़ते देखे चुपके चुपके कर देती है जाने कब तुरपाई अम्मा — Aalok Shrivastav
मुझे मालूम है माँ की दुआएँ साथ चलती हैं सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैं ने देखा है — Aalok Shrivastav
पहले अपनी माँ को याद किया हम ने फिर ज़ोमैटो से खाना मंगवाया है - तनोज दाधीच — Tanoj Dadhich
अब शहर की थकावट बेचैन कर रही है अब शाम हो गई है चल माँ से बात कर लें — Akash Rajpoot
नज़रें हो गड़ीं जिन की वसीयत पे दिनो-रात माँ-बाप कि 'उम्रों कि दुआ ख़ाक करेंगे — Asad Akbarabadi
जब चली ठंडी हवा बच्चा ठिठुर कर रह गया माँ ने अपने ला'ल की तख़्ती जला दी रात को — Sibt Ali Saba
मोहब्बत का सुबूत अब और क्या दें तुम्हारी माँ को माँ कहने लगे हैं — Shadab Asghar
मुझे आँखें दिखा कर बोलती है चुप रहो भैया बहिन छोटी भले हो बात वो अम्मा सी करती है — Divy Kamaldhwaj
माँ की करते हुए ख़िदमत मुझे आ जाए क़ज़ा ऐ ख़ुदा एक ये बेटे की दुआ है तुझ सेे — ''Akbar Rizvi"
माँ जैसे देखती हो तुम मगर मैं तुम्हारी आँख का तारा नहीं हूँ — Divy Kamaldhwaj

For deeper emotional expressions, check out ehsaas shayari that complement these thoughts.

Maa Shayari on Emotions

Expressive lines that reflect feelings of love, care, and gratitude for maa.

अश्क माँ के जो ख़ुशी से गिरे तो हैं मोती और छलके जो ग़मों से तो लहू हो जाए — S M Afzal Imam
राम भी हैं कृष्ण भी हैं और भोलेनाथ हैं माँ तुम्हारे साथ हैं तो सब तुम्हारे साथ हैं — Tanoj Dadhich
एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई 'ताबिश' मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है — Abbas Tabish
घर लौट के रोएँगे माँ बाप अकेले में मिट्टी के खिलौने भी सस्ते न थे मेले में — Qaisar-ul-Jafri
तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फ़लक मुझ को अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी — Munawwar Rana
ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सज्दे में रहती है — Munawwar Rana
माँ के आँसू को समझता हूँ मुक़द्दस इतना बस उन्हें चूम ले अफ़ज़ल तो वज़ू हो जाए — S M Afzal Imam
दुआ को हाथ उठाते हुए लरज़ता हूँ कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए — Iftikhar Arif
जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है — Munawwar Rana
कल अपने-आप को देखा था माँ की आँखों में ये आईना हमें बूढ़ा नहीं बताता है — Munawwar Rana
बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगर माँ सब से कह रही है कि बेटा मज़े में है — Munawwar Rana
माँ की आग़ोश में कल मौत की आग़ोश में आज हम को दुनिया में ये दो वक़्त सुहाने से मिले — Kaif Bhopali

You may also enjoy jazbaat shayari to explore similar heartfelt emotions.

2 Line Maa Shayari

Short and impactful two-line Maa Shayari perfect for quick sharing.

मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दीं सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया — Munawwar Rana
आज फिर माँ मुझे मारेगी बहुत रोने पर आज फिर गाँव में आया है खिलौने वाला — Nawaz Zafar
बूढ़ी माँ का शायद लौट आया बचपन गुड़ियों का अम्बार लगा कर बैठ गई — Irshad Khan Sikandar
घर से निकले हुए बेटों का मुक़द्दर मालूम माँ के क़दमों में भी जन्नत नहीं मिलने वाली — Iftikhar Arif
मुझ पे पड़ती नहीं बलाओं की धूप सर पे साया-फ़िगन है माँ की दुआ — Amaan Haider
मैं तेरी गोद में कैसा लगा था माँ तेरा तो दूसरा बचपन हुआ था मैं — Rohit tewatia 'Ishq'
सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था — Ahmad Salman
मुद्दतों ब'अद मुयस्सर हुआ माँ का आँचल मुद्दतों ब'अद हमें नींद सुहानी आई — Iqbal Ashhar
किस शफ़क़त में गुँधे हुए मौला माँ बाप दिए कैसी प्यारी रूहों को मेरी औलाद किया — Anjum Saleemi
माँ मुझे देख के नाराज़ न हो जाए कहीं सर पे आँचल नहीं होता है तो डर होता है — Anjum Rehbar
इक बार अपनी माँ को मोहब्बत से देख ले जिस को भी हुस्न-ए-ताम का मतलब नहीं पता — Rohit tewatia 'Ishq'

Short Maa Shayari

Simple and concise Maa Shayari that conveys deep feelings in few words.

कुछ बेटियाँ बिन बाप के भी काटती हैं ज़िंदगी कुछ बेटियों के सिर पे दोनों हाथ माँ के होते हैं — Bhoomi Srivastava
माँ से तेरे बारे में और तुझ सेे माँ के बारे में बातें कर के कितना अच्छा वक़्त गुज़ारा है मैं ने — Tanoj Dadhich
आज फिर बेटे को माँ जाहिल लगी है सोचिए क्या सीखा हम ने डिग्रियों से — Neeraj Neer
ग़म मत करो किसी का जो भी गया गया वो मम्मी के दिल के टुकड़े पापा की जान हो तुम — Amaan Pathan
किसी माँ बाप से पूछो कभी बेटी का ये दुख देखने वाले जिसे देख के रद करते हैं — Saud Usmani
ख़ुशनसीबी है तुम्हारी सर पे है जो माँ का हाथ हम यतीमों को पता है ये दुआ क्या चीज़ है — Amaan Pathan
सारी दुनिया ने तो नफ़रत से पुकारा मुझ को माँ समझती है मगर आँख का तारा मुझ को — Muneer shehryaar
मिरे माँ बाप जन्नत से नज़र रखते हैं मुझ पर अब मिरे दिल में यतीमों के लिए इक ख़ास कोना है — Amaan Pathan
मैं ने भी मुस्कुरा के मेरे घर से ली विदा माँ ने भी अपने आँसू छलकने नहीं दिए — Divy Kamaldhwaj
माँ के क़दमों के निशाँ हैं कि दिए रौशन हैं ग़ौर से देख यहीं पर कहीं जन्नत होगी — Rahat Indori
कभी घंटों पड़े रहते थे माँ की गोद में इस पर चलो माँ नाम रखते हैं विराट इस चारपाई का — Vishnu virat

Maa Shayari for WhatsApp Status

Perfect Maa Shayari lines to share as WhatsApp status with love.

मुझ को डोली में बिठा डर के हवाले कर दे मेरी माँ मुझ को मुक़द्दर के हवाले कर दे — Rehana Qamar
जंग पर जाते हुए बेटे की माँ से पूछो कैसे जज़्बात के तूफ़ान सँभाले होंगे — Shifa Kajganvi
माँ-बाप, बहन-भाई, सब दोस्त, मुहब्बत तुम सपनों के लिए रिश्ते कुर्बान नहीं करना — Prashant Sitapuri
माँ जब बीमार होती है कहीं भी जी नहीं लगता माँ के बीमार होने पर वही घर काटता मुझ को — Prashant Sitapuri
रब हो सकता गर बदला तो बदले में तुम ये कर दो माँ को मेरी ठीक करो मुझ को बीमार भले कर दो — Prashant Sitapuri
मिले मौका यूँँ ज़िम्मेदारियों को बचपना छीने ख़ुदाया छीन ले सब कुछ कभी माँ-बाप ना छीने — Aarush Sarkaar
माँ की सूरत सामने आती रही ख़ुद-कुशी का फ़ैसला टलता रहा — Gourav Kumar
हो चाहे राह मुश्किल वो मगर फिर भी निकलती है चलेगा किस तरह अब घर ये केवल माँ समझती है — Prashant Sitapuri
बहुत ख़ुश भाई ज़र हिस्से में पाकर है मैं ख़ुश हूँ की मेरे हिस्से में आई माँ — Prashant Sitapuri
सोचता हूँ अब उसे माँ से मिला दूँ छुप के बैठी है जो कब से चिट्ठियों में — Saarthi Baidyanath
जिस को जितना समझ में आया उस ने मुझ को उतना समझा मैं अच्छा हूँ माँ कहती है दुनिया से फिर क्या मतलब है — Puneet mishra
हम सेे ज़्यादा महँगा कौन बिकेगा आज माँ का माथा चूम के बिकने निकला हूँ — Aryan Goswami

Maa Captions for Instagram

Emotional and loving captions about maa for your Instagram posts.

माँ बाप के आँसुओं की वजह क्या जाने जो बेटा छुट्टियों में भी घर नहीं आता — Anurag Ravi
ख़ुदा जाने ख़ुदा कैसा ख़ुदा को किस ने देखा है कहो, तुम भी ख़ुदा माँ–बाप को ही मानते हो ना — Prit
साँसों के बिन वजूद कहाँ धड़कनों का है माँ से कहो गले से लगाए न लौट कर — Vedic Dwivedi
उठती मिरी तलवार दुश्मन की तरफ़ फिर रुक गई दुश्मन कि माँ ने तब पुकारा जंग में बेटा मुझे — Zain Aalamgir
आख़िर कैसे ये लोग है कैसी ये मक्कारी करते है माँ पर लिखने वाले ही अब माँ से गद्दारी करते है — Ravi 'VEER'
ऐसा लगता है मुझे ईद का दिन है 'अकबर' जब भी माँ बाप के चेहरे पे ख़ुशी होती है — ''Akbar Rizvi"
इसी पर बैठ कर शब भर कहानी माँ सुनाती थी तभी ख़ुशबू सी आती है मुझे इस चारपाई से — Shriyansh Qaabiz
वो रोए देख आसमाँ की तरफ़ और कहे देखता हूँ माँ की तरफ़ — Vikas Sangam
मुझे मालूम है उस ने मुझे कैसे पढ़ाया है कभी जब फीस भरनी हो माँ ज़ेवर बेच देती थी — Prashant Sitapuri

FAQs

People read Maa Shayari to connect with emotions related to motherhood, express gratitude, and share heartfelt feelings they often cannot say directly.
Yes, Maa Shayari is widely used for WhatsApp status to express love and appreciation for one's mother in a meaningful and emotional way.
Maa Shayari stands out because it is rooted in unconditional love and selfless care, making it deeply emotional and universally relatable.
Yes, Maa Shayari is available in both Hindi and English, though Hindi versions often feel more emotionally expressive due to cultural context.
Absolutely, Maa Shayari works beautifully as Instagram captions, especially for posts dedicated to your mother or family moments.
Maa Shayari expresses emotions like love, gratitude, sacrifice, care, blessings, and deep emotional attachment towards a mother.