Dua Shayari - Heartfelt prayers, blessings, and wishes expressed through soulful poetry

Dua shayari reflects the beauty of heartfelt prayers, blessings, and silent wishes for loved ones. It captures the emotions of asking from Khuda, hoping for mercy, and sending positivity through words. Whether for love, life, or healing, these lines bring sukoon and spiritual connection.

What is dua shayari?

Dua shayari is a form of poetry that expresses prayers, blessings, and heartfelt wishes for oneself or others. It reflects faith, hope, and emotional connection with the divine.

dua shayari in hindi

Simple and heartfelt dua shayari written in Hindi for easy understanding and emotional connection.

ये इम्तियाज़ ज़रूरी है अब इबादत में वही दुआ जो नज़र कर रही है लब भी करें — Abhishek shukla
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों — Nawaz Deobandi
नाम होंटों पे तिरा आए तो राहत सी मिले तू तसल्ली है दिलासा है दुआ है क्या है — Naqsh Lyallpuri
कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो — Ali Sardar Jafri
मैं क्या करूँँ मेरे क़ातिल न चाहने पर भी तेरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है — Ahmad Faraz
तिरे लबों में मिरे यार ज़ाइक़ा नहीं है हज़ार बोसे हैं उन पर प इक दुआ नहीं है — Pallav Mishra
अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है — Munawwar Rana
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं — Saghar Siddiqui

For more divine expressions, explore khuda shayari that beautifully connect faith and words.

dua shayari on life

Meaningful dua shayari reflecting prayers and blessings for life’s journey and challenges.

उस दुश्मन-ए-वफ़ा को दुआ दे रहा हूँ मैं मेरा न हो सका वो किसी का तो हो गया — Hafeez Banarasi
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से — Akhtar Shirani
माँ की दुआ न बाप की शफ़क़त का साया है आज अपने साथ अपना जनम दिन मनाया है — Anjum Saleemi
हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए — Khumar Barabankvi
हाए कोई दवा करो हाए कोई दुआ करो हाए जिगर में दर्द है हाए जिगर को क्या करूँँ — Hafeez Jalandhari
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो — Mohammad Alvi
मेरा बटुआ नहीं होता है ख़ाली तेरी तस्वीर की बरकत रही माँ — Satya Prakash Soni
दवा से हल न हुआ तो दुआ पे छोड़ दिया तिरा मोआ'मला हम ने ख़ुदा पे छोड़ दिया — Khurram Afaq
कोई दवा न दे सके मशवरा-ए-दुआ दिया चारागरों ने और भी दर्द दिल का बढ़ा दिया — Hafeez Jalandhari

You can also read zindagi shayari to find deeper reflections on life and emotions.

dua shayari on love

Express love through prayers with romantic dua shayari filled with care and sincerity.

मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे — Tehzeeb Hafi
उम्र भर जिस ने न माँगा हो ख़ुदा से कुछ भी उस ने बस तुम से मोहब्बत की दुआ माँगी है — Shadab Asghar
लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है — Ameer Qazalbash
सुनते हैं के मिल जाती है हर चीज़ दुआ से इक रोज़ तुम्हें माँग के देखेंगे ख़ुदा से — Rana Akbarabadi
तिरा दिल मुस्कुराएगा दुआ है हमें भी तो भरोसा है ख़ुदा पर — Meem Alif Shaz
जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो — Lala Madhav Ram Jauhar
दुआ में माँग लूँ मैं उस को लेकिन फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है — Shadab Asghar
दुख कम मिलें इस साल तुम को उस बरस से ये साल तुम को हौसला दे ये दुआ है — Siddharth Saaz
दरवाज़े पर दस्तक देने से पहले मेरे हाथ दुआ में ख़ुद उठ जाते हैं — Tanoj Dadhich
माँ की करते हुए ख़िदमत मुझे आ जाए क़ज़ा ऐ ख़ुदा एक ये बेटे की दुआ है तुझ सेे — ''Akbar Rizvi"

Pair these prayers with love shayari to express love more deeply.

dua shayari with meaning

Thoughtful dua shayari with deeper meanings that inspire faith and emotional understanding.

नज़रें हो गड़ीं जिन की वसीयत पे दिनो-रात माँ-बाप कि 'उम्रों कि दुआ ख़ाक करेंगे — Asad Akbarabadi
तेरी ख़ातिर ख़ुदा से हम दुआ करते नहीं करते भला हम और क्या करते — Arohi Tripathi
दुआ को हाथ उठाते हुए लरज़ता हूँ कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए — Iftikhar Arif
है दुआ जल्दी जन्नत अता हो तुझे तू मेरे इश्क़ का इश्क़ है ऐ रक़ीब — Prit
दुआ में माँग लूँ मैं उस को लेकिन फ़क़त पाना मेरा मक़सद नहीं है — Shadab Asghar
हमेशा इक दूसरे के हक़ में दुआ करेंगे ये तय हुआ था मिलें या बिछड़ें मगर तुम्हीं से वफ़ा करेंगे ये तय हुआ था — Shabeena Adeeb
जिस ने बेचैनियाँ दी हैं मुझे बेचैन रहे मैं ने रो-रो के ख़ुदा से ये दुआ माँगी है — Shajar Abbas
जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है — Munawwar Rana
मुझ पे पड़ती नहीं बलाओं की धूप सर पे साया-फ़िगन है माँ की दुआ — Amaan Haider
मैं नज़र से पी रहा था तो ये दिल ने बद-दुआ दी तिरा हाथ ज़िंदगी भर कभी जाम तक न पहुँचे — Shakeel Badayuni
दुआ करो कि सलामत रहे मिरी हिम्मत ये इक चराग़ कई आँधियों पे भारी है — Waseem Barelvi

If you seek hope and positivity, explore ummeed shayari alongside these lines.

dua shayari on emotions

Beautiful lines capturing emotions like hope, faith, and silent wishes through dua shayari.

गले में उस के ख़ुदा की अजीब बरकत है वो बोलता है तो इक रौशनी सी होती है — Bashir Badr
मैं ने पूछा कि है क्या शग़्ल तो हँसकर बोले आज कल हम तेरे मरने की दुआ करते हैं — Jalal Lakhnavi
ख़ुशनसीबी है तुम्हारी सर पे है जो माँ का हाथ हम यतीमों को पता है ये दुआ क्या चीज़ है — Amaan Pathan
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो — Mohammad Alvi
चंद पेड़ों को ही मजनूँ की दुआ होती है सब दरख़्तों पे तो पत्थर नहीं आया करता — Ahmad Kamran
अंजाम-ए-वफ़ा ये है जिस ने भी मोहब्बत की मरने की दुआ माँगी जीने की सज़ा पाई — Nushur Wahidi
कैसा क़ातिल था जो हाथों में लिए था ख़ंजर चुपके चुपके मिरे जीने की दुआ करता था — Meer Nazeer Baqri
होती नहीं क़ुबूल दुआ तर्क-ए-इश्क़ की दिल चाहता न हो तो ज़बाँ में असर कहाँ — Altaf Hussain Hali
ये घर सब ईंट पत्थर से कहाँ तैयार होते हैं दुआ से अपनी ताकत से इन्हें माएँ बनाती हैं — Prashant Sitapuri

For inner peace and calm feelings, check out sukoon shayari as well.

2 line dua shayari

Short and impactful two line dua shayari perfect for quick emotional expression.

तितलियों से बाग रौशन होता हैं बेटियों से घर में बरकत होती हैं — Moin Hasan
तुम्हें वो ख़ुश रखे बस, ये दुआ है गले में धागा जिस का बाँध ली हो — Aarush Sarkaar
तुझे आबाद रहने की दुआ दे के मेरे हालात पर रोता रहा मैं — karan singh rajput
दुआ करूँ कौन सी, ख़ुदा हो सके मिरे पास, कह दो ना गुनाह वो कौन सा न कर दूँ, नसीब जन्नत मुझे होगी — Zain Aalamgir
चूम कर ख़त्म कर दे दर्द मिरा काम क्या लूँ दवा दुआ से मैं — Lokesh Singh
मुफलिसी में रहे अदाकारी है अमीरी, ख़राब बरकत को — Vishal Jha
आपने दिल खोलकर दे दी दुआ शा'इरी की मुँह-दिखाई हो गई — Saarthi Baidyanath
ये मुसलसल बिछड़ते जाते है बद-दुआ है वफ़ा निगारों को — Sandeep kuthe
मेरे अज़ीज़! दुआ कीजिए मेरे हक़ में दवा से ज़्यादा दुआ की मुझे ज़रूरत है — Ramnath Shodharthi

short dua shayari

Compact and meaningful dua shayari that delivers powerful emotions in few words.

कौन जाने मेरे जीने की दुआ करता है के मौत आती है मगर ले के नहीं जाती मुझे — karan singh rajput
बे-दर्द ज़माने में दुआ किस को चाहिए सब माँगते हैं दर्द, दवा किस को चाहिए — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
दुआ अपनी भी ख़ातिर इस तरह कुछ माँग ली मैं ने ये चाहा है कि तेरे चाहने वाले सभी ख़ुश हो — anupam shah
'शजर' की सल्तनत को नज़रे बद से देखने वालों दुआ-गो हूँ ख़ुदा से आप सब ना-बीना हो जाओ — Shajar Abbas
मैं दुआ करता हूँ उसे मिले इश्क़ चाहे मुझ सेे मिले या ग़ैर से ही — Prit
बादे सज्दा वो जो हर रोज़ दुआ करती है उस के होंठों की मैं या रब वो दुआ हो जाऊँ — Shajar Abbas
दुआएँ काम आती हैं दुआ लेते चलो सब की बलाएँ दूर रहती हैं नज़र हो जो कहीं रब की — Kush Pandey ' Saarang '

dua shayari for whatsapp status

Share blessings and prayers easily with dua shayari perfect for WhatsApp status updates.

उस के दिल से अगर उतर जाऊँ या इलाही दुआ है मर जाऊँ — Shajar Abbas
फ़क़ीरों की दुआ सस्ती मिली मुझ को उन्हें कुछ रोज़ बस खाना खिलाया था — Saahir
मुझे मत देखो लड़की मुस्कुरा कर मैं एक लड़की के होंठों की दुआ हूँ — Shajar Abbas
बिन माँगे सब कुछ दिया मुझ को ख़ुदा ने, शुक्र तेरा लेकिन ऐसा कुछ नहीं देता जो माँगा है दुआ में — A R Sahil "Aleeg"
सिगरिटें क्या हैं तुम जानती हो? बद-दुआ है सभी शाइरों पे — Saahir
ये इंसाँ भला भीख कैसे यहाँ माँग लेते हैं मुझे तो ख़ुदा से दुआ माँगते शर्म आती है — A R Sahil "Aleeg"
सुना है उस की शादी हो गई है अब दुआ ने दम तोड़ा है बीस साल में — A R Sahil "Aleeg"
दुआ क्यूँ नहीं सुनता ख़ुदा, सोचो ख़ुदा है कहीं तो सीख़-पा तुझ सेे — A R Sahil "Aleeg"
मेरे मरने की दुआ माँग रहे थे जो 'दीप' बद-दुआ में ही मुझे उन का हुनर लगता है — Deepika Jain
मता-ए-जान दुआ माँगती है रो-रो कर मेरे इलाही 'शजर' को मेरा नसीब बना — Shajar Abbas
ये दुआ या कोई बद-दुआ है नहीं, लौट आए यहाँ आह है, जो कभी भी, किसी की भी, ख़ाली नहीं जाती है — A R Sahil "Aleeg"
दुआ तर्क करने को हम सब्र करना नहीं कहते दुआ पर डटे रहने का नाम ही सब्र होता है — A R Sahil "Aleeg"

dua captions for instagram

Creative and heartfelt dua captions for Instagram to express prayers and positivity.

दुआ ये माँगा करो रोज़ उठके अहल-ए-सुबह ख़ुदा बुजुर्गों का साया हमारे सर पे रखे — Shajar Abbas
ख़ुदा महफूज़ रक्खे नज़रे बद से दुआ माँगो शजर की सल्तनत को — Shajar Abbas
हालात अपने क्या कहें इक बद-दुआ के बा'द कुछ यूँँ हुआ कि कोई दुआ कुछ न कर सकी — Prashant Sitapuri
करूँँ ये ख़ुदा से दुआ में सलामत रहे जान मेरी — MOHSIN JAHANGIR
ये सब्र -ओ -ज़ब्त अब और मुझ सेे ख़ुदा होता नहीं हैं मुझे तू आज़माना अब छोड़, कुन कह दे दुआ पर — A R Sahil "Aleeg"
ख़ुदा बस यही इक दुआ है हमारी हमारे दिलो को तू मासूम रखना — "Nadeem khan' Kaavish"
दुआ करना हमारे हक़ में जब मर जाएँ ऐ लोगों कि अब तो ख़्वाब में क़ब्रों की तन्हाई रुलाती है — shahnawaaz khan
रहती है ख़िज़्र जैसी हर वक़्त साथ मेरे माँ की दुआ सा कोई हमराह ही नहीं है — Kiran K
ख़ुदा के कुन को तुझे रोकना है गर फ़-य-कुन से दुआ, ख़ुदा से सदा माँग दम-ए-बाज़-ए-पसीं तू — A R Sahil "Aleeg"
ज़िंदगी अपनी सकूँ से कट सके, हो न पाया अब दुआ इतनी है मौला, मौत आसान देना — A R Sahil "Aleeg"
कभी भी सिद्क़-ए-मक़ाल, अक़्ल-ए-हलाल के बिन क़बूल कोई दुआ, नहीं हो सकेगी साहब — A R Sahil "Aleeg"

FAQs

Yes, dua shayari is commonly used for WhatsApp status to share blessings, positivity, and prayers for loved ones in a meaningful way.
Dua shayari focuses on prayers, hope, and blessings, while sad shayari expresses pain, heartbreak, or sorrow. Dua shayari often carries a positive and healing tone.
No, while it includes spiritual elements, dua shayari is also about emotional wishes, goodwill, and positive intentions for others, beyond just religious context.
Yes, dua shayari works beautifully as Instagram captions, especially when sharing meaningful moments, gratitude, or heartfelt wishes.
People read dua shayari to feel comfort, hope, and connection. It helps express silent prayers and emotions that are difficult to say directly.
Yes, dua shayari is available in Hindi, English, and Hinglish formats, making it accessible for different audiences and preferences.