Dushman Shayari - Betrayal, rivalry, and hidden enemies expressed through sharp words

Dushman Shayari reflects the harsh reality of betrayal, rivalry, and hidden enemies in life. It gives voice to those silent grudges, broken trust, and the pain caused by people who once seemed close. These verses capture emotions like dushmani, anger, and revenge with powerful and relatable expressions.

What is dushman shayari?

Dushman shayari is a form of poetry that expresses feelings of rivalry, betrayal, and hostility towards enemies. It captures emotions like anger, revenge, and broken trust in a poetic way.

Dushman Shayari in Hindi

Explore dushman shayari written in Hindi to express betrayal and rivalry with powerful words.

रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले बहुत पहले — Anand Raj Singh
उस के दुश्मन हैं बहुत आदमी अच्छा होगा वो भी मेरी ही तरह शहर में तन्हा होगा — Nida Fazli
मुझे दुश्मन से भी ख़ुद्दारी की उम्मीद रहती है किसी का भी हो सर क़दमों में सर अच्छा नहीं लगता — Javed Akhtar
मेरी ही जान के दुश्मन हैं नसीहत वाले मुझ को समझाते हैं उन को नहीं समझाते हैं — Lala Madhav Ram Jauhar
उम्र भर कौन निभाता है तअल्लुक़ इतना ऐ मेरी जान के दुश्मन तुझे अल्लाह रक्खे — Ahmad Faraz
हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं — Rahat Indori
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
मौत ही इंसान की दुश्मन नहीं ज़िंदगी भी जान ले कर जाएगी — Arsh Malsiyani
इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से — Sahir Ludhianvi

If you enjoy intense emotions, explore nafrat shayari in hindi for deeper expressions.

Dushman Shayari on Life

Shayari reflecting how enemies and hidden rivals shape life experiences and personal growth.

उस दुश्मन-ए-वफ़ा को दुआ दे रहा हूँ मैं मेरा न हो सका वो किसी का तो हो गया — Hafeez Banarasi
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़माँ हमारा — Allama Iqbal
जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुलह की दुआ दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो — Lala Madhav Ram Jauhar
अगर रक़ीब न होते तो दोस्त होते आप हमारे शौक़, ख़यालात एक जैसे हैं — Amulya Mishra
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों — Bashir Badr
कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का — Waseem Barelvi
जुदा किसी से किसी का ग़रज़ हबीब न हो ये दाग़ वो है कि दुश्मन को भी नसीब न हो — Nazeer Akbarabadi
ऐसे तेवर दुश्मन ही के होते हैं पता करो ये लड़की किस की बेटी है — Zia Mazkoor
तेरी तारीफ़ करने लग गए हैं तेरे दुश्मन हमारे शे'र सुनके — Tanoj Dadhich
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj

You can also explore zindagi shayari for broader reflections on life struggles.

Dushman Shayari on Friendship Betrayal

Verses that highlight when friends turn into enemies and break trust unexpectedly.

इन दिनों दोस्त मेरे सारे ही रूठे हुए हैं मेरे दुश्मन यही मौक़ा है हरा दे मुझ को — Afzal Ali Afzal
है दुआ जल्दी जन्नत अता हो तुझे तू मेरे इश्क़ का इश्क़ है ऐ रक़ीब — Prit
तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था न था रक़ीब तो आख़िर वो नाम किस का था — Dagh Dehlvi
मुनाफ़िक़ दोस्तों से लाख बेहतर हैं ख़ुदा दुश्मन कि ग़द्दारी नवाबों से हुकूमत छीन लेती है — Unknown
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam
इस लिए लड़ता है मुझ सेे मेरा दुश्मन उस का भी मेरे सिवा कोई नहीं है — Aves Sayyad
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है — Saahir
शराफ़त ने मुझ को कहीं का न छोड़ा रक़ीब अपने ख़त मुझ सेे लिखवा रहे हैं — Rajesh Reddy
याद आई जब मुझे 'फ़रहत' से छोटी थी बहन मेरे दुश्मन की बहन ने मुझ को राखी बाँध दी — Ehsan Saqib

For similar themes, read dhokha shayari that captures betrayal in relationships.

Dushman Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind dushman shayari with clear interpretations.

आप बच्चों का दिल नहीं तोड़ें भाई ये दुश्मनी हमारी है — Vishnu virat
ये भी इक तरकीब है दुश्मन से लड़ने की गले लगा लो जिस पर वार नहीं कर सकते — Shariq Kaifi
दुश्मन-ए-जाँ ही सही साथ तो इक उम्र का है दिल से अब दर्द की रुख़्सत नहीं देखी जाती — Akhtar Saeed Khan
दिल में नफ़रत हो तो चेहरे पे भी ले आता हूँ बस इसी बात से दुश्मन मुझे पहचान गए — Shuja Khawar
राज़ी हैं हम कि दोस्त से हो दुश्मनी मगर दुश्मन को हम से दोस्त बनाया न जाएगा — Altaf Hussain Hali
दोस्तों का क्या है वो तो यूँँ भी मिल जाते हैं मुफ़्त रोज़ इक सच बोल कर दुश्मन कमाने चाहिएँ — Rajesh Reddy
ये रंग-ओ-नस्ल और तशद्दुद के सिलसिले दुश्मन की राहतों के सिवा और कुछ नहीं — Fatima wasiya jaayasi
ज़माना दोस्त है किस किस को याद रक्खोगे ख़ुदा करे कि तुम्हें मुझ से दुश्मनी हो जाए — Qabil Ajmeri
जब तुझे रिश्ते निभाने का हुनर आ जाएगा तेरा दुश्मन ख़ुद ही चल कर तेरे घर आ जाएगा — Meraj Faizabadi
अब मुझे कोई गिला नहीं है तुम भी मेरे हो वो भी मेरा सभी से अपना वास्ता है सभी से अपनी दुश्मनी है — Parwez Akhtar

You may also like ehsaas shayari that explains emotions through poetic lines.

Dushman Shayari on Revenge

Powerful lines expressing the desire for revenge and standing strong against enemies.

दुश्मनी थी फ़क़त यही उन सेे की नहीं दोस्ती ता-उम्र उन सेे — Vivek Chaturvedi
जिस तरह देखा है मैं ने आप को दुश्मनी से भी बुरी है दोस्ती — Prashant Sitapuri
मेरे सोने के इंतिज़ार में ही मेरा दुश्मन हमेशा जागता है — Saarthi Baidyanath
हम ने फूलों से दुश्मनी कर ली आज काँटों पे चल के आए हैं — Akash Rajpoot
हम ने छोड़ा तुम्हें था कह देंगे ख़ुश रहो तुम रक़ीब शाद रहे — Ashutosh Kumar "Baagi"
मेरे दुश्मन मैं कोई आख़िरी काफ़िर नहीं हूँ तुम्हें तो गिनतियाँ भी ठीक से आती नहीं हैं — Saarthi Baidyanath
पर्दादारी ठीक है लेकिन झूठ पे पर्दे मत डालो दोस्त बना लो दुनिया को पर दुश्मन ज़्यादा मत पालो — Kush Pandey ' Saarang '

For stronger expressions of payback, check out revenge shayari .

2 Line Dushman Shayari

Short and impactful two-line dushman shayari perfect for quick expression.

मेरे दुश्मन बहुत हैं जान-ए-मन मेरा सदका निकालती रहना — Shajar Abbas
मेरे दुश्मन भी मेरे जनाज़े पे आए आ कर वो झूठे आँसू बहा कर जाएँगे — Jeet
वो जो दीवार के उस पार है, वो दुश्मन है हम को दीवार के इस पार से बचना होगा — Raza sahil
गुमान हम को नहीं अपनी शख़्सियत पे मगर जो हम सेे दुश्मनी करते तो सर गए होते — Ajeetendra Aazi Tamaam
बन गई है, कल की शब ही, वो रक़ीब की अब दुल्हन ख़त्म होना, अब तो तय है, उस रक़ीब के दिन अच्छे — A R Sahil "Aleeg"
उसी से दुश्मनी करने लगा था जिसे मैं घर में लाना चाहता था — Tiwari Jitendra
दुश्मनी मैं सभी से कर लेता प्यार खैरात में नहीं रखता — Tiwari Jitendra
मोहब्बत, मैं, मिरा दिल और उस पर दिल-लगी मेरी यही वो शय है जो दुश्मन रहे हैं जान की मेरी — Chandan Sharma
मोहब्बत हो या हो दुश्मन ग़ुलामी हम नहीं करते झुकाने की जहाँ ज़िद हो सलामी हम नहीं करते — Aditya
वो मेरा हमख़याल भी है और क़रीब भी या'नी वो मेरा दोस्त भी है और रक़ीब भी — junaid khan

Short Dushman Shayari

Concise dushman shayari that delivers strong emotions in just a few words.

जान ए जिगर भी हम सेे ऐसे बात करता है जैसे कोई दुश्मन से दो-दो हाथ करता है — Manish Nauhwar
हर घड़ी मैं तो हूँ ना मेरे साथ में दोस्त , दुश्मन , जहाँ , तुम , ख़ुदा ना सही — karan singh rajput
पता था मुझे है रक़ीब मिरे से ज़ियादा क़रीब — Akash Panwar
मैं दुश्मनी को रोज़ भुलाता चला गया अपनी ख़ुशी को ख़ूब बढ़ाता चला गया — Meem Alif Shaz
अना और इश्क़ की है दुश्मनी सिन से कभी इक साथ रह सकते नहीं साहब — A R Sahil "Aleeg"
चाह रक़ीब यहाँ रखते हैं अब उस के लब की मैं तो केवल भूखा था उस की पेशानी का — Sandeep dabral 'sendy'
दुश्मनों से मिल के उस ने इक नया लश्कर बनाया हार जब दुश्मन गया तो सुल्ह का अवसर बनाया — Sourabh Ratnawat
इश्क़ करने की मनाही है यहाँ पर दुश्मनी करते है सीना तान कर के — Umesh Maurya
लाख दुश्मन बना ये ज़माना मेरा तेरे ख़ातिर सभी से निभाते रहे — Anita Mishra

Dushman Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express feelings about enemies through WhatsApp status updates.

गुलाल मत लगवाना उस रक़ीब से जाना उस ने छूना है तेरे होंटों को जाना — Jasmeet singh 'Meet'
मैं तुम सेे चाहकर भी मिल न पाता किताबें अब मुझे दुश्मन लगी हैं — Nirbhay Nishchhal
वसिय्यत में मिली है दुश्मनी हम को यहाँ साहब नहीं चर्चे थे कम वर्ना हमारी दोस्ती के भी — Shivam Mishra
मेरे दुश्मन तू ही एक अपना है मेरा अपनों से तो दुख मेरा देखा न जाएगा — Sagar Sahab Badayuni
दोस्त तुझी को मरना होगा यारी में दुश्मन को तो बस घुटने पे लाना है — Rohit tewatia 'Ishq'
कि अच्छे दोस्त थे हम दोनों ऐ दोस्त सियासत ने हमें दुश्मन किया है — Irshad Siddique "Shibu"
हर वो तारीख़ साल दोहराता मेरा दुश्मन तो ये कैलन्डर है — Aadil Sulaiman
दौलत के साथ मुफ़्त में आती है दुश्मनी मैं इस लिए भी रहता हूँ मनहूस धन से दूर — shaan manral
ये कैसे लोग जो तुम को सही रस्ता दिखाते हैं कहीं कहते तुझे अपना कहीं दुश्मन बताते हैं — Kushal "PARINDA"
ये इंग्लिश हिस्ट्री और बायोलॉजी हमारी जान की दुश्मन हैं दुश्मन — Shajar Abbas
दुश्मन हो पक्का लेकिन वो सच्चा हो तो सच्चाई का हर रिश्ता अच्छा होता है — Umesh Maurya

Dushman Captions for Instagram

Stylish and bold captions to reflect dushmani and attitude on Instagram posts.

सुना रक़ीब तवज्जोह न अब उन्हें देते इसी लिए वो हमारे क़रीब आए हैं — Sandeep dabral 'sendy'
लाख दुश्मन करें यहाँ कोशिश सत्य हैं हम तो हम को काल कहाँ — Navneet krishna
मैं ख़ुद अपना दुश्मन हूँ बाक़ी सब सेे यारी है — Kumar Aryan
उस वक़्त पर वो हम सेे झगड़ा कर गया, दुश्मन को भी जब बख़्श देना चाहिए — Prashant Chaturvedi
ख़ुद उस की बेटी ख़ुश नहीं है उस की जीत पर दुश्मन को इंतिक़ाम का मतलब नहीं पता — Rohit tewatia 'Ishq'
लव यूँ, लव यूँ बोल किया था पागल जिस ने यारों रक़ीब को भी वो तड़पाया होगा — Vivek Vikrant Yadav
बहुत से ख़ास रिश्तों में दरारें पड़ चुकी हैं अब हमारी सादगी दुश्मन हमारी बन गई यारों — shampa andaliib

FAQs

Yes, dushman shayari is often used as WhatsApp status to express indirect feelings about enemies, hidden rivals, or people who have betrayed trust.
It usually reflects emotions like anger, nafrat, revenge, disappointment, and sometimes silent strength against those who act like enemies.
Not always. While it often carries intense emotions, some dushman shayari also shows confidence, self-respect, and the power to rise above enemies.
Dushman shayari focuses on enemies or rivalry, while nafrat shayari is more about hatred as a feeling. Both may overlap but have slightly different emotional focus.
Yes, dushman shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The emotion matters more than the language used.
People read dushman shayari to express hidden anger, cope with betrayal, or find words for complex emotions related to enemies and broken relationships.