Muneer shehryaar

Muneer shehryaar

@Muneer_shereyaar

Muneer shereyaar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Muneer shereyaar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

48

Likes

41

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

तुम सेे दिल को यही शिकायत है ये मोहब्बत है या अदावत है — Muneer shehryaar
न वो फूलों की शहज़ादी न वो कलियों की दुल्हन है बहुत प्यारी सी लड़की है जो मेरे दिल की धड़कन है — Muneer shehryaar
हज़ारों कोशिशें कर लो मगर ऐसा नहीं होता ज़बरदस्ती किसी से प्यार का सौदा नहीं होता — Muneer shehryaar
जिस के लिए हमेशा ये दुनिया ख़राब की उस की निगाह में तो मैं सब सेे ख़राब हूँ — Muneer shehryaar
सब से ता'रीफ़ मेरी मत करना सुनके कुछ लोग मर ही जाएँगे — Muneer shehryaar
कि जिन के घर में अताअत रसूल होती है हमेशा उन की इबादत क़ुबूल होती है — Muneer shehryaar
किताबों के वरक़ छाने रिसालों में नहीं देखा मोहब्बत करने वालों को उजालों में नहीं देखा — Muneer shehryaar
कल रास्ते में मुझ को मिली थी जो बे नक़ाब उस ने नज़र झुका ली तो अच्छा लगा मुझे — Muneer shehryaar
आग जो लगाते है उन को कुछ नहीं होता आग जो बुझा ते है उन के हाथ जलते हैं — Muneer shehryaar
चाहतें कुछ नहीं शोहरतें कुछ नहीं मांँ नहीं है अगर दौलतें कुछ नहीं — Muneer shehryaar
सारी दुनिया को रौशनी दे कर चांँदनी बे लिबास होती है — Muneer shehryaar
एक तोते की तरह फेर ली नज़रें उस ने वो जो हर बात पे लब्बैक कहा करता था — Muneer shehryaar
बाबर बना दिया कभी अकबर बना दिया जिस को ख़ुदा ने चाहा सिकंदर बना दिया — Muneer shehryaar

Ghazal

वो तो आएँगे बस इतना ही बता देता हूँ दिल को बहला के मैं रातों को सुला देता हूँ याद आती है मेरे दोस्त की जब भी मुझ को उस की तस्वीर मैं सीने से लगा लेता हूँ मैं छुपाता ही नहीं हूँ ये मोहब्बत अपनी दिल के ज़ख़्मों को जमाने को दिखा देता हूँ आप की याद मुझे आती है जब भी जाना अपनी आँखों से मैं अश्कों को बहा देता हू्ँ तू मेरी जान है तू ही तो है चाहत मेरी तेरी हर बात को मैं हँस के भुला देता हूँ मेरी हस्ती हुई आँखों को रुलाने वाले तुझ को मालूम है कितनी मैं दुआ देता हूँ रोना होता है अकेले में मुझे जब भी मुनीर अपने कमरे के चिराग़ों को बुझा देता हूँ — Muneer shehryaar