रहती थी इक पहाड़ पे रानी ग़रीब की

तुम सुन के क्या करोगे कहानी ग़रीब की

उस ने दिया था मुझ को जो मिट्टी का इक चराग़
अब भी है मेरे पास निशानी ग़रीब की

अल्लाह जाने कौन सा ग़म था उसे मगर
कल रो रही थी ज़ोर से नानी ग़रीब की

बेटी की उस की आज तो बारात आई है
इज़्ज़त है सब को आज बचानी ग़रीब की

उस को किसी अमीर से तो प्यार हो गया
इस खेल में तो जान है जानी ग़रीब की

— Muneer shehryaar

More by Muneer shehryaar

Other ghazal from the same pen

See all from Muneer shehryaar →

Ibaadat Shayari

Shers of ibaadat.

All Ibaadat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling