Pandemic Shayari - Isolation, fear, hope and humanity captured in poetic words

Pandemic shayari reflects the emotional journey of difficult times marked by lockdowns, doori, and uncertainty. These verses capture fear, isolation, hope, and the strength of humanity. Whether you seek expression for your feelings or meaningful words to share, pandemic shayari connects hearts through shared experiences.

What is pandemic shayari?

Pandemic shayari is poetry that expresses emotions experienced during widespread health crises like lockdowns, isolation, fear, and hope, often reflecting real-life struggles and resilience.

Pandemic Shayari in Hindi

Express lockdown emotions and real-life struggles through meaningful Hindi verses.

ऐ आसमान तेरे ख़ुदा का नहीं है ख़ौफ़ डरते हैं ऐ ज़मीन तेरे आदमी से हम — Unknown
अगर साए से जल जाने का इतना ख़ौफ़ था तो फिर सहर होते ही सूरज की निगहबानी में आ जाते — Azm Shakri
हादसों की ज़द पे हैं तो मुस्कुराना छोड़ दें ज़लज़लों के ख़ौफ़ से क्या घर बनाना छोड़ दें — Waseem Barelvi
हमारे ख़ौफ़ से बाज़ार उछलते हैं जहाँ भर में सिसकने से हमारे कौन सी सरकार गिरती है — Nomaan Shauque
वो कभी आग़ाज़ कर सकते नहीं ख़ौफ़ लगता है जिन्हें अंजाम से — Siraj Faisal Khan
भले हैं फ़ासले क़ुर्बत से ख़ौफ़ लगता है ये क्या बला है जो ऐसी विरानी क़ैद हुई — Prashant Beybaar
दुश्मनों की जफ़ा का ख़ौफ़ नहीं दोस्तों की वफ़ा से डरते हैं — Hafeez Banarasi
इस ख़ौफ़ में कि ख़ुद न भटक जाएँ राह में भटके हुओं को राह दिखाता नहीं कोई — Anwar Taban
तमाम शहर को तारीकियों से शिकवा है मगर चराग़ की बैअत से ख़ौफ़ आता है — Aziz Nabeel
ख़ौफ़ आता है अपने साए से हिज्र के किस मक़ाम पर हूँ मैं — Siraj Faisal Khan

If you connect with emotional depth, explore dard shayari for more relatable poetry.

Pandemic Shayari on Life

Reflect on how life changed during pandemic times with thoughtful shayari.

परिंद क्यूँँ मिरी शाख़ों से ख़ौफ़ खाते हैं कि इक दरख़्त हूँ और साया-दार मैं भी हूँ — Asad Badayuni
यहाँ मौत का ख़ौफ़ कुछ यूँँ है सब को कि जीने की ख़ातिर मरे जा रहे हैं — Sapna Moolchandani
उम्र शायद न करे आज वफ़ा काटना है शब-ए-तन्हाई का — Altaf Hussain Hali
बहुत था ख़ौफ़ जिस का फिर वही क़िस्सा निकल आया मिरे दुख से किसी आवाज़ का रिश्ता निकल आया — Bashar Nawaz
मेरे साथ मेरे तमाम दोस्तों को भी ब्लॉक कर दिया सच बताओ इतनी नफरत है या मेरी मोहब्बत का ख़ौफ़ — Piyush
मुझ को उजालों से रहा है ख़ौफ़ के संगीन अँधेरा छुपाए है रख़े — Zain Aalamgir
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं क्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं — Khushbir Singh Shaad
जिन झूटे सच्चे ख़्वाबों की ता'बीर ग़म-ए-तन्हाई है उन झूटे सच्चे ख़्वाबों से तुम कब तक दिल बहलाओगे — Mushfiq Khwaja
हम इस अज़ाब से क्यूँ ना ख़ौफ़ खाए मुर्शिद मर जाए जब क़रीबी अपना यहाँ यकायक — Zain Aalamgir

For deeper reflections on life, read zindagi shayari that captures similar emotions.

Pandemic Shayari on Isolation

Capture feelings of loneliness and distance experienced during quarantine days.

ज़िंदगी जिए जाने में 'अज़ाब हैं कितने और मौत आने का यार ख़ौफ़ है कितना — Kohar
ज़िन्दगी अपने सितम को ज़रा देख क्या तुझे भी ख़ुदा का ख़ौफ़ नहीं — Shivam Shaw
क्यूँँ हमारी याद भी अब याद बनकर रह गई है लॉकडाउन हो गया है आप के पिंदार में क्या — Ajay Kumar
गुनाहों से ख़ुद को महफ़ूज़ रख सकता शख़्स वो ही ये दिल जिस का काँपता है हर इक पल ख़ौफ़-ए-ख़ुदास — A R Sahil "Aleeg"
उन सेे क्या डरना जो देखते ही हैं उसे ख़ौफ़ उन सेे रखो मियाँ जिन को उस ने देखा है — Santy sharma
उस को इज़्ज़त के ख़ौफ़ ने रोका वरना वो भाग जाती मेरे साथ — Sayeed Khan

You may also like alone shayari that beautifully expresses loneliness.

Pandemic Shayari with Meaning

Understand deeper meanings behind pandemic emotions through thoughtful lines.

ज़माने वालों का हरगिज़ न आज ख़ौफ़ करो मता-ए-जान चलो आओ तुम गले से लगो — Shajar Abbas
तकलीफ़ से था ख़ौफ़ पहले मुझ को भी अब दर्द में भी मुस्कुरा लेता हूँ मैं — Musafir naami
बैठा हूँ जहाँ, आग लगा कर ही उठा हूँ है ख़ौफ़ मुझे मौत की ता'ज़ीर से ऐ दिल — Shivansh Singhaniya
रात भर ये ख़ौफ़ तारी रहता है ज़िन्दगी कल साथ होगी या नहीं — Meem Alif Shaz
खौ़फ़ अक्सर टूटने का होता है पर प्यार का सपना सजाना चाहता हूँ — Aniket sagar
जो मुझे मिलना कभी तो चुप न रहना शांत लोगों से मुझे है ख़ौफ़ थोड़ा — Shantanu Sharma
इतना दोज़ख़ का ख़ौफ़ रखते हो माँ के क्या पैर कम दबाए हैं — Chetan
इश्क़ की आग में जलें हैं जो उन को दोज़ख़ का ख़ौफ़ होता नहीं — A R Sahil "Aleeg"
अपना दिल उस की हथेली पे न रख पाए कभी इक अजब सा ख़ौफ़ था इनकार होने का हमें — Meem Alif Shaz

To explore meaningful emotions further, check out khamoshi shayari .

Pandemic Shayari on Hope

Find positivity and उम्मीद even in the darkest times through inspiring words.

जन्म से हम ख़ौफ़ खाते आ रहे हैं अब तो हम को भूख भी लगती नहीं है — Saarthi Baidyanath
अजब मिज़ाज का मालिक हूँ मैं शजर मुझ को अमीर लोगों की सोहबत से ख़ौफ़ आता है — Shajar Abbas
दिल की चोरी का ख़ौफ़ लगा रहता है दोस्त इन दिल्ली के रहने वालों से — Prakamyan Gautam
हम ही तन्हा हैं या हम सेे और तन्हा हैं दश्त-ए-तन्हाई में हम सेे कौन तन्हा है — Aayush Maikhuri
आईने कह रहे हैं ये बे-ख़ौफ़-ओ-बे-ख़तर पत्थर से जा के नज़रें मिलाएँगे आज हम — Shajar Abbas
वो हादसा जो नहीं बीता है अभी मुझ पर उसी के ख़ौफ़ से दिल मेरा ख़ौफ़ खाता है — Mohit Subran
दुश्मन हमेशा ख़ौफ़ के घेरे में रहता है भाई हमारे साथ जो ख़े में में रहता है — Ashok Sagar
शायद तेरे ख़याल में आने लगा हूँ मैं बे-ख़ौफ़ मेरे ख़्वाब में आने लगी है तू — Umesh Maurya
कौन आज़ाद है परिंदों सा ख़ौफ़ उन का कहाँ दरिंदों सा — Manohar Shimpi

For more hopeful expressions, explore ummeed shayari filled with positivity.

2 Line Pandemic Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick emotional expression.

कामयाबी की तरफ़ क्यूँ नहीं बढ़ते हो शाज़ कौन से ख़ौफ़ की ज़ंजीर पहन ली तुम ने — Meem Alif Shaz
ख़ुद-आगाही है या है ख़ौफ़ कोई सिमटता जा रहा हूँ मैं जो ख़ुद में — Ajeetendra Aazi Tamaam
रोज़ मरने का ख़ौफ़ रहता है ज़िंदगी एक ऐसी आफ़त है — Arif Akbarabadi
मुझे है ग़म-ए-ज़ीस्त से ख़ौफ़ सा कुछ मुझे आप इस सेे बचा लीजे जानाँ — Kalamkash
जहाँ पर ख़ौफ़ के बादल हमेशा मुस्कुराते हैं परिंदे ऐसी शाख़ों पर कभी बैठा नहीं करते — SALIM RAZA REWA
कभी बे-हिसाब मिला करो कभी इंतिज़ार किया करो यूँँ ही ख़ौफ़ के ही बग़ैर मुझ पे भी ए'तिबार किया करो — Manohar Shimpi

Short Pandemic Shayari

Brief and meaningful lines capturing the essence of pandemic emotions.

प्यार का ख़्वाब न आ जाए कहीं अब यही ख़ौफ़ जगाता है मुझे — Adv Aaves Shaikh
तुम सेे मिल कर इतनी तो उम्मीद हुई है इस दुनिया में वक़्त बिताया जा सकता है — Manoj Azhar
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना ज़िन्दगी माँगी भी तुम ने तो दवा से माँगी — Munawwar Rana
न जाने किस लिए उम्मीद-वार बैठा हूँ इक ऐसी राह पे जो तेरी रहगुज़र भी नहीं — Faiz Ahmad Faiz
किसी भी ख़ौफ़ की सम्तों से आगे मक़ाम अब है हमारी बेकली का — Nityanand Vajpayee
जहाँ पंखा चल रहा है वहीं रस्सी भी पड़ी है मुझे फिर ख़याल आया, अभी ज़िन्दगी पड़ी है — Zubair Ali Tabish
मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जाएगी माँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी — Munawwar Rana
ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं — Faiz Ahmad Faiz

Pandemic Shayari for WhatsApp Status

Share your thoughts and feelings during lockdown with expressive status lines.

कुछ इस तरह से गुज़ारी है ज़िन्दगी जैसे तमाम उम्र किसी दूसरे के घर में रहा — Ahmad Faraz
तेरे बग़ैर भी तो ग़नीमत है ज़िंदगी ख़ुद को गँवा के कौन तेरी जुस्तुजू करे — Ahmad Faraz
साया है कम खजूर के ऊँचे दरख़्त का उम्मीद बाँधिए न बड़े आदमी के साथ — Kaif Bhopali
तुम्हारी मौत मेरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा — Zubair Ali Tabish
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम — Ahmad Faraz
सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना — Ahmad Faraz
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो — Ahmad Faraz
कितनी सच्चाई से मुझ से ज़िंदगी ने कह दिया तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा — Bashir Badr
पहेली ज़िंदगी की कब तू ऐ नादान समझेगा बहुत दुश्वारियाँ होंगी अगर आसान समझेगा — Zubair Ali Tabish
अब मेरी कोई ज़िंदगी ही नहीं अब भी तुम मेरी ज़िंदगी हो क्या — Jaun Elia

Pandemic Shayari Captions

Perfect captions for Instagram and social posts reflecting real-life moments.

उस गली ने ये सुन के सब्र किया जाने वाले यहाँ के थे ही नहीं — Jaun Elia
ज़िंदगी क्या है इक कहानी है ये कहानी नहीं सुनानी है — Jaun Elia
यूँँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तिरे बग़ैर जैसे कोई गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
ज़िंदगी एक फ़न है लम्हों को अपने अंदाज़ से गँवाने का — Jaun Elia
गँवाई किस की तमन्ना में ज़िंदगी मैं ने वो कौन है जिसे देखा नहीं कभी मैं ने — Jaun Elia
ये ज़िंदगी जो पुकारे तो शक सा होता है कहीं अभी तो मुझे ख़ुद-कुशी नहीं करनी — Swapnil Tiwari
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ — Azm Shakri
मिरी ज़िंदगी तो गुज़री तिरे हिज्र के सहारे मिरी मौत को भी प्यारे कोई चाहिए बहाना — Jigar Moradabadi
ज़िंदगी से बड़ी सज़ा ही नहीं और क्या जुर्म है पता ही नहीं — Krishna Bihari Noor

FAQs

Yes, pandemic shayari is often used as WhatsApp status to express feelings of isolation, hope, or reflections on life during difficult times.
It commonly includes emotions like fear, loneliness, चिंता, patience, hope, and the value of human connection.
No, while it reflects struggles, it also highlights positivity, resilience, and hope for better days.
Yes, many short and meaningful pandemic shayari lines work perfectly as Instagram captions to express deep thoughts.
It can be written in Hindi, English, or a mix of both, depending on the style and audience preference.
People read it to relate to shared experiences, express their emotions, and find comfort during uncertain times.