ये मोहब्बत में उस की भलाई तो है

मेरे हाथों में उस की कलाई तो है

कह रही थी जो तुम से मोहब्बत नहीं
मेरी महफ़िल में लेकिन वो आई तो है

लोग तारीफ़ करते हैं जिस की यहाँ
उस
में थोड़ी मगर बे-वफ़ाई तो है

नींद आती नहीं है यही सोच कर
इस महीने में उस की सगाई तो है

कौन कहता है उस को मोहब्बत नहीं
वो मुझे देख कर मुस्कुराई तो है

कोई उस की बुराई न मुझ से करे
चाहे जैसा है वो मेरा भाई तो है

— Muneer shehryaar

More by Muneer shehryaar

Other ghazal from the same pen

See all from Muneer shehryaar →

Aadmi Shayari

Shers of aadmi.

All Aadmi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling