Jashn Shayari Collection - Khushi, celebration aur yaadon ke khoobsurat alfaaz

Jashn shayari captures the essence of joy, celebration, and those unforgettable moments of happiness. Whether it's a festive gathering, a personal victory, or a special occasion, these verses bring out the rang and energy of life. Perfect for sharing smiles, spreading positivity, and celebrating every little खुशी in a poetic way.

What is jashn shayari?

Jashn shayari is a form of poetry that expresses joy, celebration, and happy moments. It reflects feelings of खुशी, success, and togetherness in a poetic way.

Jashn Shayari in Hindi

Celebrate happiness with jashn shayari written in Hindi for every joyful moment.

ये तुम ने कैसा बना कर हमें किया है गुम ख़ुशी से झूम उठेगा जिसे मिलेंगे हम — Swapnil Tiwari
गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौ-बहार चले चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले — Faiz Ahmad Faiz
तेरे होते हुए महफ़िल में जलाते हैं चराग़ लोग क्या सादा हैं सूरज को दिखाते हैं चराग़ — Ahmad Faraz
बात करनी मुझे मुश्किल कभी ऐसी तो न थी जैसी अब है तेरी महफ़िल कभी ऐसी तो न थी — Bahadur Shah Zafar
हमीं जब न होंगे तो क्या रंग-ए-महफ़िल किसे देख कर आप शरमाइएगा — Jigar Moradabadi
न गुल खिले हैं, न उन से मिले, न मय पी है अजीब रंग में अब के बहार गुज़री है — Faiz Ahmad Faiz
ये शहर वो है कि कोई ख़ुशी तो क्या देता किसी ने दिल भी दुखाया नहीं बहुत दिन से — Farhat Ehsaas
एक महफ़िल में कई महफ़िलें होती हैं शरीक जिस को भी पास से देखोगे अकेला होगा — Nida Fazli

If you enjoy expressive verses, explore more in khushi shayari for deeper emotions.

Jashn Shayari on Life

Find poetic lines that celebrate life’s beautiful and unforgettable moments.

क़र्ज़ की पीते थे मय लेकिन समझते थे कि हाँ रंग लावेगी हमारी फ़ाक़ा-मस्ती एक दिन — Mirza Ghalib
ये जिस्म तंग है सीने में भी लहू कम है दिल अब वो फूल है जिस में कि रंग-ओ-बू कम है — Pallav Mishra
तिरे सिवा भी कहीं थी पनाह भूल गए निकल के हम तिरी महफ़िल से राह भूल गए — Majrooh Sultanpuri
सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है हर घर में बस एक ही कमरा कम है — Javed Akhtar
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
देख ज़िंदाँ से परे रंग-ए-चमन जोश-ए-बहार रक़्स करना है तो फिर पाँव की ज़ंजीर न देख — Majrooh Sultanpuri
दिल की तमन्ना थी मस्ती में मंज़िल से भी दूर निकलते अपना भी कोई साथी होता हम भी बहकते चलते चलते — Majrooh Sultanpuri
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया — Sahir Ludhianvi
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni

For meaningful reflections, check out zindagi shayari that highlights life’s journey.

Jashn Shayari for Love Celebrations

Express romantic joy and love-filled celebrations through heartfelt shayari.

दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी — Shakeel Badayuni
दुल्हन बनी हुई हैं राहें जश्न मनाओ साल-ए-नौ के — Sahir Ludhianvi
ऐ दिल की ख़लिश चल यूँँही सही चलता तो हूँ उन की महफ़िल में उस वक़्त मुझे चौंका देना जब रंग पे महफ़िल आ जाए — Behzad Lakhnavi
कैसा मुझ को बना दिया 'अम्मार' कौन सा रंग भर गए मुझ में — Ammar Iqbal
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है — Sahir Ludhianvi
मत पूछ कि क्या हाल है मेरा तेरे पीछे तू देख कि क्या रंग है तेरा, मेरे आगे — Mirza Ghalib
कमी कमी सी थी कुछ रंग-ओ-बू-ए-गुलशन में लब-ए-बहार से निकली हुई दुआ तुम हो — Ali Sardar Jafri
ख़ुशी की बात और है ग़मों की बात और तुम्हारी बात और है हमारी बात और — Anwar Taban
मोहब्बत रंग दे जाती है जब दिल दिल से मिलता है मगर मुश्किल तो ये है दिल बड़ी मुश्किल से मिलता है — Jaleel Manikpuri
बाग़बाँ कलियाँ हों हल्के रंग की भेजनी हैं एक कम-सिन के लिए — Ameer Minai

To express deeper romance, explore mohabbat shayari full of heartfelt emotions.

Jashn Shayari for Festivals and Events

Perfect shayari for festivals, parties, and grand celebrations with loved ones.

किसी कली किसी गुल में किसी चमन में नहीं वो रंग है ही नहीं जो तिरे बदन में नहीं — Farhat Ehsaas
रंग बदला यार ने वो प्यार की बातें गईं वो मुलाक़ातें गईं वो चाँदनी रातें गईं — Hafeez Jalandhari
ये चुपके चुपके न थमने वाली हँसी तो देखो वो साथ है तो ज़रा हमारी ख़ुशी तो देखो — Shariq Kaifi
अपने जैसी कोई तस्वीर बनानी थी मुझे मिरे अंदर से सभी रंग तुम्हारे निकले — Salim Saleem
बिखर के फूल फ़ज़ाओं में बास छोड़ गया तमाम रंग यहीं आस-पास छोड़ गया — Aanis Moin
मैं ने आबाद किए कितने ही वीराने 'हफ़ीज़' ज़िंदगी मेरी इक उजड़ी हुई महफ़िल ही सही — Hafeez Banarasi
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी — Firaq Gorakhpuri
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
आप दस्ताने पहनकर छू रहे हैं आग को आप के भी ख़ून का रंग हो गया है साँवला — Dushyant Kumar

You can also enjoy festive vibes with festive shayari for special occasions.

Jashn Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind joyful and celebratory poetic expressions.

चराग़ घर का हो महफ़िल का हो कि मंदिर का हवा के पास कोई मसलहत नहीं होती — Waseem Barelvi
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के — Mushafi Ghulam Hamdani
किस की होली जश्न-ए-नौ-रोज़ी है आज सुर्ख़ मय से साक़िया दस्तार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
अज़ कबीर-ओ-रंग-ए-केसर और गुलाल अब्र छाया है सफ़ेद-ओ-ज़र्द-ओ-लाल — Faez Dehlvi
ग़ैर से खेली है होली यार ने डाले मुझ पर दीदा-ए-ख़ूँ-बार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
अब की होली में रहा बे-कार रंग और ही लाया फ़िराक़-ए-यार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
महफ़िल में तेरी यूँँ ही रहे जश्न-ए-चरागाँ आँखों में ही ये रात गुज़र जाए तो अच्छा — Sahir Ludhianvi
होली के अब बहाने छिड़का है रंग किस ने नाम-ए-ख़ुदा तुझ ऊपर इस आन अजब समाँ है — Shaikh Zahuruddin Hatim
दिल की दीवार पर सिवा उस के रंग दूजा कोई चढ़ा ही नहीं — Siraj Faisal Khan

If you like meaningful poetry, read jazbaat shayari for emotional depth.

2 Line Jashn Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick sharing.

कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
तुम्हारी याद का रंग डाल कर के कहा तन्हाई ने होली मुबारक ! — Bhaskar Shukla
गाहे गाहे बस अब यही हो क्या तुम सेे मिल कर बहुत ख़ुशी हो क्या — Jaun Elia
फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया — Asrar Ul Haq Majaz
मोहब्बत करने वाले कम न होंगे तिरी महफ़िल में लेकिन हम न होंगे — Hafeez Hoshiarpuri
रंग उतर जाता है दीवारों का भी जब तेरी तस्वीर उतारी जाती है — Tanoj Dadhich
इक हुस्न-ए-बेमिसाल की तम्सील के लिए परछाइयों पे रंग गिराता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
किसी की तपिश में ख़ुशी है किसी की किसी की ख़लिश में मज़ा है किसी का — Unknown
पूछे हैं वजह-ए-गिरिया-ए-ख़ूनी जो मुझ सेे लोग क्या देखते नहीं हैं सब उस बे-वफ़ा का रंग — Meer Taqi Meer

Short Jashn Shayari

Simple and joyful shayari that captures celebration in a few words.

दे दिए है दाग अब तो रंग जमना चाहिए बस तिरे इस हाथ में ख़ंजर न दिखना चाहिए — Nikunj Rana
रंग की अपनी बात है वर्ना आख़िरश ख़ून भी तो पानी है — Jaun Elia
उस ने महफ़िल से उठाया हम को जिस को पलकों पे बिठाया हम ने — Vishal Bagh
क़ुबूल है जिन्हें ग़म भी तेरी ख़ुशी के लिए वो जी रहे हैं हक़ीक़त में ज़िन्दगी के लिए — Nasir Kazmi
नए दीवानों को देखें तो ख़ुशी होती है हम भी ऐसे ही थे जब आए थे वीराने में — Ahmad Mushtaq

Jashn Shayari for WhatsApp Status

Celebrate your moments with perfect jashn shayari for WhatsApp updates.

रौशनी ऐसी अजब थी रंग-भूमी की 'नसीम' हो गए किरदार मुदग़म कृष्ण भी राधा लगा — Iftikhar Naseem
ख़ुशबू से किस ज़बान में बातें करेंगे लोग महफ़िल में ये सवाल तुझे देख कर हुआ — Mansoor Usmani
ये रंग रंग परिंदे ही हम से अच्छे हैं जो इक दरख़्त पे रहते हैं बेलियों की तरह — Khaqan Khavar
तुम इन लबों की हँसी और ख़ुशी पे मत जाना ये रोज़ रोज़ हमें भी फ़रेब देते हैं — Shadab Asghar
फिर इस के बा'द मनाया न जश्न ख़ुश्बू का लहू में डूबी थी फ़स्ल-ए-बहार क्या करते — Azhar Iqbal
ये भी इक रंग है शायद मिरी महरूमी का कोई हँस दे तो मोहब्बत का गुमाँ होता है — Ghulam Mohammad Qasir
ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं — Waseem Barelvi
जो बुजुर्गों की दु'आओं के दीयों से रौशन रोज़ उस घर में दीवाली का जश्न होता है — Pratap Somvanshi

Jashn Shayari Captions for Instagram

Add festive vibes to your posts with creative and joyful captions.

ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं — Mahirul Qadri
लब-ए-नाज़ुक के बोसे लूँ तो मिस्सी मुँह बनाती है कफ़-ए-पा को अगर चूमूँ तो मेहंदी रंग लाती है — Aasi Ghazipuri
दर्द की बात किसी हँसती हुई महफ़िल में जैसे कह दे किसी तुर्बत पे लतीफ़ा कोई — Ahmad Rahi
ख़ुशी से काँप रही थीं ये उँगलियाँ इतनी डिलीट हो गया इक शख़्स सेव करने में — Fahmi Badayuni
रखी थी ले के कॉपी हम ने उस की ख़ुशी से झूम उठा बस्ता हमारा — Ankit Maurya
मुबारक मुबारक नया साल आया ख़ुशी का समाँ सारी दुनिया पे छाया — Akhtar Shirani
है ख़ुशी इंतिज़ार की हर दम मैं ये क्यूँँ पूछूँ कब मिलेंगे आप — Nizam Rampuri
रुख़्सार पर है रंग-ए-हया का फ़रोग़ आज बोसे का नाम मैं ने लिया वो निखर गए — Hakim Mohammad Ajmal Khan Shaida
महक उठे रंग-ए-सुर्ख़ जैसे खिले चमन में गुलाब इतने — Muneer Niyazi
तुम्हें ज़रूरत क्या कोई त्योहारों की रंग लगाकर गले लगाने आ जाओ — Divy Kamaldhwaj
कभी इश्क़ करो और फिर देखो इस आग में जलते रहने से कभी दिल पर आँच नहीं आती कभी रंग ख़राब नहीं होता — Saleem Kausar

FAQs

You can use jashn shayari for WhatsApp status, Instagram captions, party invitations, or to celebrate birthdays, weddings, and achievements.
No, jashn shayari can be used for any joyful moment, including personal wins, reunions, or simply celebrating life.
Yes, jashn shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The emotion of celebration remains the same across languages.
Its vibrant tone, uplifting words, and focus on happy moments make jashn shayari perfect for spreading positivity and joy.
Absolutely, jashn shayari works great as captions for Instagram posts, reels, and WhatsApp statuses during celebrations.
While both express happiness, jashn shayari focuses more on celebrations and events, whereas khushi shayari reflects general feelings of joy.