Masti Shayari - Fun, carefree vibes and playful moments expressed through words

Masti shayari captures the light-hearted side of life, where laughter, fun, and carefree moments take center stage. It reflects those playful emotions when you feel mast, bindass, and full of joy. Whether it’s about friendship, daily life, or simply enjoying the moment, these shayari bring a smile and spread positive vibes effortlessly.

What is masti shayari?

Masti shayari is a form of poetry that expresses fun, laughter, and carefree emotions. It focuses on joyful moments, playful thoughts, and light-hearted humor in life.

Masti Shayari in Hindi

Enjoy fun-filled masti shayari written in simple and relatable Hindi expressions.

हाल-ए-दिल सब सेे छुपाने में मज़ा आता है आप पूछें तो बताने में मज़ा आता है — Nawaz Deobandi
क़र्ज़ की पीते थे मय लेकिन समझते थे कि हाँ रंग लावेगी हमारी फ़ाक़ा-मस्ती एक दिन — Mirza Ghalib
बचा लिया मुझे तूफ़ाँ की मौज ने वर्ना किनारे वाले सफ़ीना मिरा डुबो देते — Majrooh Sultanpuri
सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है हर घर में बस एक ही कमरा कम है — Javed Akhtar
चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँ तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
ये तुम ने कैसा बना कर हमें किया है गुम ख़ुशी से झूम उठेगा जिसे मिलेंगे हम — Swapnil Tiwari
ये शहर वो है कि कोई ख़ुशी तो क्या देता किसी ने दिल भी दुखाया नहीं बहुत दिन से — Farhat Ehsaas
दिल की तमन्ना थी मस्ती में मंज़िल से भी दूर निकलते अपना भी कोई साथी होता हम भी बहकते चलते चलते — Majrooh Sultanpuri
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया — Sahir Ludhianvi
तुम ने एहसान किया था जो हमें चाहा था अब वो एहसान जता दो तो मज़ा आ जाए — Jaun Elia

If you enjoy expressive language, explore urdu shayari for deeper poetic vibes.

Masti Shayari on Life

Playful lines that celebrate life’s carefree and joyful moments with a light heart.

दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी — Shakeel Badayuni
ऐ मौज-ए-हवादिस तुझे मालूम नहीं क्या हम अहल-ए-मोहब्बत हैं फ़ना हो नहीं सकते — Asad Bhopali
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ — Sahir Ludhianvi
लब-ए-दरिया पे देख आ कर तमाशा आज होली का भँवर काले के दफ़ बाजे है मौज ऐ यार पानी में — Shah Naseer
गाहे गाहे बस अब यही हो क्या तुम सेे मिल कर बहुत ख़ुशी हो क्या — Jaun Elia
क्या ख़ुशी में ज़िंदगी का होश कम रह जाएगा ग़म अगर मिट भी गया एहसास-ए-ग़म रह जाएगा — Shakeel Badayuni
ख़ुशी की बात और है ग़मों की बात और तुम्हारी बात और है हमारी बात और — Anwar Taban
ये चुपके चुपके न थमने वाली हँसी तो देखो वो साथ है तो ज़रा हमारी ख़ुशी तो देखो — Shariq Kaifi
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
कुछ इस अदास मोहब्बत-शनास होना है ख़ुशी के बाब में मुझ को उदास होना है — Rahul Jha
किसी की तपिश में ख़ुशी है किसी की किसी की ख़लिश में मज़ा है किसी का — Unknown

For a deeper perspective, you can also read zindagi shayari that reflects real emotions.

Masti Shayari on Friendship

Fun and cheerful shayari that perfectly capture dosti, yaari, and shared laughter.

शे'र कहते हैं कई लोग मज़ा देते हैं हम मगर वो हैं जो दीवाना बना देते हैं — Astitwa Ankur
नए दीवानों को देखें तो ख़ुशी होती है हम भी ऐसे ही थे जब आए थे वीराने में — Ahmad Mushtaq
तुम इन लबों की हँसी और ख़ुशी पे मत जाना ये रोज़ रोज़ हमें भी फ़रेब देते हैं — Shadab Asghar
हसीन लड़की से दिल लगाना भी इक ख़ता है मुझे पता है अगर सज़ा में मिले क़ज़ा तो अलग मज़ा है मुझे पता है — Jatin shukla
क़ुबूल है जिन्हें ग़म भी तेरी ख़ुशी के लिए वो जी रहे हैं हक़ीक़त में ज़िन्दगी के लिए — Nasir Kazmi
बहुत सी हैं जगह रहने कि यूँँ तो मगर औक़ात का अपना मज़ा है — Talib Toofani
मुबारक मुबारक नया साल आया ख़ुशी का समाँ सारी दुनिया पे छाया — Akhtar Shirani

You can also explore dosti shayari to celebrate strong bonds.

Masti Shayari with Meaning

Light-hearted shayari with subtle meanings that blend fun with thoughtful expressions.

है ख़ुशी इंतिज़ार की हर दम मैं ये क्यूँँ पूछूँ कब मिलेंगे आप — Nizam Rampuri
रखी थी ले के कॉपी हम ने उस की ख़ुशी से झूम उठा बस्ता हमारा — Ankit Maurya
ख़ुशी में भी ख़ुशी होती नहीं अब तेरा ग़म ही सतह पर तैरता है — Umesh Maurya
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz
दुखी रहने की आदत यूँंँ बना ली है कि अब कोई ख़ुशी का ज़िक्र भी कर दे तो फिर तकलीफ़ होती है — Dipendra Singh 'Raaz'
ये कह के दिल ने मिरे हौसले बढ़ाए हैं ग़मों की धूप के आगे ख़ुशी के साए हैं — Mahirul Qadri
ख़ुशी से काँप रही थीं ये उँगलियाँ इतनी डिलीट हो गया इक शख़्स सेव करने में — Fahmi Badayuni
तेरे आने की ख़ुशी है न है फ़ुर्क़त का ग़म ग़म ये है बीत गए प्यार के सावन कितने — Shashank Shekhar Pathak
फ़र्त-ए-ख़ुशी से अपनी जो भी रश्क करते हैं उन को तिरी बनाई वो जन्नत तलब नहीं — Sabir Hussain
मज़ा चहिए जो आख़िर तक उदासी से मोहब्बत कर ख़ुशी का क्या है कब तब्दील है से थी में हो जाए — Atul K Rai

If you like meaningful expressions, check out life shayari for deeper thoughts.

Masti Quotes and Thoughts

Short and catchy masti quotes that reflect joy, fun, and carefree thinking.

मिरी आरज़ू का हासिल तिरे लब की मुस्कुराहट हैं क़ुबूल मुझ को सब ग़म तिरी इक ख़ुशी के बदले — Kashif Adeeb Makanpuri
मुझे ख़बर नहीं ग़म क्या है और ख़ुशी क्या है ये ज़िंदगी की है सूरत तो ज़िंदगी क्या है — Shadan Ahsan Marehrvi
नश्शा-हा शादाब-ए-रंग-ओ-साज़-हा मस्त-ए-तरब शीशा-ए-मय सर्व-ए-सब्ज़-ए-जू-ए-बार-ए-नग़्मा है — Mirza Ghalib
तुम्हारे बा'द इस आँगन में फूल खिलने पर ख़ुशी हुई भी तो ये दुख हुआ कि दें किस को — Mohit Dixit
अश्क माँ के जो ख़ुशी से गिरे तो हैं मोती और छलके जो ग़मों से तो लहू हो जाए — S M Afzal Imam
ख़ुशी समेट के रखना फ़िज़ूल है असलम अजीब चीज़ है ये बाँटने से मिलती है — Javed Aslam
ख़ुदा का शुक्र अदा कर वो बे-वफ़ा निकला ख़ुशी मना कि तिरी जान की बहाली हुई — Shakeel Jamali
ग़ुरूर-ए-लुत्फ़-ए-साक़ी नश्शा-ए-बे-बाकी-ए-मस्ताँ नम-ए-दामान-ए-इस्याँ है तरावत मौज-ए-कौसर की — Mirza Ghalib

For a more positive tone, you may also like khushi shayari .

2 Line Masti Shayari

Quick and witty two-line shayari perfect for instant smiles and sharing.

कभी तो नस्ल-ओ-वतन-परस्ती की तीरगी को शिकस्त होगी कभी तो शाम-ए-अलम मिटेगी कभी तो सुब्ह-ए-ख़ुशी मिलेगी — Abul mujahid zaid
तमाम उम्र इसी रंज में तमाम हुई कभी ये तुम ने न पूछा तेरी ख़ुशी क्या है — Ahsan Marahravi
ये बे-सबब नहीं आए हैं आँख में आँसू ख़ुशी का लम्हा कोई याद आ गया होगा — Akhtar Saeed Khan
अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे — Shakeel Badayuni
ये मोहब्बत में बड़ी हार समझ लो मेरी आज मैं उस की ख़ुशी में दुखी मालूम पड़ा — Haresh Vanza
मुझ को गया था छोड़ के वो कितने तैश में लेकिन ख़ुशी से रह न सका एक साल भी — Ankit Maurya
नहीं नहीं हमें अब तेरी जुस्तुजू भी नहीं तुझे भी भूल गए हम तिरी ख़ुशी के लिए — Zehra Nigaah
करोगे याद तो हर बात याद आएगी गुज़रते वक़्त की हर मौज ठहर जाएगी — Bashar Nawaz
ग़म ही चाँदी है ग़म ही सोना है ग़म न होगा तो क्या ख़ुशी होगी — Iftikhar Imam Siddiqi
मैं कैसे हार मानूँ बिन लड़े ग़ुरबत के सहरा से अभी तो ग़म भुलाने हैं ख़ुशी का बीज बोना है — Amaan Pathan

Short Masti Shayari

Crisp and fun shayari that delivers joyful vibes in just a few words.

मुस्कुराए हम उस से मिलते वक़्त रो न पड़ते अगर ख़ुशी होती — Jaun Elia
ज़िन्दगी में हर किसी को हर ख़ुशी नहीं मिलती मौत माँगने पर भी इस जहाँ में मौत नहीं मिलती — Kumar Rishi
उस की ख़ुशी में, है ख़ुशी मेरी बस इसी झूठ का सहारा है — Aryan Goswami
उदासी है चले जाने से तेरे जो कि लगता है ख़ुशी तो अब नहीं आनी — Kohar
बहुत ख़ुशी है हमें, तुम आए, यक़ीन मानो बहुत ख़ुशी है बचा रखे थे बहुत से आसूँ पता नहीं क्यूँ निकल न पाए — Ahad Ahmed
तुम से हासिल हुआ इक गहरे समुंदर का सुकूत और हर मौज से लड़ना भी तुम्हीं से सीखा — Zehra Nigaah
मुझ से आगे नज़र आने में ख़ुशी थी उस की मेरी ज़ंजीर से ज़ंजीर बड़ी थी उस की — Shaheen Abbas
कई ग़म से परेशाँ है ख़ुशी सब को नहीं हासिल जहाँ में कोई होता है कि जो बिखरा नहीं होता — karan singh rajput
याद कर के तुझे मुस्कुरा जाता हूँ मुझ सेे मिल कर तू मेरी ख़ुशी देखता — Hasan Raqim
तू ने ही तो चाहा था के मैं तेरा बनके रहूँ बस मैं ने सो तेरी ख़ुशी के वास्ते हर शय भुला दी — karan singh rajput
तुम्हारे बा'द ये ग़म भी उठाना पड़ता है ख़ुशी मिले न मिले मुस्कुराना पड़ता है — Aadil Rahi

Masti Shayari for WhatsApp Status

Perfect masti shayari lines to update your WhatsApp status with fun energy.

आने से जिस के मिलती थी एक अलग ही ख़ुशी हमें दरिया-ए-ज़िंदगी से वो ग़म की लहर चली गई — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
सुब्ह से शाम तक है बेक़रारी सी तिरी यादें नहीं देती ख़ुशी के पल — Meem Alif Shaz
न ख़्वाहिशें बची मिरी कि बद-मज़ा है ज़िंदगी न ज़िदगी ख़राब हो तो क्या हुई वो दिल-लगी — Ajay Kumar
उतर आए अगर वो शख़्स मैदान-ए-मोहब्बत में तो हम जैसे जवाँ लड़के ख़ुशी से हार जाएँगे — Shajar Abbas
ऐसा लगता है मुझे ईद का दिन है 'अकबर' जब भी माँ बाप के चेहरे पे ख़ुशी होती है — ''Akbar Rizvi"
ख़ुशी जब मैं ने देखी मुफ़लिसी में उन फ़क़ीरों की कहीं तब मैं ने जाना, जीते हैं ये ज़िंदगी कैसे — Chandan Sharma
मोहब्बत के तरीक़े भी सिखाओ अदावत से ख़ुशी खिलती नहीं है — Meem Alif Shaz
ख़ुशी हो या हो कोई ग़म सभी मेहमान हैं दिल के अजब वो लोग हैं जो टूट कर सब तोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam

Masti Captions for Instagram

Creative and playful captions to make your Instagram posts more lively and engaging.

हम उस के 'ऊँ हूँ' 'तो क्या' 'नईं' पर इस लिए भी रुके हैं महबूब ज़िद्दी न हो तो फिर आशिक़ी बे-मज़ा है — Intzar Akhtar
ख़ुशी भी नहीं है और घर भी ख़ाली है तुम्हारे बिना क्या होली क्या दीवाली है — Neeraj Saroha
नसीब अपना है रूठे हुए सनम की तरह अगर ख़ुशी कभी मिलती भी है तो ग़म की तरह — Rekhta Pataulvi
किसी के काम जो आते उदासी में ख़ुशी में गीत वो गाते मगर क्यूँ है — Surya Tiwari
ख़ुशी चाहते हो मेरी क्यूँ तुम अब वो क्या था जो तुम ने रुलाया बहुत — Umrez Ali Haider
सब के सब अपने ख़ुशी, ग़म हार जाता है जब कोई इस ओर से उस पार जाता है — Govind kumar
ज़िन्दगी बर्बाद होती है ख़ुशी को ढूँढ़ते गर निकलते ढूँढ़ने दुख को, मिली होती ख़ुशी — Zain Aalamgir

FAQs

Yes, masti shayari is perfect for WhatsApp status as it shares positive vibes, humor, and fun moments that instantly connect with friends and followers.
Not always. While humor is a big part, masti shayari also reflects carefree living, friendship, celebration, and enjoying life without stress.
Funny shayari mainly focuses on jokes and humor, while masti shayari includes a broader vibe of fun, enjoyment, and playful energy beyond just comedy.
Absolutely. Masti shayari works great as Instagram captions because it adds a fun, relatable, and lively touch to your posts.
Yes, masti shayari often revolves around friendship, yaari, and shared fun moments, making it ideal for expressing bonds with friends.
Masti shayari is commonly written in Hindi, Urdu, or Hinglish, but it can also be expressed in English while keeping the same fun and playful essence.