Best Urdu Shayari Collection - Elegant alfaaz and timeless poetry from Urdu literature

Urdu shayari is known for its elegance, depth, and beautifully crafted alfaaz that express emotions in the most poetic way. From ishq to zindagi and philosophical thoughts, Urdu poetry captures feelings with grace and timeless charm. Explore this collection to experience the richness of Urdu adab and soulful expression.

What is Urdu shayari?

Urdu shayari is a form of poetic expression written in the Urdu language, known for its elegance, emotional depth, and beautifully crafted words that convey feelings like love, pain, and philosophy.

Urdu Shayari in Hindi

Read Urdu shayari written in Hindi script for easy understanding and emotional connection.

मैं सुख़न में हूँ उस जगह कि जहाँ साँस लेना भी शा'इरी है मुझे — Tehzeeb Hafi
तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले तेरा हुस्न कुछ नहीं था मेरी शा'इरी से पहले — Kaif Bhopali
रोज़ पत्थर की हिमायत में ग़ज़ल लिखते हैं रोज़ शीशों से कोई काम निकल पड़ता है — Rahat Indori
लिपट जाता हूँ माँ से और मौसी मुस्कुराती है मैं उर्दू में ग़ज़ल कहता हूँ हिंदी मुस्कुराती है — Munawwar Rana
हम ऐसा कहने वाले जब तलक है ग़ज़ल बंदूक़ पर भारी रहेगी — Ali Zaryoun
अभी कुछ और करिश्में ग़ज़ल के देखते हैं 'फ़राज़' अब ज़रा लहजा बदल के देखते हैं — Ahmad Faraz
दोस्ती लफ़्ज़ ही में दो है दो सिर्फ़ तेरी नहीं चलेगी दोस्त — Zubair Ali Tabish
तेरे ख़त आज लतीफ़ों की तरह लगते हैं ख़ूब हँसता हूँ जहाँ लफ़्ज़-ए-वफ़ा आता है — Zubair Ali Tabish

If you enjoy expressive language, explore hindi shayari collection for more relatable poetry.

Urdu Shayari on Love

Romantic Urdu shayari filled with ishq, mohabbat, and heartfelt emotions.

अगर पलक पे है मोती तो ये नहीं काफ़ी हुनर भी चाहिए अल्फ़ाज़ में पिरोने का — Javed Akhtar
एक दिन मेरी ख़ामुशी ने मुझे लफ़्ज़ की ओट से इशारा किया — Anjum Saleemi
तुम ने किस कैफ़ियत में मुख़ातब किया कैफ़ देता रहा लफ़्ज़-ए-'तू' देर तक — Ambreen Haseeb Ambar
सौ ज़ख़्म भर चुके हों मगर कह सकें ग़ज़ल इतनी कमी तो आज भी रहती है तेरे बिन — Astitwa Ankur
जवान हो गई इक नस्ल सुनते सुनते ग़ज़ल हम और हो गए बूढ़े ग़ज़ल सुनाते हुए — Azhar Inayati
शे'र तो रोज़ ही कहते हैं ग़ज़ल के लेकिन आ! कभी बैठ के तुझ सेे करें बातें तेरी — Nawaz Deobandi
बात करने का हसीं तौर-तरीक़ा सीखा हम ने उर्दू के बहाने से सलीक़ा सीखा — Manish Shukla
सुकून क़ल्ब को जिस से मिल जाए 'ताबाँ' ग़ज़ल कोई ऐसी सुना दीजिएगा — Anwar Taban

Dive deeper into romance with romantic shayari that beautifully captures love.

Urdu Shayari on Life

Thought-provoking Urdu shayari reflecting life, struggles, and deeper meanings.

इक लफ़्ज़-ए-मोहब्बत का अदना ये फ़साना है सिमटे तो दिल-ए-आशिक़ फैले तो ज़माना है — Jigar Moradabadi
हफ़ीज़' अपनी बोली मोहब्बत की बोली न उर्दू न हिन्दी न हिन्दोस्तानी — Hafeez Jalandhari
सारी रात लगाकर उसपर नज़्म लिखी और उस ने बस अच्छा लिखकर भेजा है — Zahid Bashir
मैं तो ग़ज़ल सुना के अकेला खड़ा रहा सब अपने अपने चाहने वालों में खो गए — Krishna Bihari Noor
सगी बहनों का जो रिश्ता रिश्ता है उर्दू और हिन्दी में कहीं दुनिया की दो ज़िंदा ज़बानों में नहीं मिलता — Munawwar Rana
ये शबनमी लहजा है आहिस्ता ग़ज़ल पढ़ना तितली की कहानी है फूलों की ज़बानी है — Bashir Badr
वहशत के कारखाने से ताज़ा ग़ज़ल निकाल ऐ सब्र के दरख़्त मेरा मीठा फल निकाल — Ammar Iqbal
आज मेरी इक ग़ज़ल ने उस के होंटों को छुआ आज पहली बार अपनी शा'इरी अच्छी लगी — Siraj Faisal Khan

For more life reflections, read zindagi shayari and explore deeper thoughts.

Urdu Shayari with Meaning

Understand the depth of Urdu poetry with simple meanings and explanations.

ख़ुदा ने फ़न दिया हम को कि लड़के इश्क़ लिखेंगे ख़ुदा कब जानता था हम, ग़ज़ल में दर्द भर देंगे — Prashant Sharma Daraz
गर अदीबों को अना का रोग लग जाए तो फिर गुल मोहब्बत के अदब की शाख़ पर खिलते नहीं — Afzal Ali Afzal
बहरस ख़ारिज हूँ ये मालूम है पर तुम्हारी ही ग़ज़ल का शे'र हूँ — Gyan Prakash Akul
अदब ता'लीम का जौहर है ज़ेवर है जवानी का वही शागिर्द हैं जो ख़िदमत-ए-उस्ताद करते हैं — Chakbast Brij Narayan
हिन्दी महक रही है लोबान जैसी मेरी लहजे को मैं ने अपने उर्दू किया हुआ है — Prof. Rehman Musawwir
हमारी उम्र के लड़के ग़ज़ल तो लिख रहे हैं पर ये इतना दर्द ले के जी रहे हैं ठीक थोड़ी है — Ramesh Singh
ग़ज़ल पूरी न हो चाहे, मग़र इतनी सी ख़्वाहिश है मुझे इक शे'र कहना है तेरे रुख़्सार की ख़ातिर — Siddharth Saaz
आज भी 'प्रेम' के और 'कृष्ण' के अफ़्साने हैं आज भी वक़्त की जम्हूरी ज़बाँ है उर्दू — Ata Abidi
हिन्दी में और उर्दू में फ़र्क़ है तो इतना वो ख़्वाब देखते हैं हम देखते हैं सपना — Unknown
गले मिली कभी उर्दू जहाँ पे हिन्दी से मिरे मिज़ाज में उस अंजुमन की ख़ुशबू है — Satish Shukla Raqeeb
फिर मचलने लग गई हैं उँगलियाँ एक ग़ज़ल लिख दूँ क्या तेरे नाम पर — Dev Niranjan

If you like meaningful poetry, explore jazbaat shayari for deeper emotions.

Urdu Shayari on Emotions

Explore Urdu shayari expressing a wide range of human emotions and feelings.

ख़ुदा ने चाहा तो सब इंतिज़ाम कर देंगे ग़ज़ल पे आए तो मतले में काम कर देंगे — Shuja Khawar
काश तुझ को देख लेते हम कभी नज़दीक से फिर तो हम वो शा'इरी करते के दुनिया देखती — Shadab Asghar
उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
सिर्फ़ दो ही लोग दिन भर साथ थे इक ग़ज़ल का एक मिसरा और मैं — Divy Kamaldhwaj
एक दिल टूटना ही नहीं है वजह शौक़ भी लाया है शा'इरी की तरफ़ — Saahir
ग़ज़ल बनी है ज़िन्दगी, नफ़स नफ़स है शा'इरी, सुख़न से मेरी आशिक़ी , ग़ज़ब है बेमिसाल है — Darpan
किताब फ़िल्म सफ़र इश्क़ शा'इरी औरत कहाँ कहाँ न गया ख़ुद को ढूँढ़ता हुआ मैं — Jawwad Sheikh
ग़ज़ल के क़ाफ़िए बदले, ग़ज़ल बदली ग़ज़ल के फिर मआ'नी भी नए रक्खे — Dileep Kumar

You may also enjoy ehsaas shayari that beautifully express inner feelings.

2 Line Urdu Shayari

Short and impactful 2 line Urdu shayari perfect for quick expression.

मैं हिंदी और उर्दू को अलग कैसे करूँँ यारों अगर साँसें हटा दूँ तो बदन में कुछ नहीं बचता — Umesh Maurya
ज़रा नज़दीक आ कर सुन मेरी इक बात ऐ उर्दू मेरी तहरीर बिन तेरे मुकम्मल हो नहीं सकती — Avtar Singh Jasser
दुनिया भर की राम-कहानी किस किस ढंग से कह डाली अपनी कहने जब बैठे तो एक एक लफ़्ज़ पिघलता था — Khalilur Rahman Azmi
आज बादल के सहारे उस ने ख़त भेजा हमें आसमाँ क़ासिद है कैसा लफ़्ज़ बरसाता नहीं — Shan Sharma
आज मेरी इक ग़ज़ल ने उस के होंटों को छुआ आज पहली बार अपनी शाइ'री अच्छी लगी — Siraj Faisal Khan
याद में तेरी खो कर हम ग़ज़ल बनाते हैं आफ़ताब ढ़लता है जब ये शाम होती है — Chandan Sharma
ग़ज़ल की चूड़ियाँ ले कर जहाँ तुम जा रहे हो दोस्त वहाँ हर शख़्स के हाथों में बस सोने के कंगन हैं — Saarthi Baidyanath
बे-वफ़ा शख़्स तेरे होंठों पे ये लफ़्ज़-ए-वफ़ा सच बताऊँ मुझे बिल्कुल नहीं अच्छा लगता — Shajar Abbas
मैं ने कल शब चाहतों की सब किताबें फाड़ दीं सिर्फ़ इक काग़ज़ पे लिक्खा लफ़्ज़-ए-माँ रहने दिया — Munawwar Rana
इन हवाओं में ज़रा सी ख़ुशबू हज़रत घोलिए थोड़ी हिंदी थोड़ी सी उर्दू यहाँ पर बोलिए — Navneet krishna
हमारा दिल फ़क़त दिल ही नहीं सोहिल ग़ज़ल का ख़ूब-सूरत कारख़ाना है — Sohil Barelvi

Short Urdu Shayari

Concise Urdu shayari that delivers deep meaning in just a few words.

उस ने मेरा माथा चूमा और वापस जाने को थी मैं ने बोला शे'र नहीं तू मुझ को पूरी ग़ज़ल सुना — Tanoj Dadhich
मुझ को इस लफ़्ज़ का मतलब नहीं मालूम मगर आप की हम्म ने मुझे सोच में डाला हुआ है — Ammar Iqbal
दिल पे कुछ और गुज़रती है मगर क्या कीजे लफ़्ज़ कुछ और ही इज़हार किए जाते हैं — Jaleel 'Aali'
तुम्हें लहू से तो ख़त लिख नहीं सके लेकिन लिखी है आँख के पानी से शा'इरी तुम पर — Manmauji
छोड़कर तन्हा मुझे जन्नत में रहने लग गए हो और मैं ने ज़िन्दगीं कर ली जहन्नम शा'इरी में — "Nadeem khan' Kaavish"
लबों में आ के क़ुल्फ़ी हो गए अश'आर सर्दी में ग़ज़ल कहना भी अब तो हो गया दुश्वार सर्दी में — Sarfaraz Shahid
थोड़ी सर्दी ज़रा सा नज़ला है शा'इरी का मिज़ाज पतला है — Mohammad Alvi
तुम्हारी बात करने की अदा ने ही किया पागल न जाने हाल क्या होता, अगर तुम शा'इरी करती — Tanoj Dadhich

Urdu Shayari for Status

Perfect Urdu lines to use as WhatsApp or social media status.

शा'इरी तो ले गए जौन एलिया ही अपने साथ शाइरों में लंबे लंबे बाल वाले रह गए — Khalid Irfan
एक ग़ज़ल से जिस की मूरत मैं ने आज बनाई है एक दफ़ा जो वो पढ़ ले तो प्राण प्रतिष्ठा हो जाए — Tanoj Dadhich
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
हुस्न ऐसा है कि देखो तो लगे ताज-महल इस पे वो शख़्स सँवरता भी ग़ज़ल जैसा है — Manazir Ashiq Harganvi
कितने अल्फाज़ मचलते हैं सँवरने के लिए जब ख़यालों में कोई शे'र उभर आता है — SALIM RAZA REWA
उसे मेरे शेर-ओ-फ़न से जाने क्यूँँ इतनी वहशत है पहले ग़ज़लें दफ़्न करेगा फिर मुझ को दफ़नाएगा — Amaan Pathan
पहले ये शुक्र कि हम हद्द-ए-अदब से न बढ़े अब ये शिकवा कि शराफ़त ने कहीं का न रखा — Rais Amrohvi

Urdu Shayari Captions

Beautiful Urdu captions to express your mood on Instagram and social platforms.

न रक्खो कान नज़्म-ए-शाइ'रान-ए-हाल पर इतने चलो टुक 'मीर' को सुनने कि मोती से पिरोता है — Meer Taqi Meer
आजकल के शाइरों तुम शा'इरी तो सीख लो है तनाफ़ुर क्या शिकस्त-ए-नारवा क्या चीज़ है — Amaan Pathan
तुम्हें उस्ताद से मिलेगा जो न मिलेगा ग़ज़ल की बाबत में — Amaan Pathan
हिज्र का बोझ है अल्फ़ाज़ से उठने का नहीं रोने वालों को तसल्ली नहीं शाने दीजे — Ashfaq Nasir
और बढ़ जाती है कुछ लफ़्ज़-ओ-बयाँ की तासीर लफ़्ज़ जब अश्क की सूरत में अदा होता है — Rais Amrohvi
न जाने शे'र में किस दर्द का हवाला था कि जो भी लफ़्ज़ था वो दिल दुखाने वाला था — Saleem Ahmad
मर भी जाऊँ तो कहाँ लोग भुला ही देंगे लफ़्ज़ मेरे मेरे होने की गवाही देंगे — Parveen Shakir
तुझ से किस तरह मैं इज़हार-ए-तमन्ना करता लफ़्ज़ सूझा तो मआ'नी ने बग़ावत कर दी — Ahmad Nadeem Qasmi

FAQs

Yes, many Urdu words are similar to Hindi, making it easier to understand. Translations and simple explanations in English also help readers connect with its meaning.
No, Urdu shayari covers a wide range of themes including life, philosophy, heartbreak, spirituality, and social issues along with love and romance.
Yes, Urdu shayari is perfect for WhatsApp status as it expresses deep emotions in a short and impactful way.
The main difference lies in language and style. Urdu shayari often uses more refined and poetic vocabulary, while Hindi shayari is generally simpler and more direct.
Urdu shayari is popular because of its lyrical beauty, emotional depth, and the way it captures complex feelings with simple yet powerful words.
Yes, Urdu shayari works beautifully as Instagram captions, especially for expressing emotions like love, nostalgia, and deep thoughts.