Fahmi Badayuni

Fahmi Badayuni

@fahmi-badayuni

Fahmi Badayuni shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fahmi Badayuni's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

98

Content

63

Likes

3065

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

मेरी पहली नज़र लौटा दे मुझ को तेरी जानिब दुबारा देखना है — Fahmi Badayuni
जो मोहब्बत लुटाया करते थे वो तराज़ू ख़रीद लाए हैं — Fahmi Badayuni
अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ — Fahmi Badayuni
उस ने ख़त का जवाब भेजा है चार लेकिन हैं एक हाँ के साथ — Fahmi Badayuni
निगाहें फेर ली घबरा के मैं ने वो तुम से ख़ूब-सूरत लग रही थी — Fahmi Badayuni
मोहब्बत अपनी क़िस्मत में नहीं है इबादत से गुज़ारा कर रहे है — Fahmi Badayuni
यूँँ तो रुस्वाई ज़हर है लेकिन इश्क़ में जान इसी से पड़ती है — Fahmi Badayuni
कुछ न कुछ बोलते रहो हम सेे चुप रहोगे तो लोग सुन लेंगे — Fahmi Badayuni
सोचता हूँ कि उस की आख़िरी कॉल आख़िरी ही हुई तो क्या होगा — Fahmi Badayuni
कमरा खोला तो आँख भर आई ये जो ख़ुशबू है जिस्म थी पहले — Fahmi Badayuni
तसल्ली दे रहे हैं चारा-गर को समझ लो हाल है कैसा हमारा — Fahmi Badayuni
नहीं हो तुम तो ऐसा लग रहा है कि जैसे शहर में कर्फ़्यूँँ लगा है — Fahmi Badayuni
ख़ुशी से काँप रही थीं ये उँगलियाँ इतनी डिलीट हो गया इक शख़्स सेव करने में — Fahmi Badayuni
दिल से साबित करो कि ज़िंदा हो साँस लेना कोई सुबूत नहीं — Fahmi Badayuni
हाल मीठे फलों का मत पूछो रात दिन चाकूओं में रहते हैं — Fahmi Badayuni
बस ये दिक़्क़त है भुलाने में उसे उस के बदले में किस को याद करें — Fahmi Badayuni
पूछ लेते वो बस मिज़ाज मिरा कितना आसान था इलाज मिरा — Fahmi Badayuni

Ghazal