bas tumhaara makaan dikhaai diya | बस तुम्हारा मकाँ दिखाई दिया

  - Fahmi Badayuni

बस तुम्हारा मकाँ दिखाई दिया
जिस में सारा जहाँ दिखाई दिया

वो वहीं था जहाँ दिखाई दिया 'इश्क़ में ये कहाँ दिखाई दिया

'उम्र भर पर नहीं मिले हम को
'उम्र भर आसमाँ दिखाई दिया

रोज़ दीदा-वरों से कहता हूँ
तू कहाँ था कहाँ दिखाई दिया

अच्छे-ख़ासे क़फ़स में रहते थे
जाने क्यूँँ आसमाँ दिखाई दिया

  - Fahmi Badayuni

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Fahmi Badayuni

As you were reading Shayari by Fahmi Badayuni

Similar Writers

our suggestion based on Fahmi Badayuni

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari