वलवले जब हवा के बैठ गए

हम भी शमएँ बुझा के बैठ गए

वक़्त आया जो तीर खाने का
मशवरे दूर जा के बैठ गए

ईद के रोज़ हम फटी चादर
पिछली सफ़ में बिछा के बैठ गए

कोई बारात ही नहीं आई
रतजगे गा बजा के बैठ गए

नाव टूटी तो सारे पर्दा-नशीं
सामने ना-ख़ुदा के बैठ गए

बे-ज़बानी में और क्या करते
गालियाँ सुन-सुना के बैठ गए

— Fahmi Badayuni

More by Fahmi Badayuni

Other ghazal from the same pen

See all from Fahmi Badayuni →

Kashti Shayari

Shers of kashti.

All Kashti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling