Kashti Shayari - Safar, samundar, aur zindagi ke utar chadhav ki shayari

Kashti shayari beautifully captures the journey of life through the metaphor of a boat sailing across uncertain waters. It reflects struggles, hopes, tufaan, and the constant search for a safe kinaara. Whether it’s about love, life, or personal battles, kashti shayari expresses the emotions of navigating through challenges with courage and faith.

What is kashti shayari?

Kashti shayari is a poetic expression that uses the metaphor of a boat (kashti) to describe life’s journey, struggles, and emotions while navigating through challenges.

Kashti Shayari in Hindi

Read the best kashti shayari in Hindi that captures life’s journey and struggles.

मेरे होंठों के सब्र से पूछो उस के हाथों से गाल तक का सफ़र — Mehshar Afridi
न हो क़मीज़ तो घुटनों से पेट ढक लेंगे ये लोग कितने मुनासिब हैं इस सफ़र के लिए — Dushyant Kumar
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
नहीं निगाह में मंज़िल, तो जुस्तजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
कटते भी चलो, बढ़ते भी चलो, बाज़ू भी बहुत हैं, सर भी बहुत चलते भी चलो कि अब डेरे मंज़िल ही पे डाले जाएँगे — Faiz Ahmad Faiz
मैं तेरे साथ सितारों से गुज़र सकता हूँ कितना आसान मोहब्बत का सफ़र लगता है — Bashir Badr
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
सफ़र हालाँकि तेरे साथ अच्छा चल रहा है बराबर से मगर एक और रास्ता चल रहा है — Shariq Kaifi
मंज़िल मिली तो उस की कमी हम को खा गई सामान रास्ते में जो खोना पड़ा हमें — Abbas Qamar
'फ़ैज़' थी राह सर-ब-सर मंज़िल हम जहाँ पहुँचे कामयाब आए — Faiz Ahmad Faiz
न मंज़िलों को न हम रहगुज़र को देखते हैं अजब सफ़र है कि बस हम-सफ़र को देखते हैं — Ahmad Faraz

If you enjoy journey-based poetry, explore safar shayari for more depth.

Kashti Shayari on Life

Explore kashti shayari that reflects the ups and downs of life and personal growth.

न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा — Rahat Indori
मैं अपने आप में गहरा उतर गया शायद मिरे सफ़र से अलग हो गई रवानी मिरी — Abbas Tabish
चलते हुए मुझ में कहीं ठहरा हुआ तू है रस्ता नहीं मंज़िल नहीं अच्छा हुआ तू है — Abhishek shukla
सफ़र से लौट जाना चाहता है परिंदा आशियाना चाहता है — Shakeel Jamali
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो — Nida Fazli
हम-सफ़र चाहिए हुजूम नहीं इक मुसाफ़िर भी क़ाफ़िला है मुझे — Ahmad Faraz
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla
सारे दुख सो जाएँगे लेकिन इक ऐसा ग़म भी है जो मिरे बिस्तर पे सदियों का सफ़र रख जाएगा — Azm Shakri
अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं — Nida Fazli
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है — Nawaz Deobandi

You can also read zindagi shayari to understand deeper life perspectives.

Kashti Shayari on Safar

Discover shayari about journeys, struggles, and the path toward your destination.

दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया — Majrooh Sultanpuri
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा — Javed Akhtar
तिरी सदा का है सदियों से इंतिज़ार मुझे मिरे लहू के समुंदर ज़रा पुकार मुझे — Khalilur Rahman Azmi
ज़िंदगी यूँँ हुई बसर तन्हा क़ाफ़िला साथ और सफ़र तन्हा — Gulzar
हर घड़ी ख़ुद से उलझना है मुक़द्दर मेरा मैं ही कश्ती हूँ मुझी में है समुंदर मेरा — Nida Fazli
दिल की तमन्ना थी मस्ती में मंज़िल से भी दूर निकलते अपना भी कोई साथी होता हम भी बहकते चलते चलते — Majrooh Sultanpuri
जिधर जाते हैं सब जाना उधर अच्छा नहीं लगता मुझे पामाल रस्तों का सफ़र अच्छा नहीं लगता — Javed Akhtar
मैं था सदियों के सफ़र में 'अहमद' और सदियों का सफ़र था मुझ में — Ahmad Khayal
पा के तूफ़ां का इशारा दरिया तोड़ देता है किनारा दरिया — Abdul Mannan Tarzi

Pair these lines with musafir shayari to enhance the travel emotion.

Kashti Shayari on Samundar

Read poetic lines connecting kashti with the vast and emotional samundar.

कोई कहता था समुंदर हूँ मैं और मिरी जेब में क़तरा भी नहीं — Kaifi Azmi
सफ़र में आख़िरी पत्थर के बा'द आएगा मज़ा तो यार दिसंबर के बा'द आएगा — Rahat Indori
दामन झटक के वादी-ए-ग़म से गुज़र गया उठ उठ के देखती रही गर्द-ए-सफ़र मुझे — Ali Sardar Jafri
सफ़र में जब निकल आए हो तो इतनी शिकायत क्यूँ सड़क थोड़ी बहुत तो बीच में तिरछी निकलती है — Pratap Somvanshi
हैरत से जो यूँँ मेरी तरफ़ देख रहे हो लगता है कभी तुम ने समुंदर नहीं देखा — Aanis Moin
तुम ने किया है तुम ने इशारा बहुत ग़लत दरिया बहुत दुरुस्त किनारा बहुत ग़लत — Nabeel Ahmed Nabeel
बाग़-ए-बहिश्त से मुझे हुक्म-ए-सफ़र दिया था क्यूँँ कार-ए-जहाँ दराज़ है अब मिरा इंतिज़ार कर — Allama Iqbal
यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले — Aalok Shrivastav
ऐ जज़्बा-ए-दिल गर मैं चाहूँ हर चीज़ मुक़ाबिल आ जाए मंज़िल के लिए दो गाम चलूँ और सामने मंज़िल आ जाए — Behzad Lakhnavi
चले चलिए कि चलना ही दलील-ए-कामरानी है जो थक कर बैठ जाते हैं वो मंज़िल पा नहीं सकते — Hafeez Banarasi

For ocean-inspired depth, explore samundar shayari alongside this collection.

Kashti Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind kashti shayari and its life symbolism.

ज़िंदगी फ़िरदौस-ए-गुम-गश्ता को पा सकती नहीं मौत ही आती है ये मंज़िल दिखाने के लिए — Hafeez Jalandhari
मुसाफ़िरों से कहो अपनी प्यास बाँध रखें सफ़र की रूह में सहरा कोई उतर चुका है — Aziz Nabeel
'फ़ैज़' थी राह सर-ब-सर मंज़िल हम जहाँ पहुँचे कामयाब आए — Faiz Ahmad Faiz
मुसलसल तजरबों का है नतीजा मैं दरया से किनारा हो गया हूँ — Madan Mohan Danish
आवाज़ दे के देख लो शायद वो मिल ही जाए वर्ना ये उम्र भर का सफ़र राएगाँ तो है — Muneer Niyazi
ये आँसू ढूँडता है तेरा दामन मुसाफ़िर अपनी मंज़िल जानता है — Asad Bhopali
सभी को ग़म है समुंदर के ख़ुश्क होने का कि खेल ख़त्म हुआ कश्तियाँ डुबोने का — Shahryar
उन्हीं रास्तों ने जिन पर कभी तुम थे साथ मेरे मुझे रोक रोक पूछा तिरा हम-सफ़र कहाँ है — Bashir Badr
मुझे अपना किनारा कम था 'दानिश' बढ़ा ली मैं ने फिर गहराई अपनी — Madan Mohan Danish
बड़े लोगों से मिलने में हमेशा फ़ासला रखना जहाँ दरिया समुंदर से मिला दरिया नहीं रहता — Bashir Badr

You may also like raasta shayari to explore symbolic interpretations.

2 Line Kashti Shayari

Short and impactful two-line kashti shayari perfect for quick expression.

जब भी कोई मंज़िल हासिल करता हूँ याद बहुत आती हैं तेरी ता'रीफ़ें — Tanoj Dadhich
सफ़र के ब'अद भी मुझ को सफ़र में रहना है नज़र से गिरना भी गोया ख़बर में रहना है — Aadil Raza Mansoori
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
मुसाफ़िरों के दिमाग़ों में डर ज़ियादा है न जाने वक़्त है कम या सफ़र ज़ियादा है — Hashim Raza Jalalpuri
कोई समुन्दर, कोई नदी होती, कोई दरिया होता हम जितने प्यासे थे हमारा एक गिलास से क्या होता? — Tehzeeb Hafi
कोई तुम्हारा सफ़र पर गया तो पूछेंगे रेल देख के हम हाथ क्यूँ हिलाते हैं — Tehzeeb Hafi
एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम घर में रह कर भी जैसे बेघर से — Azhar Iqbal
अपनी मंज़िल पे पहुँचना भी खड़े रहना भी कितना मुश्किल है बड़े हो के बड़े रहना भी — Shakeel Azmi
ज़िन्दगी पर लिख दिया था नाम मैं ने राम का और फिर दुख के समुंदर पार सारे हो गए — Tanoj Dadhich

Short Kashti Shayari

Simple and meaningful kashti shayari for everyday thoughts and sharing.

मुझे मालूम है माँ की दुआएँ साथ चलती हैं सफ़र की मुश्किलों को हाथ मलते मैं ने देखा है — Aalok Shrivastav
अभी से पाँव के छाले न देखो अभी यारो सफ़र की इब्तिदा है — Ejaz Rahmani
सफ़र पीछे की जानिब है क़दम आगे है मेरा मैं बूढ़ा होता जाता हूँ जवाँ होने की ख़ातिर — Zafar Iqbal
किताब फ़िल्म सफ़र इश्क़ शा'इरी औरत कहाँ कहाँ न गया ख़ुद को ढूँढ़ता हुआ मैं — Jawwad Sheikh
जिसे मंज़िल बताया जा रहा था वो रस्ते के सिवा कुछ भी नहीं है — Atul K Rai
किसी ने कहा था टूटी हुई नाव में चलो दरिया के साथ आप की रंजिश फ़ुज़ूल है — Shahid Zaki
मैं लौटने के इरादे से जा रहा हूँ मगर सफ़र सफ़र है मिरा इंतिज़ार मत करना — Sahil Sahri Nainitali
वो थे जवाब के साहिल पे मुंतज़िर लेकिन समय की नाव में मेरा सवाल डूब गया — Bekal Utsahi
बनाने को अमाँ मैं भी बना देता हज़ारों, पर बहानों से कहीं ज़्यादा मुझे मंज़िल थी ये प्यारी — Sandeep dabral 'sendy'
सिवा इस के कुछ अच्छा ही नहीं लगता है शामों में सफ़र कैसा भी हो घर को परिंदे लौट जाते हैं — Aarush Sarkaar
पार जिस को कर रहा था लड़ के तूफ़ानों से मैं ख़ुद वही मुझ को चला है छोड़कर मँझधार में — Shashank Shekhar Pathak

Kashti Shayari for WhatsApp Status

Express your emotions with kashti shayari crafted for WhatsApp status.

सज़ा सच बोलने की ये मिली है सभी ने कर लिया हम से किनारा — Meem Alif Shaz
हम ने तुझ पे छोड़ दिया है कश्ती, दरिया, भँवर, किनारा — Siddharth Saaz
सुब्ह-ओ-शाम अब हम को बस उदास रहना है ग़मज़दों की मंज़िल का रास्ता उदासी है — Rohit tewatia 'Ishq'
इस तरह करता है हर शख़्स सफ़र अपना ख़त्म ख़ुद को तस्वीर में रखता है चला जाता है — Sandeep kumar
बा'द तेरे नहीं कोई हमें मंज़िल की तलब हम ने सोचा है कि हम राह भटक जाएँगे — Prince
ज़िंदगी अपना सफ़र तय तो करेगी लेकिन हम-सफ़र आप जो होते तो मज़ा और ही था — Ameeta Parsuram Meeta
जिस दौर से माज़ी मिरा गुज़रा है ना उस दौर से अच्छा है ये तन्हा सफ़र — Bhoomi Srivastava
तुझ तक आने का सफ़र इतना भी आसाँ तो न था तू ने फेरी है नज़र हम सेे जिस आसानी से — Mohit Dixit

Kashti Shayari Captions for Instagram

Perfect kashti shayari captions to match your Instagram posts and reels.

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तुजू ही सही नहीं विसाल मुयस्सर तो आरज़ू ही सही — Faiz Ahmad Faiz
वो अजब शख़्स था हर हाल में ख़ुश रहता था उस ने ता-उम्र किया हँस के सफ़र बारिश में — Sahiba sheharyaar
ज़िन्दगी का मुक़द्दर सफ़र-दर-सफ़र आख़िरी साँस तक बे-क़रार आदमी — Nida Fazli
जो तुम्हें मंज़िल पे ले जाएँगी वो राहें अलग हैं मैं वो रस्ता हूँ कि जिस पर तुम भटक कर आ गई हो — Harman Dinesh
चले चलिए कि चलना ही दलील-ए-कामरानी है जो थक कर बैठ जाते हैं वो मंज़िल पा नहीं सकते — Hafeez Banarasi

FAQs

Kashti represents movement, uncertainty, and survival. It reflects how life flows like water, with ups and downs similar to waves and storms.
Yes, many kashti shayari lines inspire strength and resilience, showing how one can survive even the toughest storms of life.
Absolutely, kashti shayari works well as Instagram captions and WhatsApp status, especially when expressing life struggles or emotional journeys.
It often conveys struggle, hope, loneliness, determination, and the search for direction or a safe destination in life.
Yes, kashti is often used to describe relationships drifting, surviving storms, or searching for stability in love.
Yes, kashti shayari is widely written in Hindi, Urdu, and English, making it accessible and relatable for different audiences.