Baarish Shayari - Rainy vibes, ishq aur yaadon bhari shayari collection

Baarish shayari beautifully captures the emotions that rain brings—romance, nostalgia, and quiet reflection. Whether it's the soothing sound of rimjhim or memories attached to a rainy day, these lines express feelings that words often fail to say. Perfect for sharing your mood, love, or solitude during the monsoon.

What is baarish shayari?

Baarish shayari is poetry inspired by rain, expressing emotions like love, nostalgia, peace, and longing. It often uses imagery of rain, clouds, and monsoon to convey deep feelings.

Baarish Shayari in Hindi

Classic Hindi baarish shayari that captures monsoon emotions and poetic beauty.

पानी आँख में भरकर लाया जा सकता है अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है — Abbas Tabish
मैं कि काग़ज़ की एक कश्ती हूँ पहली बारिश ही आख़िरी है मुझे — Tehzeeb Hafi
पुरानी कश्ती को पार ले कर फ़क़त हमारा हुनर गया है नए खेवइये कहीं न समझें नदी का पानी उतर गया है — Uday Pratap Singh
मिट्टी और पानी भी हमें नाप कर मिलते हैं तुम गमले में पालने को आसान समझते हो — Vishal Bagh
उलटे सीधे सपने पाले बैठे हैं सब पानी में काँटा डाले बैठे हैं — Shakeel Jamali
तुम्हें मैं क्या बताऊँ इस शहर का हाल कैसा है यहाँ बारिश तो होती है मगर सावन नहीं आता — Bhaskar Shukla
गिले शिकवे ज़रूरी हैं अगर सच्ची मुहब्बत है जहाँ पानी बहुत गहरा हो थोड़ी काई रहती है — Munawwar Rana
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
आँख में पानी रखो, होंटों पे चिंगारी रखो ज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो — Rahat Indori

If you enjoy seasonal poetry, explore more mausam shayari to match every mood.

Baarish Shayari on Love

Romantic rain shayari expressing ishq, closeness, and heartfelt moments.

ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ — Rehman Faris
शदीद प्यास थी फिर भी छुआ न पानी को मैं देखता रहा दरिया तिरी रवानी को — Shahryar
ग़म बयाँ करने का कोई और ढंग ईजाद कर तेरी आँखों का ये पानी तो पुराना हो गया — Waseem Barelvi
पत्थर के जिगर वालो ग़म में वो रवानी है ख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है — Bashir Badr
तेरे वादों को फिर से पढ़ रहा हूँ तेरे ख़त पानी पानी हो रहे हैं — Harman Dinesh
भूके बच्चों की तसल्ली के लिए माँ ने फिर पानी पकाया देर तक — Nawaz Deobandi
ज़ब्त कीजे तो दिल है अँगारा और अगर रोइए तो पानी है — Firaq Gorakhpuri
बाजी बदी थी उस ने मेरे चश्म-ए-तर के साथ आख़िर को हार हार के बरसात रह गई — Khwaja Meer Dard
कब लौटा है बहता पानी बिछड़ा साजन रूठा दोस्त हम ने उस को अपना जाना जब तक हाथ में दामाँ था — Ibn E Insha
दरिया के किनारे पे मिरी लाश पड़ी थी और पानी की तह में वो मुझे ढूँड रहा था — Adil Mansuri
किस ने भीगे हुए बालों से ये झटका पानी झूम के आई घटा टूट के बरसा पानी — Arzoo Lakhnavi

For deeper expressions of romance, read romantic shayari that beautifully complements rainy emotions.

Baarish Shayari on Memories

Rain-inspired lines that bring back yaadein and nostalgic feelings.

वो जो प्यासा लगता था सैलाब-ज़दा था पानी पानी कहते कहते डूब गया है — Aanis Moin
दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था — Qateel Shifai
वतन की ख़ाक ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे मुझे यक़ीन है पानी यहीं से निकलेगा — Unknown
इक प्यासे की मौत हुई है अब पानी को दुख होगा — Shadab Javed
उस ने बारिश में भी खिड़की खोल के देखा नहीं भीगने वालों को कल क्या क्या परेशानी हुई — Jamal Ehsani
उस से कहना की धुआँ देखने लाएक़ होगा आग पहने हुए मैं जाऊँगा पानी की तरफ़ — Abhishek shukla
चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है — Farhat Ehsaas
लब-ए-दरिया पे देख आ कर तमाशा आज होली का भँवर काले के दफ़ बाजे है मौज ऐ यार पानी में — Shah Naseer

Relive emotions through yaad shayari that connect past moments with poetry.

Baarish Shayari on Nature

Shayari reflecting nature’s beauty through clouds, rain, and earthy vibes.

सब को बस पानी पीने से मतलब है बस माँ को चिंता है मटका भरने की — Tanoj Dadhich
रोते बच्चे पूछ रहे हैं मम्मी से कितना पानी और मिलाया जाएगा — Divy Kamaldhwaj
रोते बच्चे पूछ रहे हैं मम्मी से कितना पानी और मिलाया जाएगा — Divy Kamaldhwaj
पहले पानी को और हवा को बचाओ ये बचा लो तो फिर ख़ुदा को बचाओ — Swapnil Tiwari
उस ने फेंका मुझ पे पत्थर और मैं पानी की तरह और ऊँचा और ऊँचा और ऊँचा हो गया — Kunwar Bechain
तू अपने सारे दुख जा कर बताता है जिन्हें, इक दिन बढ़ाएँगे वही ग़म-ख़्वार तेरी आँख का पानी — Siddharth Saaz
तुम ने कैसे उस के जिस्म की ख़ुशबू से इनकार किया उस पर पानी फेंक के देखो कच्ची मिट्टी जैसा है — Tehzeeb Hafi
रंग की अपनी बात है वर्ना आख़िरश ख़ून भी तो पानी है — Jaun Elia
जाने कैसे ख़ुश रहने की आदत डाली जाती है उन के यहाँ तो बारिश में भी धूप निकाली जाती है — Ritesh Rajwada
तुम सेे बिछड़े फिर भी साँसे चलती हैं मछली पानी के बाहर भी ज़िंदा है — Tanoj Dadhich

Dive into the beauty of surroundings with nature shayari that celebrates nature.

Baarish Shayari on Loneliness

Rainy thoughts that reflect silence, solitude, and inner feelings.

धूप में कौन किसे याद किया करता है पर तिरे शहर में बरसात तो होती होगी — Ameer Imam
आँख भर आई किसी से जो मुलाक़ात हुई ख़ुश्क मौसम था मगर टूट के बरसात हुई — Manzar Bhopali
वो ग़ुस्से में सीधी बात नहीं करता तूफ़ानों में बारिश तिरछी होती है — Ankit Maurya
ऐसा बदला हूँ तिरे शहर का पानी पी कर झूट बोलूँ तो नदामत नहीं होती मुझ को — Shahid Zaki
बारिश हो जाने के बा'द भी मिट्टी गीली रहती है मैं तेरे जाने के बा'द भी तुझ सेे बातें करता हूँ — Siddharth Saaz
बहुत मुद्दत के बा'द आई है बारिश और उस ज़ालिम के पेपर चल रहे हैं — Ahmad Farhad
तुम भी लिखना तुम ने उस शब कितनी बार पिया पानी तुम ने भी तो छज्जे ऊपर देखा होगा पूरा चाँद — Nida Fazli
नहीं तो बर्फ़ सा पानी तुम्हें जला देगा गिलास लेते हुए उँगलियाँ न छू लेना — Irfan Siddiqi
ऐ आसमान तेरी इनायत बजा मगर फ़स्लें पकी हुई हों तो बारिश फ़ुज़ूल है — Shahid Zaki

If you connect with quiet emotions, explore tanhai shayari for deeper solitude.

2 Line Baarish Shayari

Short and impactful two-line shayari perfect for quick sharing.

मुझ सेे मिलने ही आती है नुक्कड़ पर पानी पूरी केवल एक बहाना है — Divy Kamaldhwaj
ये पानी ख़ामुशी से बह रहा है इसे देखें कि इस में डूब जाएँ — Ahmad Mushtaq
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है — Saahir
ज़ब्त करो गर ग़म के बादल छाए हैं, रक़्स करो के बारिश आने वाली है — Darpan
अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई — Gopaldas Neeraj
अगर फ़ुर्सत मिले पानी की तहरीरों को पढ़ लेना हर इक दरिया हज़ारों साल का अफ़्साना लिखता है — Bashir Badr
तेरे चुप रहने से हर पौधा सूख गया है तुझ को मालूम नहीं पौधों का पानी है तू — Kabir Altamash
हम ने अच्छी धाँक जमा रक्खी थी अपनी फिर उस ने छोड़ा और सब पानी कर डाला — Prashant Sharma Daraz
तुम्हें लहू से तो ख़त लिख नहीं सके लेकिन लिखी है आँख के पानी से शा'इरी तुम पर — Manmauji

Short Baarish Shayari

Concise rain shayari that captures emotions in just a few words.

किस तरह ये आप की आँखों में पानी आ गया याद जस्सर आप को भी कोई या'नी आ गया — Avtar Singh Jasser
पिघलती बर्फ़ की ये दास्ताँ हम को बताती है जुदा होना ही पड़ता है यहाँ पानी को पानी से — Raj Tiwari
एक रेगिस्तान दुनिया ऊॅंट के मानिंद हम दूर तक पानी न कोई पेड़ सायादार है — Hameed Sarwar Bahraichi
किसी के होठ समुंदर में भी तरसते रहे किसी की प्यास को सहरा में मिल गया पानी — Ajeetendra Aazi Tamaam
आसमाँ से गरज छेड़ती है हमें एक बारिश में भी भीगे थे साथ हम — Parul Singh "Noor"
रात हो, चाँद हो, बारिश भी हो और तुम भी हो ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि कभी हो मिरे साथ — Faiz Ahmad
कमरे से वो बारिश कैसे देखेगी कमरे में इक खिड़की भी बनवानी थी — Sarul
मुहब्बत में बहाएा ख़ून औ पानी कहा हम ने तेरी हर ख़ामियों को हँस के नादानी कहा हम ने — Alankrat Srivastava

Baarish Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to express your rainy mood on WhatsApp status.

मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में — Anis shah anis
मेरी आँखों से बारिश पूछती है तुम्हारा क्या कोई मौसम नहीं है — 100rav
मैं वो सहरा जिसे पानी की हवस ले डूबी तू वो बादल जो कभी टूट के बरसा ही नहीं — Sultan Akhtar
शायद कि वो वाक़िफ़ नहीं आदाब-ए-सफ़र से पानी में जो क़दमों के निशाँ ढूँड रहा था — Sahar Ansari
धूप तो धूप ही है इस की शिकायत कैसी अब की बरसात में कुछ पेड़ लगाना साहब — Nida Fazli
वो अजब शख़्स था हर हाल में ख़ुश रहता था उस ने ता-उम्र किया हँस के सफ़र बारिश में — Sahiba sheharyaar
लगा आग पानी को दौड़े है तू ये गर्मी तेरी इस शरारत के बा'द — Meer Taqi Meer
आज आख़िरी दफ़ा था पानी से पेट भरना बच्चों ने आज जाके घर में अनाज देखा — Amaan Pathan
इक ख़्वाब ने आँखें खोली हैं क्या मोड़ आया है कहानी में वो भीग रही है बारिश में और आग लगी है पानी में — Gulzar
सूरमा जिस के किनारों से पलट आते हैं मैं ने कश्ती को उतारा है उसी पानी में — Sarvat Husain

Baarish Captions for Instagram

Stylish and poetic rain captions for your Instagram posts and reels.

मिट्टी पे नुमूदार हैं पानी के ज़ख़ीरे इन में कोई औरत से ज़ियादा नहीं गहरा — Sarvat Husain
ग़म की बारिश ने भी तेरे नक़्श को धोया नहीं तू ने मुझ को खो दिया मैं ने तुझे खोया नहीं — Muneer Niyazi
अब और दुआएँ हमें जीने की न दीजे मुरझाए हुए पेड़ को पानी नहीं देते — Haresh Vanza
हम से पूछो मिज़ाज बारिश का हम जो कच्चे मकान वाले हैं — Ashfaque Anjum
इक शख़्स की हर एक निशानी समेटकर हम सो गए थे आँख में पानी समेटकर — Raghav Ramkaran
कोई शिकवा न करे बहते हुए पानी से कश्तियाँ डूबी हैं कुछ अपनी ही मनमानी से — Waseem Barelvi
वतन की रेत ज़रा एड़ियाँ रगड़ने दे मुझे यक़ीं है कि पानी यहीं से निकलेगा — Muzaffar Warsi
मैं ने ये सोच के बोए नहीं ख़्वाबों के दरख़्त कौन जंगल में उगे पेड़ को पानी देगा — Aziz Bano Darab Wafa
मेरे पैरों में छाले हैं मेरी आँखों में पानी है मुझे फिर भी मोहब्बत है मोहब्बत है न जाने क्यूँँ — Amaan Pathan
वो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगा — Iqbal Sajid
गुनाह कर के गुनहगार की मैं शफ में तो खड़ा हूँ अब इस सेे ज़्यादा आँख का पानी क्या दिखाऊँ — Aryan Goswami

FAQs

Yes, baarish shayari is perfect for WhatsApp status, especially during rainy days when you want to share your mood, romantic feelings, or calm thoughts.
While baarish shayari is often romantic, it can also reflect loneliness, memories, or peaceful solitude depending on the emotions tied to rain.
Absolutely, baarish shayari works beautifully as Instagram captions, adding poetic depth to your rainy photos and reels.
People love baarish shayari because rain naturally evokes emotions like love, calmness, and nostalgia, making it easy to connect with the words.
Yes, while traditionally written in Hindi or Urdu, baarish shayari is also available in English or Hinglish formats for wider appeal.
Baarish shayari expresses a mix of emotions like romance, longing, memories, peace, and sometimes even loneliness or reflection.