Mausam Shayari - Badalte mausam aur jazbaat ko mehsoos karne wali shayari

Mausam shayari beautifully captures how changing weather reflects human emotions. From baarish ki boondein to thandi hawa, every season mirrors feelings of love, nostalgia, and life. These verses connect nature with dil ke jazbaat, making each line feel alive and relatable.

What is mausam shayari?

Mausam shayari is poetry that expresses emotions through the imagery of changing weather like rain, wind, and seasons, often reflecting feelings of love, nostalgia, and life.

Mausam Shayari in Hindi

Discover beautiful mausam shayari in Hindi that captures every मौसम and emotion.

न हारा है इश्क़ और न दुनिया थकी है दिया जल रहा है हवा चल रही है — Khumar Barabankvi
तुम्हें मैं क्या बताऊँ इस शहर का हाल कैसा है यहाँ बारिश तो होती है मगर सावन नहीं आता — Bhaskar Shukla
दिल से तो हर मोआ'मला कर के चले थे साफ़ हम कहने में उन के सामने बात बदल बदल गई — Faiz Ahmad Faiz
अब तेरे ज़िक्र पे हम बात बदल देते हैं कितनी रग़बत थी तेरे नाम से पहले पहले — Ahmad Faraz
मैं आख़िर कौन सा मौसम तुम्हारे नाम कर देता यहाँ हर एक मौसम को गुज़र जाने की जल्दी थी — Rahat Indori
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
जहाँ सारे हवा बनने की कोशिश कर रहे थे वहाँ भी हम दिया बनने की कोशिश कर रहे थे — Abbas Qamar
मैं कि काग़ज़ की एक कश्ती हूँ पहली बारिश ही आख़िरी है मुझे — Tehzeeb Hafi
अभी कुछ और करिश्में ग़ज़ल के देखते हैं 'फ़राज़' अब ज़रा लहजा बदल के देखते हैं — Ahmad Faraz

If you enjoy nature-based poetry, explore more through nature shayari collection .

Mausam Shayari on Love

Feel the romance of changing weather with shayari that blends love and seasons.

तोहमत उतार फेंकी लबादा बदल लिया ख़ुद को ज़रूरतों से ज़ियादा बदल लिया — Abbas Tabish
मैं चोट कर तो रहा हूँ हवा के माथे पर मज़ा तो जब था कि कोई निशान भी पड़ता — Abhishek shukla
अजीब हालत है जिस्म-ओ-जाँ की हज़ार पहलू बदल रहा हूँ वो मेरे अंदर उतर गया है मैं ख़ुद से बाहर निकल रहा हूँ — Azm Shakri
नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे — Bashir Badr
हमारा काम तो मौसम का ध्यान करना है और उस के बा'द के सब काम शश-जहात के हैं — Pallav Mishra
बहुत बेकार मौसम है मगर कुछ काम करना है कि ताज़ा ज़ख़्म मिलने तक पुराना ज़ख़्म भरना है — Abbas Tabish
जो बच गए हैं चराग़ उन को बचाए रक्खो मैं चाहता हूँ हवा से रिश्ता बनाए रक्खो — Azm Shakri
कुछ लोग हैं जो झेल रहे हैं मुसीबतें कुछ लोग हैं जो वक़्त से पहले बदल गए — Shakeel Jamali
शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali

For deeper romantic expressions, check out romantic shayari .

Mausam Shayari on Life

Explore how changing seasons symbolize life’s ups and downs in poetic form.

सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
ज़रा मौसम तो बदला है मगर पेड़ों की शाख़ों पर नए पत्तों के आने में अभी कुछ दिन लगेंगे बहुत से ज़र्द चेहरों पर ग़ुबार-ए-ग़म है कम बे-शक पर उन को मुस्कुराने में अभी कुछ दिन लगेंगे — Javed Akhtar
ख़ता तुम से हुई आख़िर तुम्हारा क्या बिगड़ जाता ये बाज़ी भी तुम्हारी थी अगर मोहरा बदल लेते — Farah Iqbal
गर्म आँसू और ठंडी आहें मन में क्या क्या मौसम हैं इस बग़िया के भेद न खोलो सैर करो ख़ामोश रहो — Ibn E Insha
तेरी यादों की धूप आने लगी है अभी खुल जाएगा मौसम हमारा — Subhan Asad
धूप के एक ही मौसम ने जिन्हें तोड़ दिया इतने नाज़ुक भी ये रिश्ते न बनाए होते — Waseem Barelvi
इन चराग़ों में तेल ही कम था क्यूँँ गिला फिर हमें हवा से रहे — Javed Akhtar
हवा ख़फ़ा थी मगर इतनी संग-दिल भी न थी हमीं को शमा' जलाने का हौसला न हुआ — Qaisar-ul-Jafri
तुझे भूल जाने की कोशिशें कभी कामयाब न हो सकीं तिरी याद शाख़-ए-गुलाब है जो हवा चली तो लचक गई — Bashir Badr
शब की हवा से हार गई मेरे दिल की आग यख़-बस्ता शहर में कोई रद्द-ओ-बदल न था — Qaisar-ul-Jafri

You can also read meaningful lines in zindagi shayari .

Mausam Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind poetic lines inspired by weather and emotions.

मिरे सूरज आ! मिरे जिस्म पे अपना साया कर बड़ी तेज़ हवा है सर्दी आज ग़ज़ब की है — Shahryar
कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अ'तन तग़ाफ़ुल मुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर — Shakeel Badayuni
उस ने बारिश में भी खिड़की खोल के देखा नहीं भीगने वालों को कल क्या क्या परेशानी हुई — Jamal Ehsani
चराग़ दिल का मुक़ाबिल हवा के रखते हैं हर एक हाल में तेवर बला के रखते हैं — Hastimal Hasti
हवा जब चली फड़फड़ा कर उड़े परिंदे पुराने महल्लात के — Muneer Niyazi
ऊपर उठती हुई एक गर्म हवा है मिरा दर्द मेरा लहजा कभी फ़रियाद नहीं हो सकता — Farhat Ehsaas
आग अपने ही लगा सकते हैं ग़ैर तो सिर्फ़ हवा देते हैं — Mohammad Alvi
न तुझ को मात हुई है न मुझ को मात हुई सो अब के दोनों ही चालें बदल के देखते हैं — Ahmad Faraz
दूर तक छाए थे बादल और कहीं साया न था इस तरह बरसात का मौसम कभी आया न था — Qateel Shifai
जैसा मूड हो वैसा मंज़र होता है मौसम तो इंसान के अंदर होता है — Aziz Ejaaz

For emotional depth, explore ehsaas shayari .

Baarish Mausam Shayari

Enjoy shayari inspired by rainy weather, drops of love, and soothing vibes.

ग़ुंचा ओ गुल माह ओ अंजुम सब के सब बेकार थे आप क्या आए कि फिर मौसम सुहाना आ गया — Asad Bhopali
दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया जब चली सर्द हवा मैं ने तुझे याद किया — Josh Malihabadi
कौन ताक़ों पे रहा कौन सर-ए-राहगुज़र शहर के सारे चराग़ों को हवा जानती है — Ahmad Faraz
काँटों से दिल लगाओ जो ता-उम्र साथ दें फूलों का क्या जो साँस की गर्मी न सह सकें — Akhtar Shirani
जो कह नहीं सका उसे क़रीब था वो जब मेरे वो बात शे'र में बदल गई तो दूर तक गई — Bhaskar Shukla
ये हवा सारे चराग़ों को उड़ा ले जाएगी रात ढलने तक यहाँ सब कुछ धुआँ हो जाएगा — Naseer Turabi
चुपके चुपके वो पढ़ रहा है मुझे धीरे धीरे बदल रहा हूँ मैं — Aziz Nabeel
चराग़ घर का हो महफ़िल का हो कि मंदिर का हवा के पास कोई मसलहत नहीं होती — Waseem Barelvi
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के — Mushafi Ghulam Hamdani

Dive into more rain-themed poetry with baarish shayari .

2 Line Mausam Shayari

Short and impactful two-line mausam shayari perfect for quick reads and sharing.

सुखा ली सबने ही आँखें हवा ए ज़िन्दगी से यहाँ अब भी वही रोना रुलाना चल रहा है — Farhat Ehsaas
शायद अगली इक कोशिश तक़दीर बदल दे ज़हर तो जब जी चाहे खाया जा सकता है — Siraj Faisal Khan
तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है — Adam Gondvi
करती है तो करने दे हवाओं को शरारत मौसम का तकाज़ा है कि बालों को खुला छोड़ — Abrar Kashif
दिया बुझ जाए तो अचरज नहीं है हवा का रुख बदलता जा रहा है — Atul K Rai
बाद-ए-बहार में सब आतिश जुनून की है हर साल आवती है गर्मी में फ़स्ल-ए-होली — Wali Uzlat
उड़ने दो परिंदों को अभी शोख़ हवा में फिर लौट के बचपन के ज़माने नहीं आते — Bashir Badr
चाँद ने ओढ़ ली है चादर-ए-अब्र अब वो कपड़े बदल रही होगी — Jaun Elia
पूरी काइ‌नात में एक क़ातिल बीमारी की हवा हो गई वक़्त ने कैसा सितम ढाया कि दूरियाँ ही दवा हो गईं — Unknown
मरने का है ख़याल ना जीने की आरज़ू बस है मुझे तो वस्ल के मौसम की जुस्तजू — Muzammil Raza

Short Mausam Shayari

Simple and expressive short mausam shayari for instant connection with feelings.

चराग़ों को उछाला जा रहा है हवा पर रौब डाला जा रहा है — Rahat Indori
जाने कैसे ख़ुश रहने की आदत डाली जाती है उन के यहाँ तो बारिश में भी धूप निकाली जाती है — Ritesh Rajwada
गर्दिश-ए-माह-ओ-साल से आगे निकल गया हूँ मैं जैसे बदल गए हो तुम जैसे बदल गया हूँ मैं — Noon Meem Danish
हवा को ख़रीद'ने के लाले पडे हैं हमारे कयामत से पाले पड़े हैं — Amol
बदल जाएँगे ये दिन रात 'अजमल' कोई ना-मेहरबाँ कब तक रहेगा — Ajmal Siraj
पहले पानी को और हवा को बचाओ ये बचा लो तो फिर ख़ुदा को बचाओ — Swapnil Tiwari
मैं कुछ दिन से अचानक फिर अकेला पड़ गया हूँ नए मौसम में इक वहशत पुरानी काटती है — Liaqat Jafri
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar

Mausam Shayari for WhatsApp Status

Update your WhatsApp with fresh mausam shayari reflecting your current mood.

बदल गए मेरे मौसम तो यार अब आए ग़मों ने चाट लिया ग़म-गुसार अब आए — Farhat Abbas Shah
जिस मौसम में भीगना है हम दोनों को उस मौसम में पूछ रही हो छाता है — Zubair Alam
ग़ुबार-ए-वक़्त में अब किस को खो रही हूँ मैं ये बारिशों का है मौसम कि रो रही हूँ मैं — Shahnaz Parveen Sahar
आँख भर आई किसी से जो मुलाक़ात हुई ख़ुश्क मौसम था मगर टूट के बरसात हुई — Manzar Bhopali
ख़ुद को इतना जो हवा-दार समझ रक्खा है क्या हमें रेत की दीवार समझ रक्खा है — Haseeb Soz
मैं अपनी हिजरत का हाल लगभग बता चुका था सभी को और बस तिरे मोहल्ले के सारे लड़के हवा बनाने में लग गए थे — Vikram Gaur Vairagi
बारिश हो जाने के बा'द भी मिट्टी गीली रहती है मैं तेरे जाने के बा'द भी तुझ सेे बातें करता हूँ — Siddharth Saaz
बहुत मुद्दत के बा'द आई है बारिश और उस ज़ालिम के पेपर चल रहे हैं — Ahmad Farhad
प्यार की जोत से घर घर है चराग़ाँ वर्ना एक भी शम्अ' न रौशन हो हवा के डर से — Shakeb Jalali

Mausam Captions for Instagram

Creative and aesthetic mausam captions to match your seasonal Instagram posts.

ऐ आसमान तेरी इनायत बजा मगर फ़स्लें पकी हुई हों तो बारिश फ़ुज़ूल है — Shahid Zaki
मिरी ज़बान के मौसम बदलते रहते हैं मैं आदमी हूँ मिरा ए'तिबार मत करना — Asim Wasti
वक़्त किस तेज़ी से गुज़रा रोज़-मर्रा में 'मुनीर' आज कल होता गया और दिन हवा होते गए — Muneer Niyazi
वो ग़ुस्से में सीधी बात नहीं करता तूफ़ानों में बारिश तिरछी होती है — Ankit Maurya
देखो मौत का मौसम आने वाला है ज़िंदा रहना सब सेे बड़ी लड़ाई है — Shadab Asghar
नाज़ क्या इस पे जो बदला है ज़माने ने तुम्हें मर्द हैं वो जो ज़माने को बदल देते हैं — Akbar Allahabadi
ये मोहब्बत का फ़साना भी बदल जाएगा वक़्त के साथ ज़माना भी बदल जाएगा — Waseem Barelvi
गुलाब टहनी से टूटा ज़मीन पर न गिरा करिश्में तेज़ हवा के समझ से बाहर हैं — Shahryar

FAQs

Yes, mausam shayari works beautifully for Instagram captions, especially for rainy days, sunsets, and nature-themed posts.
No, while it often includes romantic themes, mausam shayari can also reflect life, solitude, memories, and emotional changes.
Its connection with nature makes it unique, as it uses seasons and weather as metaphors to express deep human emotions.
Yes, mausam shayari is available in Hindi, English, and even Hinglish, making it accessible to a wide audience.
Absolutely, short and expressive mausam shayari lines are perfect for WhatsApp status updates.
Mausam shayari focuses specifically on weather and seasonal changes, while nature shayari covers a broader range including landscapes, flowers, and natural beauty.