Dileep Kumar

Dileep Kumar

@Dileepkumar

Dileep Kumar 'Masruur' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Dileep Kumar 'Masruur''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

85

Likes

178

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

मोहब्बत भले ही ज़ियादा नहीं है बिछड़ने का कोई इरादा नहीं है — Dileep Kumar
वक़्त के साथ सब कुछ बदल जाता है उस का इस झूठ से काम चल जाता है — Dileep Kumar
हम अगर बदला लेने पे आ जाएँ तो ज़िंदगी हाथ मलती ही रह जाएगी — Dileep Kumar
ज़्यादा अच्छे होने का ये नुक़सान है धीरे धीरे हम-ज़बानी आ जाती है — Dileep Kumar
जाने वाले, तू शायद नहीं जानता बिगड़ा है तेरे जाने से क्या क्या यहाँ — Dileep Kumar
क्या सितम है तुम पे ग़ज़लें लिख रहें हैं हम को ये दुख तो कभी लिखना नहीं था — Dileep Kumar
बोती थी पहले नफ़रत सियासत मगर अब ये भी काम अख़बार कर देता है — Dileep Kumar
ग़ज़ल के क़ाफ़िए बदले, ग़ज़ल बदली ग़ज़ल के फिर मआ'नी भी नए रक्खे — Dileep Kumar
हम लोग हाल-ए-ज़ार के मारे हुए छत पर खड़े हैं अब थके-हारे हुए — Dileep Kumar
ये नहीं कि बा'द में आई है ये उदासी मुझ में अज़ल से है — Dileep Kumar
वो दुनिया से बिल्कुल जुदा देखते हैं जो कम-ज़र्फ़ में हौसला देखते हैं — Dileep Kumar
जैसा मैं ने चाहा था वैसा नहीं था बातें फिर भी ठीक थी लहजा नहीं था — Dileep Kumar
ये ज़माना भी इसी बा'इस तिरा है झूठ भी सच की तरह तू बोलता है — Dileep Kumar
मेरी निय्यत पे उसे शक हो गया है कह दिया जो ख़ूब-सूरत उस को मैं ने — Dileep Kumar

Ghazal