सब छोड़ जाएँगे मकाँ रह जाएँगे

कुछ ज़ख़्मों के दिल पे निशाँ रह जाएँगे

जिन पे ज़ियादा ही भरोसा है अभी
वो लोग भी कल बद-गुमाँ रह जाएँगे

ये जिस तरह से सिर्फ़ सुनते रहते हैं
सारे शजर ही राज़-दाँ रह जाएँगे

जैसा कहानी में मिरा किरदार है
हम इम्तिहाँ के दरमियाँ रह जाएँगे

तुझ से नहीं है मुनहसिर ज़िंदा-दिली
जब तक चमन हैं बाग़बाँ रह जाएँगे

— Dileep Kumar

More by Dileep Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Dileep Kumar →

Bharosa Shayari

Shers of bharosa.

All Bharosa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling