Nazara Shayari - Khoobsurat manzar aur dil ko chhoo lene wali lines

Nazara shayari captures the beauty of moments, whether it's nature, love, or a fleeting glimpse of something magical. It reflects those scenes that leave you speechless and fill your heart with wonder. From serene landscapes to a beloved’s deedar, these lines turn every view into poetry.

What is nazara shayari?

Nazara shayari is poetry that describes beautiful scenes, views, or moments that leave a deep emotional impact, often inspired by nature, love, or life’s small wonders.

Nazara Shayari in Hindi

Explore nazara shayari in Hindi that beautifully captures scenes and emotions.

तू जो हर रोज़ नए हुस्न पे मर जाता है तू बताएगा मुझे इश्क़ है क्या जाने दे — Ali Zaryoun
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तेरा हुस्न मगर क्या कीजे — Faiz Ahmad Faiz
क्या सितम है कि अब तिरी सूरत ग़ौर करने पे याद आती है — Jaun Elia
काश ऐसा कोई मंज़र होता मेरे काँधे पे तेरा सर होता — Tahir Faraz
आप की सादा दिली ख़ुद आप की तौहीन है हुस्न वालों को ज़रा मग़रूर होना चाहिए — Abbas Qamar
तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है — Faiz Ahmad Faiz
तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले तेरा हुस्न कुछ नहीं था मेरी शा'इरी से पहले — Kaif Bhopali
मेरे जिस्म से वक़्त ने कपड़े नोच लिए मंज़र मंज़र ख़ुद मेरी पोशाक हुआ — Azm Shakri

If you enjoy expressive visuals, explore more through nazar shayari .

Nazara Shayari on Nature

Feel the beauty of nature through poetic lines about breathtaking views.

शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं — Firaq Gorakhpuri
हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता हर किसी की नज़र नहीं होती — Ibn E Insha
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है — Sahir Ludhianvi
हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर' वो जो इक शय मिरी निगाह में है — Jigar Moradabadi
हुस्न के समझने को उम्र चाहिए जानाँ दो घड़ी की चाहत में लड़कियाँ नहीं खुलतीं — Parveen Shakir
वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन उसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा — Sahir Ludhianvi
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे तू आ के जान रात के मंज़र में डाल दे — Kaif Bhopali
अल्लाह अल्लाह हुस्न की ये पर्दा-दारी देखिए भेद जिस ने खोलना चाहा वो दीवाना हुआ — Arzoo Lakhnavi
हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए — Khumar Barabankvi

For deeper connection with surroundings, read nature shayari .

Nazara Shayari on Love

Romantic nazara shayari that turns love into a beautiful visual experience.

कैसे मंज़र सामने आने लगे हैं गाते गाते लोग चिल्लाने लगे हैं — Dushyant Kumar
हर हक़ीक़त है एक हुस्न 'हफ़ीज़' और हर हुस्न इक हक़ीक़त है — Hafeez Banarasi
फ़स्ल-ए-बहार आई है होली के रूप में सोलह सिंगार लाई है होली के रूप में — Saghar Nizami
हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
इश्क़ का ज़ौक़-ए-नज़ारा मुफ़्त में बदनाम है हुस्न ख़ुद बे-ताब है जल्वा दिखाने के लिए — Asrar Ul Haq Majaz
जैसा मूड हो वैसा मंज़र होता है मौसम तो इंसान के अंदर होता है — Aziz Ejaaz
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
इक हुस्न-ए-बेमिसाल की तम्सील के लिए परछाइयों पे रंग गिराता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
ऐ शौक़-ए-नज़ारा क्या कहिए नज़रों में कोई सूरत ही नहीं ऐ ज़ौक़-ए-तसव्वुर क्या कीजे हम सूरत-ए-जानाँ भूल गए — Asrar Ul Haq Majaz
हुस्न को शर्मसार करना ही इश्क़ का इंतिक़ाम होता है — Asrar Ul Haq Majaz

Pair these feelings with heartfelt romantic shayari .

Nazara Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind every beautiful nazara through meaningful lines.

हुस्न ने शौक़ के हंगा में तो देखे थे बहुत इश्क़ के दावा-ए-तक़दीस से डर जाना था — Asrar Ul Haq Majaz
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
जब आँखों में लगाता हूँ तो चुपके-चुपके हंस-हंसकर तेरी तस्वीर भी कहती है, सूरत ऐसी होती है — Dagh Dehlvi
उस हुस्न के सच्चे मोती को हम देख सकें पर छू न सकें जिसे देख सकें पर छू न सकें वो दौलत क्या वो ख़ज़ाना क्या — Ibn E Insha
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
इश्क़ को पूछता नहीं कोई हुस्न का एहतिराम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
एक दफ़ा बस वापस मंज़र ऐसा हो हाथ मेरा सीधा और उल्टा तेरा हो — Tanoj Dadhich
न करो बहस हार जाओगी हुस्न इतनी बड़ी दलील नहीं — Jaun Elia
किस तरह 'अमानत' न रहूँ ग़म से मैं दिल-गीर आँखों में फिरा करती है उस्ताद की सूरत — Amanat Lakhnavi

For more depth, explore thoughtful zindagi shayari .

Nazara Shayari on Life

Reflect life’s moments as a series of beautiful and unforgettable scenes.

अब मैं समझा तिरे रुख़्सार पे तिल का मतलब दौलत-ए-हुस्न पे दरबान बिठा रक्खा है — Qamar Moradabadi
बोसा जो तलब मैं ने किया हँस के वो बोले ये हुस्न की दौलत है लुटाई नहीं जाती — Unknown
रात भर ता'रीफ़ मैं ने की तुम्हारे रूप की चाँद इतना जल गया सुन कर कि सूरज हो गया — Chandan Rai
जिस शाने पर सर रखते हो उस शाने पर सो जाते हो जाने कैसे दीदावर हो हर मंज़र में खो जाते हो — Poonam Yadav
हुस्न बख़्शा जो ख़ुदा ने आप बख़्शें दीद अपनी आरज़ू–ए–चश्म पूरी हो मुकम्मल ईद अपनी — Dhiraj Singh 'Tahammul'
पस-मंज़र में 'फ़ीड' हुए जाते हैं इंसानी किरदार फ़ोकस में रफ़्ता रफ़्ता शैतान उभरता आता है — Abdul Ahad Saaz
हुस्न को हुस्न बनाने में मिरा हाथ भी है आप मुझ को नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते — Rais Farog
लुटाते हैं वो दौलत हुस्न की बावर नहीं आता हमें तो एक बोसा भी बड़ी मुश्किल से मिलता है — Jaleel Manikpuri
कल रात मैं बहुत ही अलग सा लगा मुझे उस की नज़र ने यूँँ मेरी सूरत खंगाली दोस्त — Afzal Ali Afzal
तुम्हारी इक झलक से रंग उल्फत के उड़ाए हैं नज़ारों की नज़ाकत को ज़रा देखो मेरी जानाँ — Aniket sagar

You may also enjoy reflective life shayari .

2 Line Nazara Shayari

Short and impactful two-line nazara shayari for quick expression.

हज़ारों मन्नतों पर भी कोई बोसा नहीं मिलता किसी सूरत में उस कंजूस के बटुए नहीं खुलते — Kushal Dauneria
और भी दुनिया में मंज़र ख़ूब-सूरत हैं मगर तेरी ज़ुल्फ़ों झटकने से सुहाना कुछ नहीं — Alankrat Srivastava
हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है — Ashu Mishra
मन के हारे हुए इंसान को हुस्न-ए-शय से कोई मतलब नहीं कोई भी सरोकार नहीं — shaan manral
हुस्न उन का सादगी में कुछ अलग महका किया मैं ने धड़कन से कहा धड़को मगर आराम से — Ishq Allahabadi
इक बार अपनी माँ को मोहब्बत से देख ले जिस को भी हुस्न-ए-ताम का मतलब नहीं पता — Rohit tewatia 'Ishq'

Short Nazara Shayari

Concise nazara shayari perfect for sharing simple yet beautiful thoughts.

मुझे ख़बर नहीं ग़म क्या है और ख़ुशी क्या है ये ज़िंदगी की है सूरत तो ज़िंदगी क्या है — Shadan Ahsan Marehrvi
नज़र न आए मुझे हुस्न के सिवा कुछ भी वो बे-वफ़ा भी अगर है तो बे-वफ़ा न लगे — Hasan naim
तुम को तो बस हुस्न के नंबर मिलते हैं उस का सोचो जिस को पढ़ना पड़ता है — Kafeel Rana
तेरी आँखों में सारे मनज़र हैं हम कहाँ हैं, कहाँ थे, कब होंगे — Meem Alif Shaz
नई नई आँखें हों तो हर मंज़र अच्छा लगता है कुछ दिन शहर में घू में लेकिन अब घर अच्छा लगता है — Nida Fazli
जब बात वफ़ा की आती है जब मंज़र रंग बदलता है और बात बिगड़ने लगती है वो फिर इक वा'दा करते हैं — Afeef siraj
सीरत किसी की ख़ूब है सूरत किसी की ख़ूब कोई हमारे दिल में है कोई नज़र में है — Hijr nazim ali khan

Nazara Shayari for WhatsApp Status

Express stunning views and emotions with nazara shayari for status updates.

हुस्न ऐसा है कि देखो तो लगे ताज-महल इस पे वो शख़्स सँवरता भी ग़ज़ल जैसा है — Manazir Ashiq Harganvi
ख़ुद हुस्न से न पूछिए ता'रीफ़ हुस्न की दीवाने से ये पूछिए दीवाना क्यूँँ हुआ — Aamir Azher
तुम बिजलियाँ रखो तो रखो हुस्न की यहाँ हम भी तराज़ू में ये दिल-ए-ज़ार रख चुके — Amaan Pathan
उठो ये मंज़र-ए-शब-ताब देखने के लिए कि नींद शर्त नहीं ख़्वाब देखने के लिए — Irfan Siddiqi
मुद्दतों में आज दिल ने फ़ैसला आख़िर दिया ख़ूब-सूरत ही सही लेकिन ये दुनिया झूट है — Akhtar Shumar
अच्छी सूरत को सँवरने की ज़रूरत क्या है सादगी में भी क़यामत की अदा होती है — Unknown
ख़ुद हुस्न से न पूछिए ता'रीफ़ हुस्न की दीवाने से ये पूछिए दीवाना क्यूँँ हुआ — Ameer Imam
हम हैं शौक़ीन पुरानी ही शराबों के दोस्त हम तो हैं ढलते हुए हुस्न पे मरने वाले — Aks samastipuri
ये इंतिज़ार नहीं शम्अ' है रिफ़ाक़त की इस इंतिज़ार से तन्हाई ख़ूब-सूरत है — ARSHAD ABDUL HAMID
अब देख के अपनी सूरत को इक चोट सी दिल पर लगती है गुज़रे हुए लम्हे कहते हैं आईना भी पत्थर होता है — Malikzada Manzoor Ahmad
मुझ से अब लोग कम ही मिलते हैं यूँँ भी मैं हट गया हूँ मंज़र से — Jaun Elia

Nazara Shayari Captions

Perfect captions to match your scenic photos and aesthetic moments.

और बढ़ जाती है कुछ लफ़्ज़-ओ-बयाँ की तासीर लफ़्ज़ जब अश्क की सूरत में अदा होता है — Rais Amrohvi
अपनी आँखों में 'क़मर' झाँक के कैसे देखूँ मुझ से देखे हुए मंज़र नहीं देखे जाते — Khalil Ur Rehman Qamar
बनावट हो तो ऐसी हो कि जिस से सादगी टपके ज़ियादा हो तो असली हुस्न छुप जाता है ज़ेवर से — Safi Lakhnavi
वो एक अश्क जो हासिल है ज़िंदगानी का तमाम उम्र के मंज़र निचोड़ कर निकला — Ameer Imam
किसी आहट में आहट के सिवा कुछ भी नहीं अब किसी सूरत में सूरत के सिवा क्या रह गया है — Irfan Sattar
ये समझ के माना है सच तुम्हारी बातों को इतने ख़ूब-सूरत लब झूट कैसे बोलेंगे — Shahzad Ahmad
रूप तो उस को ऐसा देते दुनिया देखती लेकिन हम बुत-साज़ी ही छोड़ चुके थे जब वो पत्थर नर्म हुआ — Zuhoor Nazar
सब के शानों पे एक चेहरा था जिन पे सूरत बनी हुई थी मेरी — Anjum Saleemi

FAQs

Yes, nazara shayari is perfect for Instagram captions, especially when sharing scenic photos, travel moments, or aesthetic visuals.
No, while nature is a big part, nazara shayari can also describe a person’s beauty, city views, or emotional moments that feel visually striking.
Nazara shayari focuses on the overall scene or view, while nazar shayari is more about the gaze or perspective of the eyes and emotions behind it.
People enjoy nazara shayari to feel connected to beauty, relive peaceful moments, and express emotions tied to what they see and experience.
Yes, nazara shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish, as long as it beautifully captures the essence of a scene or moment.
It can be used in social media captions, WhatsApp status, travel posts, or even personal messages to describe beautiful experiences.