shampa andaliib

shampa andaliib

@shampa_andaliib

shampa andaliib shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in shampa andaliib's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

14

Content

175

Likes

101

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

ख़ुदा तुम को बचाए बद-नज़र से बहुत मासूम है चेहरा तुम्हारा — shampa andaliib
जहाॅं पर दिल लगा करता है मेरा वहीं पर रहना मुश्किल हो रहा है — shampa andaliib
इतने बे-रंग भी नहीं हैं हम गर ये दौर-ए-ख़िज़ाँ गुज़र जाए — shampa andaliib
थोड़ी बहुत भी नफ़रत दिल में है तो मत रक्खो धीरे धीरे दीमक लकड़ी को खा जाती है — shampa andaliib
उस सफ़र की तो ख़बर सिर्फ़ हमें है लोगों हम ने वहशत में जहाँ उम्र गँवा दी अपनी — shampa andaliib
छोड़ कर हम को हर जगह हैं वो कल तलक जो फ़क़त हमारे थे — shampa andaliib
किसी के कान बहरे हो गए हैं कोई आवाज़ देता जा रहा है — shampa andaliib
लोग तो ख़ूब हैं इस दुनिया में अच्छे लेकिन राज़दाँ एक हुआ करता है दुनिया भर में — shampa andaliib
मेरी तकलीफ़ कम नहीं होती आपने कैसी मेहरबानी की — shampa andaliib
अपनी कश्ती पे कम भरोसा था अब समुंदर से क्या करूँँ शिकवा — shampa andaliib
हाल-ए-जिगर हमारा फ़क़त जानते हैं हम कहने को ग़म-गुसार बहुत आस पास हैं — shampa andaliib
मिरी आँखों में आँसू आ रहे हैं उदासी रूप धारण कर रही है — shampa andaliib
सिर्फ़ फूलों को चूमने वाले जब बहार आई तब नज़र आए — shampa andaliib
आप की आँखें हुक्म देती हैं आप सीधे ग़ुलाम करते हैं — shampa andaliib
दिल तो सुख़न-गोई से बहला सकते हैं उस का क्या हो रूह को जो बेचैनी है — shampa andaliib
इतना भी अब हम को पागल मत समझो थोड़ी बहुत तो दुनिया हम ने देखी है — shampa andaliib
अपनी आँखों में देखने दे मुझे मेरी आँखों को चैन पड़ जाए — shampa andaliib
हँसता ही जा रहा मुझे हर कोई देख कर घंटों से मुब्तिला हूँ मैं कार-ए-फ़ुज़ूल में — shampa andaliib
वो ख़ुदा है या है ख़ुदा जैसा जिस के दम पर खड़े हुए हैं हम — shampa andaliib
हाथ अपने बना लिए तेरे फिर तिरे साथ खेल ली होली — shampa andaliib

Ghazal