Khudkushi Shayari - Dark thoughtsvand intense emotional expression in words

Khudkushi shayari reflects the deepest layers of emotional pain, where a person feels lost, broken, and disconnected from life itself. It is not about glorifying darkness, but expressing those silent struggles that often remain unspoken. Through these lines, people find a way to release their दर्द, share their inner battles, and feel a little less alone.

What is khudkushi shayari?

Khudkushi shayari is a form of poetry that expresses extremely deep emotional pain, hopelessness, and inner struggles. It reflects feelings where a person feels mentally and emotionally overwhelmed.

khudkushi shayari in hindi

Raw and powerful Hindi shayari expressing deepest emotional breakdown and silent pain.

उदासी का सबब उस सेे जो हम तब पूछ लेते वजह फिर पूछनी पड़ती न शायद ख़ुद-कुशी की — Dipendra Singh 'Raaz'
ख़ुद-कुशी करने से बेहतर ज़िंदगी के खेल में फीस पूरी दीजिए पूरा तमाशा देखिए — Vijay Anand Mahir
इश्क़ में ख़ुद-कुशी नहीं करते इश्क़ में इंतिज़ार करते हैं — Rajesh Reddy
इतने अफ़सुर्दा नहीं हैं हम कि कर लें ख़ुद-कुशी और न इतने ख़ुश कि सच में मरने की ख़्वाहिश न हो — Charagh Sharma
उभर कर हिज्र के ग़म से चुनी है ज़िंदगी हम ने वगरना हम जहाँ पर थे वहाँ पर ख़ुद-कुशी भी थी — Naved sahil

If you relate to inner struggles, explore depression shayari for deeper emotional understanding.

khudkushi shayari on life

Poetry reflecting the burden of life, hopelessness, and emotional exhaustion.

तेरी ख़ुद-कुशी का सबब जो भी हो मुझे किसलिए बे-सहारा किया — Gourav Kumar
उन के उन सेे भी मिलें और मुस्कुरा कर भी मिलें ख़ुद-कुशी भी या'नी वो जो ख़ुद-कुशी भी ना लगे — Shayra kirti
ख़ुदा ने सब बनाया है, ये सब दुनिया ख़ुदा की है जहाँ से ख़ुद-कुशी होती है, वो कोहसार किस का है? — Ashutosh Kumar "Baagi"
इस लिए ख़ुद-कुशी नहीं करते बा'द तेरी ख़ुशी का क्या होगा — Neeraj Nainkwal
अब ज़िन्दगी से कोई मिरा वास्ता नहीं पर ख़ुद-कुशी भी कोई सही रास्ता नहीं — Rahul
ख़ुद-कुशी कर के मरने वाला था तेरा नंबर अगर नहीं लगता — Shakir Dehlvi
सभी को लग रहा था ख़ुद-कुशी से मर गया था मैं मगर सच्चाई ये थी, ख़ुद ख़ुशी से मर गया था मैं — Shubham Seth
अब दुआएँ पा रहा है हर दिल-ए-नाशाद की क्या ग़ज़ब होगा वो जिस ने ख़ुद-कुशी ईजाद की — Rituraj kumar

Life’s struggles are also expressed in zindagi shayari with similar depth.

khudkushi shayari on love

Lines where broken love leads to unbearable emotional pain and dark thoughts.

ग़म सहेंगे मगर हम मरेगें नहीं ख़ुद-कुशी हम कभी भी करेंगे नहीं — Kaviraj " Madhukar"
हार कर ख़ुद-कुशी जो करते हैं उन सेे कहना अच्छा होता नहीं माँ-बाप को बेवा करना — Mohammad Aquib Khan
फ़िक्र के भी कुछ लिफ़ाफ़ों में यहाँ ख़त मिलेंगे ख़ुद-कुशी के आप को — Aadil Sulaiman
रस्सियाँ हैं और पंखें भी हैं घर में है नहीं सामान पर ये ख़ुद-कुशी का — Saahir
मैं मौत से ऐसे गले लगने को हूँ 'साहिर' तुम देख लेना रो पड़ेगी ख़ुद-कुशी मुझ को — Saahir
कर भी लेगें जो ख़ुद-कुशी तो क्या मौत के बा'द ग़म नहीं होगा — gaurav saklani
तुम्हारा फ़ोन ख़ुद काटूँ तो ये महसूस होता है कि जैसे आख़िरी साँसों को गिनते ख़ुद-कुशी कर ली — Firdous khan
कोई गुरेज़ नहीं उस को मेरी ख़ुद-कुशी से है शर्त आख़िरी में उस का फ़ोन काल न हो — Akhil Saxena
दिन गुजारूंँ आप के बिन ये तो था मुश्किल बहुत ख़ुद ख़ुशी से मर गया मैं, ख़ुद-कुशी आसान थी — Shubham Seth

For heartbreak-driven pain, read broken shayari that reflects similar emotions.

khudkushi shayari with meaning

Deep shayari with simple meanings to help understand intense emotions better.

लोग पंखों से झूल जाते हैं ख़ुद-कुशी जैसे कोई नेमत हो — Tarique Jamal
क्या पता है तुम सभी को ख़ामुशी क्या चीज़ है जानते तो जान जाते ख़ुद-कुशी क्या चीज़ है। — Alankrat Srivastava
एक हिस्सा है किसी के जिस्म का हम में,सो हम ख़ुद-कुशी भी कर नहीं सकते यूँँ अपनी मर्ज़ी से — Nishant Singh
जब ख़ुद-कुशी न कर सका वो अपने दुख से तब उस को किसी ने यार मिरा दुख बता दिया — NISHKARSH AGGARWAL
बेबसी है बेकसी है बे-दिली है ज़िंदगी बस यूँँ ही जीते रहे तो ख़ुद-कुशी है ज़िंदगी — Ajeetendra Aazi Tamaam
एक टक जो देखते पंखे को हम ख़ुद-कुशी लाज़िम है हम को रोक लें — Shiv
वो नहीं है साथ मेरे फिर ये कैसी ज़िंदगी है हिज्र मुझ को मार देगा सब कहेंगे ख़ुद-कुशी है — Radheshyam Tiwari
अरे ख़ुद-कुशी करने वाले ज़रा रुक वतन पर मरो ऐसे क्या मर रहे हो — Pritam sihag
बे-वज़ह कोई नहीं करता है ऐसे ख़ुद-कुशी मारने वाले तमाशा देखते हैं मार कर — Umesh Maurya
क्या पता है तुम सभी को ख़ामुशी क्या चीज़ है जानते तो जान जाते ख़ुद-कुशी क्या चीज़ है — Alankrat Srivastava

You may also connect with dard shayari that explains emotional pain beautifully.

khudkushi thoughts and quotes

Short thoughts and quotes expressing extreme emotional struggles and silence.

किसी दिन ढूँढ़ने का मन करे तो बस वहीं आना सभी जाते कहाँ है ग़ौर करना ख़ुद-कुशी कर के — 100rav
रोज़ कहता था जो ख़ुद-कुशी जुर्म है लाश पँखे से उस की उतारी गई — Jitendra "jeet"
है इनायत ये ख़ुदा की जो मिली है ज़िन्दगी ज़िंदगी ये दी नहीं है ख़ुद-कुशी के वास्ते — Sandeep dabral 'sendy'
बहाने और भी हैं ख़ुद-कुशी के मगर मैं ने मोहब्बत को चुना है — ABhishek Parashar
इस क़दर कर गया ख़ुद-कुशी इश्क़ में मौत आई मगर मौत हैरान है — Trinetra Dubey
हिज्र ग़म और उदासी भी क्या चीज़ है इंतिज़ामात हैं ख़ुद-कुशी के सभी — Rachit Sonkar
उस को कोई बताओ यहाँ ज़िन्दगी भी है जो शख़्स ख़ुद-कुशी की तरफ़ जा रहा है यार — Upendra Bajpai
इश्क़ में नाकाम होकर ख़ुद-कुशी कर ली मैं ने, इक अपाहिज को जहन्नम लगती है ये ज़िंदगी — 100rav
जान लेने है राज़ जब उस के और करनी है ख़ुद-कुशी मैं ने — Jitendra "jeet"

Explore khamoshi shayari for similar silent and deep emotional expressions.

2 line khudkushi shayari

Short two-line shayari capturing intense pain in minimal words.

दुख सभी के हैं हमारी ही तरह अब ख़ुद-कुशी पे कोई आमादा नहीं है — Tiwari Jitendra
ख़ुद-कुशी कैसे करूँँ पूछा जो उस ने कह दिया जाओ, किसी से इश्क़ कर लो — A R Sahil "Aleeg"
तुझ सेे बिछड़ूँगा ग़म मनाऊँगा ख़ुद-कुशी पर नहीं करूँँगा मैं — Shajar Abbas
दिल मिरा वो घर है सौरभ ख़ुद-कुशी जिस में हुई कम किराए पर भी इस में कौन रहने आएगा — sourabh meena
रोज़ ऐसे जीने से तो अच्छा है ख़ुद-कुशी इक बार में ही करलूँ मैं — 100rav
ये दुनिया में मुकम्मल इश्क़ कर के कौन ज़िंदा है मैं ज़िंदा हूँ मगर मैं चाहता हूँ ख़ुद-कुशी करना — AYUSH SONI
बचा गर सकोगे मुझे उस के ग़म से तभी ख़ुद-कुशी से मुझे तुम बचाना — Harshwardhan Aurangabadi
ज़िंदगी सब को ये एहसास करा देती है ख़ुद-कुशी करते हैं जो ख़ुद-कुशी क्यूँँ करते हैं — Rehan Mirza
डर मुझे मौत का भी नहीं है यार हम ख़ुद-कुशी कर रहे क्या — Trinetra Dubey
है ज़िम्मेदारी घर की इस लिए चुप हूँ नहीं तो ख़ुद-कुशी कर के बताता मैं — 100rav
कोई उम्मीद जब नहीं होती होती है एक ख़ुद-कुशी उम्मीद — Anjali Sahar
नदी, वो कूद कर जिस में किसी ने ख़ुद-कुशी कर ली परेशाँ है वो क़ातिल बन के जो पानी पिलाती है — Kiran bhargav04

short khudkushi shayari

Brief yet impactful lines expressing deep emotional struggles.

इतने शिकवे हैं ज़िंदगी से मुझे फिर भी नफ़रत है ख़ुद-कुशी से मुझे — Irshad 'Arsh'
चुन लिया किश्तों में मरना तब बहुत सोचा नहीं फ़ैसला करना था मुझ को ख़ुद-कुशी या शा'इरी — Divya 'Kumar Sahab'
ख़ुद-कुशी कर के उस को दवा मिल गई घर के लोगों को लेकिन सज़ा मिल गई — Meem Alif Shaz
ख़ुद-कुशी तो हराम है लेकिन इश्क़ कर लो किसी से तुम आसिफ़ — Asif Kaifi
मैं ख़ुद नहीं जानता था ऐ प्यारे दोस्त मैं ख़ुद-कुशी की तरफ़ जाऊँगा कभी — Kabir Altamash
यूँँ उलझते गए इश्क़ में हम तेरे वक़्त मिलता नहीं ख़ुद-कुशी के लिए — Jitendra "jeet"
दर्द तो कुछ भी नहीं था जो ज़माने ने दिया वक़्त पे ख़ामोश होना ख़ुद-कुशी से कम नहीं — Ganesh gorakhpuri
थककर नहीं लगाया कभी ख़ुद-कुशी को मुँह हम ने हमेशा अपनी उदासी से जंग की — Shajar Abbas

khudkushi shayari for status

Meaningful lines perfect for WhatsApp status to express hidden pain.

ख़ुद-कुशी भी सवाल करती है आख़िरी ख़त तेरा पता क्या है — Chetan
ख़ुदा से माँगो दुआ ख़ुद-कुशी से दूर रहूँ ग़मों के बीच हूँ चारो तरफ़ उदासी है — Shajar Abbas
सब को ख़बर है ख़ुद-कुशी करी उस ने पर ख़ुद ख़ुशी से तो नहीं करी उस ने — Manoj Devdutt
ख़ुद-कुशी आख़िरी रास्ता है मगर मेरा इस रास्ते जाने का दिल नहीं — ABhishek Parashar
बहुत तकलीफ़ है हम एक लौतों की नहीं कर सकते हम तो ख़ुद-कुशी भी — 100rav
ख़ुद-कुशी ऐ करने वाले गर वहाँ भी दुख मिला तो — Irshad Siddique "Shibu"
वो इतना मुस्कुराने वाला लड़का करेगा ख़ुद-कुशी किस को पता था — ABhishek Parashar
ख़ुद-कुशी की धूप लगती जब मुझे साया तब माँ–बाप का कर लेता हूँ — Vardaan
हक़ ज़िंदगी पे मेरी भी अब मेरा नहीं है अब ख़ुद-कुशी अगर की तो चार जन मरेंगे — Naaz ishq

khudkushi captions

Emotional captions for Instagram reflecting deep and silent struggles.

ख़ुद-कुशी माना नहीं है बुज़दिली पर ख़ुद-कुशी तो मसअले का हल नहीं है — Deepak Vikal
उधर छपने लगे थे कार्ड शादी के इधर लड़के ने सुन के ख़ुद-कुशी कर ली — Mohd Arham
जानलेवा किस क़दर है आलम-ए-बेचारगी जब नज़र आती है बेचारे को चारा ख़ुद-कुशी — Dharmesh bashar
जब से इक शख़्स हम सेे बिछड़ा है ख़ुद से नफ़रत सी हो गई है हमें — Shajar Abbas
किसी के ख़याल ने रोका हुआ है मुझ को वरना मुझे आवाज़ें तो इक दिन बहुत दीं ख़ुद-कुशी ने — ABhishek Parashar
झील में डूबा है सूरज देखते सब शौक़ से बन गई नज़रों की ख़ातिर इक नज़ारा ख़ुद-कुशी — Dharmesh bashar

FAQs

No, khudkushi shayari is not meant to encourage self-harm. It is a way to express pain and emotional distress through words, helping people release their feelings.
People read it to relate to deep emotions, find comfort in shared pain, and express feelings they cannot easily say out loud.
Yes, many people use such shayari as WhatsApp status or Instagram captions to express intense emotional states and inner struggles.
Depression shayari focuses on prolonged sadness and mental heaviness, while khudkushi shayari expresses more extreme thoughts of giving up or feeling completely broken.
Yes, it is available in Hindi, English, and Hinglish formats, allowing people to connect in the language they feel most comfortable with.
For many, it provides emotional release and a sense of connection, but it’s also important to seek real support if feelings become overwhelming.