Hijr Shayari Collection - Judai ke dard aur doori ke jazbaat ki shayari

Hijr Shayari captures the deep pain of separation, when hearts stay connected but distance grows. It reflects the silence, longing, and emotional emptiness that comes with judai. These verses beautifully express the ache of missing someone and the memories that never fade.

What is Hijr Shayari?

Hijr Shayari is a form of poetry that expresses the pain of separation and distance between loved ones. It reflects emotions like longing, loneliness, and the ache of being apart.

Hijr Shayari in Hindi

Explore heartfelt Hijr Shayari in Hindi that expresses the pain of separation and emotional distance.

मुमकिना फ़ैसलों में एक हिज्र का फ़ैसला भी था हम ने तो एक बात की उस ने कमाल कर दिया — Parveen Shakir
कितना आसाँ था तिरे हिज्र में मरना जानाँ फिर भी इक उम्र लगी जान से जाते जाते — Ahmad Faraz
मोहब्बत दो-क़दम पर थक गई थी मगर ये हिज्र कितना चल रहा है — Zubair Ali Tabish
उस हिज्र पे तोहमत कि जिसे वस्ल की ज़िद हो उस दर्द पे ला'नत की जो अश'आर में आ जाए — Vipul Kumar
इक तेरा हिज्र दाइमी है मुझे वर्ना हर चीज़ आरज़ी है मुझे — Tehzeeb Hafi
आई होगी किसी को हिज्र में मौत मुझ को तो नींद भी नहीं आती — Akbar Allahabadi
हिज्र में तुम ने केवल बाल बिगाड़े हैं हम ने जाने कितने साल बिगाड़े हैं — Anand Raj Singh
तुम्हारा हिज्र मना लूँ अगर इजाज़त हो मैं दिल किसी से लगा लूँ अगर इजाज़त हो — Jaun Elia
कभी न लौट के आया वो शख़्स, कहता था ज़रा सा हिज्र है बस सरसरी बिछड़ना है — Subhan Asad

If you relate to deeper feelings of separation, explore more judai shayari for emotional expression.

Hijr Shayari on Love

Read Hijr Shayari on love that captures the sorrow of being apart from someone special.

ये सानिहा भी शब-ए-हिज्र आ पड़ा हम पर तेरा ख़याल तो आया तेरी तलब न हुई — Subhan Asad
मिरी ज़िंदगी तो गुज़री तिरे हिज्र के सहारे मिरी मौत को भी प्यारे कोई चाहिए बहाना — Jigar Moradabadi
हम कहाँ और तुम कहाँ जानाँ हैं कई हिज्र दरमियाँ जानाँ — Jaun Elia
ख़ौफ़ आता है अपने साए से हिज्र के किस मक़ाम पर हूँ मैं — Siraj Faisal Khan
सुब्ह तक हिज्र में क्या जानिए क्या होता है शाम ही से मिरे क़ाबू में नहीं दिल मेरा — Jigar Moradabadi
दिल हिज्र के दर्द से बोझल है अब आन मिलो तो बेहतर हो इस बात से हम को क्या मतलब ये कैसे हो ये क्यूँँकर हो — Ibn E Insha
तू परिंदा है किसी शाख़ को घर कर लेगा जो तेरे हिज्र का मारा है किधर जाएगा — Shadab Javed
'मुनीर' अच्छा नहीं लगता ये तेरा किसी के हिज्र में बीमार होना — Muneer Niyazi
अब तो मैं बाल बढ़ा सकता हूँ हिज्र में कितनी सहूलत है मुझे — Nasir khan 'Nasir'

You can also read romantic expressions in ishq shayari to feel the contrast of love and loss.

Hijr Shayari on Life

Discover Hijr Shayari reflecting life’s emotional distances and silent struggles of separation.

तड़पना हिज्र तक सीमित नहीं है उसे दुल्हन भी बनते देखना है — Anand Verma
भले ही प्यार हो या हिज्र हो या फिर सियासत हो कुछ ऐसे दोस्त थे हर बात पर अश'आर कहते थे — Siddharth Saaz
हिज्र की रातें इतनी भारी होती हैं जैसे छाती पर ऐरावत बैठा हो — Tanoj Dadhich
काट पाऊँगा मैं कैसे ज़िंदगी तेरे बग़ैर तीन दिन का हिज्र मुझ को लग रहा है तीन साल — Afzal Ali Afzal
जनम-दिन हिज्र का कुछ यूँँ मनाया किया अनब्लॉक तुम को आज हम ने — Tanoj Dadhich
अमीर इमाम के अश'आर अपनी पलकों पर तमाम हिज्र के मारे उठाए फिरते हैं — Ameer Imam
रेल की सीटी में कैसे हिज्र की तम्हीद थी उस को रुख़्सत कर के घर लौटे तो अंदाज़ा हुआ — Parveen Shakir
ख़ुदा करे कि तिरी उम्र में गिने जाएँ वो दिन जो हम ने तिरे हिज्र में गुज़ारे थे — Ahmad Nadeem Qasmi
हिज्र में ख़ुद को तसल्ली दी कहा कुछ भी नहीं दिल मगर हँसने लगा आया बड़ा कुछ भी नहीं — Afkar Alvi
शाम थी हिज्र की हाल मत पूछना आँख थकने लगे तो जिगर रो पड़े — Piyush Mishra 'Aab'

For a broader perspective, explore zindagi shayari that reflects life’s emotional journeys.

Hijr Shayari with Meaning

Understand the depth of Hijr Shayari with meanings that explain emotions behind every line.

हिज्र में इश्क़ यूँँ रखा आबाद हिचकियांँ तन्हा तन्हा लेते रहे — Siraj Tonki
सुकून देती थी तब मुझ को वस्ल की सिगरेट अब उस के हिज्र के फ़िल्टर से होंठ जलते हैं — Upendra Bajpai
मर्म हँसने का समझ पाए ज़रा हम देर से वस्ल जिस को कह रहे थे हिज्र की बुनियाद थी — Atul K Rai
अभी तो जान कहता फिर रहा है तू तुझे हम हिज्र वाले साल पूछेंगे — Parul Singh "Noor"
हिज्र में इश्क़ यूँँ रखा आबाद हिचकियाँ तन्हा तन्हा लेते रहे — Siraj Tonki
तुम्हारा हिज्र पूरा हो गया है मैं अब से शे'र कहना छोड़ दूँगा — Faiz Ahmad
पहले लगा था हिज्र में जाएँगे जान से पर जी रहे हैं और भी हम इत्मीनान से — Ankit Maurya
उभर कर हिज्र के ग़म से चुनी है ज़िंदगी हम ने वगरना हम जहाँ पर थे वहाँ पर ख़ुद-कुशी भी थी — Naved sahil
तुम्हारा बैग भी तय्यार कर के रक्खा है अकेली हिज्र के आज़ार क्यूँ उठाऊँ मैं — Zahraa Qarar

If you want deeper emotional insights, read dard shayari with powerful interpretations.

Hijr Shayari on Emotions

Feel the intensity of emotions like longing, silence, and loneliness through Hijr Shayari.

दर्द-ए-मुहब्बत दर्द-ए-जुदाई दोनों को इक साथ मिला तू भी तन्हा मैं भी तन्हा आ इस बात पे हाथ मिला — Abrar Kashif
क्यूँँ बुरा भला कहें किसी को भी अगरचे हम बन गए हैं हिज्र में जो साहिब-ए-किताब अब — Amaan Pathan
कहाँ के इश्क़-ओ-मोहब्बत किधर के हिज्र-ओ- विसाल अभी तो लोग तरसते हैं ज़िन्दगी के लिए — Zehra Nigaah
बहुत दिनों में मोहब्बत को ये हुआ मा'लूम जो तेरे हिज्र में गुज़री वो रात रात हुई — Firaq Gorakhpuri
हिज्र कटता है मेरा जून की गर्मी की तरह एक लम्हा जहाँ सदियों की तरह होता है — Shakir Dehlvi
क्यूँँ हिज्र के सभी को क़िस्से सुना रहे हो ग़म बेचते हो सब को ग़म की दुकान हो तुम — Amaan Pathan
क्यूँँ हिज्र के शिकवे करता है क्यूँँ दर्द के रोने रोता है अब इश्क़ किया तो सब्र भी कर इस में तो यही कुछ होता है — Hafeez Jalandhari
हिज्र का बोझ है अल्फ़ाज़ से उठने का नहीं रोने वालों को तसल्ली नहीं शाने दीजे — Ashfaq Nasir
ज़ीस्त आगे की अकेले ही बितानी है हमें हिज्र की आदत अभी से डाल लेनी चाहिये। — Nilesh Barai

You may also like ehsaas shayari that beautifully captures raw human feelings.

2 Line Hijr Shayari

Short and impactful 2 line Hijr Shayari perfect for quick emotional expression.

मैं हिज्र का मारा हुआ हूँ इस लिए मुझ को दुआएँ दे दवाई रहने दे — Nilesh Barai
वस्ल हिज्र वादे सब इक आह में शरीक थे हम किसी की महफ़िल ए निकाह में शरीक थे — Aarush Sarkaar
तू भी ख़ुश है मैं भी ख़ुश हूँ ये कैसा हिज्र हुआ जानाँ — Pawan
हमें भी हिज्र में आराम जब आया तिरे लब पर कोई और नाम जब आया — Govind kumar
मोहब्बत, वस्ल, हिज्र और बे-वफ़ाई तज़ुरबे ज़िंदगी के हो चुके सब — Guru Gunour
चाँद हो तुम चकोर हैं आँखें हिज्र ये इत्मीनान वाला है — Saarthi Baidyanath
की एक ये है मेरा दुख बट नहीं रहा मुझ सेे है ये भी इक तेरा हिज्र कट नहीं रहा मुझ सेे — Shivraj Singh Gurjar
तन्हाई हो, हिज्र हो, बातें करने को तरसे ये दिल, इश्क़ हुआ वो जिस में ये हालात मुसलसल रहते हों — Hasan Raqim
बहुत याद आते है वो लोग जिन का बिछड़ना फ़क़त हादसा होता है इक — karan singh rajput
उस सेे मिलना और बिछड़ना कल परसों की बात लगे है — Pawan

Short Hijr Shayari

Read short Hijr Shayari that captures deep separation feelings in just a few words.

किसी का हिज्र वो लड़की बनेगी किसी की जान बन जाने के ख़ातिर — Kush Pandey ' Saarang '
इश्क़ का कैसे करे इज़हार दिल हिज्र से डरता है मेरे यार दिल — Shajar Abbas
जान-ए-जाना तुम्हारे हिज्र के बा'द मय-कदा बन गया ठिकाना मेरा — Shajar Abbas
इस बला के हिज्र में 'भावेश जी' किस बला को याद करना है तुम्हें — Bhavesh Lohani
कब तलक तेरे हिज्र में बहती आँख थी कोई आबशार न था — Zeeshan Ajnabee
ख़िज़्र की उम्र भी अता कर दी फिर तेरा हिज्र भी दिया साहब — Ashutosh Kumar "Baagi"
उस के हिज्र का इक लम्हा जो मैं ने बरसों बरस जिया उस ने तो बस तागा खींचा मैं ने खूब उधेड़ा दुख — Shivam chaubey
अपनी कहानी फिर कभी पूरी सही मुझ सेे बिछड़ना तेरी मजबूरी सही — karan singh rajput
बता रहे हैं ये हालात-ए-ज़िन्दगी मुझ को तुम्हारा हिज्र मेरी जान ले के दम लेगा — Shajar Abbas

Hijr Shayari for WhatsApp Status

Find perfect Hijr Shayari lines to express your feelings of distance on WhatsApp status.

जो क़ैस का था कहीं मेरा भी वो हाल न हो इलाज-ए-हिज्र से बेहतर तो है विसाल न हो — Akhil Saxena
सुनो जानाँ तुम आओ तो दिसंबर तक चली आना गुज़र जाए न अब की जनवरी भी हिज्र में जानाँ — Sandeep Singh Chouhan "Shafaq"
मैं तेरे हिज्र में ख़ुद को ये सज़ा दूँगा सनम अपनी हस्ती को ज़माने से मिटा दूँगा सनम — Shajar Abbas
तेरे हिज्र में मेरा मरना भी तय है बिना पानी के कौन ज़िंदा बचा है — Prit
दर्द, आँसू, बे-क़रारी, हिज्र, यादें, बेख़ुदी कौन कहता है मोहब्बत में मिला कुछ भी नहीं — Prashant Beybaar
मैं अपने एक दोस्त को ये कहते थक गया ऐ दोस्त हिज्र ठीक है धोखा सही नहीं — Prashant Sitapuri
मिट्टी तुम्हारे हिज्र की ज़रख़ेज़ हो गई अब शे'र उगने लग गए दिल की ज़मीन पर — shahnawaaz khan
किसी के हिज्र में हम ख़ुद को क्यूँँ तबाह करें हमारी माँ ने हमें हसरतों से पाला है — Shajar Abbas

Hijr Shayari Captions

Use these Hijr Shayari captions for Instagram to share your emotions of separation and longing.

हिज्र को मुझ पर किया आसान है मेरे ख़ुदा ने मैं ने कोई बद-दुआ उस के लिए अब तक नहीं की — Sayeed Khan
अब किसी का ख़ूब-सूरत चेहरा देखूँ मैं अगर तो सोचता हूँ कितना उस का हिज्र प्यारा उम्दा होगा — Yogamber Agri
और मुझ को लगा मैं शाइ'र हूँ हिज्र-ए-जानाँ का हादसा था मैं — Ashutosh Kumar "Baagi"
हिज्र के मौसम में भी लड़के ऐसे जीने लगते हैं आँसू पीने से उकता कर गाँजा पीने लगते हैं — A R Sahil "Aleeg"
मशवरा ये हिज्र का करना है क्यूँ साफ़ ही कह दीजिए मर जाइए — Dipendra Singh 'Raaz'
काटी है हिज्र की शब तुझ सेे विसाल होगा क्या दिन वो ख़ूब-सूरत और बा-कमाल होगा — Mahesh Natakwala
सबकी तरह ही हिज्र ही हासिल हुआ हमें उल्फ़त में दोस्त वो भी नया कुछ न कर सकी — Prashant Sitapuri
तू बताएगा मुझे हिज्र का आलम 'हारून' मेरी हर रात गुज़रती है मोहर्रम की तरह — Harun Umar

FAQs

Yes, Hijr Shayari and Judai Shayari are closely related. Both focus on separation, but 'hijr' is often used in Urdu poetry, giving it a slightly more classical and poetic tone.
Absolutely. Hijr Shayari is commonly used for WhatsApp status to express feelings of missing someone or emotional distance in relationships.
People read Hijr Shayari to connect with emotions of separation and longing. It helps them express feelings they may not be able to say directly.
No, while it is mostly about romantic separation, Hijr Shayari can also reflect distance from friends, family, or even emotional disconnect from life.
Yes, many people use short Hijr Shayari lines as Instagram captions to convey deep emotions, especially about distance and memories.
Hijr Shayari is mostly written in Hindi and Urdu, but it is also available in Hinglish and English to reach a wider audience.