Nature Shayari Collection - Feel the beauty of nature through poetic emotions

Nature Shayari captures the raw beauty of prakriti—its calm skies, flowing rivers, and silent mountains. These verses reflect peace, depth, and the emotional connection between humans and nature. Perfect for those who find sukoon in the simplicity of the natural world.

What is nature shayari?

Nature shayari is poetry that expresses the beauty, calmness, and emotions inspired by the natural world like mountains, rivers, sky, and seasons.

Nature Shayari in Hindi

Explore nature shayari in Hindi expressing the beauty of prakriti and peaceful emotions.

रह भी सकता है कहीं नाम तेरा लिक्खा हुआ सारे जंगल की तो पड़ताल नहीं कर सकते — Nadir Ariz
ऐ आसमान तेरे ख़ुदा का नहीं है ख़ौफ़ डरते हैं ऐ ज़मीन तेरे आदमी से हम — Unknown
इंसानों को जलवाएगी कल इस से ये दुनिया जो बच्चा खिलौना भी ज़मीं पर नहीं रखता — Munawwar Rana
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
पुरानी कश्ती को पार ले कर फ़क़त हमारा हुनर गया है नए खेवइये कहीं न समझें नदी का पानी उतर गया है — Uday Pratap Singh
सोचता हूँ कि यूँँ न हो इक दिन ये ज़मीं कोई आसमाँ निकले — Vikas Rana
परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है ज़मीं पे बैठ के क्या आसमान देखता है — Shakeel Azmi
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
हम आसमाँ के लोग थे जन्नत से आए थे ख़ुद को मगर ज़मीं में बोना पड़ा हमें — Abbas Qamar
अब ज़मीं पर कोई गौतम न मोहम्मद न मसीह आसमानों से नए लोग उतारे जाएँ — Ahmad Faraz
मेरी ख़्वाहिश है कि आँगन में न दीवार उठे मेरे भाई मेरे हिस्से की ज़मीं तू रख ले — Rahat Indori

You can also explore deeper emotions in zindagi shayari for poetic reflections.

Nature Shayari on Life

Shayari connecting nature with life lessons, growth, and inner peace.

जितनी बटनी थी बट चुकी ये ज़मीं अब तो बस आसमान बाक़ी है — Rajesh Reddy
मेरा हाथ पकड़ ले पागल, जंगल है जितना भी रौशन हो जंगल, जंगल है — Umair Najmi
ख़ून से सींची है मैं ने जो ज़मीं मर मर के वो ज़मीं एक सितम-गर ने कहा उस की है — Javed Akhtar
कोई पूछेगा जिस दिन वाक़ई ये ज़िंदगी क्या है ज़मीं से एक मुट्ठी ख़ाक ले कर हम उड़ा देंगे — Anwar Jalalpuri
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
अपना रिश्ता ज़मीं से ही रक्खो कुछ नहीं आसमान में रक्खा — Jaun Elia
शब बसर करनी है, महफ़ूज़ ठिकाना है कोई कोई जंगल है यहाँ पास में ? सहरा है कोई ? — Umair Najmi
कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता कहीं ज़मीन कहीं आसमाँ नहीं मिलता — Nida Fazli
माना कि इस ज़मीं को न गुलज़ार कर सके कुछ ख़ार कम तो कर गए गुज़रे जिधर से हम — Sahir Ludhianvi
इंसाँ की ख़्वाहिशों की कोई इंतिहा नहीं दो गज़ ज़मीं भी चाहिए दो गज़ कफ़न के बा'द — Kaifi Azmi

For more thoughts on life, read life shayari and explore meaningful poetry.

Nature Shayari on Love

Romantic shayari blending love with the beauty of nature and emotions.

नींद भी जागती रही पूरे हुए न ख़्वाब भी सुब्ह हुई ज़मीन पर रात ढली मज़ार में — Adil Mansuri
तेरा घर और मेरा जंगल भीगता है साथ साथ ऐसी बरसातें कि बादल भीगता है साथ साथ — Parveen Shakir
ज़मीन-ओ-आसमाँ को जगमगा दो रौशनी से दिसम्बर आज मिलने जा रहा है जनवरी से — Bhaskar Shukla
बेलचे लाओ खोलो ज़मीं की तहें मैं कहाँ दफ़्न हूँ कुछ पता तो चले — Kaifi Azmi
मैं पर्वतों से लड़ता रहा और चंद लोग गीली ज़मीन खोद के फ़रहाद हो गए — Rahat Indori
मेरी हर गुफ़्तगू ज़मीं से रही यूँँ तो फ़ुर्सत में आसमान भी था — Madan Mohan Danish
तुम्हारे पाँव के नीचे कोई ज़मीन नहीं कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं — Dushyant Kumar
बोझ उठाए हुए फिरती है हमारा अब तक ऐ ज़मीं माँ तिरी ये उम्र तो आराम की थी — Parveen Shakir

Pair these lines with love shayari for romantic poetic vibes.

Nature Shayari with Meaning

Thoughtful nature shayari with deeper meanings and emotional insights.

आसमाँ ने बंद कर लीं खिड़कियाँ अब ज़मीं में उस की दिलचस्पी नहीं — Rajesh Reddy
कोई समुन्दर, कोई नदी होती, कोई दरिया होता हम जितने प्यासे थे हमारा एक गिलास से क्या होता? — Tehzeeb Hafi
ज़मीं मेरे सज्दे से थर्रा गई मुझे आसमाँ से पुकारा गया — Siraj Faisal Khan
मैं इस ख़याल से शर्मिंदगी में डूब गया कि मेरे होते हुए वो नदी में डूब गया — Siraj Faisal Khan
क़ैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो ख़ूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो — Miyan Dad Khan Sayyah
गुज़र रहा हूँ किसी ख़्वाब के इलाक़े से ज़मीं समेटे हुए आसमाँ उठाए हुए — Aziz Nabeel
बिछड़ जाएँगे हम दोनों ज़मीं पर ये उस ने आसमाँ पर लिख दिया है — Siraj Faisal Khan
अगर्चे गोशागुज़ी हूँ मैं शाइरों में " मीर" प मेरे शोर ने रू ए ज़मीं तमाम किया — Meer Taqi Meer

If you enjoy meaningful lines, check out ehsaas shayari for deeper emotions.

Nature Quotes and Thoughts

Short poetic thoughts inspired by nature, peace, and simplicity.

ये आसमाँ में कोई बुत बैठा भी है कि नईं या हम ज़मीं के लोग यूँँ ही चीखते हैं बस — Siddharth Saaz
यूँँ तो सर्कस में हम बहुत ख़ुश हैं फिर भी जंगल तो यार जंगल था — Harman Dinesh
राहों में जान घर में चराग़ों से शान है दीपावली से आज ज़मीन आसमान है — Obaid Azam Azmi
ये कितनी लाशें सहेजे किसे कहाँ रक्खें कि तंग आ गई है अब ज़मीन लोगों से — Varun Anand
पड़ी रहने दो इंसानों की लाशें ज़मीं का बोझ हल्का क्यूँँ करें हम — Jaun Elia
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
इक रोज़ इक नदी के किनारे मिलेंगे हम इक दूसरे से अपना पता पूछते हुए — Shahbaz Rizvi
परिंद ऊँची उड़ानों की धुन में रहता है मगर ज़मीं की हदों में बसर भी करता है — Khaleel Tanveer

You may also like sukoon shayari for peaceful and calming poetry.

2 Line Nature Shayari

Short 2 line nature shayari perfect for quick reads and sharing.

ज़रा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है नदी का साथ देता हूँ समुंदर रूठ जाता है — Aalok Shrivastav
हमेशा साथ सबके तो ख़ुदा भी रह नहीं सकता बना कर औरतें उस ने ज़मीं को यूँँ किया जन्नत — Anukriti 'Tabassum'
जान ले लो जान तुम मेरी यक़ीनन जान लेना तो मिरी फितरत नहीं है — Shashank Shekhar Pathak
किस जहाँ में तू बैठ कर देखता है मुझ को ख़ुदा क्यूँँ ज़मीं पर आ कर सभी ज़ख़्म मेरे भरता नहीं — Raj Tiwari
पाँव रख गई है वो ज़मीन पर अहमियत बढ़ा दी उस ने धूल की — Nawaaz
गुलाब टहनी से टूटा ज़मीन पर न गिरा करिश्में तेज़ हवा के समझ से बाहर हैं — Shahryar
वो मिलेंगे उस जहाँ के आसमाँ में मिल न पाए जो परिंदे इस ज़मीं पर — Raj Tiwari
जिस की फ़ितरत ही बे वफ़ाई हो उस सेे उम्मीद-ए-वफ़ा क्या करना — Ajeetendra Aazi Tamaam
उतर कर आसमानों से ज़मीं की ख़ाक पर बैठो ख़ुदा ने सब सेे ऊँची आप को मसनद अता की है — Pawan mahabodhi

Short Nature Shayari

Simple and short nature shayari expressing beauty in few words.

फ़लक इतना सूना है क्यूँ ज़मीं पर तो सब मेरे थे — Parul Singh "Noor"
नदी आँखें भँवर ज़ुल्फ़ें कहाँ तैरूँ कहाँ डूबूँ कि तेरे शहर में सब की अदाएँ एक जैसी हैं — Divyansh "Dard" Akbarabadi
नदी को कोसते हैं सब किसी के डूब जाने पर नदी में डूबते को पर कोई तिनका नहीं देता — Alankrat Srivastava
हर तरफ़ उग आए हैं जंगल हमारी हार के जीत का कोई भी रस्ता अब नहीं दिखता हमें — Siddharth Saaz
दिन ढल गया और रात गुज़रने की आस में सूरज नदी में डूब गया, हम गिलास में — Rahat Indori
पत्थर दिल के आँसू ऐसे बहते हैं जैसे इक पर्वत से नदी निकलती है — Shobhit Dixit
उसी वक़्त अपने क़दम मोड़ लेना नदी पार से जब इशारा करूँँगा — Siddharth Saaz
पता करो कि मेरे साथ कौन उतरा था ज़मीं पे कोई अकेला नहीं उतरता है — Ahmad Abdullah

Nature Shayari for WhatsApp Status

Best nature shayari lines ideal for WhatsApp status and daily sharing.

ज़मीं का जल कभी बादल रहा है तमाशा ज़िन्दगी का चल रहा है — Umesh Maurya
घास में जज़्ब हुए होंगे ज़मीं के आँसू पाँव रखता हूँ तो हल्की सी नमी लगती है — Saleem Ahmad
मैं ने ये सोच के बोए नहीं ख़्वाबों के दरख़्त कौन जंगल में उगे पेड़ को पानी देगा — Aziz Bano Darab Wafa
उस की नज़र बदलने से पहले की बात है मैं आसमान पर था सितारा ज़मीन पर — Jamal Ehsani
मैं घंटों आसमाँ में देखता था ज़मीं को पीठ के नीचे लगा के — Siddharth Saaz
ज़मीं पे घर बनाया है मगर जन्नत में रहते हैं हमारी ख़ुश-नसीबी है कि हम भारत में रहते हैं — Mehshar Afridi
कहा जो कृष्ण ने गीता में रक्खेगा अगर तू याद भले जितना घना जंगल हो पर तू खो नहीं सकता — Amaan Pathan
कहीं ज़मीं से तअल्लुक़ न ख़त्म हो जाए बहुत न ख़ुद को हवा में उछालिए साहिब — Rajendar Nath Rehbar
बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
तुम आसमाँ की बुलंदी से जल्द लौट आना हमें ज़मीं के मसाइल पे बात करनी है — Shayar Jamali

Nature Shayari for Instagram Captions

Creative nature captions and shayari for your Instagram posts and reels.

बहकना मेरी फ़ितरत में नहीं पर सँभलने में परेशानी बहुत है — Muzaffar Abdali
इक रोज़ छीन लेगी हमीं से ज़मीं हमें छीनेंगे क्या ज़मीं के ख़ज़ाने ज़मीं से हम — Saba Akbarabadi
अब आसमान भी कम पड़ रहे हैं उस के लिए क़दम ज़मीन पे रक्खा था जिस ने डरते हुए — Tariq Naeem
हर एक शख़्स का ये हाल है कि जैसे यहाँ ज़मीन आख़िरी चक्कर लगाने वाली है — Azhar Abbas
इस को तुम फ़ितरत मत समझो मुस्कान फ़क़त आराइश है — Pawan
फिर धड़कते हैं दिल-ए-इंसाँ में फ़र्दा के ख़याल फिर हवाओं ने ज़मीं पर ला उतारा कोई ख़्वाब — Aslam Ansari
उस की फ़ितरत में न था तर्क-ए-त'अल्लुक़ लेकिन दूसरे शख़्स को इस नहज पे पहुँचा देना — Jawwad Sheikh
ज़मीन इतनी नहीं है कि पाँव रख पाएँ दिल-ए-ख़राब की ज़िद है कि घर बनाया जाए — Tariq Naeem
ये ज़मीं आसमाँ से जहाँ पे मिलती है हम लोग भी मिलेंगे अब वहीं जा कर — Aryan Goswami
पर्दा उठा कर देखा उसे तब हुआ मालूम इक चाँद ज़मीं पर भी है कल शब हुआ मालूम — Dharmesh Solanki
हर किसी से दिल लगाने की मेरी फितरत नहीं पर अब कोई दर से हमारे प्यासे जाए ठीक है क्या — Gaurav Singh

FAQs

Yes, nature shayari is perfect for WhatsApp status as it reflects peace, positivity, and deep emotions in a simple and relatable way.
Common themes include beauty of prakriti, seasons, peace, life reflections, silence, and emotional healing through nature.
No, it goes beyond scenery and often connects nature with human emotions, life lessons, and inner peace.
Absolutely, nature shayari works great as Instagram captions, especially for travel, sunset, and outdoor photos.
Nature shayari focuses on elements of the natural world, while life shayari reflects broader human experiences, though both can overlap in meaning.
Yes, nature shayari is available in Hindi, English, and sometimes a mix of Hinglish to suit different audiences.