ज़िंदगी दुश्वार है आसान क्या है

मौत से जब लड़ लिए तूफ़ान क्या है

देश को जुमले पे जुमला देने वाले
इस चुनाव में नया ऐलान क्या है

हिंदू-मुस्लिम करते रहते हैं ये दिन भर
और इन के पास में सामान क्या है

हम से सच्चे लोग सच बोला करेंगे
हम से लोगों के लिए ज़िंदान क्या है

राब्ता रखने लगा है मुझ से 'मसरूर'
जानता है रब्त का नुक़सान क्या है

— Dileep Kumar

More by Dileep Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Dileep Kumar →

Hindustan Shayari

Shers of hindustan.

All Hindustan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling