Haseen Shayari - Khoobsurti, husn aur dilkash ehsaas ki shayari collection

Haseen shayari beautifully captures the charm of beauty, husn, and those delicate emotions that make moments feel magical. Whether it’s about a loved one’s smile or the elegance of nature, these lines express admiration in the most poetic way. Explore this collection to find words that celebrate beauty and heartfelt feelings.

What is haseen shayari?

Haseen shayari is a form of poetry that expresses beauty, elegance, and charm. It often describes a person’s appearance, nature’s beauty, or romantic admiration in a poetic way.

Haseen Shayari in Hindi

Explore haseen shayari in Hindi that beautifully expresses charm, elegance, and poetic admiration.

कोई चेहरा किसी को उम्र भर अच्छा नहीं लगता हसीं है चाँद भी, शब भर मगर अच्छा नहीं लगता — Munawwar Rana
तू जो हर रोज़ नए हुस्न पे मर जाता है तू बताएगा मुझे इश्क़ है क्या जाने दे — Ali Zaryoun
तुझे कौन जानता था मेरी दोस्ती से पहले तेरा हुस्न कुछ नहीं था मेरी शा'इरी से पहले — Kaif Bhopali
किस लिए देखती हो आईना तुम तो ख़ुद से भी ख़ूब-सूरत हो — Jaun Elia
जिस से पूछे तेरे बारे में यही कहता है ख़ूब-सूरत है वफ़ादार नहीं हो सकता — Abbas Tabish
आप की सादा दिली ख़ुद आप की तौहीन है हुस्न वालों को ज़रा मग़रूर होना चाहिए — Abbas Qamar
लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तेरा हुस्न मगर क्या कीजे — Faiz Ahmad Faiz
कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी — Zubair Ali Tabish

For deeper expressions of beauty, explore husn shayari as well.

Haseen Shayari on Love

Romantic haseen shayari that captures the beauty of love and heartfelt attraction.

शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं — Firaq Gorakhpuri
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
इक हसीं ख़्वाब कि आँखों से निकलता ही नहीं एक वहशत है कि ता'बीर हुई जाती है — Ambreen Haseeb Ambar
अल्लाह अल्लाह हुस्न की ये पर्दा-दारी देखिए भेद जिस ने खोलना चाहा वो दीवाना हुआ — Arzoo Lakhnavi
हुस्न को भी कहाँ नसीब 'जिगर' वो जो इक शय मिरी निगाह में है — Jigar Moradabadi
हुस्न के समझने को उम्र चाहिए जानाँ दो घड़ी की चाहत में लड़कियाँ नहीं खुलतीं — Parveen Shakir
बात करने का हसीं तौर-तरीक़ा सीखा हम ने उर्दू के बहाने से सलीक़ा सीखा — Manish Shukla
हुस्न सब को ख़ुदा नहीं देता हर किसी की नज़र नहीं होती — Ibn E Insha
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है — Sahir Ludhianvi
दो तुंद हवाओं पर बुनियाद है तूफ़ाँ की या तुम न हसीं होते या में न जवाँ होता — Arzoo Lakhnavi
हुस्न जब मेहरबाँ हो तो क्या कीजिए इश्क़ के मग़्फ़िरत की दुआ कीजिए — Khumar Barabankvi

If you enjoy love-filled poetry, check out romantic shayari for more.

Haseen Shayari on Life

Discover haseen shayari that reflects the beauty of life, moments, and meaningful experiences.

हर हक़ीक़त है एक हुस्न 'हफ़ीज़' और हर हुस्न इक हक़ीक़त है — Hafeez Banarasi
दिल में जो मोहब्बत की रौशनी नहीं होती इतनी ख़ूब-सूरत ये ज़िंदगी नहीं होती — Hastimal Hasti
इक हुस्न-ए-बेमिसाल की तम्सील के लिए परछाइयों पे रंग गिराता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
इश्क़ का ज़ौक़-ए-नज़ारा मुफ़्त में बदनाम है हुस्न ख़ुद बे-ताब है जल्वा दिखाने के लिए — Asrar Ul Haq Majaz
तदबीर के दस्त-ए-रंगीं से तक़दीर दरख़्शाँ होती है क़ुदरत भी मदद फ़रमाती है जब कोशिश-ए-इंसाँ होती है — Hafeez Banarasi
इश्क़ को जब हुस्न से नज़रें मिलाना आ गया ख़ुद-ब-ख़ुद घबरा के क़दमों में ज़माना आ गया — Asad Bhopali
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
वो एक शख़्स जो दिखने में ठीक-ठाक सा था बिछड़ रहा था तो लगने लगा हसीन बहुत — Siraj Faisal Khan
हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
हुस्न को शर्मसार करना ही इश्क़ का इंतिक़ाम होता है — Asrar Ul Haq Majaz

You may also like zindagi shayari to explore life’s deeper meanings.

Haseen Shayari with Meaning

Meaningful haseen shayari that blends beauty with thoughtful emotions and deeper insights.

हुस्न ने शौक़ के हंगा में तो देखे थे बहुत इश्क़ के दावा-ए-तक़दीस से डर जाना था — Asrar Ul Haq Majaz
सच तो ये है 'मजाज़' की दुनिया हुस्न और इश्क़ के सिवा क्या है — Asrar Ul Haq Majaz
मंज़िलों का कौन जाने रहगुज़र अच्छी नहीं उस की आँखें ख़ूब-सूरत है नज़र अच्छी नहीं — Abrar Kashif
न करो बहस हार जाओगी हुस्न इतनी बड़ी दलील नहीं — Jaun Elia
हसीन लड़की से दिल लगाना भी इक ख़ता है मुझे पता है अगर सज़ा में मिले क़ज़ा तो अलग मज़ा है मुझे पता है — Jatin shukla
शौक़ के हाथों ऐ दिल-ए-मुज़्तर क्या होना है क्या होगा इश्क़ तो रुस्वा हो ही चुका है हुस्न भी क्या रुस्वा होगा — Asrar Ul Haq Majaz
इश्क़ को पूछता नहीं कोई हुस्न का एहतिराम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झमके है सब में नूर शम-ए-हरम हो या हो दिया सोमनात का — Meer Taqi Meer
उस हुस्न के सच्चे मोती को हम देख सकें पर छू न सकें जिसे देख सकें पर छू न सकें वो दौलत क्या वो ख़ज़ाना क्या — Ibn E Insha
छू लेने दो नाज़ुक होंठों को, कुछ और नहीं हैं जाम हैं ये क़ुदरत ने जो हम को बख़्शा है, वो सब सेे हसीं ईनाम हैं ये — Sahir Ludhianvi
ख़ूब-सूरत है सिर्फ़ बाहरस ये इमारत भी आदमी सी है — Azhar Nawaz

For more emotional depth, read ehsaas shayari as well.

Haseen Shayari on Beauty

Shayari focused purely on beauty, elegance, and the charm of appearance and nature.

हसीन लड़कियाँ ख़ुश्बूएँ चाँदनी रातें और इन के बा'द भी ऐसी सड़ी हुई दुनिया — Ameer Imam
हुस्न को हुस्न बनाने में मिरा हाथ भी है आप मुझ को नज़र-अंदाज़ नहीं कर सकते — Rais Farog
इतनी दिलकश थी गुफ़्तगू उस की चाय का कप भी सुन रहा था उसे — Hashim Raza Jalalpuri
अब मैं समझा तिरे रुख़्सार पे तिल का मतलब दौलत-ए-हुस्न पे दरबान बिठा रक्खा है — Qamar Moradabadi
तुम्हारे अंदर छुपी हुई इक हसीन लड़की ज़रा से काजल ज़रा सी लाली से मिल गई है — Vishal Bagh
इश्क़ क्या है ख़ूब-सूरत सी कोई अफ़वाह बस वो भी मेरे और तुम्हारे दरमियाँ उड़ती हुई — Nomaan Shauque

Explore similar themes in nigaah shayari for poetic admiration.

2 Line Haseen Shayari

Short and impactful two-line haseen shayari for quick expression of beauty and charm.

लुटाते हैं वो दौलत हुस्न की बावर नहीं आता हमें तो एक बोसा भी बड़ी मुश्किल से मिलता है — Jaleel Manikpuri
बताया है किसी के इश्क़ ने हम को कि दुनिया ख़ूब-सूरत भी हो सकती है — Ankit Maurya
इक तो ये नूर उस पे मेरी शर्म भी अलग तू सामने रहा तो निगह उठ न पाएगी — shaan manral
हुस्न बख़्शा जो ख़ुदा ने आप बख़्शें दीद अपनी आरज़ू–ए–चश्म पूरी हो मुकम्मल ईद अपनी — Dhiraj Singh 'Tahammul'
निगाहें फेर ली घबरा के मैं ने वो तुम से ख़ूब-सूरत लग रही थी — Fahmi Badayuni
बोसा जो तलब मैं ने किया हँस के वो बोले ये हुस्न की दौलत है लुटाई नहीं जाती — Unknown
तुम तो सर्दी की हसीं धूप का चेहरा हो जिसे देखते रहते हैं दीवार से जाते हुए हम — Nomaan Shauque
किसी की कट रही है बस ग़मों में किसी की ज़िंदगी कितनी हसीं है — Ananya Rai Parashar
हद से बढ़ कर हसीन लगते हो झूटी क़स में ज़रूर खाया करो — Abdul Hamid Adam
खिला कर भंग की गुजिया समा रंगीन कर दो तुम बड़ी मुश्क़िल से तो हो पाया है दीदार होली में — Vijay Anand Mahir

Short Haseen Shayari

Concise and beautiful haseen shayari lines perfect for sharing and quick reads.

है इस हसीन शौक़ में लज़्ज़त छुपी हुई बहला रहे हैं ख़ुद को मियाँ शा'इरी से हम — shaan manral
तुम्हारे साथ था तो मैं गम-ए-उल्फ़त में उलझा था तुम्हें छोड़ा तो ये जाना कि दुनिया ख़ूब-सूरत है — Nirbhay Nishchhal
जल्वा-ए-नूर है ये दोनो आँखें उस की उस को जलता सा शो'ला जो बना रखा है — ALI ZUHRI
ख़्वाब इतना भी हसीं मत देखो नींद टूटे तो न ये शब गुज़रे — anupam shah
मन के हारे हुए इंसान को हुस्न-ए-शय से कोई मतलब नहीं कोई भी सरोकार नहीं — shaan manral
अगर बेदाग़ होता चाँद तो अच्छा नहीं लगता मोहब्बत ख़ूब-सूरत दाग़ है, बेदाग़ से दिल पर — Umesh Maurya
हो गए राम जो तुम ग़ैर से ए जान-ए-जहाँ जल रही है दिल-ए-पुर-नूर की लंका देखो — Kalb-E-Hussain Nadir
बादलों में से छनता हुआ नूर देख ऐसी रौशन जबीं है मेरे यार की — Afzal Ali Afzal
हसीन इतना के सब हसीनों को पीछे छोड़े जहाँ भी जाए कमाल इतना के बे-वफ़ाई में उस सेे आगे कोई नहीं है — Aqib khan

Haseen Shayari for WhatsApp Status

Perfect haseen shayari lines to enhance your WhatsApp status with elegance and charm.

ये बहस छोड़ कि कितनी हसीन है दुनिया तू ये बता कि तेरा दिल कहीं लगा कि नहीं — Vijay Sharma
और भी दुनिया में मंज़र ख़ूब-सूरत हैं मगर तेरी ज़ुल्फ़ों झटकने से सुहाना कुछ नहीं — Alankrat Srivastava
हुस्न कुछ और नहीं छत की हरी काई है वक़्त-बे-वक़्त जहाँ पाँव फिसल जाता है — Ashu Mishra
हमारा दिल फ़क़त दिल ही नहीं सोहिल ग़ज़ल का ख़ूब-सूरत कारख़ाना है — Sohil Barelvi
हुस्न उन का सादगी में कुछ अलग महका किया मैं ने धड़कन से कहा धड़को मगर आराम से — Ishq Allahabadi
इक बार अपनी माँ को मोहब्बत से देख ले जिस को भी हुस्न-ए-ताम का मतलब नहीं पता — Rohit tewatia 'Ishq'
तुम्हें आइनों की ज़रूरत नहीं है कि तुम सेे कोई ख़ूब-सूरत नहीं है — Santosh S Singh
कभी कभी वो बला की हसीन लगती है कभी कभी तो उसे देखने का जी न करे — Shadab Asghar

Haseen Shayari Captions

Beautiful haseen shayari captions ideal for Instagram and social media posts.

तुम्हारे साथ इतना ख़ूब-सूरत वक़्त गुज़रा है तुम्हारे बा'द हाथों में घड़ी अच्छी नहीं लगती — Madhyam Saxena
कोई हसीन बदन जिन की दस्तरस में नहीं यही कहेंगे कि कुछ फ़ाएदा हवस में नहीं — Umair Najmi
वो शख़्स सालों बा'द भी कितना हसीन है वो रंग कैनवस पे कभी डल नहीं हुआ — Kushal Dauneria
कभी कभी हमें दुनिया हसीन लगती थी कभी कभी तिरी आँखों में प्यार देखते थे — Hafeez Merathi
इतनी जल्दी न गिरा अपने हसीं रुख़ पे नक़ाब तू मुझे ठीक से हैरान तो हो लेने दे — Rajesh Reddy
नज़र न आए मुझे हुस्न के सिवा कुछ भी वो बे-वफ़ा भी अगर है तो बे-वफ़ा न लगे — Hasan naim
तुम को तो बस हुस्न के नंबर मिलते हैं उस का सोचो जिस को पढ़ना पड़ता है — Kafeel Rana
हसीन यादों के चाँद को अलविदा'अ कह कर मैं अपने घर के अँधेरे कमरों में लौट आया — Hasan Abbasi

FAQs

Yes, haseen shayari works perfectly for Instagram captions as it adds a poetic and expressive touch to your photos, especially those highlighting beauty or special moments.
No, haseen shayari can also reflect inner beauty, emotions, personality, and the grace of moments, not just physical appearance.
Haseen shayari focuses more on beauty and admiration, while romantic shayari centers on love and emotional connection between people.
Yes, haseen shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The essence lies in expressing beauty and elegance, regardless of the language.
People read haseen shayari to appreciate beauty, express admiration, and find poetic words that capture delicate and charming emotions.
Absolutely, short and expressive haseen shayari lines are perfect for WhatsApp status to share beautiful thoughts and feelings.