Fantasy Shayari - Dreamy words filled with imagination, magic, and unreal emotions

Fantasy Shayari takes you into a world where imagination meets emotion. It blends khwab, magic, and dreamy feelings into poetic lines that feel unreal yet deeply beautiful. Perfect for expressing thoughts that go beyond reality, this shayari style creates a soft escape into your inner world.

What is fantasy shayari?

Fantasy shayari is a poetic style that expresses imagination, dreams, and unreal emotions. It often creates a magical or dream-like world through words.

Fantasy Shayari in Hindi

Explore fantasy shayari in Hindi filled with dreamy words and magical emotions that feel straight out of a khwab.

बाग़बाँ हम तो इस ख़याल के हैं देख लो फूल फूल तोड़ो मत — Jaun Elia
ख़याल में भी उसे बे-रिदा नहीं किया है ये ज़ुल्म मुझ सेे नहीं हो सका नहीं किया है — Ali Zaryoun
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla
जहाँ पंखा चल रहा है वहीं रस्सी भी पड़ी है मुझे फिर ख़याल आया, अभी ज़िन्दगी पड़ी है — Zubair Ali Tabish
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ हैं मेरा सपना एक तरफ़ — Varun Anand
चला था ज़िक्र ज़माने की बे-वफ़ाई का सो आ गया है तुम्हारा ख़याल वैसे ही — Ahmad Faraz
हम ने नींदों से भी गुरेज किया तुम बड़ा ख़्वाब थे हमारे लिए — Subhan Asad

If you enjoy dreamy expressions, explore khwab shayari in Hindi for more poetic imagination.

Fantasy Shayari on Dreams and Imagination

Shayari that beautifully captures sapne, imagination, and the world beyond reality in poetic form.

हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को 'ग़ालिब' ये ख़याल अच्छा है — Mirza Ghalib
दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है मिल जाए तो मिट्टी है खो जाए तो सोना है — Nida Fazli
दिल जिन को ढूँढ़ता है न-जाने कहाँ गए ख़्वाब-ओ-ख़याल से वो ज़माने कहाँ गए — Ambreen Haseeb Ambar
महसूस कर रहा था उसे अपने आस पास अपना ख़याल ख़ुद ही बदलना पड़ा मुझे — Ameer Qazalbash
ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे — Rahat Indori
बद-नज़र उठने ही वाली थी किसी की जानिब अपने बेटी का ख़याल आया तो दिल काँप गया — Nawaz Deobandi
भुला दिया है जो तू ने तो कुछ मलाल नहीं कई दिनों से मुझे भी तिरा ख़याल नहीं — Navin C. Chaturvedi
ख़याल जिस का था मुझे ख़याल में मिला मुझे सवाल का जवाब भी सवाल में मिला मुझे — Muneer Niyazi
कहानी ख़त्म हुई तब मुझे ख़याल आया तेरे सिवा भी तो किरदार थे कहानी में — Farhat Ehsaas
बादल आए हैं घिर गुलाल के लाल कुछ किसी का नहीं किसी को ख़याल — Rangin Saadat Yaar Khan

Fantasy Shayari on Love and Romance

Romantic fantasy shayari blending love with magical and unreal feelings that feel like a fairy tale.

जैसे देखा हो आख़िरी सपना रात इतनी उदास थीं आँखें — Siraj Faisal Khan
मुयस्सर हमें ख़्वाब-ओ-राहत कहाँ ज़रा आँख झपकी सहर हो गई — Dagh Dehlvi
मैं इस ख़याल से शर्मिंदगी में डूब गया कि मेरे होते हुए वो नदी में डूब गया — Siraj Faisal Khan
अपने जादू पे बहुत नाज़ न कर जादूगर कोई जादू हो वो बंगाल में कट जाता है — Usman Minai
तेरे ख़्वाब सँवर जाएँ तो बेहतर होगा अपना क्या है मर जाएँ तो बेहतर होगा — Vishal Singh Tabish
ख़याल कब से छुपा के ये मन में रक्खा है मिरा क़रार तुम्हारे बदन में रक्खा है — Siraj Faisal Khan
शब भर इक आवाज़ बनाई सुब्ह हुई तो चीख़ पड़े रोज़ का इक मामूल है अब तो ख़्वाब-ज़दा हम लोगों का — Abhishek shukla
सीधा-साधा डाकिया जादू करे महान एक ही थैले में भरे आँसू और मुस्कान — Nida Fazli
हम को हकीम ने ही किया ठीक दोस्तों हम पर किसी के लम्स ने जादू नहीं किया — Tanoj Dadhich
आते हैं ग़ैब से ये मज़ामीं ख़याल में 'ग़ालिब' सरीर-ए-ख़ामा नवा-ए-सरोश है — Mirza Ghalib

You can also discover romantic shayari for heartfelt romantic expressions.

Fantasy Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind fantasy shayari with simple meanings and thoughtful explanations.

मैं इस ख़याल से जाते हुए उसे न मिला कि रोक लें न कहीं सामने खड़े आँसू — Jawwad Sheikh
हम हार गए तुम जीत गए हम ने खोया तुम ने पाया इन छोटी छोटी बातों का हम कोई ख़याल नहीं करते — Wali Aasi
हर एक शख़्स यहाँ महव-ए-ख़्वाब लगता है किसी ने हम को जगाया नहीं बहुत दिन से — Azhar Iqbal
जलते हैं इक चराग़ की लौ से कई चराग़ दुनिया तिरे ख़याल से रौशन हुई तो है — Shahzad Ahmad
कैसे किसी की याद हमें ज़िंदा रखती है एक ख़याल सहारा कैसे हो सकता है — Jawwad Sheikh
चाँदी सोना एक तरफ़ तेरा होना एक तरफ़ एक तरफ़ तेरी आँखें जादू टोना एक तरफ़ — Gyan Prakash Akul
प्यार का जादू सब के सर पर चढ़ कर फिर तो बोलेगा तुम बनना कान्हा की मुरली मधुबन हम हो जाएँगे — Safia Rag Alvi
हिन्दी में और उर्दू में फ़र्क़ है तो इतना वो ख़्वाब देखते हैं हम देखते हैं सपना — Unknown
ये मुझे नींद में चलने की जो बीमारी है मुझ को इक ख़्वाब-सरा अपनी तरफ़ खींचती है — Shahid Zaki

For emotional depth, explore ehsaas shayari that explain feelings beautifully.

Fantasy Shayari on Life and Reality

Poetry that blends reality with imagination, showing life through a dreamy and creative lens.

मुझे ये तक मुयस्सर है कि तुझ को छू भी सकता हूँ कई लोगों का तो सपना है तुझ को देखते रहना — Siddharth Saaz
ख़्वाब इतना भी हसीं मत देखो नींद टूटे तो न ये शब गुज़रे — anupam shah
तुम अपनी बात पे क़ाएम हो आख़िरी दम तक हटाओ छोड़ो ये ख़्वाब-ओ-ख़याल की बातें — Haider Khan
तेरी अंँगड़ाई के आलम का ख़याल आया जब ज़ेहन-ए-वीरांँ में खनकने लगे कंगन कितने — Shashank Shekhar Pathak
मैं चाहता यही था सब चाह ख़त्म हो अब फिर चाहकर तुम्हें बदला ये ख़याल मेरा — Abhay Aadiv

You may also like zindagi shayari for reflections on life through poetry.

2 Line Fantasy Shayari

Short and impactful 2 line fantasy shayari perfect for quick reads and sharing dreamy thoughts.

गो मैं रहा रहीन-ए-सितम-हा-ए-रोज़गार लेकिन तिरे ख़याल से ग़ाफ़िल नहीं रहा — Mirza Ghalib
इक लड़का शब्दों का जाल बिछाता है और इक लड़की ख़्वाब पिरोने लगती है — Siddharth Saaz
इक ख़्वाब ने आँखें खोली हैं क्या मोड़ आया है कहानी में वो भीग रही है बारिश में और आग लगी है पानी में — Gulzar
तू नहीं तो तिरा ख़याल सही कोई तो हम-ख़याल है मेरा — Saqi Amrohvi
वो ख़्वाब था बिखर गया ख़याल था मिला नहीं मगर ये दिल को क्या हुआ क्यूँँ बुझ गया पता नहीं — Iftikhar Imam Siddiqi
फिर धड़कते हैं दिल-ए-इंसाँ में फ़र्दा के ख़याल फिर हवाओं ने ज़मीं पर ला उतारा कोई ख़्वाब — Aslam Ansari
वो क्यूँँ न रूठता मैं ने भी तो ख़ता की थी बहुत ख़याल रखा था बहुत वफ़ा की थी — Sabir Zafar
हाँ कभी ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है — Akhtar Ansari
मुझ में सात समुंदर शोर मचाते हैं एक ख़याल ने दहशत फैला रक्खी है — Saqi Faruqi
दुनिया है ख़्वाब हासिल-ए-दुनिया ख़याल है इंसान ख़्वाब देख रहा है ख़याल में — Seemab Akbarabadi

Short Fantasy Shayari

Simple and short fantasy shayari that capture imagination in just a few beautiful words.

धोका है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
ये सोचना कि वो मुड़ मुड़ के देखती होगी और उस के बा'द ख़ुद अपने ख़याल पर हँसना — Akhtar Usman
मैं जागता पहले वो रुक्सत हो गया था कल ख़्वाब आया था फ़क़त मैं सो गया था कल — Charagh
ख़्वाब ये था कि रात तेरी बाहों में कटे कुछ इस तरह से रात मेरे ख़्वाबों में कटे — Praveen Bhardwaj
बंद आँखों में सुनहरे ख़्वाब ठहरे थे मगर ख़्वाब जब पहुँचे हक़ीक़त तक तो आँखें खुल गईं — Malika Naseem
मेरे नशेमन में किसी तरह का अँधेरा नहीं है उस ख़्वाब में न जी पाऊँगा जो मेरा नहीं है — Murli Dhakad
तेरी फ़ितरत चुम्बक सी है मेरी फ़ितरत लोहे सी अब समझा क्यूँँ तेरा जादू मेरे ऊपर चलता है — Saarthi Baidyanath

Fantasy Shayari for WhatsApp Status

Perfect fantasy shayari lines to use as WhatsApp status and share your dreamy mood with others.

भूल जाने का तुझे कैसे तसव्वुर कर लूँ मेरे हर ख़्वाब की रुठी हुई ता'बीर है तू — Sultan
उन को मत दिखलाओ ख़्वाब मोहब्बत के जिन के सर पे घर की ज़िम्मेदारी है — Chandan Anju Mishra
ख़्वाब हो या ख़्वाहिशें उन्हे इजहार कर दो कुछ यादें हो पुरानी उन्हे आज़ाद कर दो — Swarup M
आँखों में इक ख़्वाब तुम्हारा रहता है बटुए में तस्वीर तुम्हारी रहती है — आशुतोष तिवारी 'आशू'
हमें ग़म-ए-आशिक़ी से फ़ुरसतनहीं तुम्हें दिल-लगी का ख़याल आया है — Zafar
चुप रहने में अपना ही इक जादू है जो ये कर ले दस के बीच में साधू है — Kush Pandey ' Saarang '
ख़्वाब ख़ातिर है मुयस्सर ना जगह भी, क्या करूँ मैं आँख में हर वक़्त रहता है समुंदर आँसुओं का — Zain Aalamgir

Fantasy Shayari Captions for Instagram

Creative and aesthetic fantasy shayari captions to enhance your Instagram posts with magical vibes.

महज़ इक ख़्वाब जैसी थी वो लड़की हक़ीक़त में जिसे सब चाहते थे — Kush Pandey ' Saarang '
जब मर गए सब ख़्वाब तब घर आई है क्या करने को उम्मीद अब बर आई है — Pushkar Tripathi
गुलों का रंग न वो चाँदनी का साया था हमारे ख़्वाब में कल रात तू ही आया था — Nirmal Nadeem
यही तो मसअला है ना तुम्हारे दूर जाने पे तुम्हारे ख़्वाब आएँगे, तुम्हारी याद आएगी — Om Shukla
ज़िन्दगी है आप और आप का ही है ख़याल लज़्ज़त-ए-हयात कितने चटपटे है दुनिया में — Abuzar kamaal
देख कर हम ख़्वाब उस के रो दिए नींद जिस की हैं चुरा कर लाए हम — Ritika reet
तुझे सपने दिखाएँगे लड़के बहुत नहीं सपना सा ख़ुद को बना पाएँगे — Rohit tewatia 'Ishq'
आज ही भेजी गई थी अर्ज़ पर परियाँ आज तो है आप का भी 'बर्थडे' है ना? © Sudhakar' Salim ' — BR SUDHAKAR
बारहा ख़्वाब देखो उल्फ़त के दिल बना ही है टूटने के लिए — Aarush Sarkaar

FAQs

You can use fantasy shayari for Instagram captions, WhatsApp status, or creative writing to express dreamy thoughts and imaginative feelings.
No, fantasy shayari can include love, dreams, nature, and even fictional worlds. It focuses more on imagination than a specific emotion.
Yes, fantasy shayari is commonly written in Hindi, Urdu, or Hinglish, depending on the style and audience preference.
People enjoy fantasy shayari because it allows them to escape reality and explore a world of dreams, beauty, and imagination through poetic expression.
Yes, fantasy shayari is closely related to khwab shayari, as both revolve around dreams and imagination, though fantasy often includes more magical or fictional elements.
Absolutely, fantasy shayari is perfect for creative writing as it encourages imagination and helps create unique, expressive content.