इन को दुख कि हम से वो कहते ये कैसे हम ग़लत थे
इस लिए पहले ही हम ने कह दिया कि हम ग़लत थे
वो ख़फ़ा हैं जाने कब से क्या पता किस बात पे हों
फ़र्ज़ बनता है हमारा कह दें उन से हम ग़लत थे
तुम इशारा कर तो देते कि नहीं जाना है तुम को
रोक लेते हम तुम्हें कह देते सब से हम ग़लत थे
हम किसी भी तौर उस को साथ रखना चाहते थे
हम ने मुआ'फ़ी माँग ली ऐसे कि जैसे हम ग़लत थे
हम लड़ेंगे ख़ूब दोनों पहले तो इक दूजे से फिर
रोते रोते ये कहेंगे हम ग़लत थे हम ग़लत थे
Read Full