Raqeeb Shayari - Ishq mein dushman, jealousy, aur love rival ki shayari

Raqeeb shayari captures the pain, jealousy, and silent rivalry in love when someone else stands between you and your beloved. It reflects emotions like hasad, heartbreak, and unspoken competition in ishq. These lines beautifully express the bitterness of love triangles and the ache of losing someone to a rival.

What is raqeeb shayari?

Raqeeb shayari is poetry that expresses emotions related to a love rival—someone who competes for the same beloved. It often highlights jealousy, pain, and the bitterness of unfulfilled love.

Raqeeb Shayari in Hindi

Express the pain of a love rival in simple and relatable Hindi lines filled with ishq and jealousy.

रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले बहुत पहले — Anand Raj Singh
इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से — Sahir Ludhianvi
मजबूरी में रक़ीब ही बनना पड़ा मुझे महबूब रहके मेरी जो इज़्ज़त नहीं हुई — Sabahat Urooj
कई दिन इस लिए भी क्लास में था ग़ैर-हाज़िर बहाना चाहिए था उस सेे कॉपी माँगने का — Ankit Maurya
मोहब्बत नेक-ओ-बद को सोचने दे ग़ैर-मुमकिन है बढ़ी जब बे-ख़ुदी फिर कौन डरता है गुनाहों से — Arzoo Lakhnavi
'शाद' ग़ैर-मुमकिन है शिकवा-ए-बुताँ मुझ से मैं ने जिस से उल्फ़त की उस को बा-वफ़ा पाया — Shaad Arfi
अगर रक़ीब न होते तो दोस्त होते आप हमारे शौक़, ख़यालात एक जैसे हैं — Amulya Mishra
ख़ुदा के लिए अब न उस सेे मिलो तुम तुम्हें अब हमारी जलन की क़सम है — Tanoj Dadhich
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे — Ameer Imam

If you enjoy expressions of love and rivalry, explore more in ishq shayari in hindi .

Raqeeb Shayari on Love

Discover shayari that captures the emotional conflict when love turns into a triangle with a rival.

है दुआ जल्दी जन्नत अता हो तुझे तू मेरे इश्क़ का इश्क़ है ऐ रक़ीब — Prit
तुम्हारे ख़त में नया इक सलाम किस का था न था रक़ीब तो आख़िर वो नाम किस का था — Dagh Dehlvi
दयार-ए-ग़ैर में तुम ख़ुद से ख़ुद में तन्हा हो जो तुम को चाहते थे अब भी चाहते होंगे — Mohit Dixit
जीना वो क्या जो हो नफ़स-ए-ग़ैर पर मदार शोहरत की ज़िंदगी का भरोसा भी छोड़ दे — Allama Iqbal
इश्क़ में कुछ क़रीब क्या आया मुझ से बिछड़ा, रकीब क्या आया — Kohar
शराफ़त ने मुझ को कहीं का न छोड़ा रक़ीब अपने ख़त मुझ सेे लिखवा रहे हैं — Rajesh Reddy
उस ने छोड़ा है मुझे छोड़ते हैं जैसे लोग बाढ़ के वक़्त सभी ग़ैर ज़रूरी सामान — Vishnu virat
यार हमारे दिल की जलन ज़ियादा है तुम सिगरेट पे यूँँ ही लेक्चर देती हो — Shivam chaubey
हम ने छोड़ा तुम्हें था कह देंगे ख़ुश रहो तुम रक़ीब शाद रहे — Ashutosh Kumar "Baagi"

For deeper romantic emotions, you can also read mohabbat shayari collection .

Raqeeb Shayari on Jealousy and Hasad

Feel the intensity of jealousy and silent rivalry through powerful lines about hasad in love.

वो शीरीनी मुझे महसूस होगी वो जब भी ग़ैर को चूमा करेगी — Ashutosh Kumar "Baagi"
मुझ से जलते हैं अगर लोग तो हैरत कैसी? देख कर ख़ुद को मुझे ख़ुद ही जलन होती है — Ramnath Shodharthi
जलाओ न आँखें मेरी खोज में जलन ये बुझा दो मैं दिख जाऊँगा — Abuzar kamaal
चाह रक़ीब यहाँ रखते हैं अब उस के लब की मैं तो केवल भूखा था उस की पेशानी का — Sandeep dabral 'sendy'
नफ़रतें वसवसे हसद किना ये ही तोहफ़े दिए हैं अपनों ने — Harun Umar
कैसे चलाऊँ गोली मैं जब दोस्त ही रकीब है — karan singh rajput
हसद से पाक अपना मन करो दीवाली आई है मोहब्बत के दीए रौशन करो दीवाली आई है — Shajar Abbas
बन गई है, कल की शब ही, वो रक़ीब की अब दुल्हन ख़त्म होना, अब तो तय है, उस रक़ीब के दिन अच्छे — A R Sahil "Aleeg"
वो मेरा हमख़याल भी है और क़रीब भी या'नी वो मेरा दोस्त भी है और रक़ीब भी — junaid khan
पता था मुझे है रक़ीब मिरे से ज़ियादा क़रीब — Akash Panwar

To explore more intense emotions, check out nafrat shayari .

Raqeeb Shayari on Betrayal and Dhokha

Lines that reveal how a rival often brings feelings of betrayal and broken trust in relationships.

बन गई ग़ैर की दुल्हन वो, हुआ ख़त्म अब सब कुछ उठ रहे हैं दुआ में अब भी मेरे हाथ जाने क्यूँ ? — A R Sahil "Aleeg"
मैं ने इरशाद जिस को समझा था अपना मुझे समझाया उस ने ग़ैर का मतलब — Irshad Siddique "Shibu"
तू किसी ग़ैर-मुक़द्दर की ख़ुशी है लड़की हम तुझे सोच के तो हँस भी नहीं सकते हैं — Aarush Sarkaar
मेरा रकी़ब ही तो मेरा हबीब है अब मेरे सनम का वो अब चाहत जो हो गया है — RAAHI
सुना रक़ीब तवज्जोह न अब उन्हें देते इसी लिए वो हमारे क़रीब आए हैं — Sandeep dabral 'sendy'
वास्ते दस्त-बरदारी मुझ से, दिन भी चुना तो क्या वो बनी फ़रवरी चौदह को किसी ग़ैर की दुल्हन — A R Sahil "Aleeg"
गुलाल मत लगवाना उस रक़ीब से जाना उस ने छूना है तेरे होंटों को जाना — Jasmeet singh 'Meet'
ये सुनो! रकी़ब मेरा ले रहा मज़ा सनम का ये अदा वो हम सेे ही सीख के तो गई थी यारों — RAAHI
इक फ़क़त ग़म ही मिला वो भी कम इतना कि ‘सफ़र’ लिखना छोड़ूंँगा तो ‘ग़ालिब’ से जलन के मारे — SHIV SAFAR
इक राज़ से हमें अनजाना बना रखा है उस ने तो ग़ैर को दीवाना बना रखा है — Satyam Bhaskar "Bulbul"

If betrayal resonates with you, read more in dhokha shayari in hindi .

Raqeeb Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind each line that expresses love rivalry and emotional conflict.

लव यूँ, लव यूँ बोल किया था पागल जिस ने यारों रक़ीब को भी वो तड़पाया होगा — Vivek Vikrant Yadav
मेरे रक़ीब को तुम क्यूँ सताया करते हो तरस भी खाओ ज़रा क्यूँ रुलाया करते हो — Danish Balliavi
रश्क़ होता है चूमते हैं गाल तेरे झुमके रक़ीब हैं मेरे — Upendra Bajpai
रखे हुए हैं मेरे होंठ उस की आँखों पर रक़ीब देख के उस का ये तिलमिलाया है — Shajar Abbas
देख मिल ही गया रक़ीब मुझे अब मुक़म्मल हुआ है इश्क़ मेरा — A R Sahil "Aleeg"
हाए वो तिल कि छोड़ो रहने दो ग़ैर-वाजिब है तज़किरा करना — Upendra Bajpai
मिरा रक़ीब भी उस शहर में है वो हैं जहाँ मैं जो भी सोच रहा हूँ वो हो रहा है कहीं — Faiz Ahmad
ऐन-मुमकिन है मुझे वो छोड़ जाए ग़ैर-मुमकिन है मुझे वो भूल पाए — Avtar Singh Jasser

For heartfelt pain-filled expressions, explore dard shayari .

Two Line Raqeeb Shayari

Short and impactful two-line shayari expressing the sharp emotions of love rivalry.

मिरी ग़ैर-मौजूदगी में सनम ने किसी दूसरे का सहारा लिया है — Sohil Barelvi
सीखना है अब मुझे रक़ीब से भी एक फ़न कैसे पाते हैं नसीब में जो दूसरे का हो — 100rav
ख़्वाहिश-ए-ग़ैर क्या भला हम को तेरी ख़्वाहिश भी अब नहीं बाक़ी — Meem Maroof Ashraf
हसद तो फूलों को आया होगा वो जब ज़रा मुसकुराया होगा — Mohsin Ahmad Khan
लफ़्ज़ सब ग़ैर-मुस्तनद हैं तिरे तेरी आँखों में प्यार दिखता है — Meem Maroof Ashraf

Short Raqeeb Shayari

Quick and expressive shayari lines that perfectly capture jealousy and rivalry in love.

तुम लौट आओ जिस सेे वो राह ढूँढ़ते थे अब है नज़र ख़ुदा पे या बस रक़ीब पे है — Chetan
मानूँ गर ग़ैर भी कहे मुझ सेे अपनों का क्या भरोसा अपने हैं — Chetan
ग़ैर के अश'आर पढ़कर देखिए अब ख़ुद को ग़ालिब मीर समझा जा रहा है — Kumar Aryan
ख़ाक बस्तियों में घर रेत के बनाओगे रोज़ रोज़ ऐसे ही ख़ूब चोट खाओगे सोचते तो हैं हम भी छत से कूद जाएँ अब फिर ख़याल आता है तुम कहाँ पे जाओगे जो हमारे हो कर भी हर किसी को देखोगे बे-वफ़ा की गिनती में यार आ ही जाओगे बे-नक़ाब होकर के हम निकल तो आएँगे हो गया कहीं कुछ भी हमपे टिन-टिनाओगे शब के आठ बजते ही तुम कहाँ पे जाते हो कोई पूछ बैठा फिर बोलो क्या बताओगे जब रक़ीब बनकर ही कुछ नहीं हुआ तुम सेे तुम हबीब बनकर क्या बस्तियाँ जलाओगे जब नज़र झुकाओगे बात बन ही जाएगी प्यार से जो बोलेंगे तुम भी मान जाओगे इश्क़ का मुहब्बत का जब बुख़ार आएगा वक़्त पर दवा लेना ख़ुद ही भूल जाओगे जब कभी भी तन्हाई नोच कर के खाएगी मेरा नाम लिख कर तुम हाथ पर मिटाओगे दास्ताँ मोहब्बत की एक बार सुन लोगे मेरा नाम गीतों में तुम भी गुन-गुनाओगे — Prashant Kumar
यक़ीन ये है वो इक रोज़ लौट आएगा सितम ये है वो अभी ग़ैर के असर में है — Satyavan Satya
बद-गुमानी, अना, हसद 'असलम' ख़ाक रिश्तों पे डार जाते हैं — Javed Aslam
वो दोस्ती निभाएगा इस दुश्मनी के बा'द अपने रक़ीब पर कभी कर के यक़ीन देख — Lalit Pandey
शौक़ है अभी तुझे ग़ैर से निभाने का फिर भी अपनी हम वफ़ा तेरे नाम करते हैं — Rohan Hamirpuriya

Raqeeb Shayari for WhatsApp Status

Perfect lines to share your hidden feelings of rivalry and heartbreak as a WhatsApp status.

तकलीफ़ है कि तुम ने भी बेवफ़ाई की मक्कार ग़ैर किस को अजीब लगता है — Karal 'Maahi'
एक भीतर जलन बढ़ी दिल में आँख में इंतिज़ार तू ही है — Vinod Ganeshpure
रक़ीब से हूँ बहुत परेशाँ गले लगा है अज़ाब जैसे — Arman Habib
तुम तो क़रीब लगते हो मतलब रक़ीब लगते हो — Nit
याद आता है रक़ीब से रोज़ उस का झगड़ा करना और फिर मुझ सेे आ के उस की रोज़ शिक़ायत करनी — Naaz ishq
रब्त उस सेे बढ़ा कर के इतरा रहे हैं रक़ीब उस के पहलू में तो मैं ने अर्सा बिता रक्खा है — Rohan Hamirpuriya
इस दिल-ओ-दिल में जब बसा है तू बात कैसे रक़ीब ही होगी — Manohar Shimpi
उन के क़रीब लगते हो मतलब रक़ीब लगते हो — Nit

Raqeeb Shayari for Instagram Captions

Stylish and emotional captions that reflect jealousy and love competition on Instagram.

वो जो उन के क़रीब होते हैं या'नी मेरे रक़ीब होते हैं — Nit
वो रात ख़्वाब में किया था प्यार इस तरह दिखा रक़ीब आज पर बुरा नहीं लगा — arjun chamoli
टूटा है कौन कितना ये आँकलन कहाँ है कोई दीए के दिल से पूछे जलन कहाँ है — Mukund Sharma
रिश्ता चला रक़ीब से दौलत के वास्ते दौलत नहीं सुकून मिरी जान ज़िंदगी — Neeraj Yadav 'Neer'
वो वफ़ा के नाम पर हुस्न भुना रहे हैं अब यूँँ कि मुरीद बन गए हैं कई सौ रक़ीब उन के — arjun chamoli
काँटों से दोस्त बन के गुज़ारिश न कीजिए ये बस रक़ीब होते हैं चुभ जाते हैं कभी — arjun chamoli
हुस्न की इक परी है जान मेरी सो रक़ीब आसमान है मेरा — Prit

FAQs

You can use raqeeb shayari when expressing feelings of jealousy, heartbreak, or emotional rivalry in love, especially when someone else comes between you and your partner.
Not always. While jealousy is central, raqeeb shayari also explores betrayal, emotional conflict, heartbreak, and the complexity of love triangles.
Yes, raqeeb shayari works well as Instagram captions, WhatsApp status, or short posts to express hidden feelings about love and rivalry.
Raqeeb shayari focuses on the presence of a rival in love, while bewafa shayari deals with betrayal or unfaithfulness by a partner. Both can overlap but have different emotional angles.
Yes, raqeeb shayari is commonly written in both Hindi and Urdu, often using poetic words like ghair, hasad, and ishq to convey deeper meaning.
People relate to raqeeb shayari because it reflects real emotions of love rivalry, insecurity, and heartbreak that many experience in relationships.