Ulfat Shayari Collection - Pure love, affection, and heartfelt emotions expressed in shayari

Ulfat shayari beautifully captures the essence of deep love and emotional connection. It reflects those soft feelings of mohabbat, where the heart speaks without hesitation. Whether it's silent affection or expressive romance, ulfat shayari brings warmth, closeness, and heartfelt emotions into words.

What is ulfat shayari?

Ulfat shayari is a form of poetry that expresses deep love, affection, and emotional bonding between people. It focuses on heartfelt feelings and romantic connections.

Ulfat Shayari in Hindi

Beautiful ulfat shayari written in Hindi that expresses love and heartfelt emotions in simple words.

शायद मुझे किसी से मोहब्बत नहीं हुई लेकिन यक़ीन सब को दिलाता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
हाल-ए-दिल सब सेे छुपाने में मज़ा आता है आप पूछें तो बताने में मज़ा आता है — Nawaz Deobandi
दिल ऐसा कि सीधे किए जूते भी बड़ों के ज़िद इतनी कि ख़ुद ताज उठा कर नहीं पहना — Munawwar Rana
कब ठहरेगा दर्द ऐ दिल कब रात बसर होगी सुनते थे वो आएँगे सुनते थे सहर होगी — Faiz Ahmad Faiz
हाए वो इश्क़ छुपाने के ज़माने 'मोहन' याद आता है ग़लत नाम से नंबर रखना — Balmohan Pandey
"जो तू नहीं थी तो और भी थे, जो तू ना होगी तो और होंगे" किसी के दिल को जला के कहते हो, "मेरी जाँ! ये मुहावरा है" — Fareeha Naqvi
इक गुल के मुरझाने पर क्या गुलशन में कोहराम मचा इक चेहरा कुम्हला जाने से कितने दिल नाशाद हुए — Faiz Ahmad Faiz
अब मैं क्या अपनी मोहब्बत का भरम भी न रखूँ मान लेता हूँ कि उस शख़्स में था कुछ भी नहीं — Jawwad Sheikh

If you enjoy heartfelt expressions, explore mohabbat shayari for deeper romantic feelings.

Ulfat Shayari on Love

Shayari that captures the beauty of love, affection, and emotional bonding through ulfat.

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा वक़्त का क्या है गुज़रता है गुज़र जाएगा — Ahmad Faraz
हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं — Rahat Indori
मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के, ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से, मोहब्बत हो गई तुम से — Zubair Ali Tabish
क्या कहा इश्क़ जावेदानी है! आख़िरी बार मिल रही हो क्या — Jaun Elia
ये शहर वो है कि कोई ख़ुशी तो क्या देता किसी ने दिल भी दुखाया नहीं बहुत दिन से — Farhat Ehsaas
'जौन' दुनिया की चाकरी कर के तू ने दिल की वो नौकरी क्या की — Jaun Elia

For more intense emotions, you can also read ishq shayari that dives deeper into passion.

Ulfat Shayari on Life and Emotions

Explore how ulfat reflects life’s emotional moments, relationships, and meaningful connections.

दिल गया रौनक़-ए-हयात गई ग़म गया सारी काएनात गई — Jigar Moradabadi
कोई मेरे दिल से पूछे तिरे तीर-ए-नीम-कश को ये ख़लिश कहाँ से होती जो जिगर के पार होता — Mirza Ghalib
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ — Rehman Faris
अगर हमारे ही दिल में ठिकाना चाहिए था तो फिर तुझे ज़रा पहले बताना चाहिए था — Shakeel Jamali
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे इक आग का दरिया है और डूब के जाना है — Jigar Moradabadi
हम लबों से कह न पाए उन से हाल-ए-दिल कभी और वो समझे नहीं ये ख़ामुशी क्या चीज़ है — Nida Fazli
दिल ही तो है न संग-ओ-ख़िश्त दर्द से भर न आए क्यूँँ रोएँगे हम हज़ार बार कोई हमें सताए क्यूँँ — Mirza Ghalib
ये जिस्म तंग है सीने में भी लहू कम है दिल अब वो फूल है जिस में कि रंग-ओ-बू कम है — Pallav Mishra
मसअला ख़त्म हुआ चाहता है दिल बस अब ज़ख़्म नया चाहता है — Shakeel Jamali

You may also like jazbaat shayari that beautifully expresses inner feelings.

Ulfat Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind ulfat shayari with thoughtful and emotional interpretations.

दिल धड़कने का सबब याद आया वो तिरी याद थी अब याद आया — Nasir Kazmi
दिल की तमन्ना थी मस्ती में मंज़िल से भी दूर निकलते अपना भी कोई साथी होता हम भी बहकते चलते चलते — Majrooh Sultanpuri
आप की सादा-दिली से तंग आ जाता हूँ मैं मेरे दिल में रह चुके हैं इस क़दर हुश्यार लोग — Nomaan Shauque
ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया — Sahir Ludhianvi
ठानी थी दिल में अब न मिलेंगे किसी से हम पर क्या करें कि हो गए नाचार जी से हम — Momin Khan Momin
इश्क़ हो जाए किसी से कोई चारा तो नहीं सिर्फ़ मुस्लिम का मोहम्मद पे इजारा तो नहीं — Kunwar Mohinder Singh Bedi Sahar
मोहब्बत के घरों के कच्चे-पन को ये कहाँ समझें इन आँखों को तो बस आता है बरसातें बड़ी करना — Waseem Barelvi
ये भी ए'जाज़ मुझे इश्क़ ने बख़्शा था कभी उस की आवाज़ से मैं दीप जला सकता था — Ahmad Khayal
वो पेड़ जिस की छाँव में कटी थी उम्र गाँव में मैं चूम चूम थक गया मगर ये दिल भरा नहीं — Hammad Niyazi
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid

To explore emotional depth further, check out ehsaas shayari for expressive poetry.

Ulfat Shayari for Relationships

Shayari that highlights love, trust, and emotional bonds in relationships through ulfat.

राह-ए-दूर-ए-इश्क़ में रोता है क्या आगे आगे देखिए होता है क्या — Meer Taqi Meer
दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा — Ibn E Insha
मोहब्बत की तो कोई हद, कोई सरहद नहीं होती हमारे दरमियाँ ये फ़ासले, कैसे निकल आए — Khalid Moin
इतनी सारी यादों के होते भी जब दिल में वीरानी होती है तो हैरानी होती है — Afzal Khan
ये यक़ीं है की मेरी उल्फ़त का होगा उन पर असर कभी न कभी — Anwar Taban
मिरे सलीक़े से मेरी निभी मोहब्बत में तमाम उम्र मैं नाकामियों से काम लिया — Meer Taqi Meer
वहशत-ए-दिल के ख़रीदार भी नापैद हुए कौन अब इश्क़ के बाज़ार में खोलेगा दुकाँ — Ibn E Insha
यही तो एक तमन्ना है इस मुसाफ़िर की जो तुम नहीं तो सफ़र में तुम्हारा प्यार चले — Aalok Shrivastav
दिल पर दस्तक देने कौन आ निकला है किस की आहट सुनता हूँ वीराने में — Gulzar
दिल की ज़िद इस लिए रख ली थी कि आ जाए क़रार कल ये कुछ और कहेगा मुझे मालूम न था — Arzoo Lakhnavi

You can also explore love shayari for more relationship-based expressions.

2 Line Ulfat Shayari

Short and impactful two line ulfat shayari perfect for quick emotional expression.

किस काम की ऐसी सच्चाई जो तोड़ दे उम्मीदें दिल की थोड़ी सी तसल्ली हो तो गई माना कि वो बोल के झूट गया — Arzoo Lakhnavi
ये मज़ा था दिल-लगी का कि बराबर आग लगती न तुझे क़रार होता न मुझे क़रार होता — Dagh Dehlvi
ज़िक्र जब होगा मोहब्बत में तबाही का कहीं याद हम आएँगे दुनिया को हवालों की तरह — Sudarshan Fakir
'नबील' इस इश्क़ में तुम जीत भी जाओ तो क्या होगा ये ऐसी जीत है पहलू में जिस के हार चलती है — Aziz Nabeel
जिस्म आया किसी के हिस्से में दिल किसी और की अमानत है — Shariq Kaifi
दोस्त ने दिल को तोड़ के नक़्श-ए-वफ़ा मिटा दिया समझे थे हम जिसे ख़लील का'बा उसी ने ढा दिया — Arzoo Lakhnavi
दीवार है दुनिया इसे राहों से हटा दे हर रस्म-ए-मोहब्बत को मिटाने के लिए आ — Hasrat Jaipuri
मोहब्बत को छुपाए लाख कोई छुप नहीं सकती ये वो अफ़्साना है जो बे-कहे मशहूर होता है — Lala Madhav Ram Jauhar
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
अब तो मिलिए बस लड़ाई हो चुकी अब तो चलिए प्यार की बातें करें — Akhtar Shirani

Short Ulfat Shayari

Simple and concise ulfat shayari that captures love in just a few words.

तू ने जिस बात को इज़हार-ए-मुहब्बत समझा बात करने को बस इक बात रखी थी हम ने — Ameer Imam
सात टुकड़े हुए मेरे दिल के एक हफ़्ता लगा सँभलने में — Tanoj Dadhich
मैं जाता हूँ दिल को तिरे पास छोड़े मिरी याद तुझ को दिलाता रहेगा — Khwaja Meer Dard
हमें दीदार से मरहूम रख कर है नज़र दिल पर पराया माल ताको और दौलत अपनी रहने दो — Dagh Dehlvi
इश्क़ को पूछता नहीं कोई हुस्न का एहतिराम होता है — Asrar Ul Haq Majaz
उस से मिले ज़माना हुआ लेकिन आज भी दिल से दुआ निकलती है ख़ुश हो जहाँ भी हो — Mohammad Alvi
मैं ने चाहा भी कि फिर इस संग-दिल पे फूल उगे पर तुम्हारी रुख़्सती के बा'द ये होता नहीं — Siddharth Saaz
नहीं ये फ़िक्र कोई रहबर-ए-कामिल नहीं मिलता कोई दुनिया में मानूस-ए-मिज़ाज-ए-दिल नहीं मिलता — Asrar Ul Haq Majaz
सदा दी तू ने क्या जाने कहाँ से मगर मैं जानिब-ए-दिल देखता हूँ — Asrar Ul Haq Majaz

Ulfat Shayari for WhatsApp Status

Perfect ulfat shayari lines to share as WhatsApp status and express your feelings.

ये मोहब्बत भी किन दिनों में हुई दिल मिलाने थे हाथ से भी गए — Kafeel Rana
इक महक सिम्त ए दिल से आई थी मैं ये समझा तेरी सवारी है — Jaun Elia
ये ठीक है कि तुम सेे मोहब्बत नहीं मुझे ये भी है ठीक तुम को मगर चाहती हूँ मैं — Sabeen Saif
भरा है मेरे दिल को ज़ख़्मों से उस ने वो जिस की मुझे माँग भरनी थी यारों — Tanoj Dadhich
ये है पहली बात तुझ सेे इश्क़ है दूसरी ये बात, पहली बात सुन — Siddharth Saaz

Ulfat Captions for Instagram

Creative and emotional ulfat captions for Instagram posts about love and affection.

किसी के इश्क़ में बर्बाद होना हमें आया नहीं फ़रहाद होना — Manish Shukla
मोहब्बत अपनी क़िस्मत में नहीं है इबादत से गुज़ारा कर रहे है — Fahmi Badayuni
यही अंजाम अक्सर हम ने देखा है मोहब्बत का कहीं राधा तरसती है कहीं कान्हा तरसता है — Virendra Khare Akela
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq
नब्ज़ पर हाथ रख के वो बोला आप को प्यार की ज़रूरत है — Aadil Raza Mansoori
गर अदीबों को अना का रोग लग जाए तो फिर गुल मोहब्बत के अदब की शाख़ पर खिलते नहीं — Afzal Ali Afzal
देखिए होगा श्री-कृष्ण का दर्शन क्यूँँ-कर सीना-ए-तंग में दिल गोपियों का है बेकल — Mohsin Kakorvi
ये फ़न्न-ए-इश्क़ है आवे उसे तीनत में जिस की हो तू ज़ाहिद पीर-ए-नाबालिग़ है बे-तह तुझ को क्या आवे — Meer Taqi Meer
उल्टी हो गईं सब तदबीरें कुछ न दवा ने काम किया देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया — Meer Taqi Meer
मुश्किल है समझाना इस को दिल के पास दिमाग़ नहीं है — Bhaskar Shukla

FAQs

Yes, ulfat shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys love and emotions in a short and impactful way.
Ulfat shayari highlights soft affection and emotional warmth, while ishq shayari often represents intense and passionate love.
No, ulfat shayari can also express emotional bonds, care, and attachment beyond romance, including deep personal connections.
Absolutely, ulfat shayari works beautifully as Instagram captions, especially for expressing love and heartfelt moments.
People read ulfat shayari to connect with their emotions, express love, and find words that reflect their inner feelings.
Yes, ulfat shayari is commonly available in Hindi, Urdu, and English, making it accessible to a wide audience.