Rishabh Sharma

Rishabh Sharma

@Rishu__poet

Rishabh Sharma shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rishabh Sharma's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

69

Content

15

Likes

434

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

Ghazal

उदास लड़कियों से राब्ता निभाता हूँ मैं एक फूल हूँ जो तितलियाँ बचाता हूँ जी मैं ही इश्क़ में हारे हुओं का मुर्शिद हूँ जी मैं ही हर सदी में क़ैस बन के आता हूँ सताई होती हैं जो आप के समुंदर की मैं ऐसी मछलियों के साथ गोते खाता हूँ किसी के वास्ते काँटे नहीं बिछाता मैं मगर यूँँ भी नहीं के काँटों को हटाता हूँ मैं मौसमी हँसी का मारा हूँ कि कोई दिन मैं साल भर में कोई दिन ही मुस्कुराता हूँ बदन भी आते हैं और हिचकियाँ भी आती हैं मैं जिन को भूल गया उन को याद आता हूँ निभाने जैसा तो कुछ भी नहीं है उस में मगर वो मर न जाए कहीं इस लिए निभाता हूँ — Rishabh Sharma

Nazm