पानी की चोट चोट है कच्चे घड़ों से पूछ

कम उम्र में बियाही गई लड़कियों से पूछ

किस किस से तेरे बारे में पूछा नहीं बता
जा डाकियों से पूछ जा कंडक्टरों से पूछ

ये हिज्र कैसे काटता है आदमी की उम्र
नदियों से कटने वाले बड़े पर्वतों से पूछ

कैसे जुदा किया है उसे कैसे ख़ुश रहें
बरसे बग़ैर जाते हुए बादलों से पूछ

— Rishabh Sharma

More by Rishabh Sharma

Other ghazal from the same pen

See all from Rishabh Sharma →

One Sided Love Shayari

Shers of one sided love.

All One Sided Love Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling