Nadii Shayari - Flowing emotions, life journeys, and sukoon like a river

Nadii shayari captures the beauty of flowing emotions, much like a river that never stops. It reflects life’s journey, constant movement, and silent strength. Through soft imagery and deep meanings, these lines bring sukoon, depth, and a sense of endless safar to your thoughts.

What is nadii shayari?

Nadii shayari is poetry inspired by the river, symbolizing flow, life journey, emotions, and continuity. It often uses the imagery of water and movement to express deeper feelings.

Nadii Shayari in Hindi

Beautiful river shayari in Hindi reflecting flow, peace, and life’s journey.

पुरानी कश्ती को पार ले कर फ़क़त हमारा हुनर गया है नए खेवइये कहीं न समझें नदी का पानी उतर गया है — Uday Pratap Singh
लब-ए-दरिया पे देख आ कर तमाशा आज होली का भँवर काले के दफ़ बाजे है मौज ऐ यार पानी में — Shah Naseer
निकहत-ए-पैरहन से उस गुल की सिलसिला बे-सबा रहा मेरा — Jaun Elia
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
इस नदी की धार में ठंडी हवा आती तो है नाव जर्जर ही सही, लहरों से टकराती तो है — Dushyant Kumar
एक ही नदी के हैं ये दो किनारे दोस्तो दोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो — Rahat Indori
कोई समुन्दर, कोई नदी होती, कोई दरिया होता हम जितने प्यासे थे हमारा एक गिलास से क्या होता? — Tehzeeb Hafi
मैं इस ख़याल से शर्मिंदगी में डूब गया कि मेरे होते हुए वो नदी में डूब गया — Siraj Faisal Khan
इक रोज़ इक नदी के किनारे मिलेंगे हम इक दूसरे से अपना पता पूछते हुए — Shahbaz Rizvi

If you enjoy water-themed poetry, explore samundar shayari for deeper emotions.

Nadii Shayari on Life

Express life’s journey and struggles through the metaphor of a flowing river.

ज़रा पाने की चाहत में बहुत कुछ छूट जाता है नदी का साथ देता हूँ समुंदर रूठ जाता है — Aalok Shrivastav
नदी को कोसते हैं सब किसी के डूब जाने पर नदी में डूबते को पर कोई तिनका नहीं देता — Alankrat Srivastava
दिन ढल गया और रात गुज़रने की आस में सूरज नदी में डूब गया, हम गिलास में — Rahat Indori
फिर उस के बा'द कोई सिलसिला नहीं रक्खा जिसे मुआ'फ़ किया, राब्ता नहीं रक्खा — Renu Nayyar
पत्थर दिल के आँसू ऐसे बहते हैं जैसे इक पर्वत से नदी निकलती है — Shobhit Dixit
चलता रहने दो मियाँ सिलसिला दिलदारी का आशिक़ी दीन नहीं है कि मुकम्मल हो जाए — Abbas Tabish
मोहब्बत का नहीं इक दिन मुकर्रर मोहब्बत उम्रभर का सिलसिला है — Neeraj Naveed
आप के तग़ाफ़ुल का सिलसिला पुराना है उस तरफ़ निगाहें हैं इस तरफ़ निशाना है — Hina taimuri
उसी वक़्त अपने क़दम मोड़ लेना नदी पार से जब इशारा करूँँगा — Siddharth Saaz

For more life reflections, read zindagi shayari that connect deeply with emotions.

Nadii Shayari on Nature

Feel the beauty of nature through poetic lines inspired by rivers and landscapes.

नदी आँखें भँवर ज़ुल्फ़ें कहाँ तैरूँ कहाँ डूबूँ कि तेरे शहर में सब की अदाएँ एक जैसी हैं — Divyansh "Dard" Akbarabadi
सफ़र का एक नया सिलसिला बनाना है अब आसमान तलक रास्ता बनाना है — Shahbaz Khwaja
बचा लिया मुझे ग़र्क़ाब होने से उस ने जुनून ए इश्क़ है लाया नदी के पार मुझे — Amaan Pathan
वो एक अक्स कि पल भर नज़र में ठहरा था तमाम उम्र का अब सिलसिला है मेरे लिए — Rajinder Manchanda Bani
कह रहा है शोर-ए-दरिया से समुंदर का सुकूत जिस का जितना ज़र्फ़ है उतना ही वो ख़ामोश है — Natiq Lakhnavi
वो मुझ को भूल चुका अब यक़ीन है वर्ना वफ़ा नहीं तो जफ़ाओं का सिलसिला रखता — Iffat Zarrin
तुम्हारी याद मेरी आँख के किनारों से तमाम उम्र बही है किसी नदी की तरह — Shakir Dehlvi
क़यामत तो फिर भी एक दिन ठहर ही जाएगी तेरी 'मुस्कुराहट' का जाने क्या सिलसिला होगा — Animesh Choubey

You can also explore nature shayari to experience more nature-inspired poetry.

Nadii Shayari with Meaning

Deep river shayari with meanings that reflect emotions and hidden life lessons.

मेरे एक ही सवाल पे तुम कितना उलझ गए तुम सेे तो सवालों का एक सिलसिला चलेगा — Rupam shukla
सिलसिला ए वक़्त का यूँ ही चलता गया यादों में तस्वीरों के रंगों को गहराता रहा — Angel Pal
हमारे साथ भी रह कर नहीं पिघल पाया नदी की क़ुर्ब में पत्थर नहीं हुआ पानी — Shivam chaubey
नदी में मछुआरे सा यूँँ जाल न रखो सुनो, तुम मेरा झूठा ख़याल न रखो — Om Shukla
मुहब्बत गर नदी है तो किनारे हैं जी हम दोनों बनो हिम्मत इक दूजे के सहारे हैं जी हम दोनों — Sandeep Gandhi Nehal
नदी की प्यास बुझाऊंगा डूब जाऊँगा दरख़्त काट के कश्ती नहीं बनाऊँगा — Aditya
हसीं है फूल सी नाज़ुक कली जैसी मेरी बेटी दु'आओं की नदी जैसी — Saarthi Baidyanath
न बहें तो क्या करें फिर आप ही कहिए ज़रा आप सागर से नदी का फासला तो देखिए — Abhishek Shukla

For emotional depth, check out ehsaas shayari that explore inner feelings.

Nadii Shayari on Safar

Poetry that connects rivers with journeys, paths, and endless movement.

आज कल इक नदी के तट पर हम बैठ के ज़िंदगी पकड़ते हैं — Lakhan Vaishnav "Aasmaan"
वो लहर कभी हदों से उतर कर नहीं गया जो कभी उतर कर गया मुड़कर नहीं गया — Praveen Bhardwaj
लहर का ज़र्फ़ जितना था, समुंदर के ही अंदर था जरा सी ख़ाक से मिल कर किनारों पे है दम तोड़ा — anupam shah
जब तक है बरक़रार यहाँ भूख का वुजूद तब तक नहीं थमेगा गुनाहों का सिलसिला — Ramnath Shodharthi
आने से जिस के मिलती थी एक अलग ही ख़ुशी हमें दरिया-ए-ज़िंदगी से वो ग़म की लहर चली गई — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
ख़ूब-सूरत नहीं हो तुम वैसे फूल, ख़ुशबू, नदी, होते जैसे — Jasmeet singh 'Meet'
हवा से उल्टा चलेंगे हरदम नदी की धारा नहीं बनेंगे अगर बने तो बनेंगे सागर मगर किनारा नहीं बनेंगे — Gaurav Singh

You might also like safar shayari that beautifully capture journeys.

2 Line Nadii Shayari

Short and impactful two-line river shayari for quick expression.

आज मैं कुछ कहूँ आज तुम कुछ सुनो इश्क़ का सिलसिला यूँँ ही चलता रहे — Roohgarg
सुना जब से कभी हम भी थे मछली मोहब्बत हो गई 'माहिर' नदी से — Vijay Anand Mahir
ख़्वाब उस पार के नहीं लेना पुल नहीं बन रहा नदी पर अब — Aashish kargeti 'Kash'
नींद मेरी ख़्वाब उस के और क्या रोज़ का है सिलसिला अब पूछ मत — Saarthi Baidyanath
क्यूँ नहीं ख़ुदा ने ऐसी नदी बनाई है जिस नदी में सबके दुख दर्द ख़त्म हो जाते — Jeet
बोझ जब से बढ़ गया है ज़िंदगी का सिलसिला थम सा गया है आशिक़ी का — Saahir
जो नदी मख़मूर थी,सागर की बस इक चाह में वो बुझाती आज है, आँसू को पी कर तिश्नगी — Dr Bhagyashree Joshi
मोहब्बत के इस सफ़र में ज़माने से इक यही सिलसिला चलता आ रहा है यहाँ कोई लूट जाता है, कोई लुट तो कोई लौट जाता है बीच रस्ते — A R Sahil "Aleeg"

Short Nadii Shayari

Simple and concise river shayari with deep emotional touch.

ज़ुदा होकर मिरे से उस की आँखों में भी पानी है मैं दरिया हूँ नदी है वो तो उस में भी रवानी है — Mahesh Natakwala
देखना पत्थर में इक दिन प्यार से ये नदी रस्ता बनाती जाएगी — Ankit Raj
हमें भी तैरना आता नहीं था नदी में डूबना तय था हमारा — Umesh Maurya
रूठते तुम रहो हम मनाते रहें, उम्र भर सिलसिला यूँँ चलाते रहें — Neeraj Raghuwanshi
धार नदी की चाहे पूरब- पश्चिम उत्तर- दक्षिण हो लक्ष्य सभी का केवल सागर में मिल जाना होता है — Saarthi Baidyanath
इक सिलसिला तवील रहा इंतिज़ार का अब हाल क्या सुनाएँ दिल-ए- बेक़रार का — Navneet krishna
किनारा बना कर किनारे पे ठहरो नदी जब बहेगी किनारे बहेंगे — Anurag Pandey
ये पोखर सितमगर मुझे क्या करेगा निकल कर मैं आया हूँ बहती नदी से — Kanha Mohit
कभी फिर से वही बचपन लहर धुन का ज़माना आए बिना तकलीफ़ के मौसम ख़ुशी का फिर ख़ज़ाना आए — Raunak Karn
नदी के इस किनारे पर अगर हम तुम न होते तो नदी बह भी नहीं पाती नदी रो भी नहीं पाती — Abhay Mishra
इस ईद की ख़ुशी न कभी अब थमें ख़ुदा ता-उम्र सिलसिला ये ही चलता रहे ख़ुदा — Sohil Barelvi
हाथों में उस के है बसी संजीवनी जैसे कहीं बहती नदी, कंगन को फिर हम ने दमकते देखा है — Divya 'Kumar Sahab'

Nadii Shayari for WhatsApp Status

Perfect river-themed lines to share calm and thoughtful vibes on WhatsApp.

ज़रा सा भर गए क्या देखिए ना घड़े झगड़ा नदी से कर रहे हैं — Akash Gagan Anjaan
वो मुझे गंगा सी पावन इक नदी सी लगती है मैं समुंदर रूप धर लूँ उस नदी के वास्ते — Sandeep dabral 'sendy'
प्यार हम ने किया ज़ख़्म हम को मिला बस यहीं तक रहा प्यार का सिलसिला — Danish Balliavi
हुआ दिल किसी पे फ़िदा रफ़्ता- रफ़्ता चला प्यार का सिलसिला रफ़्ता- रफ़्ता मुहब्बत की बातें तुम्हें क्या बताएँ मुहब्बत से सब कुछ मिला रफ़्ता- रफ़्ता ख़ुशी आज मुझ को मिली है जहाँ की ग़मों का अँधेरा मिटा रफ़्ता- रफ़्ता यक़ीनन इधर आएगी आज ख़ुशबू चली फिर से बादे सबा रफ्ता- रफ्ता रची जिस ने साज़िश गिराने की मुझ को वही मुझ को गिरता दिखा रफ़्ता- रफ़्ता बुज़ुर्गों की सेवा करें जो जतन से मिले उन की जग में दुआ रफ़्ता- रफ़्ता कठिन राह पर हौसला साथ हो तो मिले मंज़िलों का पता रफ़्ता- रफ़्ता "कमल" मुझ को तूफ़ाँ डरा पाएँगे क्या सफ़र पर सफ़ीना चला रफ़्ता- रफ़्ता — Kamal Kishore Dubey
ज़रा सा भर गए क्या देखिए ना घड़े झगड़ा नदी से कर रहे हैं — Atul K Rai
फिर नदी के साथ या उल्टा बहो तुम जीतने की शर्त है ज़िंदा रहो तुम — Vishal Rana
न पहला था न हूँ मैं आख़िरी ही बज़्मे-जानाँ में मगर मैं चाहता था सिलसिला मुझ पे रुका होता — Mohit Dixit
नदी की भी लहरें पुकारा करेंगी न लौटेगा फिर भी मगर जाने वाला — Sanskar Shrivastav

Nadii Shayari Captions

Creative captions inspired by rivers for Instagram and social media posts.

लग गया वक़्त भी मगर यार देख आ गया हूँ मैं भी नदी पार देख — Praveen Bhardwaj
नदी मिरे भोले साजन के गालों को छू कर बतलाना दूर किनारे खड़ी तुम्हारी सजनी बोसा भेज रही है — Shiva awasthi
उम्र भर हम साथ चल कर भी अकेले ही रहे मैं इधर था वो उधर और इक नदी थी दरमियाँ — Shakir Dehlvi
मिल गए दो किनारे आपस में कितना गहरा है इस नदी का दुख — Amit Kumar
हो भले तिनका सही वो इस नदी हम को तो वो इक सहारा लगता है — Toyesh prakash
लेटे है शांत सी नदी के पास फिर भी दिल जा रहा उसी के पास — Adarsh Anand Amola
उसे लगता है बस मज़बूत का मतलब है पत्थर नदी की चोट से जो ठीक से वाक़िफ़ नहीं है — Akash Gagan Anjaan
नदी, वो कूद कर जिस में किसी ने ख़ुद-कुशी कर ली परेशाँ है वो क़ातिल बन के जो पानी पिलाती है — Kiran bhargav04
यूँँ ही हमारा सिलसिला चलता रहे मजीद यूँँ ही हमारे दरमियाँ दूरी बनी रहे — Gaurav Singh

FAQs

A river represents constant motion, depth, and change, making it a powerful metaphor for life, emotions, and personal journeys in poetry.
Yes, nadii shayari works beautifully for Instagram captions, especially when expressing calmness, deep thoughts, or life reflections.
It expresses peace, depth, continuity, solitude, and sometimes longing, much like the silent yet powerful flow of a river.
While both use water imagery, nadii shayari focuses on flow and journey, whereas samundar shayari often highlights depth, vastness, and mystery.
Yes, nadii shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible for different audiences and styles.
You can use it in WhatsApp status, Instagram captions, personal journals, or to express peaceful and thoughtful emotions.