Nirvesh Navodayan

Nirvesh Navodayan

@nirvesh_navodayan

Nirvesh Navodayan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nirvesh Navodayan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

43

Likes

284

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm

Sher

कुछ फूल जुदा होते हैं सब फूलों से मुरझा कर भी ख़ुशबू देते रहते हैं — Nirvesh Navodayan
ऐसे खेला गेम मोहब्बत का उस ने पहला लेवल भी न पार हुआ हम सेे — Nirvesh Navodayan
हर बार क़यामत होती है इस बार किधर से देखूँगा वो चाँद उधर से देखेगी, मैं चाँद इधर से देखूँगा — Nirvesh Navodayan
प्यार कभी भी हो सकता है लोगों को उम्र नहीं होती है पागल होने की — Nirvesh Navodayan
बे-वफ़ाई या वफ़ा अपनी जगह है सब कुछ याद आता है मगर साथ में मंदिर जाना — Nirvesh Navodayan
कितना भी मिल जाए कम ही लगता है किसी किसी को रोने की आदत होती है — Nirvesh Navodayan
हाथ बढ़ाने की देरी होती है के बस न्यूटन का तीसरा लॉ लगने लगता है — Nirvesh Navodayan
इतने दिन में इतना तो जान गया हूँ उस लड़की को झुमके अच्छे लगते हैं — Nirvesh Navodayan
नींद हमें कब तक आएगी कब तक करवट बदलेंगे हम? — Nirvesh Navodayan

Ghazal

Nazm

"याद रखेंगे प्यार तुम्हारा" जा रहे तुम पता है मुझ को लौट के अब ना बा'द आओगे झूठ ही कह दो मन रखने को यार बहुत तुम याद आओगे जैसे हम गमजदा हो रहे नयन से आँसू जुदा हो रहे कुछ भी तो अब बचा नहीं है प्राण देह से विदा हो रहे एक दफा तुम बोल तो देतीं हम ने था सौ बार पुकारा याद रखेंगे प्यार तुम्हारा नया नया चेहरा होगा नई नई यारी होगी इक रोज़ वो दिन आएगा शादी की तैयारी होगी दिल न लगेगा कहीं पे भी और तबीअत भारी भारी होगी मेंहदी रची हथेली होगी दुल्हन नई नवेली होगी पल ये ना लौट के बा'द आएगा तब तुम को फिर याद आएगा नाम का वो चुपके से लिखना अपनी मेंहदी में यार हमारा याद रखेंगे प्यार तुम्हारा करवाचौथ का दिन आएगा और हमारे बिन आएगा तुम तो अर्घ करोगी छत पर चाँद हमारा छिन जाएगा कोई अपना सारा डर रख देगा गोद में तेरी सर रख देगा झुका के पलकें फिर धीरे से गाल पे तेरे अधर रख देगा फिर वो इक टक देखेगा चेहरा और श्रंगार तुम्हारा याद रखेंगे प्यार तुम्हारा — Nirvesh Navodayan