Aansoo Shayari - Tears, pain, and silent emotions expressed through heartfelt shayari

Aansoo shayari captures the unspoken pain that words often fail to express. These poetic lines reflect tears of heartbreak, loss, and deep emotions, where every ashq tells a story. Whether it’s love, separation, or silent suffering, this collection helps you connect with the feelings hidden behind moist eyes.

What is aansoo shayari?

Aansoo shayari is poetry that expresses emotions through the imagery of tears. It reflects pain, heartbreak, and silent feelings that come out as aansoo or ashq.

Aansoo Shayari in Hindi

Explore aansoo shayari written in Hindi that beautifully captures tears, emotions, and inner pain.

मुनव्वर माँ के आगे यूँँ कभी खुल कर नहीं रोना जहाँ बुनियाद हो इतनी नमी अच्छी नहीं होती — Munawwar Rana
तो क्या ऐसे ही रोना आ गया था नहीं वो याद लहजा आ गया था — Shadab Javed
मैं देर तक तुझे ख़ुद ही न रोकता लेकिन तू जिस अदास उठा है उसी का रोना है — Firaq Gorakhpuri
कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया — Sahir Ludhianvi
यूँँही दिल ने चाहा था रोना-रुलाना तिरी याद तो बन गई इक बहाना — Sahir Ludhianvi
रोना पड़ेगा बैठ के अब देर तक मुझे मैं कहा रहा था आपसे, हँस कर न देखिए — Munawwar Rana
मेरे आँसू मिरे अंदर ही गिरे रोने से जी और बोझल हो गया — Abbas Tabish
हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन को क्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया — Sahir Ludhianvi
यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती है आज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया — Shakeel Badayuni

If you connect with emotional pain, you may also like dard shayari in Hindi that expresses deeper feelings.

Aansoo Shayari on Love

Shayari where tears flow because of love, heartbreak, and unspoken emotions between two hearts.

मुझे रोना नहीं आवाज़ भी भारी नहीं करनी मोहब्बत की कहानी में अदाकारी नहीं करनी — Afzal Khan
किसी ने अपने मुक़द्दर का रोना रोते हुए किसी के कार्ड के बोसे सँभल-सँभल के लिए — Shadab Javed
दीवारों से मिल कर रोना अच्छा लगता है हम भी पागल हो जाएँगे ऐसा लगता है — Qaisar-ul-Jafri
चलो माना कि रोना मसअले का हल नहीं लेकिन करे भी क्या कोई जब ख़त्म हर उम्मीद हो जाए — Bhaskar Shukla
अश्क़-ओ-ख़ून घुलते हैं तब दीदा-ए-तर बनती है दास्तान इश्क़ में मरने से अमर बनती है — Jaani Lakhnavi
फिर वही रोना मुहब्बत में गिला शिकवा जहाँ से रस्म है बस इस लिए भी तुम को साल-ए-नौ मुबारक — Neeraj Neer
आँसू पोंछ के हँस देता है आग में आग लगाने वाला — Arzoo Lakhnavi
सुखा ली सबने ही आँखें हवा ए ज़िन्दगी से यहाँ अब भी वही रोना रुलाना चल रहा है — Farhat Ehsaas
रोना नहीं मुझे मुझे रहने दे बस उदास तू बैठ मेरे पास मगर यूँँ लिपट नहीं — Swapnil Tiwari
अकेले में भी खुलकर हँस रहा हूँ उसे ये सुनके रोना आ रहा है — Dev Niranjan
ज़िन्दगी भर मैं भले हर बात पर रोता रहूँ मौत पे मेरी मगर हर शख़्स रोना चाहिए — Ashish Awasthi

For romantic emotions mixed with pain, explore mohabbat shayari as well.

Aansoo Shayari on Life

Deep shayari reflecting how life’s struggles and realities often turn into silent tears.

है ये कैसा सितम मौला ये हैं दुश्वारियाँ कैसी जहाँ पर रोना था हम को वहीं पर मुस्कुराना है — Aqib khan
तेरे दर पर तेरी ख़ातिर बता ना हमें रोना पड़े, अच्छा लगेगा? — Atul K Rai
आए है बेकसी-ए-इश्क़ पे रोना 'ग़ालिब' किस के घर जाएगा सैलाब-ए-बला मेरे बा'द — Mirza Ghalib
कब मिलती है ये दौलत-ए-बेदार किसी को और मैं हूँ कि रोना है इसी दीदा-वरी का — Hafeez Hoshiarpuri
पहले तो बर्बादियों का जश्न होना चाहिए बा'द में आराम से अच्छे से रोना चाहिए — Dharmesh Solanki
गर रो रहा हूँ मैं तो कमज़ोर मत समझना ये रोना है बनाता मज़बूत यार मुझ को — NISHKARSH AGGARWAL
आख़िर को हँस पड़ेंगे किसी एक बात पर रोना तमाम उम्र का बे-कार जाएगा — Khursheed Rizvi
पैदा वो बात कर कि तुझे रोएँ दूसरे रोना ख़ुद अपने हाल पे ये ज़ार ज़ार क्या — Mirza Mohammad Hadi Aziz Lakhnavi
देख हीरों की चमक होते मुता'सिर लोग उन को सौंप आया अश्क की बूँदें सभी को तोहफ़े में — Zain Aalamgir

To understand life’s emotional journey, read zindagi shayari alongside these verses.

Aansoo Shayari with Meaning

Thoughtful aansoo shayari explained with meaning to help you connect with every emotion behind the words.

हम को क्या ही फ़र्क पड़ा उस के जाने से पर आदत है सो झूठा रोना रोते हैं — Pawan
यार बूँद-ए-अश्क गिरने से ज़रा पहले तू आना मुंतज़िर रख फिर किनारा ये समुंदर का बनेगा — Zain Aalamgir
मरा जो इक दफ़ा, इस पर रहा है क्यूँँ तिरा रोना मरा हर बार जीकर जो, दिखा दो तुम यहाँ रो कर — Zain Aalamgir
अश्क बहने लगे जान जाने लगी याद जब जब मुझे तेरी आने लगी — Govind kumar
कह दिया तू ने तो, मेरी याद में रोना नहीं पर जो तुझ को भूल ही ना पाए फिर वो क्या करे — karan singh rajput
हमें मिले है अश्क अपने तजरबात बेच कर किया ग़मो से वास्ता हसीन रात बेचकर — Govind kumar
ये कैसी कश्मकश है कैसे किसे बताएँ रोना भी आ रहा है रो भी न पा रहा हूँ — Atul K Rai
यारों अब इक लड़की से मैं हँस कर रोना सीख रहा हूँ — Pawan
तुम्हारे साथ बारिश की कोई यादें नहीं फिर भी कभी जब होती है बारिश क्यूँ रोना फूट पड़ता है — Shayra kirti
दिल जला कर फिर करेंगे इश्क़ रौशन दिल-जलों लग कर गले रोना है पहले — Vedic Dwivedi
हर इक दुख पर रोना हरगिज़ काम नहीं इन आँखों का दर्द रखा जाता है दिल में, दिल में रहने वालों का — Aarush Sarkaar
नहीं तुम को मुयस्सर खुल के रोना भी कहो ना यार फिर क्या ख़ाक ख़ुश हो तुम — Shayra kirti

If you enjoy meaningful poetry, you might also like ehsaas shayari .

Aansoo Shayari on Emotions

Verses that portray raw emotions where tears become the voice of the heart.

आज-कल ठीक से रोना भी नहीं आता जिन्हें मुँह उठा कर चले आते हैं मुहब्बत करने — Ramnath Shodharthi
आप ही जाईये चिल्लाइए दरिया-दरिया अश्क काफ़ी हैं मेरी प्यास बुझाने के लिए — Ramnath Shodharthi
हालात पे उस के मुझे आ जाता है रोना इक शख़्स जो रहता है अकेला मेरे अंदर — Sultan shaafi
कहाँ रोना, कहाँ चुप हो जाना है कहाँ सीखा पढ़ा बच्चों ने ये सब — Pawan
बात कोई भी हो तुम को रोना है यार ! थोड़ा हौसला रक्खा करो — karan singh rajput
तुम्हारे प्रेम का अपमान होगा इस लिए जानाँ हमें रोना तो आता है मगर रोते नहीं हैं हम — Atul K Rai
जो लोग किया करते हैं यादों की हिफ़ाज़त वो वक़्त की रफ़्तार का रोना नहीं रोते — Ramnath Shodharthi
इश्क़ का वज़्न उस ने पूछा जब कह दिया अश्क के बराबर है — Ramnath Shodharthi
आज, कल और अगले कल तक मुझ को रोना है अज़ल तक — Neeraj Nainkwal

For deeper emotional expressions, explore jazbaat shayari as well.

2 Line Aansoo Shayari

Short and powerful 2 line aansoo shayari that express deep pain in just a few words.

इस बात पे फिर से हमें रोना पड़ा तेरे सिवा और का हमें होना पड़ा — Govind kumar
न कोई शिकवा शिकायत, न रोना-धोना, न कोशिश करूँँगा मैं रोकने की फ़क़त इतना कह दो, इस बेवफ़ाई की क्या वजह है? ख़ता आख़िर क्या है मेरी — A R Sahil "Aleeg"
दोस्त आँसू पोछकर भी सच्चा लगता क्यूँँंँ नहीं कुछ ग़लत देखा तू ने तो मुझ सेे पूछा क्यूँँंँ नहीं — Deepika Jain
इस पे क्या रोना कि तुम मुझ को नहीं मिल पाए लाख बादल बरसे, धरती कब मिलेगी उस को — Intzar Akhtar
उस ने ख़त इक रात लिखे थे आँसू से दिल के सब जज़्बात लिखे थे आँसू से — Vedic Dwivedi
वो रोना चाहती है, खुल के बस, अपने ही कमरे में मेरी यादें हमेशा उस के आँसू पोंछ लेती हैं — Anurudh kumar shastri
लफ़्ज़ों में क्या बयान हो कर्बल की तिश्नगी प्यासी रही फ़ुरात पे रोना पड़ा मुझे — shahnawaaz khan

Short Aansoo Shayari

Simple and short aansoo shayari perfect for quick reading and sharing emotions instantly.

जो रो रहे रोना सनम की बस जुदाई का वो देख लें मंज़र कभी बेटी विदाई का — Renuka Vyas
भटकते फिर रहा है इक बदन से दूसरे तक ग़म अब इस ग़म को थकन के मारे बस जी भर के रोना है — Nishad
हम सेे पूछो हँसने की कीमत साहब, चुप्पी ओढ़े घण्टों रोना पड़ता है! — Atul K Rai
सो जाने दो आज मुझे अब देर हुई रात तुम्हारा रोना अब कल सुनते हैं — Gaurav Singh
सब दिए बुझ गए और इन आँखों में अश्क़-ओ-ख़ूँ तो भरा है प घी ही नहीं — Akhil Saxena
तेरे इनकार का रत्ती ज़रा भी ग़म नहीं मुझ को मगर मुझ को तेरे बर्ताव पर रोना बहुत आया — Ravi 'VEER'
अपनी माँ को अपनी माँ की ख़ातिर रोता देखा है मैं भी अपनी माँ की ख़ातिर थोड़ा रोना चाहता हूँ — Sanskar Shrivastav
ख़ुद को इतना न परेशाँ रखिए मुस्कुराने पे भी रोना आए — Ananya Rai Parashar

Aansoo Shayari for WhatsApp Status

Express your hidden pain and tears through aansoo shayari for WhatsApp status updates.

तुम्हारी बात से मुझ को कभी जो चोट पहुंँची तो मुझे ग़ुस्सा नहीं आया मुझे रोना ही आया है — Nirbhay Nishchhal
इस आँख से दो अश्क छलक भी गए तो क्या रोना तो ब-ज़ाहिर मिरा किरदार नहीं है — shaan manral
कि अब तेरे बिना भी देख सोना आ गया मुझ को हँसी रख कर लबों पर देख रोना आ गया मुझ को — Prince
ग़म-ए-हिज्र तुम को भी ढोना नहीं था तो मतलब मोहब्बत में रोना नहीं था — Rohit tewatia 'Ishq'
रोना धोना बचपन है प्यारे समझा कुछ जीवन में ही इक वन है प्यारे समझा कुछ — Aarush Sarkaar
सर पे दुनिया के रख कर अपना दुखड़ा क्या रोना दुनिया, दुनिया ही तो है किस किस का ग़म पालेगी — Ali Mohammed Shaikh
बाँध आँखों का टूट जाता है अश्क बाहिर निकल ही आते हैं — Ankit Raj
हमें दिल खोल रोना चाहिए था ना नयन भी अब भिगोना चाहिए था ना — Raunak Karn
अपने ही हाल पे रो देता हूँ अक्सर यारों रोना भी ऐसा कि सिसकी की भी आहट न लगे — Aqib khan

Aansoo Shayari Captions

Perfect aansoo shayari captions for Instagram and social media to share emotional moments.

हज़ार रंज हैं लेकिन मैं यूँँ भी रोता नहीं नहीं है कोई मिरे अश्क पोंछने वाला — Amaan Haider
रोना बनता है मुरझाए लोगों पर मुरझाना भी तो मर जाना होता है — Adnan Raza
वो हमारा हुआ न होना है बस इसी बात का तो रोना है — Sumit Panchal
इक मैं हूँ जिस को पिक्चर में भी रोना आता है इक तू है जिस को मैं पत्थर दिल वाली लगती हूँ — Bhoomi Srivastava
आँखों में सूखापन है होंठों पे फुलवारी ऐसा रोना भी क्या मेरा रोना कहलाता — Bhoomi Srivastava
तेरे दर पर तेरी ख़ातिर बता ना हमें रोना पड़े अच्छा लगेगा — Akash Gagan Anjaan
इश्क़ में टूटा है दिल तो यूँँ न रोना चाहिए चेहरे पे ख़ामोशी लब से वार होना चाहिए — Danish Balliavi
इश्क़ में यारों हरदम रोना पड़ता है अश्कों से दामन को भिगोना पड़ता है — Danish Balliavi

FAQs

People use aansoo shayari during moments of sadness, heartbreak, loneliness, or emotional pain to express what they feel but cannot say directly.
Yes, aansoo shayari is commonly used as WhatsApp status or captions to share deep emotions, heartbreak, and personal feelings in a relatable way.
Aansoo shayari focuses specifically on tears and emotional expression, while dard shayari broadly covers pain, suffering, and heartbreak beyond just tears.
Mostly it expresses sadness and pain, but sometimes aansoo can also reflect overwhelming love, memories, or emotional relief.
Yes, aansoo shayari is widely available in Hindi, Urdu, and even Hinglish, making it easy to connect with different audiences and styles.
Because it reflects real emotions and experiences, aansoo shayari resonates with people who have felt heartbreak, loss, or silent pain in their lives.