Fasad Shayari - Conflict, chaos, and broken harmony expressed through powerful words

Fasad Shayari reflects the chaos of conflict, emotional unrest, and broken peace in life and relationships. Whether it’s inner turmoil or societal tension, these verses capture the intensity of fitna, jhagda, and emotional clashes with deep poetic expression.

What is Fasad Shayari?

Fasad Shayari is a form of poetry that expresses conflict, unrest, and emotional or social chaos. It often highlights tension in relationships, society, or inner feelings.

Fasad Shayari in Hindi

Explore powerful Fasad Shayari in Hindi capturing conflict, unrest, and emotional chaos.

यहीं तक इस शिकायत को न समझो ख़ुदा तक जाएगा झगड़ा हमारा — Shariq Kaifi
बैठ कर बात की और जुदा हो गए कोई शिकवा नहीं कोई झगड़ा नहीं — Shariq Kaifi
सच्चाई को अपनाना आसान नहीं दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है — Nawaz Deobandi
उरूज पर है अज़ीज़ो फ़साद का सूरज जभी तो सूखती जाती हैं प्यार की झीलें — Nami Nadri
नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम ? बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम? — Jaun Elia
बस एक ही दोस्त है दुनिया में अपना मगर उस से भी झगड़ा चल रहा है — Zubair Ali Tabish
अंदर-अंदर ख़ुश हैं दोनों पहला-पहला झगड़ा कर के — Shariq Kaifi
उस से कहना था के वो कितना ज़रूरी है मुझे आ रहा हूँ अभी जिस शख़्स से झगड़ा कर के — Khan Janbaz

If you connect with intense emotions, you may also like Nafrat Shayari in Hindi that explores similar feelings.

Fasad Shayari on Life

Verses that reflect life’s conflicts, struggles, and unpredictable chaos through meaningful poetry.

बात की फिर बा'द में झगड़ा हुआ और उस के बा'द मन हल्का हुआ — Meem Alif Shaz
अच्छा लगता है रोया तुम करो बादल बस ऐसे ही झगड़ा उस सेे करते हो तो गिरा देते हो बिजली तुम — Vedant Trivedi
उस की ख़्वाहिश पे तुम को भरोसा भी है उस के होने न होने का झगड़ा भी है लुत्फ़ आया तुम्हें गुमरही ने कहा गुमरही के लिए एक ताज़ा ग़ज़ल — Irfan Sattar
झगड़ा तो भाइयों का हमारे भी घर में है लेकिन कभी गली में तमाशा नहीं हुआ — Shakir Dehlvi
मैं चाहता था अब किसी को भी ख़बर ना हो मिरी मैं ने 'करन' बस इस लिए हर एक से झगड़ा किया — karan singh rajput
झगड़ा कर के बैठे हैं हम उन सेे जब याद आया है कॉफ़ी पीने जाना था — Lokendra Faujdar 'Aham'
मेरा कोई झगड़ा नहीं तुम से मियाँ छूना नहीं उस की कोई तस्वीर बस — Rachit Sonkar
हर मसला हर फ़साद ख़त्म, अम्न होता कू-ब-कू गर जो तुम मानते ख़ुदा के साथ उस ख़ुदा की भी — A R Sahil "Aleeg"

For deeper life reflections, explore Zindagi Shayari filled with emotional insights.

Fasad Shayari on Relationships

Shayari that captures misunderstandings, fights, and emotional distance in relationships.

और भले दुनिया में कुछ भी अच्छा ना हो लेकिन इस साल मिरा उस सेे झगड़ा ना हो — Prashant Sitapuri
जुगनुओं के वास्ते सूरज से झगड़ा मोल ले ये हिमाक़त भी किसी सूरज के बस की बात है — Sandeep kushwaha
हासिल नहीं है जंग किसी भी फ़साद का हासिल भी है अगर तो बराबर की जंग हो — Prashant Sitapuri
मज़हब पर लड़ने वालों होश में आ जाओ वरना छोटा-मोटा झगड़ा इक दिन सरहद में बदलेगा — Sandeep dabral 'sendy'
हम दोनों बस झगड़ा ही कर सकते हैं हम दोनों के बस की बात नहीं है इश्क़ — Satyam Shukla
एक ख़ता तुम ने की एक ख़ता मैं ने की फिर ये झगड़ा कैसा हाथ मिलाओ साहिब — Meem Alif Shaz
तेरे होने से ही तो झगड़ा था वरना तेरे बा'द बड़े ख़ुश हैं हम — Dileep Kumar
कई बारी हमारे बीच में होता है झगड़ा पर कभी भी मुझे भूखा नहीं सोने है देता वो मेरी माँ की तरह है — Sarvjeet Singh
बुरे हैं लोग तो अब क्या करोगे सभी से तो नहीं झगड़ा करोगे — Umesh Maurya
शराफ़त है हमारे घर की ज़ीनत तुम्हारे घर की ज़ीनत झगड़ा है क्या — Meem Alif Shaz
शहर-ए-फ़साद उस के लिए मसअला नहीं जिस ने कोई अज़ीज़ गँवाया नहीं अभी — Om awasthi

If relationship conflicts resonate, check out Dhokha Shayari for more perspectives.

Fasad Shayari with Meaning

Deep and thoughtful Shayari explaining the essence of conflict and emotional unrest.

ज़रा सा भर गए क्या देखिए ना घड़े झगड़ा नदी से कर रहे हैं — Akash Gagan Anjaan
उस वक़्त पर वो हम सेे झगड़ा कर गया, दुश्मन को भी जब बख़्श देना चाहिए — Prashant Chaturvedi
निरंतर बातें दोनों कर रहे हैं, इधर झगड़ा हमारा चल रहा है, — SHIVANKIT TIWARI "SHIVA"
अब मेरा ख़ुद से ही झगड़ा चलता रहता है अब मेरा ख़ुद के घर आना-जाना नइंँ होता — Sagar Sahab Badayuni
ज़रा सा भर गए क्या देखिए ना घड़े झगड़ा नदी से कर रहे हैं — Atul K Rai
नेता भी डाल देते हैं ऐसे फ़साद में हिंदू कभी तो वो कभी मुस्लिम विवाद में — Danish Balliavi
बता तू ही ज़रा सी बात में क्यूँँ छोड़ दें तुझ को तेरा झगड़ा नया है पर मिरा रिश्ता पुराना है — AYUSH SONI
मैं कैसे मान लू यारा तुम्हें भी प्यार है मुझ सेे तुम्हारा और मेरा तो कभी झगड़ा नहीं होता — Daqiiq Jabaalii
जिद झगड़ा सब कुछ करने के बा'द कहीं हल्के से चूमेगा वो लब ये मेरे — Prakamyan Gautam
वो मेरा जन्मदिन तो भूल जाती है उसे झगड़ा हमारा याद रहता है — ABhishek Parashar

To understand deeper emotions, you can also read Gussa Shayari with strong expressions.

Fasad Shayari on Society

Poetry reflecting social conflicts, injustice, and chaos in the world around us.

हमारा एक दिन इस बात पर झगड़ा हो सकता है कि कोई इक ही होगा आप का सिगरेट या तो मैं — Bhoomi Srivastava
तेरी ख़ुशबू के मानी ढूढ़ने को सभी फूलों में झगड़ा हो रहा है — Rohit tewatia 'Ishq'
हार जाने पे लोग कहते हैं कौन झगड़ा करे मुक़द्दर से — Binte Reshma
तेरी यादें दिल के चौराहे पे खड़ी रहती हैं खिड़की से आवाज़ न दूँ तो झगड़ा हो जाए — Meem Alif Shaz
याद आता है रक़ीब से रोज़ उस का झगड़ा करना और फिर मुझ सेे आ के उस की रोज़ शिक़ायत करनी — Naaz ishq
आज फिर चुनाव होगा आज फिर तनाव होगा — Abdulla Asif
ख़ामुशी से जुदा हो गए उन से हम कोई झगड़ा नहीं कोई शिकवा नहीं — Daqiiq Jabaalii
ग़ुस्से की है जगह नहीं झगड़ा भी हो तो प्यार से — Sohit Singla

For themes of injustice and struggle, explore Zulm Shayari as well.

2 Line Fasad Shayari

Short and impactful two-line Shayari expressing conflict and emotional tension.

आज फिर यादों को ले कर दिल में झगड़ा हो गया उन का है एहसान बढ़ कर या मेरा सब खो गया — arjun chamoli
तन्हाई ये नश्तर जैसी चुभती है आओ हम तुम फिर से झगड़ा करते है — Pushpendra Panchal
ख़ुद आप देखें कि किस तरह खप रहा है हर दिन कमाने में ज़र फ़साद है और कुछ नहीं है बशर की ख़ातिर ज़माने में ज़र — Daqiiq Jabaalii
अगर तू ख़ुश है मेरी हार से तो मेरी हर जीत से नफ़रत है मुझ को — Shadab Javed
प्यार का रिश्ता ऐसा रिश्ता शबनम भी चिंगारी भी या'नी उन सेे रोज़ ही झगड़ा और उन्हीं से यारी भी — ishan krish sharma
चलो अब तो ये झगड़ा ख़त्म भी कर लो मुआ'फ़ी माँग ली है बख़्श दो मुझ को — arjun chamoli
हक़ीक़त और तमन्ना में सदा टकराव होता है हमें मालूम है 'असलम' मगर दीवानगी भी है — Javed Aslam
अफ़सोस हो रहा है तेरी शक्ल देख कर क्या कोई तेरा चाहने वाला नहीं रहा — Abbas Tabish
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun

Short Fasad Shayari

Concise Shayari capturing the essence of chaos and disagreement in a few words.

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi
भोले बन कर हाल न पूछ बहते हैं अश्क तो बहने दो जिस से बढ़े बेचैनी दिल की ऐसी तसल्ली रहने दो — Arzoo Lakhnavi
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों — Bashir Badr

Fasad Shayari for WhatsApp Status

Perfect Shayari lines to express conflict and emotions through WhatsApp status.

ज़ालिम था वो और ज़ुल्म की आदत भी बहुत थी मजबूर थे हम उस से मोहब्बत भी बहुत थी — Kaleem Aajiz
उस की बेचैनी बढ़ाना चाहती हूँ सुनिए कह कर चुप लगाना चाहती हूँ — Pooja Bhatia
वो सर भी काट देता तो होता न कुछ मलाल अफ़्सोस ये है उस ने मेरी बात काट दी — Tahir Faraz
मुझ में थोड़ी सी जगह भी नहीं नफ़रत के लिए मैं तो हर वक़्त मोहब्बत से भरा रहता हूँ — Mirza Athar Zia
उस को चाहा और चाहत पर क़ायम हैं पर अफ़सोस के हम इज़हार नहीं कर सकते — Shadab Asghar
फ़ातिहा पढ़ कि फूल रख मुझ पर आ गया है तो कुछ जता अफ़सोस — Siraj Faisal Khan
टक गोर-ए-ग़रीबाँ की कर सैर कि दुनिया में उन ज़ुल्म-रसीदों पर क्या क्या न हुआ होगा — Meer Taqi Meer
इश्क़ तू ने बड़ा नुक़सान किया है मेरा मैं तो उस शख़्स से नफ़रत भी नहीं कर सकता — Liaqat Jafri
जाने क्या क्या ज़ुल्म परिंदे देख के आते हैं शाम ढले पेड़ों पर मर्सिया-ख़्वानी होती है — Afzal Khan
हम चाहते थे मौत ही हम को जुदा करे अफ़्सोस अपना साथ वहाँ तक नहीं हुआ — Waseem Nadir

Fasad Shayari Captions

Unique and expressive captions for Instagram and social media posts about conflict.

नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें — Unknown
बोसाँ लबाँ सीं देने कहा कह के फिर गया प्याला भरा शराब का अफ़्सोस गिर गया — Abroo Shah Mubarak
जो ग़ुस्सा आ गया तो क्या ही कर लेंगे ज़बाँ ये मेरी गाली भी नहीं देती — Irshad Siddique "Shibu"
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है — Saahir
डाली है ख़ुद पे ज़ुल्म की यूँँ इक मिसाल और उस के बग़ैर काट दिया एक साल और — Subhan Asad
इस गए साल बड़े ज़ुल्म हुए हैं मुझ पर ऐ नए साल मसीहा की तरह मिल मुझ से — Sarfraz Nawaz
भुला दो रंग नफ़रत के , तिरंगा हाथ में ले कर दिखा दो तीन रंगों का सभी को प्यार होली में — Vijay Anand Mahir
ज़माना ज़ुल्म करता है ख़ुशी से कभी तुझ को कभी मुझ को सताए — Meem Alif Shaz
मेरी बेचैनी का आलम मेरी बेचैनी से पूछो मेरे चहरे से पूछोगे कहेगा ठीक है सब कुछ — Aqib khan
मुझ से नफ़रत है अगर उस को तो इज़हार करे कब मैं कहता हूँ मुझे प्यार ही करता जाए — Iftikhar Naseem

FAQs

You can use Fasad Shayari as WhatsApp status, Instagram captions, or to express anger, disagreement, or emotional conflict in a poetic way.
Not always. While it often revolves around conflict, it can also reflect inner struggles, misunderstandings, and emotional unrest.
Fasad Shayari focuses on conflict and chaos, while Nafrat Shayari expresses hatred. Fasad can exist without hate, but Nafrat usually involves strong negative emotions.
Yes, Fasad Shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. However, Hindi and Urdu words often add more emotional depth and authenticity.
People read Fasad Shayari to relate to their conflicts, express suppressed emotions, or find meaning in chaotic situations.
No, it can be about personal life, relationships, internal struggles, or even broader societal conflicts.