Gussa Shayari - Express your anger and hidden frustration through powerful poetic lines.

Anger is often a mask for deep hurt. Our collection of Gussa Shayari captures those intense moments of frustration and resentment that words alone cannot explain.

What is Gussa Shayari?

Gussa Shayari is a form of Urdu and Hindi poetry used to express feelings of anger, frustration, and resentment toward a person or situation.

Gussa Shayari in Hindi

Deeply relatable verses that capture the essence of anger and resentment in pure Hindi and Urdu.

ये सच है नफ़रतों की आग ने सब कुछ जला डाला मगर उम्मीद की ठण्डी हवाएँ रोज़ आती हैं — Munawwar Rana
चुप-चाप अपनी आग में जलते रहो 'फ़राज़' दुनिया तो अर्ज़-ए-हाल से बे-आबरू करे — Ahmad Faraz
गुदाज़-ए-इश्क़ नहीं कम जो मैं जवाँ न रहा वही है आग मगर आग में धुआँ न रहा — Jigar Moradabadi
शब की हवा से हार गई मेरे दिल की आग यख़-बस्ता शहर में कोई रद्द-ओ-बदल न था — Qaisar-ul-Jafri
वो बुझ गया तो चला उस की अहमियत का पता कि उस की आग से कितने चराग़ जलते थे — Shakeel Azmi
ये आग वाग का दरिया तो खेल था हम को जो सच कहें तो बड़ा इम्तिहान आँसू हैं — Abhishek shukla
पराई आग पे रोटी नहीं बनाऊँगा मैं भीग जाऊँगा छतरी नहीं बनाऊँगा — Tehzeeb Hafi
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे इक आग का दरिया है और डूब के जाना है — Jigar Moradabadi
आग थे इब्तिदा-ए-इश्क़ में हम अब जो हैं ख़ाक इंतिहा है ये — Meer Taqi Meer
क्या हो गया इसे कि तुझे देखती नहीं जी चाहता है आग लगा दूँ नज़र को मैं — Ismail Merathi

When anger turns into silence, it often leads to Nafrat Shayari .

Gussa Shayari on Love

Poetry for those moments when love causes more frustration than joy, reflecting the thin line between care and anger.

आग अपने ही लगा सकते हैं ग़ैर तो सिर्फ़ हवा देते हैं — Mohammad Alvi
पेड़ का दुख तो कोई पूछने वाला ही न था अपनी ही आग में जलता हुआ साया देखा — Jameel Malik
आग का क्या है पल दो पल में लगती है बुझते बुझते एक ज़माना लगता है — Kaif Bhopali
समझ के आग लगाना हमारे घर में तुम हमारे घर के बराबर तुम्हारा भी घर है — Hafeez Banarasi
ये मज़ा था दिल-लगी का कि बराबर आग लगती न तुझे क़रार होता न मुझे क़रार होता — Dagh Dehlvi
आँसू पोंछ के हँस देता है आग में आग लगाने वाला — Arzoo Lakhnavi
जो यहाँ ख़ुद ही लगा रक्खी है चारों जानिब एक दिन हम ने इसी आग में जल जाना है — Zafar Iqbal
समझ के आग लगाना हमारे घर में तुम हमारे घर के बराबर तुम्हारा भी घर है — Hafeez Banarasi
कितनी उजलत में मिटा डाला गया आग में सब कुछ जला डाला गया — Manish Shukla
उस से कहना की धुआँ देखने लाएक़ होगा आग पहने हुए मैं जाऊँगा पानी की तरफ़ — Abhishek shukla
आप दस्ताने पहनकर छू रहे हैं आग को आप के भी ख़ून का रंग हो गया है साँवला — Dushyant Kumar

Express your Narazgi Shayari when things go wrong in a relationship.

Gussa Shayari on Life

Verses that speak about the frustrations of destiny, unfair circumstances, and the struggles of daily life.

उस के दिल की आग ठंडी पड़ गई मुझ को शोहरत मिल गई इल्ज़ाम से — Siraj Faisal Khan
मैं ने हाथों से बुझाई है दहकती हुई आग अपने बच्चे के खिलौने को बचाने के लिए — Shakeel Jamali
ये इश्क़ आग है और वो बदन शरारा है ये सर्द बर्फ़ सा लड़का पिघलने वाला है — Shadab Asghar
मैं आ रहा हूँ अभी चूम कर बदन उस का सुना था आग पे बोसा रक़म नहीं होता — Shanawar Ishaq
हो न हो एक ही तस्वीर के दो पहलू हैं रक़्स करता हुआ तू आग में जलता हुआ मैं — Shahid Zaki
उन के लहजे में आग है साहब ये तो हम हैं जो भीग जाते हैं — Atul K Rai
मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया बर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया — Fana Bulandshahri
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग लेकिन आग जलनी चाहिए — Dushyant Kumar
कभी इश्क़ करो और फिर देखो इस आग में जलते रहने से कभी दिल पर आँच नहीं आती कभी रंग ख़राब नहीं होता — Saleem Kausar

Sometimes life leaves us with a Zakhm Shayari that is hard to heal.

Gussa Shayari with Meaning

Thoughtful poetry that explores the psychology of anger and its impact on human connections.

दिल की ख़ातिर एक रिश्ते को बचाने के लिए आग मैं ने ही लगा ली ख़ुद मिरे घरबार में — Shashank Shekhar Pathak
वो तो सारी आग है चाहे जहाँ से चूम लो, हाँ मगर माथे पे बोसे का मज़ा कुछ और है — Alankrat Srivastava
अपने बदन की तुम भी हिफ़ाज़त न कर सके हम ने भी ख़ूब ग़ैर के चूल्हे से आग ली — Harsh saxena
आग उगलती रातों में इक शीतलता सी छायी थी गर्मी की छुट्टी में फिर वो मामा के घर आई थी — Shubham Seth
जो ग़ुस्सा आ गया तो क्या ही कर लेंगे ज़बाँ ये मेरी गाली भी नहीं देती — Irshad Siddique "Shibu"
पुराने ख़तों को जला देने से गर मुहब्बत जले आग मैं भी लगाऊँ — Bhoomi Srivastava
क्या हुआ जो मुझे हम-उम्र मोहब्बत न मिली मेरी ख़्वाहिश भी यही थी कि बड़ी आग लगे — Muzdum Khan
आज भी वो वो ही है और अदा भी वो ही है बे-वफ़ा भी वो ही है और ख़फ़ा भी वो ही है — Aatish Indori
लगा आग पानी को दौड़े है तू ये गर्मी तेरी इस शरारत के बा'द — Meer Taqi Meer

Understand the weight of every Shikwa Shayari mentioned in these verses.

Gussa Quotes and Thoughts

Powerful one-liners and philosophical thoughts regarding the heat of anger and how it consumes the heart.

ज़माना चाहे जो आज कर ले नहीं रुकेंगे क़दम हमारे जिस आग से आफ़ताब रौशन वो आग दिल में धधक रही है — Amaan Pathan
इक ख़्वाब ने आँखें खोली हैं क्या मोड़ आया है कहानी में वो भीग रही है बारिश में और आग लगी है पानी में — Gulzar
अब उसी आग में जलते हैं जिसे अपने दामन से हवा दी हम ने — Ghulam Mohammad Qasir
बाग़बाँ ने आग दी जब आशियाने को मिरे जिन पे तकिया था वही पत्ते हवा देने लगे — Saqib lakhanavi
आग अपने ही लगा सकते हैं ग़ैर तो सिर्फ़ हवा देते हैं — Mohammad Alvi
खफा हम किसी से नहीं बस जरा वक़्त की कमी है आसमान में उड़ने का ख़्वाब है और पैरों तले ज़मीं है — Shashank Tripathi
मैं जो आग दिल में लिए जी रहा था वो आग आज इन आँसुओं से बुझी है — Amaan Pathan
जो दिया सच की आग से रौशन वो तो दरिया से भी बुझा ही नहीं — Amaan Pathan
आग तेरी है न मेरी आग को मत दे हवा राख मेरा घर हुआ तो तेरा घर देखेगा कौन — Zafar Gorakhpuri
न पूछ हाल मिरा चोब-ए-ख़ुश्क-ए-सहरा हूँ लगा के आग मुझे कारवाँ रवाना हुआ — Haidar Ali Aatish
जब ख़ुश हुए तो बातों ही बातों में रो पड़े और ग़म की आग में जले हँसते हँसाते हम — Haresh Vanza

2 Line Gussa Shayari

Short, punchy, and intense two-line couplets that deliver a strong emotional impact quickly.

मेरे रहते छू न दे कमबख्त कोई हवा ये आग मेरे बा'द भी जलती रहे — Praveen Bhardwaj
इश्क़ का मो'जिज़ा बताऊँ मैं आग बारिश की तरह लगती है — Saarthi Baidyanath
ठीक हैं ख़फ़ा होना जुदा होना ठीक नहीं है इश्क़ होना ठीक हैं ख़ुदा होना ठीक नहीं है — Praveen Bhardwaj
दिल नहीं लग रहा है मेरा कही तुम अभी भी ख़फ़ा हो क्या मुझ सेे — Ved prakash Pandey
आप हैं आग सिफ़त लफ़्ज़ मेरे मोम सिफ़त मोम से आग का पुतला मैं बनाऊं कैसे — Ramnath Shodharthi
एक दफ़ा सबने रोक लिया था मुझ को वर्ना तो मेरे हाँथो से दुनिया को आग लगाई जाती — Prashant Sitapuri
कभी कभी तो जी करता है आग लगा दूँ दुनिया को कभी कभी दुनिया को जलते देख के रोने लगता हूँ — Gaurav Singh
क्या विवशता थी वो सोचो क्या समय आया था वो भी राम जी सीता से बोले आग पर चलना पड़ेगा — Gaurav Singh
हर तरफ़ आग है और आग लगाने वाले लगता है बुझ गए लोग आग बुझाने वाले — Ramnath Shodharthi

Gussa Shayari for Status

Perfectly sized poetry for your WhatsApp and Instagram stories to show the world your current mood.

बा'द में जांच भी कर लीजिएगा पानी की पहले जो आग लगी है वो बुझाई जाए — Ramnath Shodharthi
तुम पहली लड़की हो जिसे मुझ पे ग़ुस्सा करना अच्छा लगता है — Saahir
सीने में जो दबी आग है ना उसे मैं बढ़ाता रहा आँख के पानी से — Saahir
झूठे नक़ली मुद्दों पर आ मिट्टी डालें घर-घर में आज आग लगी है पानी डालें — Saarthi Baidyanath
आग इतनी भड़क गई कैसे गाँव तक ये सड़क गई कैसे — Aashish kargeti 'Kash'
अंदर थी मेरे आग ही बस आग पहले कभी जिस को बुझाने में, मैं सिगरेट का धुआँ बन गया — BR SUDHAKAR
कोई भी काम ऐसा क्यूँँ करें हम भला ग़ैरों पे ग़ुस्सा क्यूँँ करें हम — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
मेरा ग़ुस्सा शांत अब तक ना हुआ और उस को फ़िक्र है सामान की — Sayeed Khan

Angry Mood Captions

Short and aggressive captions for social media posts when you want your tevar to do the talking.

ये तो तय समझो कि उसे छू लेने के बा'द मेरे लुग़त में आग का मतलब पानी होगा — Intzar Akhtar
बशर्ते आग लग जाए मेरे ख़ाली मकाँ में फिर उजाला गर न हो यादों का तेरी इस मकाँ में तो — Dipendra Singh 'Raaz'
रहा है इस साल भी रब ख़फ़ा मुझ सेे, मैं भी रब से न बदला अपनी दुआ मैं, न रब ने अपना इरादा — A R Sahil "Aleeg"
किसी ने रख दिया हो आग पर जलता हुआ मुझ को मचलता है मेरा दिल इस तरह कुछ चाय के ख़ातिर — Aves Sayyad
काम ही आग लगाना हो यहाँ पर जिन का कैसे समझेंगे भला आग बुझाने का दुख — Naveen "Bashaarat"
साँप और नेवले की कहानी हुई ज़िन्दगी अब मेरी रब ख़फ़ा, सब ख़फ़ा, मर भी सकता नहीं जी भी पाता नहीं — A R Sahil "Aleeg"
नए इस साल में क्या ही नया है तिरा ग़ुस्सा वही नख़रे वही हैं — Sarvjeet Singh
तू ख़फ़ा है और मेरा आजकल दोस्तों से राब्ता होता नहीं — Dileep Kumar
ग़ुस्सा भी माँ का प्यार से तो कम नहीं मैं मर-मिटूँगा इतनी प्यारी चीख पर — Sabir Hussain
हमें अब याद आते हैं हमारी आँख के आँसू बदन में आग लगती है यहाँ बरसात जलते हैं — Raunak Karn

FAQs

Yes, short 2-line Gussa Shayari is perfect for WhatsApp and Instagram to subtly express your mood when you are upset.
People often turn to Gussa Shayari to find words for their silent rage or to relate with others who have felt betrayed or ignored.
Yes, Gussa refers to temporary anger or frustration, while Nafrat Shayari focuses on deep-rooted hate and broken trust.
Common terms include khafa (upset), naraz (angry), talkhi (bitterness), and tevar (attitude).
You can find a curated list of Gussa and attitude-based poetry right here on our dedicated mood page.