Shivam Prajapati

Shivam Prajapati

@shivamprajapati968040

Shivam Prajapati shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shivam Prajapati's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

48

Likes

76

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

हमारा हाल मत पूछा करो तुम लोग कभी हँस लें तो दुनिया नोच खाती है — Shivam Prajapati
निभाने की कोई जब बात करता है उसे कहना कि तेरी याद आती है — Shivam Prajapati
इक दिन वैसे भी मरना है तू थोड़ी सी और पिला दे — Shivam Prajapati
अब किसी को नोचने पर कुछ नहीं होता घूरने पर गोलियाँ चल जाती थी पहले — Shivam Prajapati
मेरा साथ निभाने वाले तुझ को पागल कह देंगे लोग — Shivam Prajapati
इश्क़ की गगरी जब तुम ने फोड़ी थी दर्द-ए-दिल ने सारी हद तोड़ी थी — Shivam Prajapati
हमारे पास सब कुछ था वफ़ा भी प्यार भी अफ़सोस हमारे बीच में यारो ख़ुदा का मसअला भी था — Shivam Prajapati
आदमी का सामना तो कर भी लें एक औरत अपने पे आई है दोस्त — Shivam Prajapati
जो कहे महबूब हरजाई है दोस्त वो मुहब्बत का तमाशाई है दोस्त — Shivam Prajapati
यारों आँख से आँख मिला के कहती है देखो ऐसे जादू टोना होता है — Shivam Prajapati
जिस ने इश्क़ में ख़ुद की ये हालत कर ली नफ़रत में तेरा क्या हाल करेगा वो — Shivam Prajapati
याँ पहले पिस्तौल निकाली जाएगी तुम को बा'द में बातों से समझाएँगे — Shivam Prajapati
माँ ने कहा था दिल की करना सोच रहा हूँ दिल की कर लूँ — Shivam Prajapati
तजरबा ये भी कम नइँ निकला तुझ से बिछड़ कर दम नइँ निकला — Shivam Prajapati
मुँह पर सच कहने की आदत है याँ इज़्ज़त है तुम्हारी रहने दो — Shivam Prajapati

Ghazal