जिस रिश्ते की नींव भरोसा होता है
वो धागा ज़ंजीर से पक्का होता है
मैं फिर सब को अपना हाल सुना दूँगा
पूछ रहे हैं शादी से क्या होता है
मैं अक्सर उन बातों पर हँस देता हूँ
जिन बातों पर सब को रोना होता है
चारा-गर जितनी चाहे कोशिश कर ले
'शिवम' उसे छूने से अच्छा होता है
— Shivam Prajapati















