सनम जब तू मिरे नज़दीक आती है
थकन फिर दूर से ही लौट जाती है
निभाने की कोई जब बात करता है
उसे कहना कि तेरी याद आती है
अलग ही रस्म होती है मोहब्बत में
किनारे पर ही नैया डूब जाती है
हमारा हाल मत पूछा करो तुम लोग
कभी हँस लें तो दुनिया नोच खाती है
— Shivam Prajapati















