इस सेे पहले के मेरा ज़ेहन सँभाले मुझको
ये तेरी सादा-दिली मार न डाले मुझको
नींद कर देती है ख़्वाबों के हवाले मुझको
बंद आँखों से भी दिखतें हैं उजाले मुझको
मुंतज़िर हूँ वो किसी तौर मुझे याद करे
फेसबुक में ही सही ढूँढ़ निकाले मुझको
देखता हूँ बड़ी उम्मीद से दुनिया की तरफ़
मौसम ए हिज्र से कोई तो बचा ले मुझको
एक दिन तुझको दिखाऊँगा मैं दिन में तारे
तब तलक ज़िंदगी चाहे तो नचा ले मुझको
Read Full