One Sided Love Shayari - Heartfelt poetry for unrequited feelings and the beauty of silent love

Experience the bittersweet essence of unrequited affection with our collection of One Sided Love Shayari. These verses capture the silent pain, infinite patience, and the selfless beauty of loving someone from afar.

What is One Sided Love Shayari?

One Sided Love Shayari is a form of Urdu and Hindi poetry that expresses the emotions of unrequited love, where one person feels deep affection for another without expecting it in return.

One Sided Love Shayari on Life

Deep reflections on how living with unrequited love shapes one's soul and perspective on reality.

यही ग़लती हमेशा हो रही है मुहब्बत एक तरफा हो रही है — Kush Pandey ' Saarang '
दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है लंबी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है — Faiz Ahmad Faiz
कोशिश भी कर उमीद भी रख रास्ता भी चुन फिर इस के ब'अद थोड़ा मुक़द्दर तलाश कर — Nida Fazli
शे'र दर-अस्ल हैं वही 'हसरत' सुनते ही दिल में जो उतर जाएँ — Hasrat Mohani
उठते नहीं हैं अब तो दुआ के लिए भी हाथ किस दर्जा ना-उमीद हैं परवरदिगार से — Akhtar Shirani
न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था — Firaq Gorakhpuri
भले ही एक तरफा इश्क़ था मेरा बड़ी शिद्द्त से पर मैं ने निभाया है — Poet Mohit Chauhan
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
उस की हसरत है जिसे दिल से मिटा भी न सकूँ ढूँडने उस को चला हूँ जिसे पा भी न सकूँ — Ameer Minai
'हसरत' की भी क़ुबूल हो मथुरा में हाज़िरी सुनते हैं आशिक़ों पे तुम्हारा करम है आज — Hasrat Mohani

Reflect on the journey of life shayari and silent patience.

One Sided Love Shayari in Hindi

Authentic and soulful verses written in pure Hindi to capture the intensity of silent devotion.

दिल-लगी में हसरत-ए-दिल कुछ निकल जाती तो है बोसे ले लेते हैं हम दो-चार हँसते बोलते — Munshi Amirullah Tasleem
हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं जिस को ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले — Shajar Abbas
इक नई क़िस्म तलाशी गई है फूलों की मेरी हसरत है उसे नाम तुम्हारा मिल जाए — Vishnu virat
क़त्ल से पहले वो हर शख़्स के दिल की हसरत पूछ लेता था मगर पूरी नहीं करता था — Vishnu virat
लो आज हम ने तोड़ दिया रिश्ता-ए-उमीद लो अब कभी गिला न करेंगे किसी से हम — Sahir Ludhianvi
ज़िंदगी भर मुझे इस बात की हसरत ही रही दिन गुज़ारूँ तो कोई रात सुहानी आए — Saqi Amrohvi
आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले — Nilofar Noor
कुछ नज़र आता नहीं उस के तसव्वुर के सिवा हसरत-ए-दीदार ने आँखों को अंधा कर दिया — Haidar Ali Aatish
बड़ी हसरत से इंसाँ बचपने को याद करता है ये फल पक कर दोबारा चाहता है ख़ाम हो जाए — Nushur Wahidi
दर-ओ-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं ख़ुश रहो अहल-ए-वतन हम तो सफ़र करते हैं — Wajid Ali Shah Akhtar

Experience the magic of mohabbat shayari for those who love truly.

One Sided Love Shayari with Meaning

Poetry that delves into the philosophy of 'adhura ishq' and the deep emotions hidden behind every word.

तेरे इंतिज़ार के लम्हें कितने लंबे हो गए घर के बाहर रुके और लाइट के खंबे हो गए — RUSHIKESH PAWAR
जिस्म की हसरत मिट्टी में मिल जाएगी प्यार करोगे जिस दिन साहब दिल से तुम — Kush Pandey ' Saarang '
जा तेरे दिल की तमन्ना का भरम रखते हैं तेरी हसरत है तो फिर तुझ को भुला देते हैं — Aadil Rahi
मेरे अल्लाह मेरी पूरी ये हसरत कर दे उस के क़दमों में मेरे बच्चों की जन्नत कर दे — Shajar Abbas
ये मत पूछो के हसरत हम ने इस दिल की कहाँ रख दी हमारी चीज़ थी हम ने जहाँ चाही वहाँ रख दी — Altaf Iqbal
आ जा के बे-क़रारियाँ हद से गुज़र गई अब ज़ख़्म इंतिज़ार का नासूर हो गया — Sultan
जो इन्तेज़ार करना जानता है वही तो प्यार करना जानता है — Saarthi Baidyanath
कहा तू ने तो एक पल में ये हसरत छोड़ दी हम ने तेरी ख़ातिर मोहब्बत की मोहब्बत छोड़ दी हम ने — Aadil Rahi
गर देखें तो ज़ख़्मों की हसरत हो कुछ होते हैं इतने प्यारे पत्थर — Vijay Anand Mahir
मुझे हसरत है भूल जाने की और तुम रोज़ याद करते हो — Azeem Dehlvi
रोज़ हम हसरत - ए - दीदार लिए आँखों में बन के पागल तिरी गलियों में फिरा करते हैं — Salman ashhadi sahil

Explore the ehsaas shayari behind every unspoken word of love.

One Sided Love Shayari on Emotions

A collection that navigates the rollercoaster of hope, pain, and the joy of seeing the beloved.

कभी पागल हुए मेरे लिए तुम कभी मिलने की हसरत थी,नहीं ना — "Nadeem khan' Kaavish"
कोहरा जो देखा उस ने ठिठराके मुझ सेे पूछा मौसम ये सर्द है या हसरत जली है कोई — Prashant Beybaar
तुम ने बस देखा ही है मेरा टूटा दिल देखो टुकड़ों में कैसे बिखरा दिल मेरा — Sagar Sahab Badayuni
ये कु़र्बानी हम ने उस के नाम लिखी है हसरत तो मेरी पूरे बाज़ार बिकी है — RAAHI
यही हसरत है इक बीमार की बस किसी को मुस्कुराता देख लेता — Sohil Barelvi
फ़क़त मिरा आलम-ए-तसव्वुर है वो आमिर उस को बस दिल की हसरत ही बना रखा है — ALI ZUHRI
मुझे भी इतनी अब फ़ुर्सत नहीं बची उसे पाने की अब हसरत नहीं बची — Gulshan
हम ने इलाज-ए-ज़ख़्म की हसरत में ऐ हबीब ज़ख़्मों को नोच नोच के नासूर कर लिया — Sohil Barelvi

Feel the depth of emotional-shayari that comes with loving someone from a distance.

One Sided Love Quotes & Thoughts

Modern prose and short thoughts perfect for sharing your silent perspective on social media.

बेवफ़ाओं से है उमीद-ए-वफ़ा वहम का टूटना ही बेहतर है — shampa andaliib
सच कहा है दोस्तों ये आबा-ओ-अजदाद ने हसरत-ए-क़ल्ब-ए-तपाँ पूरी नहीं हो पाएगी — Shajar Abbas
मैं जो रोया उमीद टूटी है दिल तो टूटा है मेरा पहले भी — Mohit Dixit
लाख कोशिश करी हकीमों ने जुड़ न पाया ये मेरा टूटा दिल — shampa andaliib
यही हसरत लिए फिरता हूँ अक्सर कोई मेरे भी दिल की बात सुन ले — Sohil Barelvi
इश्क़ हसरत बेख़ुदी का ये क़सीदा पढ़ चला मसरूफ़ दिल आफ़त-रसीदा — Kaafir
जिसे मंज़िल समझ कर लोग अक्सर लौट जाते हैं वहाँ से हसरत-ए-मंज़िल लिए आगाज़ करता हूँ — Sohil Barelvi
ये साल भी उमीद के आगे न बढ़ सका इक उम्र और गँवा दिया, ज़िंदा भी रह गए — Aadil Sulaiman

2 Line One Sided Love Shayari

Short, crisp, and powerful two-liners that say everything about your heart in just a few words.

कोई मुझ को इखट्टा कर के तो देखे इश्क़, सदाक़त, हसरत कुछ तो निकलेगा — Meem Alif Shaz
अब चैन इस दिल को मिले कैसे रोज़ एक हसरत जाग जाती है — Prakash Pandey
कौन रहता है मकान-ए -इश्क़ में बतलाए कोई बे-वफ़ाई दर्द ज़िल्लत टीस हसरत या कि वहशत — A R Sahil "Aleeg"
वो जो 'क़ैसर' नहीं है क़िस्मत में कितनी हसरत है उस को पाने की — Meem Maroof Ashraf
इक मैं था दिल में तेरी हसरत रखता था इक तू था मुझ सेे बेहद नफ़रत रखता था — Zubair ahmed
दिल को न थी उमीद कि बदलेगा ये नसीब लेकिन बदल गया है ख़ुदा का लिखा हुआ — Ajeetendra Aazi Tamaam
क्या ही हुआ जो हसरत-ए-दीदार में मरी कुछ दिन तो मुन्तज़िर थी दर-ए-यार पर निगाह — shampa andaliib
अच्छी नहीं हुई जो शुरुआत क्या हुआ उम्मीद रख उमीद पे दुनिया-जहान है — Mohit Subran
इन आँखों को तुम्हारे हिज्र में बीमार करने की रही हसरत न कोई अब तुम्हें यूँँ प्यार करने की — Hameed Sarwar Bahraichi

One Sided Love Shayari for Status

Specifically curated verses for WhatsApp and Instagram stories to express your mood.

मिलो रोज़ दिल में कई हसरते हैं न हसरत बदलते न ही हम बदलते — Manohar Shimpi
एक इतनी सी यार थी हसरत एक दिन हम भी अपने घर जाते — Dharmesh bashar
तुम मिलोगे तो तुम को ये बतलाएँगे दिल में हसरत तुम्हारी बहुत है भरी — Poonam Yadav
मिरे चलन पर जँची नहीं है मुझे शराफ़त पची नहीं है तिरे लबों की हया चुराता मगर वो हसरत बची नहीं है — Chetan Sharma 'Mizaj
उस को तो इन्तज़ार का मतलब नहीं पता मतलब कि उस को प्यार का मतलब नहीं पता — Umesh Maurya
देख कर तुम भी ज़ख़्म मेरे हो हँसते तुम सेे हमदर्दी की भी हसरत नहीं है — Hrishita Singh
कोई उमीद है अगर यहाँ तो फ़ैसला करो नहीं तो तुम तुरंत ही परिंद को रिहा करो — Trinetra Dubey
सपने गए सुकून भी उल्फ़त चली गई मिलने की अपने आप से फ़ुर्सत चली गई मेरी तो बोलने की ही आदत चली गई तेरे ही साथ सारी शरारत चली गई खुशियांँ थीं उस सेे घर में थीं आंँगन में रौनकें बिटिया के साथ घर की भी बरकत चली गई छूटा तुम्हारा साथ तो बाक़ी ही क्या बचा दिल में जो पल रही थी वो हसरत चली गई आते नहीं फ़क़ीर न साइल भी आजकल माँ क्या गई कि घर की रिवायत चली गई मेरे सुख़न पे तू ने उठाईं जो उँगलियाँ मेरी तमाम उम्र की मेहनत चली गई यूँँंँ भी कभी जहान में इफ़रात में न थी थोड़ी बहुत थी वो भी सदाक़त चली गई होती नहीं है शे'र की आमद भी अब नज़र तुम क्या गए कि लफ़्ज़ की ताक़त चली गई — Nazar Dwivedi

Short One Sided Love Captions

Quick and relatable captions for your photos when words feel insufficient to describe your love.

इंतिज़ार-ए-इश्क़ की इस प्यास का क्या कीजिए सुर्ख़ सूखे होंठों को महबूब की दरकार है — Dr Bhagyashree Joshi
मुझ को तलब तो जिस्म की थी ही नहीं अब दिल लगाने की भी हसरत मिट गई — Sachit Agrawal
नुसरत-ए-हक़ देखना आशूर तक ले जाएगी हसरत-ए-दीदार कोह-ए-तूर तक ले जाएगी — ''Akbar Rizvi"
मुझे जॉन बनने की हसरत नहीं है मैं जय हूँ मुझे जय ही रहने दो यारों — Jaypratap chauhan
हम हैं उस दौर के आशिक़ कि जहाँ अहल-ए-जुनूँ दिल में दीदार की हसरत लिए मर जाते थे — Shakir Dehlvi
अपनी अपनी मंज़िल पर सब जा कर ओझल हो जाएँगे दुनिया के हर शख़्स की इक दिन हसरत पूरी हो जाएगी — Sohil Barelvi

FAQs

Unrequited love is considered the purest form of devotion because it is selfless. Poets often use this theme to highlight the strength and sacrifice of the lover's heart.
Yes, these short and impactful verses are perfect for Instagram captions, helping you express your silent feelings with depth and elegance.
While often tinged with sadness or 'gham', it also celebrates the hope, beauty, and 'ibaadat' of loving someone unconditionally.
Sharing a subtle 2-line shayari on your WhatsApp status is a graceful way to express your emotions without being too direct.
Yes, the collection features a blend of Hindi and English terms to make the poetry relatable for modern readers and social media users.