Shajar Shayari - Nature, roots, and life lessons through poetic trees

Shajar shayari beautifully captures the symbolism of trees—roots of strength, branches of growth, and shade of comfort. In poetry, a shajar reflects life, patience, and connection with nature. These verses blend emotions with prakriti, offering deep thoughts about existence, love, and resilience.

What is shajar shayari?

Shajar shayari is poetry inspired by trees, symbolizing life, growth, roots, and connection with nature. It often reflects deeper meanings about patience, strength, and emotions.

Shajar Shayari in Hindi

Discover meaningful shajar shayari in Hindi reflecting trees, roots, and life lessons.

वो जिस की छाँव में पच्चीस साल गुज़रे हैं वो पेड़ मुझ से कोई बात क्यूँँ नहीं करता — Tehzeeb Hafi
यूँँ नहीं है कि फ़क़त मैं ही उसे चाहता हूँ जो भी उस पेड़ की छाँव में गया बैठ गया — Tehzeeb Hafi
साया है कम खजूर के ऊँचे दरख़्त का उम्मीद बाँधिए न बड़े आदमी के साथ — Kaif Bhopali
रुकें तो धूप से नज़रें बचाते रहते हैं चलें तो कितने दरख़्त आते जाते रहते हैं — Charagh Sharma
तेरे लगाए हुए ज़ख़्म क्यूँँ नहीं भरते मेरे लगाए हुए पेड़ सूख जाते हैं — Tehzeeb Hafi
पेड़ मुझे हसरत से देखा करते थे मैं जंगल में पानी लाया करता था — Tehzeeb Hafi
दरख़्त काट के जब थक गया लकड़हारा तो इक दरख़्त के साए में जा के बैठ गया — Zubair Ali Tabish
पकड़ में आती नहीं है कभी वो शाख़-ए-विसाल हम एक बोसा-ए-गुल के लिए तरसते हैं — Subhan Asad

For broader nature themes, explore nature shayari that complements tree-inspired poetry.

Shajar Shayari on Life

Read shayari connecting trees with life, growth, and the journey of existence.

वो पेड़ जिस की छाँव में कटी थी उम्र गाँव में मैं चूम चूम थक गया मगर ये दिल भरा नहीं — Hammad Niyazi
पेड़ के काटने वालों को ये मालूम तो था जिस्म जल जाएँगे जब सर पे न साया होगा — Kaifi Azmi
एक पत्ता शजर-ए-उम्र से लो और गिरा लोग कहते हैं मुबारक हो नया साल तुम्हें — Unknown
शायद किसी बला का था साया दरख़्त पर चिड़ियों ने रात शोर मचाया दरख़्त पर — Abbas Tabish
परिंदे लड़ ही पड़े जाएदाद पर आख़िर शजर पे लिक्खा हुआ है शजर बराए-फ़रोख़्त — Afzal Khan
हाथ छूटें भी तो रिश्ते नहीं छोड़ा करते वक़्त की शाख़ से लम्हे नहीं तोड़ा करते — Gulzar
हम ख़ुश हैं हमें धूप विरासत में मिली है अज्दाद कहीं पेड़ भी कुछ बो गए होते — Shahryar
तुझे भूल जाने की कोशिशें कभी कामयाब न हो सकीं तिरी याद शाख़-ए-गुलाब है जो हवा चली तो लचक गई — Bashir Badr
उड़ गए सारे परिंदे मौसमों की चाह में इंतिज़ार उन का मगर बूढे शजर करते रहे — Ambreen Haseeb Ambar
ख़ुद-ब-ख़ुद शाख़ लचक जाएगी फल से भरपूर तो हो लेने दो — Adil Mansuri
चाहे सोने के फ़्रेम में जड़ दो आइना झूट बोलता ही नहीं — Krishna Bihari Noor

You can also read zindagi shayari to explore deeper reflections on life.

Shajar Shayari on Nature and Environment

Explore poetic expressions about trees, greenery, and the beauty of nature.

पेड़ का दुख तो कोई पूछने वाला ही न था अपनी ही आग में जलता हुआ साया देखा — Jameel Malik
तू परिंदा है किसी शाख़ को घर कर लेगा जो तेरे हिज्र का मारा है किधर जाएगा — Shadab Javed
डाल कर ग़ुंचों की मुँदरी शाख़-ए-गुल के कान में अब के होली में बनाना गुल को जोगन ऐ सबा — Mushafi Ghulam Hamdani
वो तमाशा ओ खेल होली का सब के तन रख़्त-ए-केसरी है याद — Faez Dehlvi
हम लोग चूंकि दश्त के पाले हुए हैं सो ख़्वाबों में चाहे झील हों, आँखों में पेड़ हैं — Siddharth Saaz
उन के होने से बख़्त होते हैं बाप घर के दरख़्त होते हैं — Unknown
जिसे तुम काट आए उस शजर को ढूँढ़ता होगा परिंदा लौट कर के अपने घर को ढूँढ़ता होगा — Bhaskar Shukla
वो शाख़ है न फूल, अगर तितलियाँ न हों वो घर भी कोई घर है जहाँ बच्चियाँ न हों — Bashir Badr
सहज याद आ गया वो लाल होली-बाज़ जूँ दिल में गुलाली हो गया तन पर मिरे ख़िर्क़ा जो उजला था — Wali Uzlat
ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
इस रास्ते में जब कोई साया न पाएगा ये आख़िरी दरख़्त बहुत याद आएगा — Azhar Inayati

Pair these with gulshan shayari for a more immersive natural vibe.

Shajar Shayari with Meaning

Understand the deeper symbolism of trees through thoughtful shayari with meaning.

कुछ भी नहीं तो पेड़ की तस्वीर ही सही घर में थोड़ी बहुत तो हरियाली चाहिए — Himanshu Kiran Sharma
यूँँ न कर वस्ल के लम्हों को हवस से ता'बीर चंद पत्ते ही तो तोड़े हैं शजर से मैं ने — Khurram Afaq
जिस की हर शाख़ पे राधाएँ मचलती होंगी देखना कृष्ण उसी पेड़ के नीचे होंगे — Bekal Utsahi
बिछड़ के तुझ सेे न देखा गया किसी का मिलाप उड़ा दिए हैं परिंदे शजर पे बैठे हुए — Adeem Hashmi
अजीब दर्द का रिश्ता था सब के सब रोए शजर गिरा तो परिंदे तमाम शब रोए — Tariq Naeem
परिंद पेड़ से परवाज़ करते जाते हैं कि बस्तियों का मुक़द्दर बदलता जाता है — Asad Badayuni
गर अदीबों को अना का रोग लग जाए तो फिर गुल मोहब्बत के अदब की शाख़ पर खिलते नहीं — Afzal Ali Afzal
साँवले तन पे ग़ज़ब धज है बसंती शाल की जी में है कह बैठिए अब जय कनहय्या लाल की — Insha Allah Khan
परिंद शाख़ पे तन्हा उदास बैठा है उड़ान भूल गया मुद्दतों की बंदिश में — Khaleel Tanveer
ये रंग रंग परिंदे ही हम से अच्छे हैं जो इक दरख़्त पे रहते हैं बेलियों की तरह — Khaqan Khavar
परिंद क्यूँँ मिरी शाख़ों से ख़ौफ़ खाते हैं कि इक दरख़्त हूँ और साया-दार मैं भी हूँ — Asad Badayuni

For peaceful reflections, check out sukoon shayari alongside these meanings.

Shajar Shayari on Love and Relationships

Read shayari where trees symbolize love, support, and deep-rooted connections.

शाख़-दर-शाख़ होती है ज़ख़्मी जब परिंदा शिकार होता है — Indira Varma
ओ सखी मन उस का तो तन भी उसी का हक़ है उस को ग़ैर ये आँगन न चू में — Neeraj Neer
किसी ने मुझ से कह दिया था ज़िंदगी पे ग़ौर कर मैं शाख़ पर खिला हुआ गुलाब देखता रहा — Afzaal Firdaus
तू ये न देख कि सब टहनियाँ सलामत हैं कि ये दरख़्त था और पत्तियाँ भी रखता था — Irfan Siddiqi
पेड़ को काटने वाले क्या जाने दुख हम गले लग नहीं सकते दीवार से — Neeraj Neer
खड़े होकर कहा ये आइने के रु-बा-रु मैं ने शजर तुम को कहीं मिल जाए मुझ को इत्तिला करना — Shajar Abbas
सवालन उस ने पूछा था शजर मैं कैसी लगती हूँ जवाबन मैं ने ये बोला अति सुंदर अति सुंदर — Shajar Abbas

You may also enjoy mohabbat shayari that beautifully expresses love and connection.

2 Line Shajar Shayari

Short and impactful 2 line shajar shayari perfect for quick expression.

मुनफ़रिद ख़ुशबू है इस शजर की ऐसा लगता है उस ने छुआ हो — Shadab khan
इक मुहब्बत से भरी उस ज़िंदगी के ख़्वाब हैं पेड़ दरिया और पंछी तेरे मेरे ख़्वाब हैं — Neeraj Nainkwal
बर्बाद गुलिस्ताँ करने को बस एक ही उल्लू काफ़ी था हर शाख़ पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा — Shauq Bahraichi
एक रेगिस्तान दुनिया ऊॅंट के मानिंद हम दूर तक पानी न कोई पेड़ सायादार है — Hameed Sarwar Bahraichi
एक साया है घने पेड़ का मेरे सर पर एक आँचल से मुझे ठंडी हवा आती है — Binte Reshma
मैं भी शामिल लूटने वालों में था मुझ को भी बस तन मिला है मन नहीं — Neeraj Neer

Short Shajar Shayari

Concise shayari capturing the beauty and symbolism of trees in few words.

शाख़-ए-उम्मीद से कड़वा भी उतर सकता हूँ रोज़ ये बात मुझे सब्र का फल कहता है — Rakib Mukhtar
धूप तो धूप ही है इस की शिकायत कैसी अब की बरसात में कुछ पेड़ लगाना साहब — Nida Fazli
फ़क़ीर-ए-शहर के तन पर लिबास बाक़ी है अमीर-ए-शहर के अरमाँ अभी कहाँ निकले — Sahir Ludhianvi
मेरे हालात को बस यूँँ समझ लो परिंदे पर शजर रक्खा हुआ है — Shuja Khawar
कल रात जो ईंधन के लिए कट के गिरा है चिड़ियों को बहुत प्यार था उस बूढे शजर से — Parveen Shakir
वो मेरी दुनिया का हिस्सा थी मेरी दुनिया नहीं इक शजर कटने से वन वीरान हो जाएगा क्या — Balmohan Pandey
मेरे आँगन में एक बूढ़ा पेड़ छाँव भी देता है, दुआएँ भी — Ankit Maurya
बैठे थे जब तो सारे परिंदे थे साथ साथ उड़ते ही शाख़ से कई सम्तों में बट गए — Saghar Azmi
इक शजर ऐसा मोहब्बत का लगाया जाए जिस का हम-साए के आँगन में भी साया जाए — Zafar Zaidi
हर शख़्स पर किया न करो इतना ए'तिमाद हर साया-दार शय को शजर मत कहा करो — Muzaffar Warsi
वो मुसाफ़िर ही खुली धूप का था साए फैला के शजर क्या करते — Parveen Shakir

Shajar Shayari for WhatsApp Status

Share nature-inspired shayari as WhatsApp status to express calm and growth.

मैं सब्ज़ की दुनिया में हूँ सूखा दरख़्त ये तितलियाँ मुझ तक भला क्यूँँ आएँगी — Haresh Vanza
मैं ने ये सोच के बोए नहीं ख़्वाबों के दरख़्त कौन जंगल में उगे पेड़ को पानी देगा — Aziz Bano Darab Wafa
ये देख शाम हो गई बता कहाँ मैं जाऊँगा जो पेड़ थे वो कट चुके वो मेरा घर नहीं रहा — Sahir Baltistani
लगाना बाग़ तो उस में मोहब्बत भी ज़रा रखना परिंदों के बिना कोई शजर पूरा नहीं होता — Shakeel Azmi
मेरा बिखरा बिखरा तन-मन सिमट गया किसी चाहत से जान गई हूँ भेद मैं तेरी बाहों की गीराई का — Irfana Azeez
धूप से रूठ कर कहाँ कोई पेड़ अपनी जड़ें बदलता है — Saarthi Baidyanath
हम को उड़ने के तरीक़े न सिखाओ हम लोग पेड़ से आए हैं पिंजरे से नहीं आए हैं — Saleem Siddiqui
अब और दुआएँ हमें जीने की न दीजे मुरझाए हुए पेड़ को पानी नहीं देते — Haresh Vanza
हट के देखेंगे उसे रौनक़-ए-महफ़िल से कभी सब्ज़ मौसम में तो हर पेड़ हरा लगता है — Irfan Siddiqi
मैं ख़ुद उदास खड़ा था कटे दरख़्त के पास परिंदा उड़ के मेरे हाथ पर उतर आया — Idris Azad
वो ख़ार ख़ार है शाख़-ए-गुलाब की मानिंद मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हूँ फिर भी गले लगाऊँ उसे — Ahmad Faraz
सारे पेड़ क़लम में बना दूँ और समुंदर रख लूँ स्याही तब भी न लिख पाऊँगा मैं उस पे , ऐसी है मेरी माई — BR SUDHAKAR

Shajar Shayari Captions for Instagram

Perfect captions inspired by trees and nature for your Instagram posts.

नदी की प्यास बुझाऊंगा डूब जाऊँगा दरख़्त काट के कश्ती नहीं बनाऊँगा — Aditya
छुए थे कभी तू ने जो पेड़ ऐ जाँ यक़ीं मान वो पेड़ अब तक जवाँ है — karan singh rajput
पेड़ लगाओ दश्त बचाओ दोस्त जंगल आख़िर जंगल होता है — Chandrajeet Regar
जो हमारा हक़ है हम से छीन लेते है बशर हम परिंदे छत पे बैठे हैं शजर होते हुए — Mohsin Shaikh
यूँँ नज़र-अंदाज़ मत कर पेड़ को लौट कर आना है इस के साए में — Jitendra Tiwari
जड़ें कैसे जमानी है नए को सीखने ख़ातिर बग़ीचे में पुराने पेड़ का होना ज़रूरी है — Atul K Rai
मुसलसल काटते हो और फिर काग़ज़ बनाते हो बड़े ही बेशर्म हो पेड़ भी तुम ख़ुद लगाते हो — ATUL SINGH
तन छुपाऊँ मन छुपाऊँ क्या करूँँ दर्पण छुपाऊँ हो रहा ज़ाहिर तू सब सेे कैसे ये जीवन छुपाऊँ — Aman Kumar Shaw "Haif"
`शजर` ये इश्क़ की पाकीज़गी का आलम है उसे ख़याल में भी बे-रिदा नहीं करते — Shajar Abbas
बदन पर नाम हम दोनों का पढ़कर शजर रो-रो हरा होता रहेगा — Firdous khan
सुनो सहेलियों सब शाम को घर आ जाना शजर को आज मैं किरतास पर बनाऊँगी — Shajar Abbas

FAQs

Trees are powerful symbols in poetry. They represent stability, growth, and shelter, making them perfect metaphors for life, relationships, and inner strength.
Yes, shajar shayari works beautifully for Instagram captions and WhatsApp status, especially when expressing calm, growth, or connection with nature.
No, while it uses nature imagery, shajar shayari often conveys deeper themes like life struggles, emotions, love, and personal growth.
It expresses peace, resilience, patience, growth, and sometimes loneliness or reflection, much like a tree standing silently through seasons.
Yes, shajar shayari is available in both Hindi and English, often with Urdu influences to enhance poetic depth and expression.
Shajar shayari focuses specifically on trees and their symbolism, while nature shayari covers a broader range of elements like rivers, skies, and seasons.