Nafrat Shayari - Express your anger, betrayal, and broken trust through powerful Urdu poetry.

Nafrat Shayari captures the raw intensity of hatred and resentment born from betrayal. Explore our collection to find the perfect words for expressing your anger and the distance created by broken promises.

What is Nafrat Shayari?

Nafrat Shayari is a genre of Urdu and Hindi poetry that focuses on themes of hatred, resentment, and the bitterness that arises after a betrayal or a failed relationship.

Nafrat Shayari in Hindi

A curated selection of the most intense and meaningful hate poetry written in classic Hindi and Urdu fonts.

दुश्मनी का सफ़र इक क़दम दो क़दम तुम भी थक जाओगे हम भी थक जाएँगे — Bashir Badr
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों — Bashir Badr
इश्क़ तू ने बड़ा नुक़सान किया है मेरा मैं तो उस शख़्स से नफ़रत भी नहीं कर सकता — Liaqat Jafri
नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें — Unknown
अगर तू ख़ुश है मेरी हार से तो मेरी हर जीत से नफ़रत है मुझ को — Shadab Javed
दुश्मनी लाख सही ख़त्म न कीजे रिश्ता दिल मिले या न मिले हाथ मिलाते रहिए — Nida Fazli
मुझ में थोड़ी सी जगह भी नहीं नफ़रत के लिए मैं तो हर वक़्त मोहब्बत से भरा रहता हूँ — Mirza Athar Zia
भुला दो रंग नफ़रत के , तिरंगा हाथ में ले कर दिखा दो तीन रंगों का सभी को प्यार होली में — Vijay Anand Mahir

When love turns into resentment, you might also relate to bewafai shayari .

Nafrat Shayari on Love

Poetry that highlights the thin line between love and hate, focusing on the pain of being deceived by a partner.

जो ग़ुस्सा आ गया तो क्या ही कर लेंगे ज़बाँ ये मेरी गाली भी नहीं देती — Irshad Siddique "Shibu"
कच्चा सा घर और उस पर जोरों की बरसात है ये तो कोई ख़ानदानी दुश्मनी की बात है — Saahir
सारी दुनिया ने तो नफ़रत से पुकारा मुझ को माँ समझती है मगर आँख का तारा मुझ को — Muneer shehryaar
दिल में नफ़रत हो तो चेहरे पे भी ले आता हूँ बस इसी बात से दुश्मन मुझे पहचान गए — Shuja Khawar
राज़ी हैं हम कि दोस्त से हो दुश्मनी मगर दुश्मन को हम से दोस्त बनाया न जाएगा — Altaf Hussain Hali
मुझ से नफ़रत है अगर उस को तो इज़हार करे कब मैं कहता हूँ मुझे प्यार ही करता जाए — Iftikhar Naseem
आप बच्चों का दिल नहीं तोड़ें भाई ये दुश्मनी हमारी है — Vishnu virat
ज़माना दोस्त है किस किस को याद रक्खोगे ख़ुदा करे कि तुम्हें मुझ से दुश्मनी हो जाए — Qabil Ajmeri
नफ़रत धोका बुग़्ज़ तअ'स्सुब झूट दिखावा ख़ुद-ग़रज़ी कैसे कैसे ज़हर भरे हैं इंसाँ की शिरयानों में — Hina Rizvi
अब मुझे कोई गिला नहीं है तुम भी मेरे हो वो भी मेरा सभी से अपना वास्ता है सभी से अपनी दुश्मनी है — Parwez Akhtar

Explore the depth of pain with our dhokha shayari collection.

Nafrat Shayari on Life

Reflective verses about the harsh realities of the world and the bitterness one can develop toward life's unfairness.

मैं इतना आशिक़ मिज़ाज हो गया हूँ की नफ़रत से मोहब्बत हो गई है — Parwez Akhtar
हम ने फूलों से दुश्मनी कर ली आज काँटों पे चल के आए हैं — Akash Rajpoot
जवाँ दिल प्यार बस करता है मानो इसे नफ़रत नहीं होती किसी से — Kush Pandey ' Saarang '
इतनी नफ़रत इक दूजे से करते हैं हम दोनों में यार मोहब्बत होनी थी — Abhishek Shukla
बीज-ए-नफ़रत दिलों में बो रहे हैं हम तभी इक दूसरे को खो रहे हैं — Prit
दुश्मनी थी फ़क़त यही उन सेे की नहीं दोस्ती ता-उम्र उन सेे — Vivek Chaturvedi
अभी तुम ने मुहब्बत देखी है, नफ़रत कहाँ देखी अभी सिक्के का तुम ने सिर्फ़ इक ही पहलू देखा है — Prit
झूठों से तो आप को काफ़ी नफ़रत है फिर क्यूँ जी सरकार की बातें करते हो — Alankrat Srivastava
जिस तरह देखा है मैं ने आप को दुश्मनी से भी बुरी है दोस्ती — Prashant Sitapuri

Sometimes life leads to a path of dushmani shayari and resentment.

Nafrat Shayari on Emotions

Deeply emotional poetry that dissects the psychology of hate and how it transforms a person's soul.

प्यार मोहब्बत दिल से भागे जा रहे हैं नफ़रत, शक, डर बोये-काटे जा रहे हैं — Saarthi Baidyanath
नफ़रत है तेरे नाम के हर हर्फ़ से मुझ को ऐ इश्क़ मुझे तू ने ही बर्बाद किया है — Shakir Dehlvi
तुम पहली लड़की हो जिसे मुझ पे ग़ुस्सा करना अच्छा लगता है — Saahir
कि हम इक सिक्के के दो पहलू है ऐ दोस्त वो नफ़रत करता है, मैं प्यार करता हूँ — karan singh rajput
दुश्मनी मैं सभी से कर लेता प्यार खैरात में नहीं रखता — Tiwari Jitendra
हम आशिक़ों की नींद से है ख़ानदानी दुश्मनी करवट से कर ली गुफ़्तगू जगकर गुज़ारा कर लिया — Saarthi Baidyanath
जिस को ग़ुस्सा लग जाता है छोटी-छोटी बातों का उस सेे क्या वा'दा लेना अब लंबे-लंबे साथों का — Sarvjeet Singh
कल तलक जो पेड़ नफ़रत के उगाता फिरता था तुझ को देखा, इश्क़ के पौधे उगाने लग गया — karan singh rajput
उसी से दुश्मनी करने लगा था जिसे मैं घर में लाना चाहता था — Tiwari Jitendra
गुमान हम को नहीं अपनी शख़्सियत पे मगर जो हम सेे दुश्मनी करते तो सर गए होते — Ajeetendra Aazi Tamaam

The feeling of hate often stems from intense gussa shayari .

Nafrat Shayari with Meaning

Detailed verses accompanied by explanations to help you understand the poetic weight behind every word of anger.

कितना प्यार था मुझे तुम सेे कितनी नफ़रत है अब ख़ुद से — Manish Aarwash
कोई भी काम ऐसा क्यूँँ करें हम भला ग़ैरों पे ग़ुस्सा क्यूँँ करें हम — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
सीरत से है नफ़रत उस की प्यारी सी है हँसी मगर — Vinay Khandelwal
मैं उस को भी मोहब्बत से पढ़ूँगा वो जिस काग़ज़ पे नफ़रत लिख गई है — Shajar Abbas
अना और इश्क़ की है दुश्मनी सिन से कभी इक साथ रह सकते नहीं साहब — A R Sahil "Aleeg"
आँखों में देखने की मुझे ये सज़ा मिली नफ़रत से देखता है मेरा आइना मुझे — Abuzar kamaal
इक पल करता मोहब्बत, फिर अगले ही पल नफ़रत तुझ सेे रब मुझ को तू बना काफ़िर या कामिल ईमाँ दे मुझ को — A R Sahil "Aleeg"
क्या कहा तुम को मुझ सेे नफ़रत है या'नी तुम मुझ सेे प्यार करती थी — Shajar Abbas
नए इस साल में क्या ही नया है तिरा ग़ुस्सा वही नख़रे वही हैं — Sarvjeet Singh
ग़ुस्सा भी माँ का प्यार से तो कम नहीं मैं मर-मिटूँगा इतनी प्यारी चीख पर — Sabir Hussain

2 Line Nafrat Shayari

Short, sharp, and impactful two-liners perfect for a quick read or a powerful message.

इस महीने में ग़म-ए-हिज्राँ मिला है इस लिए नफ़रत है माह-ए-फ़रवरी से — Shajar Abbas
इश्क़ करने की मनाही है यहाँ पर दुश्मनी करते है सीना तान कर के — Umesh Maurya
भटक जाते हैं नफ़रत करने वाले रस्ता सो तुझ को जो रस्ते में मिले उस से मोहब्बत तू भी करता चल — Yogamber Agri
हमारी रातें भी उजड़ी हुई सी हैं चराग़ों से हमें भी थोड़ी नफ़रत हैं — Dileep Kumar
उन्हें जब से बताया है कि क़िस्मत में नहीं हैं हम सुना हम ने कि नफ़रत हो गई उन को लकीरों से — Sandeep dabral 'sendy'
चमन में जब भी गुलाब को हम निगाह-ए-उल्फ़त से देखते हैं तो ख़ार सारे हमारी जानिब निगाह-ए-नफ़रत से देखते हैं — Shajar Abbas
तुम्हारी आँख में देखे थे आँसू मुझे बारिश से नफ़रत हो गई थी — Ayush Sharma
मैं दुश्मनी को रोज़ भुलाता चला गया अपनी ख़ुशी को ख़ूब बढ़ाता चला गया — Meem Alif Shaz
ग़रीबी है वहाँ पे सो वहाँ नफ़रत नहीं बिकती हमारे गाँव में सब खेलतें हैं मिट्टी से होली — Irshad Siddique "Shibu"
बोती थी पहले नफ़रत सियासत मगर अब ये भी काम अख़बार कर देता है — Dileep Kumar

Nafrat Shayari for Status

The best collection of hate-themed poetry sized perfectly for your WhatsApp and Facebook status updates.

तुम्हारी बात से मुझ को कभी जो चोट पहुंँची तो मुझे ग़ुस्सा नहीं आया मुझे रोना ही आया है — Nirbhay Nishchhal
बीज नफ़रत के ज़मीं पर बो दिए हैं लोगों ने सो अब मोहब्बत के लिए मैं आसमाँ को ढूँढ़ता हूँ — Sandeep dabral 'sendy'
दौलत के साथ मुफ़्त में आती है दुश्मनी मैं इस लिए भी रहता हूँ मनहूस धन से दूर — shaan manral
तेरी यादों से जुड़े घर को जलाकर अपने हम ने नफ़रत के तमाशे का असर देखा है — Ishq Allahabadi
ग़ुस्सा आया आँसू टपके रिश्ता टूटा इश्क़ हमारा कच्चा था ये तो होना था — Meem Alif Shaz
वसिय्यत में मिली है दुश्मनी हम को यहाँ साहब नहीं चर्चे थे कम वर्ना हमारी दोस्ती के भी — Shivam Mishra
कभी था इश्क़ जिन नामों से मुझ को अब उन नामों से नफ़रत हो गई है — Gopesh "Tanha"
अब हर तरफ़ मोहब्बत फैलानी है मुझ को दुनिया में माँ कहती है दुनिया ये नफ़रत से नहीं चला करती — Pankaj murenvi
मैं कब तक तेरा ग़ुस्सा देखूँ इश्क़ नहीं है रिश्तेदारी है — Meem Alif Shaz
ख़ुदको रखना है ज़िंदा तो पेड़ लगाओ नफ़रत के नइँ मुहब्बत के दो पेड़ लगाओ — Pankaj murenvi

Nafrat Captions for Instagram

Edgy and bold captions for your photos that reflect your 'no-nonsense' attitude and inner fire.

नफ़रत की आग लगाने वाले अपने लगते हैं जब अपना घर जलता है तब वो झूठे लगते हैं — Meem Alif Shaz
रही है बेवफा़ओं से मुझे नफ़रत सदा तभी ऐ ज़िन्दगी तुझ सेे मेरी कम बनती है — Prince
तुम्हें नफ़रत हमीं से हो रही है हमीं हैं चाहने वाले तुम्हारे — Ankit gupta
नफ़रत जब अपने मुल्क से हो जाएगी तमाम उस रोज़ होगी मेरी तुम्हारी सभी की ईद — Shakir Dehlvi
जिन पेड़ों ने सिखाया है हमदर्दी करना हम उन पेड़ों से भी नफ़रत कर बैठे हैं — Meem Alif Shaz
अगर मिल जाए पूरा मोड़ दूँगा ये ग़ुस्सा कोई पत्थर तो नहीं है — Meem Alif Shaz
चाहे कितनी भी कोशिश करलूँ लेकिन तुझ सेे नफ़रत करना तो नामुमकिन है — Sanskar Shrivastav
इतनी नफरत है सब की आँखों में अब मोहब्बत से कौन देखेगा — Sohil Barelvi
त'अर्रुफ़ मोहब्बत दग़ा और नफ़रत तू ने सब सिखाया ब-जुज़ भूलने के — 100rav

FAQs

Yes, Nafrat Shayari is very popular for social media captions to express strong emotions, attitude, or the decision to move on from toxic people.
People read it as a way to vent their frustrations and find solace in knowing that others have experienced similar feelings of anger and disappointment.
While often related to heartbreaks, it can also describe general enmity, social betrayal, or an individual's hardened attitude toward the world.
Gussa Shayari usually depicts temporary anger or annoyance, whereas Nafrat Shayari reflects a deeper, more permanent feeling of loathing or detachment.
Most readers prefer the original Hindi or Urdu scripts for authenticity, but English translations and Romanized Hinglish versions are widely available for global audiences.