Khoon Shayari - Intense poetry on blood, revenge, and raw human emotions

Khoon shayari reflects the darkest and most intense emotions of the human heart. It often symbolizes pain, sacrifice, revenge, and deep rage, where every line carries the heat of lahu and the truth of harsh realities. These verses speak of betrayal, violence, and the burning desire for justice or intiqam.

What is khoon shayari?

Khoon shayari is a form of poetry that expresses intense emotions like anger, revenge, sacrifice, and pain. The word 'khoon' (blood) symbolizes deep suffering, violence, or powerful emotional experiences.

Khoon Shayari in Hindi

Explore khoon shayari in Hindi that expresses intense emotions, rage, and raw truth through powerful words.

ख़ूँ पिला कर जो शे'र पाला था उस ने सर्कस में नौकरी कर ली — Fahmi Badayuni
रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ायल जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है — Mirza Ghalib
अपने ख़ून से इतनी तो उम्मीदें हैं अपने बच्चे भीड़ से आगे निकलेंगे — Shakeel Jamali
मैं क़त्ल तो हो गया तुम्हारी गली में लेकिन मिरे लहू से तुम्हारी दीवार गल रही है — Javed Akhtar
तिरी सदा का है सदियों से इंतिज़ार मुझे मिरे लहू के समुंदर ज़रा पुकार मुझे — Khalilur Rahman Azmi
वो अपने ख़ून से लिखने लगी है नाम मेरा अब इस मज़ाक़ को संजीदगी से लेना है — Shakeel Jamali
ख़याल था कि ये पथराव रोक दें चल कर जो होश आया तो देखा लहू लहू हम थे — Rahat Indori
ये जिस्म तंग है सीने में भी लहू कम है दिल अब वो फूल है जिस में कि रंग-ओ-बू कम है — Pallav Mishra
ख़ून से सींची है मैं ने जो ज़मीं मर मर के वो ज़मीं एक सितम-गर ने कहा उस की है — Javed Akhtar
काँटा सा जो चुभा था वो लौ दे गया है क्या घुलता हुआ लहू में ये ख़ुर्शीद सा है क्या — Ada Jafarey
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi

If you connect with intense emotions, explore more dard shayari in Hindi for deeper expression.

Khoon Shayari on Revenge

Read powerful verses that capture the fire of revenge, betrayal, and the desire for justice.

अपने दिल के ख़ून से वो गुल खिला देता हूँ मैं रेगज़ारों को गुलिस्ताँ की अदा देता हूँ मैं — Qaisar Sidddiqui
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी — Firaq Gorakhpuri
ग़ैर से खेली है होली यार ने डाले मुझ पर दीदा-ए-ख़ूँ-बार रंग — Imam Bakhsh Nasikh
इक ज़रा बात पर अपने से पराए हुए लोग हाए वो ख़ून पसीने से कमाए हुए लोग — Khan Janbaz
जो वक़्त-ए-ख़त्ना मैं चीख़ा तो नाई ने कहा हँस कर मुसलमानी में ताक़त ख़ून ही बहने से आती है — Akbar Allahabadi
शब के सन्नाटे में ये किस का लहू गाता है सरहद-ए-दर्द से ये किस की सदा आती है — Ali Sardar Jafri
आप दस्ताने पहनकर छू रहे हैं आग को आप के भी ख़ून का रंग हो गया है साँवला — Dushyant Kumar
वो तमाशा ओ खेल होली का सब के तन रख़्त-ए-केसरी है याद — Faez Dehlvi
रंग की अपनी बात है वर्ना आख़िरश ख़ून भी तो पानी है — Jaun Elia

For more revenge-filled poetry, check out intiqam shayari that dives deeper into vengeance.

Khoon Shayari on Life Reality

Discover shayari that reflects the harsh realities of life, struggle, and the cost of survival.

अश्क़-ओ-ख़ून घुलते हैं तब दीदा-ए-तर बनती है दास्तान इश्क़ में मरने से अमर बनती है — Jaani Lakhnavi
हम नहीं वो जो करें ख़ून का दावा तुझ पर बल्कि पूछेगा ख़ुदा भी तो मुकर जाएँगे — Sheikh Ibrahim Zauq
पिछ्ला बरस तो ख़ून रुला कर गुज़र गया क्या गुल खिलाएगा ये नया साल दोस्तो — Farooq Engineer
बदन का सारा लहू खिंच के आ गया रुख़ पर वो एक बोसा हमें दे के सुर्ख़-रू है बहुत — Zafar Iqbal
सजा दूँ माँग मैं तेरी लहू से आज मैं अपने बुरा मानो अगर मेरे न तुम सरकार, होली में — Shashank Shekhar Pathak
हलाल रिज़्क़ का मतलब किसान से पूछो पसीना बन के बदन से लहू निकलता है — Aadil Rasheed
फिर इस के बा'द मनाया न जश्न ख़ुश्बू का लहू में डूबी थी फ़स्ल-ए-बहार क्या करते — Azhar Iqbal
अब तो ख़ुद अपने ख़ून ने भी साफ़ कह दिया मैं आप का रहूॅंगा मगर उम्र भर नहीं — Aalok Shrivastav
ख़ून से जोड़ा हुआ हर ईंट ढेला हो गया दो तरफ़ चूल्हे जले औ' घर अकेला हो गया — Dhiraj Singh 'Tahammul'

You may also like zindagi shayari that explores life's deeper truths.

Khoon Shayari on Betrayal and Enemies

Verses that express pain caused by enemies, betrayal, and broken trust in relationships.

बच्चों के हाथों में रख दी अय्यारी टॉफी के बदले देखो मेरा ही ख़ूँ अब मुझ को छलता है धीरे-धीरे — Tarun Pandey
मच्छरदानी ऑलआउट पे पैसे क्यूँ बर्बाद करूँँ ख़ून तो उस ने चूस लिया है मच्छर से अब डरना क्यूँँ — SHIV SAFAR
ख़ुदा रोया बहुत उस दिन ख़ुदा के नेक बंदों ने ख़ुदा के नाम पर मासूम का जब ख़ून कर डाला — Umesh Maurya
हैं लहू से कई गुना बढ़कर वो जो एहसास के मरासिम हैं — Shadan Ahsan Marehrvi
मैं अगर दिल की कहूँ दीवार से तो निकल आता है ख़ूँ दीवार से — Saad Ahmad
अरब लहू गोया मिस्री लहजा है उस का उस ने तो पैकर अफ़्ग़ानी बना रखा है — ALI ZUHRI
अश्क माँ के जो ख़ुशी से गिरे तो हैं मोती और छलके जो ग़मों से तो लहू हो जाए — S M Afzal Imam
तुम्हें लहू से तो ख़त लिख नहीं सके लेकिन लिखी है आँख के पानी से शा'इरी तुम पर — Manmauji
मुहब्बत में बहाएा ख़ून औ पानी कहा हम ने तेरी हर ख़ामियों को हँस के नादानी कहा हम ने — Alankrat Srivastava
दिल-ख़राशी-ओ-जिगर-चाकी-ओ-ख़ूँ-अफ़्शानी हूँ तो नाकाम प रहते हैं मुझे काम बहुत — Meer Taqi Meer

For more on betrayal and enemies, read dushmani shayari filled with intense emotions.

Khoon Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind each line of khoon shayari and its emotional depth.

ख़ून से भर गया है क़फ़स छोड़ दो या मुझे मार दो — Amaan Pathan
अपने अंदर हँसता हूँ मैं और बहुत शरमाता हूँ ख़ून भी थूका सच-मुच थूका और ये सब चालाकी थी — Jaun Elia
क़ातिल ने किस सफ़ाई से धोई है आस्तीं उस को ख़बर नहीं कि लहू बोलता भी है — Iqbal Azeem
तू कहानी के बदलते हुए मंज़र को समझ ख़ून रोते हुए किरदार की जानिब मत देख — Azhar Abbas
बना के बातें समझ रहे हो बहुत है आसाँ महान होना लहू जला कर उगाना फ़सलें मज़ाक़ है क्या किसान होना — Shakir Dehlvi
लहू दिल का निकाला और काग़ज में पिरोया है फ़कत इक शे'र लिखने, "प्रीत" पूरी रात रोया है — Prit
हाँ कभी ख़्वाब-ए-इश्क़ देखा था अब तक आँखों से ख़ूँ टपकता है — Akhtar Ansari
बहार-ए-गुलिस्ताँ हम को न पहचाने तअज्जुब है गुलों के रुख़ पे छिड़का है बहुत ख़ून-ए-जिगर हम ने — Salik Lakhnavi
देखते हैं तो लहू जैसे रगें तोड़ता है हम तो मर जाएँगे सीने से लगा कर उस को — Irfan Siddiqi
सिर्फ़ काग़ज़ क़लम नहीं साहब ख़ूं भी लगता है शा'इरी के लिए — Shakir Dehlvi
इश्क़ के वो सारे दस्तावेज़ लाओ मेज़ पर ख़ून से कर दस्तख़त, तुम सेे निभाऊँ प्यार फिर — Zain Aalamgir
लाख ख़ूबी हों चाहे ख़ामी हों अपना ख़ून अपना ख़ून होता है — Ramnath Shodharthi

If you enjoy meaningful poetry, explore ehsaas shayari for emotional clarity.

2 Line Khoon Shayari

Short and impactful two-line khoon shayari that delivers powerful emotions in minimal words.

मोहब्बत में फिर ज़िन्दगी कौन जीता है जिसे देखिए, अपना वो ख़ून पीता है — Umrez Ali Haider
अभी तक बह रहा है ख़ून मेरा निशां उस के मिटाना चाहता था — Tiwari Jitendra
ज़िंदगी क्यूँ तुम्हें शिकायत है दे दिया ख़ून-ए-जिगर फिर भी — gaurav saklani
हथेली पे लिए जाँ फिरने वालो, अब वतन को है ज़रूरत ख़ूँ की ख़ूँ दीजे — Irshad Siddique "Shibu"
उस की ख़ामोशी ने रंग ले लिया है या'नी अब मैं ख़ून थूकने लगा हूँ — Intzar Akhtar
ज़िंदगी क्यूँ तुम्हें शिकायत है दे दिया ख़ून-ए-दिल जिगर फिर भी — gaurav saklani
इश्क़ का क़िस्सा तू अपनी बे-वफ़ाई पर मुकम्मल मत समझना हश्र के दिन फ़ैसला होगा लहू तर दिल का मेरे, भूलना मत — A R Sahil "Aleeg"
आह है ये, ख़ूँ-तर दिल की मौत तक को तरसोगी तुम — A R Sahil "Aleeg"

Short Khoon Shayari

Quick and intense khoon shayari perfect for sharing your feelings in a concise way.

ज़बान काटेंगे हक़ सुनाने पे साहिब-ए-इक़्तेदार, तो क्या लहू हमारा बग़ैर बोले ज़बाँ दराज़ी किया करेगा — Kazim Rizvi
मैं चाहता हूँ मुझे फिर से याद आओ तुम मैं चाहता हूँ कि मैं ख़ून थूकूँ फिर मुँह से — Shajar Abbas
मैं चुप हूँ यार सो चुप रहने दे ख़ुदा के लिए ज़बाँ खुलेगी तो लफ़्ज़ों से ख़ून टपकेगा — Shajar Abbas
ख़ून माँगे रोज़ मुझ सेे शा'इरी अब दूर रक्खो आप मुझ को ऐसे फ़न से — Saahir
और निकले लहू न छन-छन के आज तो इक ग़ज़ल मुकम्मल हो — Vijay Anand Mahir
ख़ून पसीना दोनों मिल कर रोटी बनके आते हैं तब जा कर के रोज़ हमारी भूख कहीं मिट पाती है — Ravi 'VEER'
ख़ून पीना है इन्हें इंसान का काम और क्या है सियासतदान का — Sayeed Khan
'शजर' तू देख ज़रा आ के मेरा दर्द-ए-जिगर टपक रहा है लहू बनके मेरी आँखों से — Shajar Abbas
जिगर के ख़ून की बूंदों को यक जा कर के शजर तमाम रात में इक कहक़हा बनाया गया — Shajar Abbas

Khoon Shayari for WhatsApp Status

Strong and expressive khoon shayari that fits perfectly as WhatsApp status updates.

अब मेरे बा'द ऐसा लड़का तुम को फिर न मिलेगा जो दौर-ए-कंप्यूटर में भी ख़ून से ख़त लिखता हो — Intzar Akhtar
इस रंग-ए-लहू से तू, क्या टीस मिलाता है हर बार नतीजा भी, निय्यत से नहीं मिलता — Arihant jain
हमारे शे'र को बस शे'र मत समझ लेना हम अपने दर्द को ख़ून-ए-जिगर से लिखते हैं — Salman ashhadi sahil
पहले लहू से दिल का पलेवा किया मेरे फिर उस पे बे-वफ़ाई के काँटे उगाए हैं — Shajar Abbas
वो पौदा इश्क़ का अब गिन रहा है आख़री साँसें मुज़फ़्फ़रपुर में पनगाया था अश्क-ए-खूँ से मैं जिस को — A R Sahil "Aleeg"
इश्क़ का ख़्वाब दिखा कर मुझे जाने वाली ख़ाक पर एड़ियाँ रगड़ेगी लहू रोएगी — Shajar Abbas
हुई हिजरत कहाँ कश्मीर से अपनी अभी भी वादियों में ख़ून है अपना — Kush Pandey ' Saarang '
माज़ी का पछतावा और मुस्तक़बिल का अंदेशा ता-सिन इंसाँ को बस ख़ूँ के आँसू रुलवाती है — A R Sahil "Aleeg"
शहीदों ने लिखी ये दास्तान-ए-खूँ मुबारक हो मैं हिंदुस्तान हूँ हर दिल में ज़िंदा हूँ मुबारक हो — Ajeetendra Aazi Tamaam
अपाहिज़ कर दिया है बे-वफ़ाई ने उन्हें इस भाँति लहू की आज रग रग में रवानी ढूँढ़ते अपनी — Sandeep dabral 'sendy'

Khoon Shayari Captions

Bold and emotional khoon shayari captions for Instagram and social media posts.

दिख रहा था जो ख़ून पानी पे जान दे बैठा वो निशानी पे — gaurav saklani
मेरी आँखों में आँसू लाने वाले तेरी आँखें हमेशा ख़ून रोएँ — Shajar Abbas
ज़िन्दा रहने के लिए आज भी आदम की ज़मी सिर्फ़ हैदर के ग़ुलामों का लहू मांगती है — ''Akbar Rizvi"
हो नगर की गली या हो फिर कोई जेल रंग दीवार का बस लहू कीजिए — Sayeed Khan
मर जाते हो जब तुम उस के अंदर से ख़ून बहे भी आँखों से तो क्या होगा — Tanha
लोग मज़हब के लिए लड़कर बहाते हैं लहू मुल्क की ख़ातिर लहू लेकिन बहा सकते नहीं — Vivek Vistar
सब दिए बुझ गए और इन आँखों में अश्क़-ओ-ख़ूँ तो भरा है प घी ही नहीं — Akhil Saxena
सुर्ख़ हाल-ए-ज़बून है यारो अश्क दर अश्क ख़ून है यारो — Ajeetendra Aazi Tamaam
वक़्त के साथ पिलाया है इन्हें अपना लहू तब कहीं जाके उगी है ये सुख़न की फसलें — Ashok Sagar
हल्के हल्के ही से तेरा जुनून निकलेगा फिर भी आई याद अब आँखों से ख़ून निकलेगा — Shadab khan

FAQs

People usually read or share khoon shayari during moments of extreme anger, betrayal, or when they want to express intense feelings like revenge or injustice.
Yes, khoon shayari can be used as a WhatsApp status to express strong emotions, especially when someone wants to convey anger, pain, or a bold attitude.
Not always. While it often uses the imagery of blood, khoon shayari can also symbolize emotional pain, sacrifice, or deep inner struggles rather than literal violence.
Dard shayari focuses on emotional pain and sadness, while khoon shayari is more intense, often involving themes of rage, revenge, or extreme emotional expression.
Yes, khoon shayari can be written in English or Hinglish, but it often retains words like 'khoon' or 'lahu' to preserve its emotional and cultural depth.
Khoon is used as a symbol because it represents life, pain, sacrifice, and intensity. In poetry, it helps convey deep and powerful emotions in a striking way.