Dar Shayari Collection - Khauf, anxiety, and hidden fears expressed through poetic lines

Dar shayari captures the silent fears, hidden anxieties, and inner khauf that often remain unspoken. These verses reflect emotional vulnerability, uncertainty, and the human struggle with fear. Whether it's fear of loss, loneliness, or the unknown, dar shayari gives voice to those fragile feelings.

What is dar shayari?

Dar shayari is a form of poetry that expresses fear, anxiety, and inner insecurity. It reflects emotional struggles related to khauf, uncertainty, and hidden worries.

Dar Shayari in Hindi

Explore fear-filled shayari in Hindi that reflects deep emotions and inner khauf.

ऐ आसमान तेरे ख़ुदा का नहीं है ख़ौफ़ डरते हैं ऐ ज़मीन तेरे आदमी से हम — Unknown
तेरे दर से जब उठ के जाना पड़ेगा ख़ुद अपना जनाज़ा उठाना पड़ेगा — Khumar Barabankvi
गर बाज़ी इश्क़ की बाज़ी है, जो चाहो लगा दो डर कैसा गर जीत गए तो क्या कहना, हारे भी तो बाज़ी मात नहीं — Faiz Ahmad Faiz
लिपट जाते हैं वो बिजली के डर से इलाही ये घटा दो दिन तो बरसे — Dagh Dehlvi
जैसे ग़लत पते पे चला आए कोई शख़्स सुख ऐसे मेरे दर पे रुका और गुज़र गया — Rajesh Reddy
सखियों संग रँगने की धमकी सुन कर क्या डर जाऊँगा तेरी गली में क्या होगा ये मालूम है पर आऊँगा — Kumar Vishwas
ये बद-तमीज़ अगर तुझ से डर रहे हैं तो फिर तुझे बिगाड़ के मैं ने बुरा नहीं किया है — Ali Zaryoun
वो देखने मुझे आना तो चाहता होगा मगर ज़माने की बातों से डर गया होगा — Habib Jalib
इस दर का हो या उस दर का हर पत्थर पत्थर है लेकिन कुछ ने मेरा सर फोड़ा हैं कुछ पर मैं ने सर फोड़ा है — Zubair Ali Tabish

If you relate to emotional pain behind fear, explore dard shayari for deeper expressions.

Dar Shayari on Life

Poetry that captures fear and uncertainty in life’s unpredictable journey.

अस्ल में पाया ही 'दानिश' तब उसे जब उसे खोने का डर जाता रहा — Madan Mohan Danish
ये जो दीवार अँधेरों ने उठा रक्खी है मेरा मक़्सद इसी दीवार में दर करना है — Azm Shakri
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
मेरे ही संग-ओ-ख़िश्त से ता'मीर-ए-बाम-ओ-दर मेरे ही घर को शहर में शामिल कहा न जाए — Majrooh Sultanpuri
मुझे अब तुम से डर लगने लगा है तुम्हें मुझ से मोहब्बत हो गई क्या — Jaun Elia
ज़िंदगी मेरी मुझे क़ैद किए देती है इस को डर है मैं किसी और का हो सकता हूँ — Azm Shakri
अगर साए से जल जाने का इतना ख़ौफ़ था तो फिर सहर होते ही सूरज की निगहबानी में आ जाते — Azm Shakri
कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है — Kumar Vishwas
ग़म-ए-हयात ने आवारा कर दिया वर्ना थी आरज़ू कि तिरे दर पे सुब्ह ओ शाम करें — Majrooh Sultanpuri

For a broader perspective on struggles, read zindagi shayari that reflects real-life emotions.

Dar Shayari on Love

Shayari expressing fear of losing love, heartbreak, and emotional insecurity.

अपनी इस आदत पे ही इक रोज़ मारे जाएँगे कोई दर खोले न खोले हम पुकारे जाएँगे — Waseem Barelvi
रुके रुके से क़दम रुक के बार बार चले क़रार दे के तिरे दर से बे-क़रार चले — Gulzar
कल जहाँ दीवार थी है आज इक दर देखिए क्या समाई थी भला दीवाने के सर देखिए — Javed Akhtar
शहर गुम-सुम रास्ते सुनसान घर ख़ामोश हैं क्या बला उतरी है क्यूँँ दीवार-ओ-दर ख़ामोश हैं — Azhar Naqvi
हम किसी दर पे न ठिटके न कहीं दस्तक दी सैकड़ों दर थे मिरी जाँ तिरे दर से पहले — Ibn E Insha
हादसों की ज़द पे हैं तो मुस्कुराना छोड़ दें ज़लज़लों के ख़ौफ़ से क्या घर बनाना छोड़ दें — Waseem Barelvi
दुश्मनों की जफ़ा का ख़ौफ़ नहीं दोस्तों की वफ़ा से डरते हैं — Hafeez Banarasi
डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा — Javed Akhtar
वही मंज़िलें वही दश्त ओ दर तिरे दिल-ज़दों के हैं राहबर वही आरज़ू वही जुस्तुजू वही राह-ए-पुर-ख़तर-ए-जुनूँ — Noon Meem Rashid
भूचाल की धमकी का अगर डर है तो लोगों इन कच्चे मकानों को गिरा क्यूँ नहीं देते — Gyan Prakash Vivek
अजीब सानेहा मुझ पर गुज़र गया यारो मैं अपने साए से कल रात डर गया यारो — Shahryar
इस ख़ौफ़ में कि ख़ुद न भटक जाएँ राह में भटके हुओं को राह दिखाता नहीं कोई — Anwar Taban

If fear comes from relationships, explore mohabbat shayari to understand emotional bonds.

Dar Shayari with Meaning

Understand the deeper emotions behind fear with meaningful poetic lines.

तुम्हें दिल दे तो दे 'ताबाँ' ये डर है हमेशा को तुम्हारा हो न जाए — Anwar Taban
कुछ न था मेरे पास खोने को तुम मिले हो तो डर गया हूँ मैं — Nomaan Shauque
आरज़ू' जाम लो झिजक कैसी पी लो और दहशत-ए-गुनाह गई — Arzoo Lakhnavi
अक्स-दर-अक्स बिखरना है मुझे जाने क्या टूट गया है मुझ में — Khalid Moin
तीर पर तीर लगाओ तुम्हें डर किस का है सीना किस का है मिरी जान जिगर किस का है — Ameer Minai
हमारे ख़ौफ़ से बाज़ार उछलते हैं जहाँ भर में सिसकने से हमारे कौन सी सरकार गिरती है — Nomaan Shauque
शग़्ल था दश्त-नवर्दी का कभी ऐ 'ताबाँ' अब गुलिस्ताँ में भी जाते हुए डर लगता है — Anwar Taban
भोले बन कर हाल न पूछ बहते हैं अश्क तो बहने दो जिस से बढ़े बेचैनी दिल की ऐसी तसल्ली रहने दो — Arzoo Lakhnavi
शे'र दर-अस्ल हैं वही 'हसरत' सुनते ही दिल में जो उतर जाएँ — Hasrat Mohani
नई सुब्ह पर नज़र है मगर आह ये भी डर है ये सहर भी रफ़्ता रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे — Shakeel Badayuni
तमाम शहर को तारीकियों से शिकवा है मगर चराग़ की बैअत से ख़ौफ़ आता है — Aziz Nabeel

To explore silent emotions further, read khamoshi shayari that highlights inner feelings.

Dar Shayari on Emotions

Express complex emotions like anxiety, doubt, and fear through poetic words.

पहले सौ बार इधर और उधर देखा है तब कहीं डर के तुम्हें एक नज़र देखा है — Majrooh Sultanpuri
वो कभी आग़ाज़ कर सकते नहीं ख़ौफ़ लगता है जिन्हें अंजाम से — Siraj Faisal Khan
उस की बेचैनी बढ़ाना चाहती हूँ सुनिए कह कर चुप लगाना चाहती हूँ — Pooja Bhatia
एक नया आशिक़ है उस का, जान छिड़कता है उसपर मुझ को डर है वो भी इक दिन मय-ख़ाने से निकलेगा — Siddharth Saaz
आ जाए कौन कब कहाँ कैसी ख़बर के साथ अपने ही घर में बैठा हुआ हूँ मैं डर के साथ — Pratap Somvanshi
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
वरना तो ये दीवार-ओ-दर लगता है तुम होती हो घर में तो घर लगता है — Bhaskar Shukla
ख़ौफ़ आता है अपने साए से हिज्र के किस मक़ाम पर हूँ मैं — Siraj Faisal Khan
हुस्न ने शौक़ के हंगा में तो देखे थे बहुत इश्क़ के दावा-ए-तक़दीस से डर जाना था — Asrar Ul Haq Majaz
ज़ात दर ज़ात हम सफ़र रह कर अजनबी अजनबी को भूल गया — Jaun Elia

If fear turns into restlessness, check out bechaini shayari for similar expressions.

2 Line Dar Shayari

Short two-line shayari capturing fear and deep emotions in minimal words.

ख़ुदा, फ़रिश्ते, पयम्बर, बशर किसी का नहीं मुझे लिहाज़ तो सबका है डर किसी का नहीं — Charagh Sharma
मिल के होती थी कभी ईद भी दीवाली भी अब ये हालत है कि डर डर के गले मिलते हैं — Unknown
उसे ज़ियादा ज़रूरत थी घर बसाने की वो आ के मेरे दर-ओ-बाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
मुसाफ़िरों के दिमाग़ों में डर ज़ियादा है न जाने वक़्त है कम या सफ़र ज़ियादा है — Hashim Raza Jalalpuri
भले हैं फ़ासले क़ुर्बत से ख़ौफ़ लगता है ये क्या बला है जो ऐसी विरानी क़ैद हुई — Prashant Beybaar
दीवार-ओ-दर पे 'कृष्णा' की लीला के नक़्श है मंदिर है ये तो 'कृष्ण' के दरबार की तरह — Shobha Kukkal
किसे है वक़्त मोहब्बत में दर-ब-दर भटके मैं उस के शहर गया था किसी ज़रूरत से — Riyaz Tariq

Short Dar Shayari

Brief and impactful fear-based shayari for quick emotional expression.

चला तो हूँ मैं उन के दर से बिगड़ कर हँसी आ रही है कि आना पड़ेगा — Khumar Barabankvi
परिंद क्यूँँ मिरी शाख़ों से ख़ौफ़ खाते हैं कि इक दरख़्त हूँ और साया-दार मैं भी हूँ — Asad Badayuni
प्यार की जोत से घर घर है चराग़ाँ वर्ना एक भी शम्अ' न रौशन हो हवा के डर से — Shakeb Jalali
तो डर रहे हैं आप कहीं हक़ न माँग ले या'नी कि सब को खौफ़ है औरत के नाम से — Abhishar Geeta Shukla
रास्ता सोचते रहने से किधर बनता है सर में सौदा हो तो दीवार में दर बनता है — Jaleel 'Aali'
जाने से कोई फ़र्क़ ही उस के नहीं पड़ा क्या क्या समझ रहा था बिछड़ने के डर को मैं — Shariq Kaifi
शाख़-दर-शाख़ होती है ज़ख़्मी जब परिंदा शिकार होता है — Indira Varma
चूमने की रस्म बाक़ी है अभी भी डर है पहले देह को उबटन न चू में — Neeraj Neer
दिल को तेरी चाहत पे भरोसा भी बहुत है और तुझ से बिछड़ जाने का डर भी नहीं जाता — Ahmad Faraz

Dar Shayari for WhatsApp Status

Perfect shayari lines to share fear and emotions on WhatsApp status.

हर इक सू हैं दर-ओ-दीवार लेकिन मुयस्सर है नहीं घर-बार लेकिन — Umrez Ali Haider
प्यार कुछ भी नहीं है इक डर है तुम को पाए बग़ैर खोने का — Umesh Maurya
गुज़ार देते हैं रातें पहलू में उस के जुगनू को भी दर का फ़क़ीर बना रखा है — ALI ZUHRI
अब वो भी देखे मेरे ही इंतिज़ार को बस सो उस के दर पे रख आया मैं ये आँखें अपनी — NISHKARSH AGGARWAL
आँख की बेबसी दिल का डर देखना तुम किसी दिन ग़रीबों का घर देखना — Alankrat Srivastava
मेरी बेचैनी का आलम मेरी बेचैनी से पूछो मेरे चहरे से पूछोगे कहेगा ठीक है सब कुछ — Aqib khan
एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई 'ताबिश' मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है — Abbas Tabish

Dar Shayari Captions

Express your hidden fears with meaningful captions for social media posts.

सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था — Ahmad Salman
और हुआ भी ठीक वो ही जिस का डर था बोझ इतना रख दिया था बुलबुले पर — Siddharth Saaz
मैं बार बार तुझे देखता हूँ इस डर से कि पिछली बार का देखा हुआ ख़राब न हो — Shaheen Abbas
तेरे दर पर तेरी ख़ातिर बता ना हमें रोना पड़े, अच्छा लगेगा? — Atul K Rai
माँ मुझे देख के नाराज़ न हो जाए कहीं सर पे आँचल नहीं होता है तो डर होता है — Anjum Rehbar
बात करो रूठे यारों से सन्नाटों से डर जाते हैं प्यार अकेला जी लेता है दोस्त अकेले मर जाते हैं — Kumar Vishwas
देर तक हँसते रहे आलमपनाह डर के मारे मस्ख़रे रोने लगे — Rajesh Reddy
यहाँ मौत का ख़ौफ़ कुछ यूँँ है सब को कि जीने की ख़ातिर मरे जा रहे हैं — Sapna Moolchandani
मुझे ये डर है तेरी आरज़ू न मिट जाए बहुत दिनों से तबीअत मिरी उदास नहीं — Nasir Kazmi

FAQs

Yes, dar shayari is often used as WhatsApp status to express feelings of fear, confusion, or emotional vulnerability in a poetic way.
Dar shayari usually conveys fear, anxiety, loneliness, insecurity, and sometimes the fear of losing someone or facing the unknown.
While both can overlap, dar shayari focuses more on fear and anxiety, whereas sad shayari expresses grief, heartbreak, and emotional pain.
Yes, short and impactful dar shayari lines are perfect for Instagram captions, especially when expressing deep or mysterious emotions.
People read dar shayari to relate to their inner fears and emotions. It helps them feel understood and gives a poetic outlet to express anxiety and khauf.
Yes, dar shayari is commonly found in Hindi, Urdu, and Hinglish formats, making it accessible and relatable for a wide audience.