Best Satire Shayari - Sharp humor and tanz on society, life, and reality

Satire Shayari blends humor with truth, using sharp words to reflect society’s flaws and hidden realities. Through tanz and vyangya, it highlights hypocrisy, politics, and human behavior in a witty yet impactful way. Perfect for those who enjoy poetry with a clever twist and deeper meaning.

What is satire shayari?

Satire shayari is a poetic form that uses humor, irony, and sarcasm to highlight flaws in society, politics, or human behavior while delivering a deeper message.

Satire Shayari in Hindi

Explore sharp and witty satire shayari written in Hindi with deep meaning.

वो अपने ख़ून से लिखने लगी है नाम मेरा अब इस मज़ाक़ को संजीदगी से लेना है — Shakeel Jamali
चुभन ये पीठ में कैसी है मुड़ के देख तो ले कहीं कोई तुझे पीछे से देखता होगा — Sheen Kaaf Nizam
अलग अंदाज़ हैं दोनों के अपनी बात कहने के मैं उस पे शे'र कहता हूँ, वो ताना मार देती है — Ankit Maurya
ज़िंदगी से मिले हुए हो तुम वो भी मुझ से मज़ाक़ करती है — Neel Ahmed
इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर हम ग़रीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़ — Sahir Ludhianvi
तुम्हारे दिल की चुभन भी ज़रूर कम होगी किसी के पाँव का काँटा निकाल कर देखो — Kunwar Bechain
इश्क़ है इश्क़ ये मज़ाक़ नहीं चंद लम्हों में फ़ैसला न करो — Sudarshan Fakir
मज़ाक सहना नहीं है हँसी नहीं करनी उदास रहने में कोई कमी नहीं करनी — Swapnil Tiwari
बहुत मज़ाक़ उड़ाते हो तुम ग़रीबों का मदद तो करते हो तस्वीर खींच लेते हो — Nawaz Deobandi

If you enjoy clever wordplay, you can also explore tanz shayari for more impactful expressions.

Satire Shayari on Life

Thought-provoking satire shayari reflecting reality and everyday life situations.

ये राह-ए-इश्क़ है आख़िर कोई मज़ाक़ नहीं सऊबतों से जो घबरा गए हों घर जाएँ — Dil Ayyubi
हँसी मज़ाक़ की बातें यहीं पे ख़त्म हुईं अब इस के बा'द कहानी रुलाने वाली है — Azhar Abbas
बना के बातें समझ रहे हो बहुत है आसाँ महान होना लहू जला कर उगाना फ़सलें मज़ाक़ है क्या किसान होना — Shakir Dehlvi
तंज़ करना फिर उसी से प्यार करना जाँ कहा से सीखा है ये वार करना — Govind kumar
पहले दिखता था वो आँखों को सुकूँ मिलता था अब वो दिखता है तो आँखों में चुभन होती है — Shajar Abbas
इक चुभन है कि जो बेचैन किए रहती है ऐसा लगता है कि कुछ टूट गया है मुझ में — Irfan Sattar
बेगानी इस दुनिया का, ताना-बाना सुन उक्ता के उन सेे हिन्दी का इक गाना सुन — Alankrat Srivastava
तुम तक ही था इन साँसों का ताना बाना इक दिन पंछी उड़ जाएगा छोड़ ठिकाना — Umesh Maurya
सीने में तो काँटे ही नहीं हैं दिल में फिर ये चुभन क्यूँ है माना कि ख़ुदा है साथ मेरे फिर भी ये अकेलापन क्यूँ है — Adnan Ali SHAGAF

For deeper reflections, check out zindagi shayari that explores similar life truths.

Political Satire Shayari

Bold and witty shayari exposing political realities with humor and sarcasm.

जो उड़ा यूँँ मज़ाक़ तो जाना रोज़ गंभीर ज़िंदगी होगी — Vinod Ganeshpure
ग़म, जफ़ा, छल, चुभन, कसक, ज़िल्लत इश्क़ में कुछ नया नहीं मिलता — A R Sahil "Aleeg"
दिया दिलासा हम ने अपने दिल को बोलकर ये बात हुआ जो कुछ हमारे साथ में, वो इक मज़ाक था — Daqiiq Jabaalii
शायद तलाश ख़त्म हो तेरी कमी के साथ अच्छा रहा मज़ाक़ मेरी ज़िन्दगी के साथ — Umesh Maurya
मज़ाक उड़ाते हो ये कह के तुम ग़रीबों का कि सिर्फ़ पैसों से सब कुछ ख़रीद नइँ सकते — Daqiiq Jabaalii
कुछ भी यूँँ इश्क़ में बने अव्वल आख़िर आख़िर मज़ाक़ बनता है — Taufique Habib

You might also like political shayari that dives into similar themes of power and governance.

Satire Shayari on Society

Vyangya-filled poetry highlighting social issues, hypocrisy, and human behavior.

टूटे सपनों से मुझे रोज़ घुटन होती है साँस लेता हूँ तो सीने में चुभन होती है — Kamran Abbas
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
हिम्मत से सच कहो तो बुरा मानते हैं लोग रो-रो के बात कहने की आदत नहीं रही — Dushyant Kumar
सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
इक तरह से ये ख़ुद-कुशी है दोस्त जंग कोई मज़ाक़ थोड़ी है — ABhishek Parashar
इस दुनिया का हर मंसूबा हर कोशिश बेकार हुई इक बच्चे ने हाथ बढ़ाया चाँद को छू कर देख लिया — Tariq Qamar
ये दुनिया मुस्कुराते शख़्स को ही प्यार देती है ज़रा सा भी कोई रोया तो ठोकर मार देती है — Chandan Rai
ये आग वाग का दरिया तो खेल था हम को जो सच कहें तो बड़ा इम्तिहान आँसू हैं — Abhishek shukla
दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँँ अब उदास बैठ ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ — Salman Zafar
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy

Explore more perspectives with duniya shayari that reflects on society and truth.

Satire Shayari with Meaning

Carefully crafted satire shayari with deeper interpretations and hidden messages.

कर ही क्या सकती है दुनिया और तुझ को देख कर देखती जाएगी और हैरान होती जाएगी — Ameer Imam
इंसानों को जलवाएगी कल इस से ये दुनिया जो बच्चा खिलौना भी ज़मीं पर नहीं रखता — Munawwar Rana
ख़ुदा ने ये सिफ़त दुनिया की हर औरत को बख़्शी है कि वो पागल भी हो जाए तो बेटे याद रहते हैं — Munawwar Rana
हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा माँगेंगे इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे — Faiz Ahmad Faiz
हुआ है तुझ से बिछड़ने के बा'द ये मालूम कि तू नहीं था तेरे साथ एक दुनिया थी — Ahmad Faraz
अपना सब कुछ हार के लौट आए हो न मेरे पास मैं तुम्हें कहता भी रहता था कि दुनिया तेज़ है — Tehzeeb Hafi
दुनिया भी जैसे ताश के पत्तों का खेल है जोकर के साथ रहती है रानी ही क्यूँ न हो — Munawwar Rana
उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ हैं मेरा सपना एक तरफ़ — Varun Anand
तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है — Faiz Ahmad Faiz
उस की टीस नहीं जाती है सारी उम्र पहला धोखा पहला धोखा होता है — Shariq Kaifi
चुप-चाप अपनी आग में जलते रहो 'फ़राज़' दुनिया तो अर्ज़-ए-हाल से बे-आबरू करे — Ahmad Faraz
मज़ा चखा के ही माना हूँ मैं भी दुनिया को समझ रही थी कि ऐसे ही छोड़ दूँगा उसे — Rahat Indori

For meaningful expressions, read sach shayari that connects emotions with truth.

2 Line Satire Shayari

Short and impactful two-line satire shayari with sharp wit and clarity.

'जौन' दुनिया की चाकरी कर के तू ने दिल की वो नौकरी क्या की — Jaun Elia
सारी दुनिया के ग़म हमारे हैं और सितम ये कि हम तुम्हारे हैं — Jaun Elia
अपनी दुनिया भी चल पड़े शायद इक रुका फ़ैसला किया जाए — Madan Mohan Danish
ये जो दुनिया है इसे इतनी इजाज़त कब है हम पे अपनी ही किसी बात का ग़ुस्सा उतरा — Abhishek shukla
कैसे कह दूँ कि मुझे छोड़ दिया है उस ने बात तो सच है मगर बात है रुस्वाई की — Parveen Shakir
हैं और भी दुनिया में सुख़न-वर बहुत अच्छे कहते हैं कि 'ग़ालिब' का है अंदाज़-ए-बयाँ और — Mirza Ghalib
नहीं दुनिया को जब परवाह हमारी तो फिर दुनिया की परवाह क्यूँँ करें हम — Jaun Elia
तुम्हें ये दुनिया कभी फूल तो नहीं देगी मिले हैं काँटे तो काँटों को ही गुलाब करो — Madan Mohan Danish
मैं सोचता हूँ बहुत ज़िंदगी के बारे में ये ज़िंदगी भी मुझे सोच कर न रह जाए — Abhishek shukla
वो न आएगा हमें मालूम था इस शाम भी इंतिज़ार उस का मगर कुछ सोच कर करते रहे — Parveen Shakir
बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल है दुनिया मिरे आगे होता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मिरे आगे — Mirza Ghalib

Short Satire Shayari

Concise satire shayari perfect for quick reading and sharing online.

सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे — Nawaz Deobandi
मैं एक ख़ाना-ब-दोश हूँ जिस का घर है दुनिया सो अपने काँधे पे ले के ये घर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
झूट वाले कहीं से कहीं बढ़ गए और मैं था कि सच बोलता रह गया — Waseem Barelvi
नाला हूँ मैं बेदारी-ए-एहसास के हाथों दुनिया मिरे अफ़्कार की दुनिया नहीं होती — Sahir Ludhianvi
दिल नज़र बन जाएगा ग़म हर ख़ुशी हो जाएगी आप के जाते ही दुनिया दूसरी हो जाएगी — Shakeel Badayuni
तअल्लुक़ जो भी रक्खो सोच लेना कि हम रिश्ता निभाना जानते हैं — Ambreen Haseeb Ambar
सच्चाई को अपनाना आसान नहीं दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है — Nawaz Deobandi
हो गई है मिरी उजड़ी हुई दुनिया आबाद मैं उसे ढूँढ़ रहा हूँ ये बताने के लिए — Shakeel Jamali
अगर सच इतना ज़ालिम है तो हम से झूट ही बोलो हमें आता है पतझड़ के दिनों गुल-बार हो जाना — Ada Jafarey
बदलती जा रही है दिल की दुनिया नए दस्तूर होते जा रहे हैं — Shakeel Badayuni
लम्हे उदास उदास फ़ज़ाएं घुटी घुटी दुनिया अगर यही है तो दुनिया से बच के चल — Shakeel Badayuni
दुनिया तो हम से हाथ मिलाने को आई थी हम ने ही ए'तिबार दोबारा नहीं किया — Ambreen Haseeb Ambar

Satire Shayari for Status

Perfect satire shayari lines for WhatsApp status and daily social sharing.

भूल शायद बहुत बड़ी कर ली दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली — Bashir Badr
फिर आज 'अदम' शाम से ग़मगीं है तबीअत फिर आज सर-ए-शाम मैं कुछ सोच रहा हूँ — Abdul Hamid Adam
सच घटे या बढ़े तो सच न रहे झूट की कोई इंतिहा ही नहीं — Krishna Bihari Noor
दुनिया को मारा जिगर के शे'रों ने जिगर को शराब ने मारा — Jigar Moradabadi
नज़दीकी अक्सर दूरी का कारन भी बन जाती है सोच-समझ कर घुलना-मिलना अपने रिश्ते-दारों में — Aalok Shrivastav
दीवार है दुनिया इसे राहों से हटा दे हर रस्म-ए-मोहब्बत को मिटाने के लिए आ — Hasrat Jaipuri
जब आ जाती है दुनिया घूम फिर कर अपने मरकज़ पर तो वापस लौट कर गुज़रे ज़माने क्यूँँ नहीं आते — Ibrat Machlishahri
तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है — Sahir Ludhianvi
मैदाँ में हार जीत का यूँँ फ़ैसला हुआ दुनिया थी उन के साथ हमारा ख़ुदा हुआ — Jameel Malik
रहनुमाओं की अदाओं पे फ़िदा है दुनिया इस बहकती हुई दुनिया को सँभालो यारो — Dushyant Kumar
भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ — Lal Chand Falak
ज़िक्र जब होगा मोहब्बत में तबाही का कहीं याद हम आएँगे दुनिया को हवालों की तरह — Sudarshan Fakir

Satire Shayari Captions

Creative and witty captions using satire shayari for Instagram and posts.

'दानिश' यूँँ तस्लीम नहीं करती दुनिया अपने आप को साबित करना पड़ता है — Madan Mohan Danish
दुनिया वालों ने तो पूरी कोशिश की ठुकराने की लेकिन अपनी जिद्द में हम ने ख़ुद को मनवा रक्खा है — Manish Shukla
हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
ये सोच के माँ बाप की ख़िदमत में लगा हूँ इस पेड़ का साया मिरे बच्चों को मिलेगा — Munawwar Rana
मेरे होंटों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है — Waseem Barelvi
ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
नई दुनिया बनाऊँगा मगर मैं अपनी दुनिया का ख़ुदा भी इश्क़ में खोया हुआ लड़का बनाऊँगा — Satya Prakash Soni
अपने सामान को बाँधे हुए इस सोच में हूँ जो कहीं के नहीं रहते वो कहाँ जाते हैं — Jawwad Sheikh

FAQs

You can use satire shayari in WhatsApp status, Instagram captions, or social posts to express opinions in a witty and impactful way.
Not always. While it often includes humor, satire shayari can also be sharp, critical, and thought-provoking rather than purely funny.
Funny shayari is meant to entertain, while satire shayari uses humor to criticize or expose truths about society, making it more meaningful and layered.
Yes, satire shayari often targets political systems, leaders, and social issues, making it a powerful way to express criticism creatively.
Yes, vyangya and tanz have a strong tradition in Hindi and Urdu poetry, where poets use satire to reflect reality and challenge norms.
People enjoy satire shayari because it combines humor with truth, offering a unique way to understand and question real-life situations.